Home छात्रवृत्ति ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप – छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर!
ज्ञानी-गुरमुख-सिंह-मुसाफिर-ट्रस्ट

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप – छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर!

by Sadhana Soni

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट, पंजाब द्वारा प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप संचालित किया जा रहा है। ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप उन छात्राओं को समर्पित है, जो अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहती हैं, लेकिन वित्तीय बाधाओं के कारण ऐसा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। 

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप एक मेरिट कम मीन्स आधारित छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसके तहत मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए या समकक्ष डिग्री के पहले या दूसरे वर्ष में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन की पात्र हैं। इस लेख में हम इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को विस्तार से जानेंगे

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप
प्रदाता ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट
लाभार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए या समकक्ष डिग्री के पहले या दूसरे वर्ष में अध्ययनरत पंजाब की छात्राएं
लाभ ₹10,000 प्रति वर्ष
आवेदन समयावधि फरवरी माह में
आवेदन का तरीका ईमेल के माध्यम से संस्थान द्वारा 
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.gcg42.ac.in/Beta/scholarships

दीन दयाल स्पर्श योजना – डाक टिकट संग्रह एवं अनुसंधान हेतु छात्रवृत्ति प्रोत्साहन

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – पात्रता मानदंड

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है –

1. शैक्षिक योग्यता – यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए या समकक्ष डिग्री के पहले या दूसरे वर्ष में अध्ययनरत हैं। 

2. अंतिम परीक्षा में न्यूनतम अंक – उम्मीदवार को अपनी पिछली परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

3. स्कॉलरशिप जारी रखने की शर्त – इस स्कॉलरशिप को जारी रखने के लिए, छात्र को अगले वर्ष की परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है

4. स्नातक के बाद मास्टर डिग्री के लिए आवेदन – यदि कोई छात्र स्नातक के बाद मास्टर डिग्री के लिए आवेदन कर रही है, तो वह भी दो वर्षों तक इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य है, बशर्ते उसने 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। 

(नोट – इस स्कॉलरशिप हेतु लेखकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: 12वीं पास छात्राओं को ₹25,000 तक की छात्रवृत्ति राशि!

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – लाभ

वार्षिक राशि – चयनित छात्रों को प्रति वर्ष ₹10,000 छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप अधिकतम तीन वर्षों तक दी जा सकती है, यदि छात्र शैक्षिक वर्ष में अच्छे अंक प्राप्त करते हैं। 

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है –

1. पारिवारिक आय प्रमाण – आवेदन पत्र में परिवार की कुल आय का विवरण देना आवश्यक है। 

2. पिछले वर्ष की अंकसूचीपिछले वर्ष की अंकसूची की एक प्रति जमा करनी होगी। 

3. लेखक का प्रमाण पत्र –  यदि किसी आवेदक का नॉमिनेशन लेखक  द्वारा किया जा रहा है, तो उस लेखक का प्रमाण पत्र भी आवेदन में शामिल करना आवश्यक है। 

4. प्रशंसा पत्र – संस्थान के प्रमुख द्वारा आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर और अनुमोदन आवश्यक है। 

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – अंतिम तिथि 

इस योजना के लिए अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं है, पिछले वर्ष इसकी आवेदन प्रक्रिया फरवरी माह में जारी थी। आवेदन समयावधि की जानकारी के लिए योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

MUKHYAMANTRI MEDHAVRITI YOJANA: 12वीं पास छात्रों को ₹15,000 तक की स्कॉलरशिप

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – महत्वपूर्ण बिंदु

1. प्रत्येक संस्थान केवल 1 छात्र को ही इस स्कॉलरशिप के लिए नामांकित कर सकता है। 

2. इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को संलग्न करना जरूरी है, अन्यथा आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – आवेदन प्रक्रिया

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल है आवेदन उस संस्थान के माध्यम से ईमेल द्वारा भेजा जाएगाजिसमें छात्र नामांकित है, इस पर संस्थान प्रमुख का अनुमोदन होना आवश्यक है।

आवेदन भेजने का तरीका – सभी आवेदन पत्र ईमेल के माध्यम से संबंधित संस्थान के हेड द्वारा अनुमोदित किया जाना अनिवार्य है। आवेदन पत्र, संस्थान के माध्यम से ईमेल ID ggsmtrust@gmail.com पर भेजना होगा।

आवेदन भेजने का तरीका

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप  – महत्वपूर्ण लिंक

1. योजना की जानकारी 

2. आधिकारिक वेबसाइट

ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप FAQs

प्रश्न – ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप क्या है?

उत्तर ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप पंजाब के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक छात्रवृत्ति योजना है।  

दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना – आवेदन और चयन की प्रक्रिया

प्रश्न – ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ट्रस्ट मेमोरियल स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए मान्य है जो पंजाब के मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए या समकक्ष डिग्री के पहले या दूसरे वर्ष में अध्ययनरत हैं और जिन्होंने पिछली परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किये हैं।

प्रश्न – क्या ज्ञानी गुरमुख सिंह स्कॉलरशिप के लिए कोई विशेष शर्त निर्धारित है?

उत्तर हां, इस स्कॉलरशिप को जारी रखने के लिए छात्र को अगले वर्ष की परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

प्रश्न – ज्ञानी गुरमुख सिंह स्कॉलरशिप से मिलने वाली राशि कितनी है?

उत्तर चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 10,000 की राशि प्रदान की जाएगी, जो अधिकतम तीन वर्षों तक दी जा सकती है।

प्रश्न – ज्ञानी गुरमुख सिंह स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर ज्ञानी गुरमुख सिंह स्कॉलरशिप के लिए ईमेल के माध्यम से संस्थान के प्रमुख के अनुमोदन से आवेदन करना होगा। 

प्रश्न – ज्ञानी गुरमुख सिंह स्कॉलरशिप के लिए किन्हें प्राथमिकता दी जाएगी?

उत्तर इस स्कॉलरशिप के लिए लेखकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – शाला दर्पण इंटर्नशिप आवेदन प्रक्रिया: एक व्यापक मार्गदर्शिका

You may also like

Leave a Comment