OTR बन गया, स्कॉलरशिप फॉर्म भी खुल गया, लेकिन तभी नज़र पड़ी कि नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, या जन्मतिथि आधार से मेल नहीं खा रही। अब सवाल यह है कि इसे ठीक कैसे करें? अगर आप NSP पोर्टल पर नाम या DOB का एडिट बटन ढूंढ रहे हैं, तो पहले ही बता दें कि NSP OTR प्रोफाइल में नाम और जन्मतिथि सीधे नहीं बदली जा सकती।
वजह साफ है। OTR आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो सीधे आधार से लेता है। इसलिए NSP OTR Name and DOB Change की शुरुआत पोर्टल से नहीं, आधार से होती है। NSP के आधिकारिक यूज़र मैनुअल में भी यही उल्लेख है कि जनसांख्यिकीय जानकारी (demographic details) बदलने के लिए पहले आधार अपडेट करें, फिर नए eKYC के ज़रिए OTR प्रोफाइल में बदलाव दिखेंगे।
आपका केस किस श्रेणी में आता है, उसी से तय होगा कि आपको कौन से स्टेप्स अपनाने हैं।
NSP OTR Name and DOB Change – संक्षिप्त विवरण
| सवाल | जवाब |
| क्या NSP OTR में नाम/DOB सीधे बदल सकते हैं? | नहीं, बदलाव की शुरुआत आधार से होती है |
| अगर सिर्फ OTR में नाम की टाइपिंग गलती है | OTR लॉगिन के बाद ‘Update Profile’ में नाम सुधारें |
| अगर आधार में ही नाम/DOB गलत है | आधार एनरोलमेंट सेंटर पर सुधार करवाएं, फिर OTR ऐप में ‘Refresh eKYC’ करें |
| fresh eKYC से कौन-सी जानकारी अपडेट होती है | नाम, जन्मतिथि, लिंग और प्रोफाइल फोटो |
| एप्लीकेशन फॉर्म में अपडेट कहां होता है | My Profile → Refresh eKYC Details from OTR |
| अपडेट की समय-सीमा | स्कॉलरशिप आवेदन सबमिट करने से पहले |
| NSP हेल्पडेस्क | 0120-6619540 / helpdesk@nsp.gov.in |
परिदृश्य 1: गलती सिर्फ OTR प्रोफाइल में है, आधार सही है
अगर आपके आधार कार्ड में नाम बिल्कुल सही है और सिर्फ OTR बनाते समय नाम में टाइपिंग की गलती हो गई है, तो आप इसे सीधे ठीक कर सकते हैं।
1. scholarships.gov.in पर अपने OTR की जानकारी से लॉगिन करें।
2. डैशबोर्ड में ‘Update Profile’ सेक्शन पर जाएं।
3. Applicant Name फील्ड में ज़रूरी सुधार करें।
4. बदलाव सेव करें।
ध्यान रहे, यह तरीका सिर्फ छोटी स्पेलिंग की गलतियों के लिए है। जन्मतिथि में गड़बड़ी हो, तो उसका समाधान आधार से ही होगा, जैसा नीचे बताया गया है।
परिदृश्य 2: गलती आधार कार्ड में ही है
अगर आधार में ही नाम या जन्मतिथि गलत दर्ज है, तो पहले आधार ठीक कराना होगा, उसके बाद ही NSP OTR प्रोफाइल अपडेट होगा।
स्टेप 1: आधार में नाम या DOB (जन्मतिथि) सुधरवाएं
नाम और जन्मतिथि UIDAI की नज़र में डेमोग्राफिक जानकारी हैं। इन्हें बदलने के लिए आपको सहायक दस्तावेज़ों के साथ आधार एनरोलमेंट/अपडेट सेंटर जाना होगा।
1. आमतौर पर जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड या कक्षा 10 की मार्कशीट जैसे दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। मान्य दस्तावेज़ों की ताज़ा सूची और अपडेट की सीमाएं uidai.gov.in पर ज़रूर देख लें।
2. नाम और जन्मतिथि के बदलाव ऑनलाइन नहीं, बल्कि सेंटर पर ही होते हैं।
3. सुधार की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है, इसलिए इसे आवेदन की अंतिम तिथि के नजदीक आने से पहले ही यह काम कर लें|
स्टेप 2: NSP OTR ऐप में ‘Refresh eKYC’ करें
आधार सही हो जाने के बाद OTR प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए –
1. अपने Android फोन में NSP OTR ऐप खोलें।
2. लॉगिन करके ‘Refresh eKYC’ विकल्प चुनें।
3. AadhaarFaceRD ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। शुरू करने से पहले आधार बायोमेट्रिक का Unlocked होना ज़रूरी है।
4. सफल फेस ऑथेंटिकेशन के बाद आपका अपडेटेड नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो OTR प्रोफाइल में अपने आप दिखने लगेंगे।
5. अगर फेस ऑथेंटिकेशन में दिक्कत आ रही है, तो हमारा यह लेख देखें – NSP OTR Face Authentication Failed: Error 904 ऐसे करें ठीक।
स्टेप 3: अपडेटेड जानकारी को NSP एप्लीकेशन फॉर्म में सिंक करें
सिर्फ OTR प्रोफाइल अपडेट करना काफी नहीं है। आपको अपने स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में भी यह बदलाव अलग से लाना होगा। NSP के अनुसार, नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो जैसी eKYC जानकारी पहले OTR में अपडेट होती है, फिर एप्लीकेशन फॉर्म में रिफ्रेश की जाती है।
1. scholarships.gov.in पर अपने एप्लीकेशन फॉर्म में लॉगिन करें।
2. नेविगेशन मेनू में ‘My Profile’ पर जाएं।
3. ‘Refresh eKYC Details from OTR’ चुनें।
4. ‘Refresh Applicant Details from OTR’ पर क्लिक करें।
5. पोर्टल आपके OTR की मौजूदा जानकारी और फॉर्म की जानकारी साथ-साथ दिखाएगा। जो फील्ड अपडेट करनी हैं (नाम, जन्मतिथि, लिंग, प्रोफाइल फोटो), उन्हें चुनें।
6. ‘Update’ बटन पर क्लिक करके सही डेटा सिंक करें।
ध्यान दें – NSP के अनुसार eKYC की जानकारी एप्लीकेशन फॉर्म में सिर्फ सबमिट करने से पहले रिफ्रेश की जा सकती है।
बदलाव करते समय इन बातों का ध्यान रखें
1. पहले आधार, फिर OTR, फिर फॉर्म – यह क्रम उलटा न करें। आधार में गलती हो और आप OTR या फॉर्म में बदलाव करेंगे तो वह सेव नहीं होगा।
2. बायोमेट्रिक अनलॉक रखें – Refresh eKYC के लिए फेस ऑथेंटिकेशन होता है, इसलिए आधार बायोमेट्रिक लॉक होने पर प्रक्रिया अटक जाएगी। इसे mAadhaar ऐप या myaadhaar.uidai.gov.in पर अनलॉक किया जा सकता है।
3. स्कूल/कॉलेज रिकॉर्ड से मिलान करें – आपके आधार, मार्कशीट और संस्थान के रिकॉर्ड में नाम और जन्मतिथि एक जैसी होनी चाहिए, वरना आवेदन के सत्यापन में दिक्कत आ सकती है।
4. सबमिट करने के बाद गलती दिखे तो – eKYC रिफ्रेश का विकल्प सबमिशन से पहले तक ही है। ऐसे में NSP हेल्पडेस्क से मार्गदर्शन लें।
NSP हेल्पडेस्क
| ब्यौरा | विवरण |
| फोन | 0120-6619540 (सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक, सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) |
| ईमेल | helpdesk@nsp.gov.in |
NSP महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक
| ब्यौरा | लिंक |
| नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) | scholarships.gov.in |
| आधार अपडेट की जानकारी (UIDAI) | uidai.gov.in |
| आधार बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक | myaadhaar.uidai.gov.in |
यह भी पढ़ें – नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल
NSP – आपके सवाल हमारे जवाब(FAQs)
क्या NSP OTR में जन्मतिथि (DOB) बिना आधार अपडेट किए बदली जा सकती है?
नहीं, OTR प्रोफाइल की जन्मतिथि आधार रिकॉर्ड से आती है। अगर आधार में जन्मतिथि गलत है, तो पहले आधार सेंटर पर उसे सुधरवाएं, फिर NSP OTR ऐप में ‘Refresh eKYC’ करके OTR में बदलाव लाएं।
NSP OTR में नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, क्या करें?
अगर आधार में नाम सही है और गलती सिर्फ OTR में हुई है, तो OTR लॉगिन करके ‘Update Profile’ सेक्शन में Applicant Name ठीक कर सकते हैं। अगर आधार में ही नाम गलत है, तो पहले आधार सुधरवाना होगा।
आधार में नाम या DOB अपडेट करने के लिए कौन से दस्तावेज़ चाहिए?
आमतौर पर जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड या कक्षा 10 की मार्कशीट जैसे दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। सही और ताज़ा सूची के लिए uidai.gov.in देखें या नज़दीकी आधार सेंटर पर जाएं।
Refresh eKYC क्या होता है?
यह NSP OTR ऐप का वह विकल्प है, जिससे आप आधार में हुए बदलाव को फेस ऑथेंटिकेशन के ज़रिए OTR प्रोफाइल में लाते हैं। इससे नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो अपडेट होते हैं।
क्या आवेदन सबमिट करने के बाद OTR की जानकारी अपडेट कर सकते हैं?
NSP के अनुसार eKYC की जानकारी एप्लीकेशन फॉर्म में सिर्फ सबमिशन से पहले रिफ्रेश हो सकती है। अगर फॉर्म जमा हो चुका है और उसमें गलत नाम या जन्मतिथि है, तो NSP हेल्पडेस्क (0120-6619540, helpdesk@nsp.gov.in) से संपर्क करें।
क्या एप्लीकेशन फॉर्म में भी अलग से बदलाव करना ज़रूरी है?
हां, OTR अपडेट होने के बाद भी आपको एप्लीकेशन फॉर्म में ‘My Profile’ → ‘Refresh eKYC Details from OTR’ से जानकारी अलग से रिफ्रेश करनी होगी।