Home छात्रवृत्तिMukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026 – श्रमिकों के बच्चों हेतु 10,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026 – श्रमिकों के बच्चों हेतु 10,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता

by Sadhana Soni

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों के बच्चों को उनकी शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके उत्थान के उद्देश्य से नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026 (Mukhyamantri Naunihal Chhatravritti Yojna 2025) के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर तथा पी.एच.डी स्तर पर अध्ययनरत हैं, उन्हें शैक्षणिक स्तर के आधार पर 10,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026 – संक्षिप्त विवरण

योजना का नाम   मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
प्रदाता छत्तीसगढ़ सरकार 
लाभार्थी   छत्तीसगढ़ राज्य के पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चे 
लाभ शैक्षणिक स्तर के आधार पर 10,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप राशि 
आवेदन समयावधि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ दिनांक से 31 दिसंबर तक 
आवेदन का तरीका ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट https://cglabour.nic.in/

मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना – 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026 – लाभ

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026 (Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna) के अंतर्गत चयनित छात्र/छात्राओं को उनके शैक्षणिक स्तर के आधार पर मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि निम्नलिखित है।

कक्षा   छात्र हेतु छात्रवृत्ति राशि  छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति राशि 
कक्षा 1 से 5वीं तक 1,000  1,500
कक्षा 6 से 8वीं तक 1,500  2,000
कक्षा 9वीं से 12वीं तक  2,000  3,000
स्नातक (बी../बी.एस.सी./ बी.कॉम./आई.टी.आई डिप्लोमा आदि) 3,000 4,000
स्नातकोत्तर (एम../एम.एस.सी./एम. कॉम./स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि) 5,000  6,000
स्नातक स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत  6,000  8,000
स्नातकोत्तर स्तरीय  व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत, पी.एच.डी. या शोध कार्य में शामिल  8,000  10,000

नोट:- छात्रवृत्ति वार्षिक आधार पर एकमुश्त राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।

अटल आवासीय विद्यालय योजना, मजदूरों के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026 – पात्रता मानदंड

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026 (Mukhyamantri Naunihal Chhatravritti Yojna 2026) के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

  • आवेदक, पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए। 
  • आवेदन की तिथि से पूर्व, एक वर्ष की अवधि में हितग्राही (लाभार्थी) कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत हो।
  • आवेदक का पुत्र या पुत्री कक्षा पहली से लेकर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हो। 
  • योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु एक निश्चित अंक प्रतिशत की बाध्यता नहीं है।
  • यांत्रिकी (मैकेनिकल) या चिकित्सा शिक्षा हेतु महाविद्यालय/पॉलीटेक्निक अथवा अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के पश्चात् इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को उस पाठ्यक्रम में न्यूनतम 1 वर्ष अध्ययनरत होने की अनिवार्यता होगी, 1 वर्ष के बीच सत्र में अध्ययन रोक देने की स्थिति में छात्रवृत्ति की राशि वापस जमा करनी होगी।

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026  – आवश्यक दस्तावेज 

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026 (Mukhyamantri Naunihal Chhatravritti Yojna 2026) हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • निर्धारित प्रारूप में प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र (अधिसूचित जारी प्रपत्र में सरल क्रमांक एवं दिनांक अंकित हो एवं वर्तमान अध्ययनरत वर्ष में प्रवेश लिए जाने की पुष्टि हो)
  • बैंक पासबुक की स्कैन प्रति
  • श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र की प्रति 
  • श्रमिक के पुत्र/पुत्री के मूल आधार कार्ड की स्कैन प्रति।
  • पिछली उत्तीर्ण कक्षा की अंक सूची
  • नियोजक प्रमाण पत्र

नोट:- ऑनलाईन आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेज की स्कैन की गई ऑनलाईन प्रति ही अपलोड करें।

फ्री साईकिल स्कीम – छात्राओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की पहल

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026  – अंतिम तिथि

आवेदन करने की समयावधि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ दिनांक से 31 दिसंबर तक है। इस समयावधि में पात्र उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026  – आवेदन प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026 (Mukhyamantri Naunihal Chhatravritti Yojna 2026) के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक द्वारा स्वयं/किसी भी च्वाईस सेंटर अथवा संबंधित क्षेत्राधिकारिता के श्रम कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026  – स्वीकृति का अधिकार 

योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृति का अधिकार प्रदेश के समस्त श्रम कार्यालय के सहायक श्रमायुक्त/श्रम पदाधिकारी/सहायक श्रम पदाधिकारी/श्रम निरीक्षक/श्रम उप निरीक्षक को होगा।

Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna 2026  – भुगतान प्रक्रिया

छात्रवृत्ति स्वीकृति के पश्चात हितग्राही अथवा उनके पुत्र/पुत्रियों के खाते में योजना के अंतर्गत निर्धारित राशि आरटीजीएस/एनईएफटी/डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

नोट:- इस योजना (Mukhyamantri Naunihal Chhatravritti Yojna 2026) के क्रियान्वयन के संबंध में कोई विसंगति होने की स्थिति में सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 2026  – महत्वपूर्ण लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट 

योजना का नोटिफिकेशन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – क्या Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna के लिए छत्तीसगढ़ का अधिवासी होना अनिवार्य है?

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत सभी श्रमिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ का अधिवासी होने का प्रमाण प्रस्तुत करने की कोई बाध्यता नहीं है।  

स्कॉलरशिप प्रोसेस – स्कॉलरशिप क्या है? कैसे ले सकते हैं इसका लाभ?

प्रश्न – क्या एक ही समय में दो छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है?

मेधावी छात्र/छात्रा यदि अन्य शासकीय विभाग/संस्था की किसी योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने की पात्रता रखता है तो वह किसी एक योजना का चयन कर सकता है, जो उसके लिए लाभप्रद हो, किन्तु किसी भी परिस्थिति में वह दो योजनाओं का एक साथ लाभ नही उठा सकता है।

प्रश्न – इस योजना से एक परिवार के कितने बच्चे लाभान्वित हो सकते हैं। 

इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के अधिकतम दो बच्चे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न – क्या नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना केवल छात्रों के लिए है। 

नहीं, इस योजना के लिए छात्र व छात्राएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न – Mukhyamantri Naunihal Chatravritti Yojna का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी द्वारा पिछली कक्षा में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है?

छत्तीसगढ़ नौनिहाल योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु एक निश्चित अंक प्रतिशत की बाध्यता नहीं है।

यह भी पढ़ें – स्कॉलरशिप एलिजिबिलिटीयोग्यता शर्तें पूरी करने पर ही मिलेगा लाभ

You may also like