Home छात्रवृत्ति ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023- बिहार और झारखंड सरकार की पहल

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023- बिहार और झारखंड सरकार की पहल

by Sadhana Soni

बिहार और झारखंड राज्य की सरकार ने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से सम्बंधित परेशानी से मुक्त करने और स्कॉलरशिप वितरण को आसान बनाने के लिए दो अलग ई-कल्याण ऑनलाइन स्कॉलरशिप पोर्टल शुरू किये है। ये पोर्टल दोनों राज्यों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित करते हैं।

झारखंड पोर्टल पर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति(SC), अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कॉलरशिप की सूची व बिहार पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग आदि द्वारा दी जाने वाली योजनाएं उपलब्ध हैं।

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – संक्षिप्त विवरण 

पोर्टल का नाम ई-कल्याण
किसके द्वारा? झारखंड और बिहार राज्य सरकार द्वारा
किसके लिए? झारखंड और बिहार राज्य के विद्यार्थियों के लिए
शैक्षणिक वर्ष 2023-24
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
ऑफिशियल लिंक
  • झारखंड – ekalyan.cgg.gov.in
  • बिहार – ekalyan.bih.nic.in  या medhasoft.bih.nic.in

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – उद्देश्य

ई-कल्याण पोर्टल बिहार और झारखंड राज्य की सरकारों द्वारा स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया और जानकारी विद्यार्थियों को सही और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह लेख बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से संबंधित विस्तारपूर्वक जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को जानने में मदद करेगा।

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – विवरण

E-Kalyan Jharkhand (झारखंड ई-कल्याण) – झारखंड सरकार द्वारा चलाए जाने वाले ई-कल्याण झारखंड पोर्टल में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप की लिस्ट दी गई है। इसके लिए झारखंड राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस जैसी आरक्षित श्रेणियों और माध्यमिक या मैट्रिक के बाद अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर दी गई झारखंड ई-कल्याण स्कॉलरशिप की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Scholarship List – Jharkhand

  1. Post-Matric (Within and Outside State) Scholarships for ST Students
  2. Post-Matric (Within and Outside State) Scholarships for SC Students
  3. Post-Matric (Within and Outside State) Scholarships for BC Students

ऊपर दी गई स्कॉलरशिप के लिए ई-कल्याण झारखंड पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों द्वारा पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। नीचे दी गई सूची पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालती है।

ई-कल्याण झारखंड – मुख्य विशेषताएं

E-Kalyan Bihar (बिहार ई-कल्याण)

बिहार ई-कल्याण एक ऑनलाइन पोर्टल है जो बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। यह ई-कल्याण झारखंड के समान ही स्कॉलरशिप की जानकारी प्रदान करता है। इस पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अन्य सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी योजनाएं उपलब्ध हैं। बिहार राज्य के निवासी विद्यार्थी इस पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप निम्नलिखित हैं।

 Scholarship List – Bihar

  1. Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana for Class 10+2 Girls
  2. Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana for Graduate Students

बिहार राज्य की मेधावी छात्राएं बिहार ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजनाओं की मदद से अपने पढ़ाई के सपनों को साकार कर सकती हैं। योग्य विद्यार्थी ई-कल्याण बिहार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं।

ई-कल्याण बिहार – मुख्य विशेषताएं

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

ई-कल्याण झारखंड पोर्टल – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

  • ‘स्टूडेंट्स लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (आईडी, पासवर्ड) का उपयोग करके डैशबोर्ड में लॉगिन करें।

  • अब ‘एप्लीकेशन स्टेटस’ बटन पर क्लिक करें।

ई-कल्याण झारखंड बिहार पोर्टल

विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ई-कल्याण बिहार के आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

  • सबसे पहले बिहार ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं।
  • योग्यता के अनुसार (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना या मुख्यमंत्री बालिका उत्थान योजना) स्कॉलरशिप का चयन करें।

  • दिशानिर्देश पढ़ें और ‘क्लिक हिअर टू अप्लाई ऑनलाइन’ टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके रजिस्टर और लॉगिन करें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2023 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – ई-कल्याण स्कॉलरशिप क्या हैं?

ई-कल्याण स्कॉलरशिप झारखंड और बिहार राज्य सरकार के ई-कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप हैं। ये राज्य के मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता करने के लिए शुरू की गई हैं।

प्रश्न – ई-कल्याण पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ई-कल्याण पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की समय सीमा नवंबर से मई के बीच है। हालाँकि, दोनों ही ई-कल्याण पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं है, यह प्रत्येक वर्ष अलग हो सकती है। अतः विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि के लिए संबंधित पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।  झारखण्ड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट – ekalyan.cgg.gov.in व बिहार के लिए ऑफिशियल वेबसाइट – ekalyan.bih.nic.in/ medhasoft.bih.nic.in है।

प्रश्न – ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से एक विद्यार्थी को कितनी स्कॉलरशिप राशि मिल सकती है?

दोनों ई-कल्याण पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता की राशि स्कॉलरशिप के आधार पर भिन्न होती है। एक विद्यार्थी को मिलने वाली स्कॉलरशिप की अधिकतम राशि 25,000 रुपए है।

प्रश्न ई कल्याण झारखंड स्कॉलरशिप एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

सबसे पहले विद्यार्थियों को ई कल्याण झारखंड कि ऑफिशियल वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर जाना होगा। मेनू पर, लॉगिन विकल्प पर जाकर “स्टूडेंट लॉगिन” पर क्लिक करें, अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और आवेदन की स्थिति चेक करें।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें – E-Kalyan Scholarship – Scholarship Portals of Jharkhand & Bihar

यह भी पढ़ें – NIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023

You may also like