Mukhya Mantri Kanya Utthan Yojna 2022 : देश के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जाती हैं जिनका लाभ विभिन्न स्तरों के आधार पर दिया जाता है, जैसे कुछ योजनाएं किसी विशेष जाति, धर्म को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की जाती हैं तो कुछ किसी विशेष लिंग को। आज हम एक ऐसी ही महिला विशेष योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो केवल बिहार की स्थानीय निवासियों के लिए है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। लेख को अंत तक पढ़कर समस्त जानकारी प्राप्त करें व इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाएं।
बिहार राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 के तहत राज्य की कन्याओं के विकास और उनके उत्थान के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग कन्याएं अपने जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए कर सकेंगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 की जानकारी से जुड़े सवाल जैसे यह योजना क्या है? योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं? आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज व पात्रता क्या है? योजना शुरू करने का उद्देश्य क्या है? जैसी जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं तो आपके घर की कन्याएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
लेटेस्ट अपडेट – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना स्नातक (ग्रेजुएशन) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है। । इच्छुक योग्य विद्यार्थी अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने सहित अन्य जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएं।
Table of Contents
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 के माध्यम से बिहार राज्य के गरीब परिवारों की कन्याओं को आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे कमजोर आर्थिकी वाले परिवार भी अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सक्षम हो पाएंगे। इस योजना के तहत कन्याओं को ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए 50,000 रूपये तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
किसने शुरू की | बिहार सरकार |
आवेदन तिथि | कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है |
उद्देश्य | राज्य की कन्याओं का उत्थान |
लाभार्थी | बिहार राज्य की कन्याएं |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | ekalyan.bih.nic.in |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – योग्यता
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है।
- आवेदक बिहार की मूल निवासी होना चाहिए।
- सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से वर्ष 2018 के बाद सामान्य तकनीकी या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में ग्रेजुएशन (स्नातक) पास करने वाली छात्राएं आवेदन की पात्र हैं।
- आवेदक अविवाहित होना चाहिए।
- एक परिवार से अधिकतम दो कन्याएं ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की कन्याओं को जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने तक अलग-अलग स्तर के आधार पर 50 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विस्तारपूर्वक जानकारी इस प्रकार है।
- 3 से 5 साल की उम्र में दी जाने वाली 500 रूपये की सहायता राशि अब बढ़ाकर 700 रूपये कर दी गई है।
- 6 साल से लेकर 8 साल की उम्र में पहले जहाँ 700 रूपये प्रदान किये जाते थे, अब राशि बढाकर 1000 रूपये कर दी गई है।
- 9 से 12 साल की उम्र की कन्याओं को पहले 1000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी वही अब बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है।
- इसके साथ ही सरकार द्वारा अब कन्याओं की स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
- कन्याओं को सेनेटरी नैपकिन के लिए भी 300 रूपये दिए जाएंगे।
- स्नातक पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रूपये
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – विशेषताएँ और लाभ
- इस योजना से गरीब परिवार की बेटियां भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
- स्नातक पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रूपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जायेगी।
- इस योजना का लाभ राज्य की 1.50 करोड़ कन्याओं को दिया जायेगा।
- इस योजना से महिला साक्षरता दर में वृद्धि होगी।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।
- योजना के लिए सरकार द्वारा लगभग 300 करोड़ का बजट तय किया गया है।
- इस योजना का लाभ एक ही परिवार की 2 कन्याएं प्राप्त कर सकती हैं।
- यदि किसी परिवार में 2 से अधिक बेटियाँ हैं तो केवल 2 को ही योजना का लाभ मिल सकेगा। जो कन्यायें योजना की पात्र होंगी उन्हें स्कूल ड्रेस से लेकर सेनेटरी नैपकिन लेने के पैसे भी सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आधार कार्ड
- इण्टर की अंकसूची
- स्नात्तक की अंकसूची
- फ़ोन नंबर
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें – मूल निवासी प्रमाण पत्र – क्या है? कैसे बनवाएं, आवेदन प्रक्रिया व शुल्क
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – आवेदन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
- योजना का लाभ लेने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- कोई भी छात्रा एक से अधिक बार आवेदन नहीं कर सकती हैं।
- आवेदन से पहले पोर्टल पर अपने कॉलेज की सूची चेक करें। यदि पोर्टल पर आपके कॉलेज का नाम नहीं है तो अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा यूनिवर्सिटी का नाम पोर्टल में जुड़वा सकते हैं।
- अपलोड किये जाने वाले दस्तावेजों को स्कैन करना होगा व उनका साइज निम्नानुसार होना चाहिए।
- आवेदक की फोटो का आकर 50 केवी से कम होना चाहिए। (निर्धारित आकार 200x 230 px)
- आवेदक के हस्ताक्षर – 20 केवी से कम होना चाहिए। (निर्धारित आकार140x 60 px)
- आधार कार्ड – आधार कार्ड की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन की हुई पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले अच्छी तरह जाँच लेना चाहिए। फॉर्म सबमिट हो जाने पर गलती सुधार नहीं हो सकेगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- योजना का लाभ उठाने के लिए योग्य छात्राओं को निम्नलिखित तरीके से आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज ओपन होगा।
- होमपेज पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन के 2 लिंक दिखेंगे जिनमें से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
- इस प्रकार रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2022 – आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज ओपन होगा।
- होमपेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना –मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें।
- अब Click here to Apply पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल प्राप्त अंक (Total Obtained Marks) कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें व मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद अच्छी तरह जांच लें क्योंकि फॉर्म सबमिट होने के बाद गलती में सुधार नहीं किया जा सकेगा।
- इस तरह आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
एप्लीकेशन स्टेटस देखें
- एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए ई-कल्याण पोर्टल जाएं।
- अब होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2020 के लिए आवेदन करें वाली लिंक पर क्लिक करें।
- अब जो पेज खुलेगा उसमें Click Here To View Application Status के विकल्प पर क्लिक करें।
- नई पेज ओपन होगा इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें। आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।
लॉगिन प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 2 लिंक में से किसी भी एक पर क्लिक करें।
- Link 1(For StudentRegistration and Login Only)
- Link 2 (For Student Registration and Login Only)
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
- नए पेज में लॉगिन करने के लिए यहाँ क्लिक करें पर क्लिक करें ।
- लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा जहाँ आपको यूजर आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा कोड भरना है।
- अब लॉगिन बटन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर सकते हैं।
आवेदन संख्या देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ई-कल्याण पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 2 लिंक में से किसी भी एक पर क्लिक करें।
- Link 1(For StudentRegistration and Login Only)
- Link 2 (For Student Registration and Login Only)
- अब List of Candidates who have to Apply Online [ Click here to View ] लिंक पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें यूनिवर्सिटी का नाम डालें ।
- यूनिवर्सिटी के नाम पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कॉलेजों की लिस्ट आ जाएगी इसमें से अपने कॉलेज के नाम के आगे दी गई एप्लीकेशन संख्या पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपके कॉलेज की सभी छात्राओं के नाम की सूची खुल जाएगी जिन्होंने आवेदन किया है।
संपर्क विवरण
यदि आप योजना के लिए योग्य उम्मीदवार हैं व आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन से सम्बंधित होने वाली किसी भी परेशानी के समाधान के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं –
Help desk number 06122230059
Mob no – 8292825106, 7004360147, 8986294256
Email – dbtbiharapphelp@gmail.com
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना गाइडलाइन – PDF download
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है।
बिहार कन्या उत्थान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि कितनी है?
कन्याओं को उनकी विभिन्न जरूरतों के आधार पर सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
क्या विवाहित छात्राएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ ले सकती हैं ?
नहीं, केवल अविवाहित लड़कियाँ ही इस योजना का लाभ ले सकती है।
कन्या उत्थान योजना 2022 स्टेटस (Status) कैसे पता लगायें?
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Login करें। जिससे आप एप्लीकेशन स्टेटस का पता लगा सकते हैं ।