सुज़लॉन स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26 सुज़लॉन ग्रुप की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा में सहयोग प्रदान करना है। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक समावेशी और मजबूत पीढ़ी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा मंत्रालय के यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (2021–22) के अनुसार, कक्षा 9 में छात्राओं का ड्रॉपआउट रेट अब भी बहुत अधिक है। इस समस्या को दूर करने और शिक्षा की पहुंच को सभी तक सुनिश्चित करने के लिए सुज़लॉन ने यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम कक्षा 9 की छात्राओं के साथ-साथ ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों के लिए भी उपलब्ध है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रख सकें और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।
नोट – स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 फरवरी 2026 कर दी गई है।
श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत 3 प्रोग्राम को शामिल किया गया है, जो निम्नलिखित है।
- श्री तुलसी तांती शक्ति स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर क्लास 9 गर्ल्स स्टूडेंट्स
- श्री तुलसी तांती उड़ान स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स
- श्री तुलसी तांती उड़ान स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर डिप्लोमा स्टूडेंट्स
श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 |
| प्रदाता | सुजलॉन ग्रुप |
| लाभ | ₹1,20,000 तक की छात्रवृत्ति प्रति वर्ष |
| लाभार्थी | कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं और वर्तमान में बी.ई./बी.टेक. डिग्री या इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र |
| आवेदन अंतिम तिथि | 4 फरवरी 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
यह भी पढ़ें – पीएम यशस्वी योजना 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता एवं महत्वपूर्ण जानकारी!
श्री तुलसी तांती शक्ति स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: पात्रता
क्लास 9 गर्ल्स स्टूडेंट्स
- वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ रही छात्राएं इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- यह छात्रवृत्ति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दमन, और पुडुचेरी स्थित मान्यता प्राप्त स्कूलों में नामांकित भारतीय छात्राओं के लिए है।
फॉर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स
- वर्तमान में बी.ई./बी.टेक. डिग्री के प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदकों ने कक्षा 10 और कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- यह छात्रवृत्ति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दमन और पुदुचेरी में स्थित मान्यता प्राप्त संस्थानों में नामांकित भारतीय नागरिकों के लिए है।
फॉर डिप्लोमा स्टूडेंट्स
- ऐसे विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के पहले वर्ष में हैं, आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदकों को कक्षा 10 और कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- यह छात्रवृत्ति महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दमन, और पुडुचेरी में मान्यता प्राप्त संस्थानों में नामांकित भारतीय नागरिकों के लिए उपयुक्त है।
(नोट: बड्डी4स्टडी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह छात्रवृत्ति पात्र नहीं है।)
श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: लाभ
क्लास 9 गर्ल्स स्टूडेंट्स – प्रति वर्ष ₹6,000 की छात्रवृत्ति राशि
फॉर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स – ₹1,20,000 की राशि प्रति वर्ष
फॉर डिप्लोमा स्टूडेंट्स – ₹60,000 की राशि प्रति वर्ष
(नोट: छात्रवृत्ति राशि का उपयोग केवल शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है, जिसमें ट्यूशन फीस, किताबें, स्टेशनरी, यात्रा, लैपटॉप आदि शामिल है।)
श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: अनिवार्य दस्तावेज़
- पहचान और पते का प्रमाण (आधार कार्ड)
- वर्तमान वर्ष का प्रवेश प्रमाण (फीस रसीद, प्रवेश पत्र, संस्थान का पहचान पत्र, या बोनाफाइड प्रमाण पत्र)
- पिछले वर्ष की अंकतालिका
- कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट
- पारिवारिक आय का प्रमाण (निम्न में से कोई एक)
- ग्राम पंचायत द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (हस्ताक्षरित और मुहरबंद)
- तहसीलदार/बीडीपी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्रों के लिए)
- कृषि, बागवानी या पशुपालन स्रोतों से आय के लिए संबंधित अधिकारियों का प्रमाण पत्र
- अनाथ/एकल अभिभावक के बच्चों के लिए हलफनामा (उन मामलों में, जहाँ परिवार ने कमाने वाले सदस्य को खो दिया है।)
- पिछले तीन महीनों की वेतन पर्चियाँ/आईटीआर/फॉर्म 16
- बीपीएल/राशन कार्ड
- आवेदक (या अभिभावक) का बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें – नमो सरस्वती योजना 2025– 11वीं एवं 12वीं कक्षा की छात्राओं को ₹25000 की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि
यह भी पढ़ें – एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप – 11वीं कक्षा से लेकर PhD कर रही छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन राशि
श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: आवेदन प्रक्रिया
-
- सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

- सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें।
- ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी प्लेटफार्म पर लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
- अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।
- स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
- सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
- यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – AICTE द्वारा यशस्वी योजना 2025 का शुभारंभ – SCHEME GUIDELINES AND MORE!
FAQs
प्रश्न – श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर – उम्मीदवारों को बहु-स्तरीय ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करना आवश्यक है, जिसमें निम्नलिखित शामिल हैं
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, दस्तावेज़, और संदर्भ प्रदान करना
- जीवन की परिस्थितियों और सहायता आवश्यकताओं पर सब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर देना
- पात्रता मानदंड और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- दस्तावेज़ सत्यापन और टेलीफोनिक इंटरैक्शन
- छात्रवृत्ति प्रदाता द्वारा अंतिम स्वीकृति
- छात्र का ऑनबोर्डिंग
प्रश्न – श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत क्या लाभ उपलब्ध है?
उत्तर – श्री तुलसी तांती स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ उपलब्ध है –
- कक्षा 9 की छात्राओं हेतु – ₹6,000 की राशि प्रति वर्ष अधिकतम
- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के छात्रों हेतु – ₹60,000 की राशि प्रति वर्ष अधिकतम
- बी.ई./बी.टेक. के छात्रों हेतु – ₹1,20,000 की राशि प्रति वर्ष अधिकतम
प्रश्न – क्या 10वीं कक्षा का छात्र श्री तुलसी तांती शक्ति स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन का पात्र है ?
उत्तर – नहीं, 10वीं कक्षा का छात्र पात्र नहीं हैं। केवल वर्तमान में कक्षा 9 में पढ़ रही छात्राएँ ही इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न – मैं मुंबई में एचएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त किसी अन्य राज्य में पढ़ाई कर कर रहा हूँ। क्या मैं छात्रवृत्ति के लिए पात्र हूँ?
उत्तर – हाँ, जब तक आप उपरोक्त उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, आप भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई के लिए इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।
प्रश्न – मैंने अपना एचएससी प्राइवेट तौर पर पूरा कर लिया है, क्या मैं छात्रवृत्ति के लिए पात्र हूं?
उत्तर- हाँ, आप आवेदन के लिए पात्र हैं, बशर्ते आप ऊपर उल्लिखित शर्तों को पूरा करते हों।
प्रश्न – 8वीं कक्षा में 40% अंक प्राप्त कर क्या मैं शक्ति छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए पात्र हूँ?
उत्तर- हाँ, सभी आवेदक अपनी स्कोरिंग प्रतिशत के बावजूद सुजलोन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए पात्र हैं।
प्रश्न – छात्र छात्रवृत्ति निधि का उपयोग कैसे कर सकते हैं ?
उत्तर- छात्रवृत्ति निधि का उपयोग केवल अकादमिक खर्चों के लिए किया जा सकता है, जिसमें ट्यूशन फीस, किताबें, स्टेशनरी, यात्रा, लैपटॉप आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – एपइनवेन्टिव ‘एडु बूस्ट’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26: बी.टेक. और बीसीए के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों हेतु अवसर
