Home योजना एकलव्य प्रशिक्षण योजना: 27000 युवाओं हेतु निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी!
एकलव्य प्रशिक्षण योजना

एकलव्य प्रशिक्षण योजना: 27000 युवाओं हेतु निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी!

by Himanshi

शिक्षा एवं रोजगार पाने के क्षेत्र में झारखण्ड राज्य राष्ट्रीय औसत से पीछे है। विकसित राज्य की पंक्ति में आने के लिए झारखण्ड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए इससे जुड़े रोजगार के अवसर का सृजन किया जाए। साथ ही राज्य के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए उचित माध्यम एवं लाभकारी योजनाएं प्रारम्भ की जाए। राज्य के युवक/युवतियों को रोजगार प्राप्ति हेतु गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा की तैयारियों हेतु निःशुल्क कोचिंग की सुविधा एवं सहायता राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘एकलव्य प्रशिक्षण योजना’ की शुरआत की गयी।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना

 झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना – एक परिचय

Table of Contents

एकलव्य प्रशिक्षण योजना’ झारखंड के युवाओं का भविष्य संवारने हेतु एक जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना पर झारखंड सरकार 190.05 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च करेगी। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले झारखंड के 27,000 युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। एकलव्य प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत झारखंड के आदिवासी समुदाय, दलित, अल्पसंख्यक एवं गरीब वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), झारखंड लोक सेवा आयोग (जेएसएससी), केंद्रीय/झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और विभिन्न भर्ती एजेंसियों जैसे  बैंकिंग/रेलवे भर्ती बोर्ड आदि के द्वारा ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ ग्रेड में होने वाली भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था झारखंड सरकार की ओर उपलब्ध कराई जायेगी।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के माध्यम से उन छात्रों को मुफ्त कोचिंग सुविधा प्रदान कराई जायेगी जो  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’,  जैसी सरकारी नौकरियों के लिए राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय, ‘रेलवे भर्ती बोर्ड और झारखंड/राज्य कर्मचारी चयन आयोग, प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) और बैंकिंग क्लर्क (Banking Clerk) की परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। इच्छुक छात्रों को झारखंड सरकार द्वारा संपूर्ण पाठ्यक्रम अवधि के लिए 2500 की मासिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। छात्रों का चयन कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर किया जायेगा और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों में प्रवेश पाने वाले छात्रों का चयन ‘पहले आओ पहले पाओ’ (First Come First Serve) आधार पर किया जाएगा।

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना – उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा एकलव्य प्रशिक्षण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्रों को बेहतर रोजगार और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से शिक्षित छात्रओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ विभिन्न नये स्किल की (New Skill) की ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं को समुचित भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के तहत 3 माह के अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद युवाओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा जिससे युवाओं को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में लाभप्रद होगा तथा उनका भविष्य उज्जवल बन सकेगा।

                                              झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना
योजना का नाम  एकलव्य प्रशिक्षण योजना
लाभार्थी  झारखंड राज्य के छात्र
प्रदाता  झारखंड सरकार 
लाभ  2500 की सहायता राशि 
पात्रता  नियमित छात्र 
आवेदन  ऑनलाइन/ऑफलाइन
वेबसाइट  https://cm.jharkhand.gov.in/ 

यह भी पढ़े :- BUDDY4STUDY के जरिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!

झारखडं एकलव्य प्रशिक्षण योजना – लाभ

  • झारखडं सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने हेतु एकलव्य प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से छात्रों को उनके द्वारा चुने गए प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • योजना के तहत प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त करने के लिए छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना के अंतर्गत युवाओं को ट्रेनिंग की अवधि 3 महीने पूरे होने पर इसका सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जिससे वह भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।
  • एकलव्य प्रशिक्षण योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 8000 छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • ऐसे छात्र जो हॉस्टल में रह रहे हैं उन्हें 2500 रूपये का रोजगार भत्ता दिया जाएगा।
  • छात्रों को कौशल शिक्षा के माध्यम से इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत एक विशिष्ट क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्रों को संगठित क्षेत्रों की कंपनियों में रोजगार मिल सकेगा।

विभिन्न प्रतियोगिता परिक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए लाभार्थियों की अधिकतम संख्या निम्नवत हैः

क्र० सं० विवरण अधिकतम संख्या
1 संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु 1000
2 झारखण्ड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु 2000
3 बैंक पी० ओ० परीक्षा की तैयारी हेतु 2000
4 बैंक लिपिक (Bank Clerical) परीक्षा की तैयारी हेतु 5000
5 रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु 8500
6 कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा की तैयारी हेतु 8500
कुल संख्या  27000

यह भी पढ़े :- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना: हरियाणा में बालिकाओं का सशक्तिकरण

झारखडं एकलव्य प्रशिक्षण योजना – पात्रता एवं जरुरी दस्तावेज़ 

                    पात्रता                   दस्तावेज़
  • एकलव्य प्रशिक्षण योजना में आवेदन करने वाले छात्रों को झारखंड के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • छात्रों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी आवश्यक है।
  • योजना में आवेदन के लिए छात्रों की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्व-घोषणा पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक की पासबुक

यह भी पढ़े :- भारत में छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के लिए आवश्यक आय प्रमाण दस्तावेज़!

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना – ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

 ऑनलाइन (Online)

1. झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना आवेदन के लिए वेबसाइट के के दिए हुए लिंक https://cm.jharkhand.gov.in/ पर विजिट करें। 

झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना आवेदन के लिए वेबसाइट

2. आवेदक वेबसाइट की Home पेज पर जाकर Registration के विकल्प पर क्लिक करें।

3. Registration Form में पूछी गयी जानकारी सही एवं सावधानीपूर्वक भरना अनिवार्य है।  

4. फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी (Scanned Copy) को Upload कर दें।

5. सभी दिए गए जानकारी को एक बार फिर से सुनिश्चित करने पर  Submit के बटन पर क्लिक कर दें।   

ऑफलाइन (Offline)

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन के लिए निम्नलिखित सरल प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले नजदीकी ट्रेनिंग सेंटर में जाकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करें 
  • सभी दस्तावेजों की प्रति साथ में रखना जरुरी है। 
  • फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरें।
  • फॉर्म में अनिवार्य दस्तावेजों को अटैच कर सम्बंधित अधिकारी को भरा हुआ पंजीकरण फॉर्म जमा करें।

झारखंड सरकार राज्य में छात्रों के लिए रोजगार के नए-नए अवसर योजनाओं के माध्यम से प्रदान करती रहती है, हालांकि बहुत से छात्र जो अधिक शिक्षित नहीं होते उन्हें आसानी से रोजगार नहीं मिल पाता ऐसे छात्रों को रोजगार प्राप्त हो सके इसके लिए कौशल प्रशिक्षण झारखंड   एकलव्य योजना के माध्यम से एक स्वागत योग्य कदम है। 

यह भी पढ़े :- करियर मूल्यांकन: अपनी योग्यता और कौशल का आकलन करें!

Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024 – FAQS

प्रश्न1 – झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना क्या है?

उत्तर – झारखण्ड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के माध्यम से मेधावी छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करना है।

प्रश्न2 – झारखण्ड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए किस श्रेणी के नागरिक योग्य है?

उत्तर –  झारखण्ड एकलव्य प्रशिक्षण योजना के लिए निम्नांकित श्रेणी के नागरिक योग्य है –

  • आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तयारी करने वाले युवा।
  • आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न3 – Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है? 

उत्तर – Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना है।

प्रश्न4 – Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024 से सम्बंधित विभाग का सम्पर्क विवरण क्या है?

उत्तर – सम्पर्क करने का विवरण निम्नलिखित है – 

झारखण्ड, उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर : 0651-2490070

झारखण्ड, उच्च शिक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल : dhtejharkhand@gmail.com

झारखण्ड, उच्च शिक्षा विभाग पता : तीसरी मंजिल, योजना भवन, नेपाल

हाउस, डोरंडा रांची, झारखंड – 834002

प्रश्न5 – Jharkhand Eklavya Skill Scheme 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए योग्यता क्या है?

झारखंड का मूल निवासी, 18 से 35 वर्ष के बीच की उम्र वाला और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने चाहिए |

You may also like