डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना हिमाचल प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के आवासित (डोमिसाइल्ड) अनुसूचित जाति के छात्र डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना हिमाचल प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravritti Yojana का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के उन मेधावी छात्रों की आर्थिक मदद करना है, जिन्होंने कक्षा 10 पास कर ली है और कक्षा 11 या किसी व्यावसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। चयनित छात्रों को लगातार दो वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।
Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravritti Yojana 2025 – संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 |
किसके द्वारा | हिमाचल प्रदेश सरकार |
किसके लिए | हिमाचल प्रदेश आवासित (डोमिसाइल्ड) 10वीं पास अनुसूचित जाति से आने वाले छात्र |
लाभ | लगातार दो वर्षों तक प्रति वर्ष ₹12,000 की स्कॉलरशिप राशि |
अंतिम तिथि | अक्टूबर 31, 2025 |
आवेदन हेतु ऑफिशियल वेबसाइट | https://scholarships.gov.in/ |
स्वामी दयानन्द स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 – उद्देश्य
इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित कर 10वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु राज्य के भीतर और बाहर मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई करने वाले SC छात्रों को सहायता प्रदान करना है।
Dr. Ambedkar Scholarship HP – पात्रता मानदंड
इच्छुक योग्य छात्रों को आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- छात्र हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंधित हो।
- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में टॉप 1250 में स्थान पाया हो।
- राज्य के अंदर या बाहर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में कक्षा 11 या कक्षा 10 के बाद किसी व्यावसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो।
ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025
Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravriti – लाभ
कक्षा | छात्रवृत्ति राशि |
+1/प्रथम वर्ष | ₹12,000 प्रति वर्ष |
+2/द्वितीय वर्ष | ₹12,000 प्रति वर्ष |
(नोट – छात्रवृत्ति दो लगातार वर्षों तक कुल ₹24,000 की सहायता दी जाती है, बशर्ते पहले वर्ष में संतोषजनक प्रदर्शन होना चाहिए।)
Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravritti Yojana Form – आवेदन प्रक्रिया
डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र NSP पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
1. नया पंजीकरण करें: सबसे पहले scholarships.gov.in पर जाएं और “नया पंजीकरण” करें।
2. पंजीकरण ID प्राप्त करें: सफल पंजीकरण के बाद, सिस्टम द्वारा एक छात्र पंजीकरण ID प्रदान की जाएगी।
3. लॉगिन करें: पंजीकरण ID से लॉगिन करें और “नया आवेदन” चुनें।
4. आवेदन भरें: सभी विवरण और दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन पूरा करें।
5. सबमिट करें: फॉर्म जमा करने के बाद, एक पंजीकरण संख्या मिलेगी।
6. प्रिंट निकालें: आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी लेकर अपने संस्थान में जमा करें।
(नोट: ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। केवल ऑनलाइन भरे हुए फॉर्म ही मान्य हैं।)
इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025
Dr. Ambedkar Medhavi Chatravritti Yojna 2025 – आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के इच्छुक छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखना चाहिए।
- हाल ही में खींचा गया पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र का आधार कार्ड
- हिमाचल प्रदेश मूल निवासी (डोमिसाइल्ड) प्रमाण
- तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र
- तहसीलदार द्वारा जारी माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति
- मैट्रिक या अन्य शैक्षिक अंकसूची
- संपर्क हेतु माता-पिता का मोबाइल/ईमेल
Dr. Ambedkar Medhavi Chatravritti Yojna 2025 – महत्वपूर्ण तिथि
योग्य छात्रों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।
आवेदन शुरू – 17 जून 2025
अंतिम तिथि – 31 अक्टूबर 2025
दोषपूर्ण सत्यापन – 25 नवंबर 2025
(नोट – तिथियों में बदलाव संभव है, अतः छात्रों को समय-समय पर NSP पोर्टल पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है।)
कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना 2025
Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravritti Yojana 2025 – FAQs
प्रश्न – Dr. Ambedkar Medhavi Chhatravritti Yojana Kya Hai?
उत्तर: यह हिमाचल प्रदेश सरकार की एक स्कॉलरशिप योजना है जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के टॉप 1250 मेधावी मैट्रिक पास छात्रों को ₹12,000 की छात्रवृत्ति राशि प्रति वर्ष दी जाती है।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 केवल हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए है?
उत्तर: हाँ, केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी (डोमिसाइल्ड) छात्र ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 केवल SC वर्ग के लिए ही है?
उत्तर: हाँ, यह योजना केवल अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए है।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए आवेदन कहाँ करें?
उत्तर: छात्र NSP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्रों का चयन कैसे किया जाएगा?
उत्तर: छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 की राशि कितनी है?
उत्तर: योजना के तहत ₹12,000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है, जो कि अधिकतम दो वर्षों तक मिलती है
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। हालांकि, तारीखों में बदलाव संभव है, अतः NSP पोर्टल पर नियमित रूप से नजर रखें।
प्रश्न – अगर छात्र दूसरे वर्ष में असफल होता है तो क्या डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति जारी रहेगी?
उत्तर: नहीं, योजना का नवीनीकरण केवल पहले वर्ष में संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
प्रश्न – मुझे डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति की राशि कैसे मिलेगी ?
उत्तर: चयनित छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से स्थानांतरित की जाएगी।
प्रश्न – क्या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं?
उत्तर: नहीं, डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य हैं।
यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2025