स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई छात्रवृति योजना है, जो हिमाचल प्रदेश राज्य में रहने वाले सामान्य वर्ग से संबंधित 2000 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा में सहायता करने के उद्देश्य से प्रदान की जा रही है। इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – उद्देश्य
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य के 10वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 10000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विद्यार्थी ही ले सकेंगे। यह स्कॉलरशिप केवल सामान्य वर्ग से सम्बंधित विद्यार्थियों के लिए है। योग्य विधार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्कॉलरशिप के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – संक्षिप्त विवरण
नाम | स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 |
किसके द्वारा | हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना |
स्कॉलरशिप राशि | 10,000 रुपये प्रतिवर्ष |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश राज्य के निवासी |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://scholarships.gov.in |
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि: नवंबर
दोषपूर्ण सत्यापन की अंतिम तिथि: जल्द जारी होगी
संस्थान सत्यापन की अंतिम तिथि: जल्द जारी होगी
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – पात्रता मापदंड
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
- आवेदक ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो।
- आवेदक ने कक्षा 10वीं में 80% अंक प्राप्त किये हों।
- आवेदक सामान्य वर्ग से होना चाहिए।
- आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक ने कक्षा 10वीं के बाद राज्य में या राज्य के बाहर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 11वीं या किसी भी व्यावसायिक / तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।
- आवेदक व्यावसायिक और तकनीकी अध्ययन के लिए कोई अन्य स्कॉलरशिप का लाभ न ले रहा हो।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – पुरस्कार
इस स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे: –
- स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना के लिए चयनित विद्यार्थियों को मैट्रिक के बाद लगातार दो वर्षों के लिए प्रतिवर्ष 10,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
- इसके अलावा विद्यार्थी अपनी आगे कि कक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर स्कॉलरशिप का नवीनीकरण भी कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – आवश्यक दस्तावेज़
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का आधार कार्ड
- हिमाचल प्रदेश बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- पास की गई परीक्षा की मार्कशीट
- विद्यार्थी के बैंक खाते का विवरण
- सामान्य श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र (तहसीलदार के पद से नीचे के अधिकारी द्वारा जारी नहीं होना चाहिए)
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – नियम और शर्तें
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदक को निम्नलिखित नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
- स्कॉलरशिप केवल दो वर्षों के लिए देय है, स्कॉलरशिप का नवीनीकरण अध्ययन के प्रथम वर्ष या कक्षा 11वीं की परीक्षा में संतोषजनक प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
- विद्यार्थी को 10वीं कक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड से पास करने के बाद राज्य में या राज्य के बाहर अगली कक्षा में दाखिला लेना होगा।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। आवेदन दो तरह से किया जा सकता है। पहला हिमाचल प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट से दूसरा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर। यहाँ पर हम आपको दोनों ही प्रक्रिया बताने जा रहे हैं, जो निम्नलिखित है।
हिमाचल प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- निवास स्थान, स्कॉलरशिप श्रेणी, योजना प्रकार (स्कॉलरशिप योजना), और लिंग का चयन करें और आवेदक का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- बैंक विवरण भरें (बैंक का नाम, IFSC कोड, खाता संख्या)
- पहचान विवरण के रूप में आधार या बैंक खाता संख्या का चयन करें और ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जाएगा और एक ओटीपी जनरेट होगा।
- ओटीपी का उपयोग करके लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
- एक एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड जेनरेट होगा।
- अब आप इस योजना के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
एनएसपी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने के लिए एनएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- यदि आप पोर्टल पर पहले से पंजीकृत (रजिस्टर) नहीं हैं तो पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
- यदि आप पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत हैं, तो लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें और अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सफल लॉगिन के बाद, आपको आवेदन करने के लिए स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना का चयन करना होगा।
- आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025 – लॉगिन प्रक्रिया
- स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।
- उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
बैंक विवरण में सुधार की प्रक्रिया
आवेदन को सबमिट करते समय आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारियों को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए। यदि आवेदन पत्र जमा करने के बाद भी कोई गलती है, तो आप अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यदि आपको अपनी बैंक की जानकारी सुधारना है तो स्कॉलरशिप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करेक्शन ऑफ द बैंक डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- लाभार्थी सूची की जांच करने के लिए आवेदक को छात्रवृत्ति कार्यक्रम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब होमपेज से आपको Beneficiary List विकल्प का चयन करना होगा।
- स्क्रीन पर छात्रवृत्ति कार्यक्रम के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
- सूची में अपना नाम जांचें।
- आप लाभार्थी सूची का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
स्टूडेंट लॉगिन प्रक्रिया
- स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब होमपेज से आपको स्टूडेंट लॉग इन ऑप्शन को चुनना होगा।
- एक नया एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
- यदि आप आधार के साथ पंजीकृत हैं तो हाँ या नहीं का चयन करें।
- अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।
- लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
मेरिट लिस्ट चेक करें
- स्कॉलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब होमपेज से आपको डाउनलोड के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- एक नया पेज खुलेगा।
- अब मेरिट लिस्ट विकल्प चुनें।
- स्कॉलरशिप की सभी मेरिट लिस्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
संपर्क विवरण
स्कॉलरशिप से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रीमती मीना शर्मा, वरिष्ठ सहायक
नंबर: 0177-2653120, एक्सटेंशन.226 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)