Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship Program 2026 क्या है?
vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship Program 2026 Vigour Mobile India Private Limited की एक पहल है, जिसका उद्देश्य पंजाब और चंडीगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। यह छात्रवृत्ति उन स्नातक विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है, जो पंजाब या चंडीगढ़ के निवासी हैं और सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में सामान्य अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को एकमुश्त ₹60,000 तक की निश्चित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है।
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – मुख्य जानकारी
| स्कॉलरशिप का नाम | Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship Program 2026 |
| किसके द्वारा | Vigour Mobile India Private Limited (vivo) |
| किसके लिए | पंजाब/चंडीगढ़ के यूजी छात्र हेतु |
| लाभ | ₹30,000 (सामान्य)/₹60,000 (प्रोफेशनल) |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 जून, 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2026 |
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – अंतिम तिथि
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship Program के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून, 2026 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – पात्रता मानदंड
इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –
1. आवेदक पंजाब/चंडीगढ़ का निवासी होना चाहिए तथा उसके पास पंजाब/चंडीगढ़ का डोमिसाइल या अन्य पात्रता प्रमाण होना चाहिए।
2. छात्र सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज में पूर्णकालिक स्नातक (सामान्य या व्यावसायिक) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हो, चाहे वह किसी भी वर्ष में पढ़ाई कर रहा हो।
3. आवेदकों को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 70% अंक या समकक्ष CGPA प्राप्त होना चाहिए।
4. आवेदक के माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. Buddy4Study तथा vivo/Vigour Mobile India Private Limited के कर्मचारियों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं।
महत्वपूर्ण सूचना – निम्नलिखित श्रेणियों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- छात्राएं
- दिव्यांग छात्र (PwD)
- एकल अभिभावक (Single Parent) के बच्चे
- अनाथ विद्यार्थी
- अपने परिवार में पहली बार कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र (First-Generation College Graduates)
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – लाभ
यह एकमुश्त (one-time) निश्चित छात्रवृत्ति है जो सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है:
1. सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम (General Graduation) के चयनित छात्रों को – ₹30,000
2. प्रोफेशनल/व्यावसायिक पाठ्यक्रम के चयनित छात्रों को – ₹60,000
इस राशि से छात्र शिक्षण शुल्क, छात्रावास खर्च, किताबें, परिवहन, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक व्यय पूरे कर सकते हैं।
वीर बाला काली बाई भील बालिका फीस पुनर्भरण योजना – पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया!
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन करते समय दस्तावेज़ तैयार रखें, वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
1. हाल ही का पासपोर्ट आकार का रंगीन फ़ोटोग्राफ
2. मास्क्ड आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई वैध फोटो पहचान पत्र
3. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश का प्रमाण (कॉलेज पहचान पत्र/प्रवेश पत्र)
4. कक्षा 12 की अंकतालिका
5. संस्थान द्वारा जारी शुल्क रसीद या शुल्क संरचना (Fee Structure)
6. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी माता-पिता की आय प्रमाण पत्र
7. आवेदक के नाम से बैंक खाते का विवरण (पासबुक की प्रति या रद्द किया गया चेक)
8. आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज़ों की सत्यता संबंधी स्व-घोषणा पत्र (Declaration)
मुख्यमंत्री भाग्यलक्ष्मी बॉन्ड योजना – शिक्षा और आर्थिक सहायता के लिए एक सशक्त पहल!
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें।
4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।
7. स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न!
1. क्या प्राइवेट कॉलेज के छात्र Vivo Punjab-Vidya Setu Scholarship 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप प्रोग्राम केवल सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के छात्रों के लिए है।
2. क्या वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप 1 साल के बाद भी जारी रहती है?
नहीं, यह एकमुश्त (one-time) मिलने वाली वित्तीय सहायता है।
3. वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप की राशि कैसे मिलेगी?
स्कॉलरशिप लाभ राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
4. क्या UG के किसी भी वर्ष के छात्र वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, पहले, दूसरे, तीसरे या किसी भी वर्ष के छात्र वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप हेतु आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य शर्तें पूरी करते हों।
5. वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि क्या है?
वीवो पंजाब-विद्या सेतु स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 8 जून, 2026 है।
6. Vigour Mobile India Private Limited का विस्तृत परिचय क्या है?
Vigour Mobile India Private Limited वर्ष 2015 से पंजाब में गुणवत्तापूर्ण स्मार्टफोन और सेवाएं उपलब्ध करा रही है। कंपनी vivo और iQOO ब्रांड के मोबाइल फोन के वितरण, विपणन और बिक्री के बाद की सेवाओं से जुड़ी है। यह अपने कर्मचारियों, शेयरधारकों, व्यावसायिक भागीदारों और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को ऐसा सशक्त मंच देना है, जहां वे व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ सकें और सहयोगपूर्ण कार्य वातावरण में संगठन के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।
यह भी पढ़ें – राजस्थान उर्दू छात्रवृत्ति योजना 2026 – पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज़!
