Home इंटर्नशिपनीति आयोग इंटर्नशिप 2026: आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और प्रमाणपत्र की पूरी जानकारी
नीति आयोग इंटर्नशिप 2026

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026: आवेदन, पात्रता, चयन प्रक्रिया और प्रमाणपत्र की पूरी जानकारी

by Sadhana Soni

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 क्या है?

Table of Contents

नीति आयोग इंटर्नशिप योजना (NITI Aayog Internship 2026) भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधार्थी नीति आयोग के विभिन्न विभागों, इकाइयों और विषय-क्षेत्रों के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

NITI Internship Scheme उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो शासन व्यवस्था, जन-नीति, विकास योजनाओं, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आंकड़ा विश्लेषण, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में काम करने की समझ विकसित करना चाहते हैं।

नीति आयोग इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत सरकार के कामकाज, नीति निर्माण, शोध कार्य, रिपोर्ट तैयार करने और विकास से जुड़े मुद्दों को समझने का अवसर मिलता है। यह इंटर्नशिप बिना भत्ते की होती है, लेकिन निर्धारित शर्तें पूरी करने पर प्रमाणपत्र दिया जाता है।

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2026 – प्रसिद्ध संस्थानों में पढ़ाई करने का अवसर

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
योजना का नाम नीति आयोग इंटर्नशिप योजना
अंग्रेजी नाम NITI Aayog Internship Scheme
संचालन करने वाला संस्थान नीति आयोग, भारत सरकार
लाभार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधार्थी
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन अवधि हर महीने 1 से 10 तारीख तक
इंटर्नशिप अवधि न्यूनतम 6 सप्ताह और अधिकतम 6 महीने
भत्ता नहीं दिया जाता
प्रमाणपत्र निर्धारित अवधि और उपस्थिति पूरी करने पर दिया जाता है
मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार के नीति-निर्माण और विकास कार्यों का अनुभव देना
आधिकारिक वेबसाइट https://www.niti.gov.in/internship

नीति आयोग इंटर्नशिप का उद्देश्य

नीति आयोग इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नीति आयोग के कामकाज से जोड़ना है। इससे विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, नीतियों और विकास से जुड़े विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिलता है।

इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं –

1. विद्यार्थियों को भारत सरकार के कामकाज की समझ देना

2. नीति निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराना

3. शोध, आंकड़ा संग्रह और विश्लेषण का अनुभव देना

4. विद्यार्थियों को विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करने का अवसर देना

5. जन-नीति और शासन व्यवस्था में रुचि रखने वाले युवाओं को मार्गदर्शन देना

6. शोधार्थियों को नीति आधारित अध्ययन से जोड़ना

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

NITI Aayog Internship 2026 के लिए भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत स्नातक विद्यार्थी, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधार्थी नीति आयोग इंटर्नशिप आवेदन के पात्र हो सकते हैं।

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट – थर्ड जेंडर के लिए एक पहचान

NITI Aayog Internship eligibility 2026 – पात्रता

स्नातक विद्यार्थियों के लिए पात्रता

स्नातक स्तर के विद्यार्थी तब आवेदन कर सकते हैं, जब वे अपने पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष या चौथे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा दे चुके हों या परीक्षा में शामिल हो चुके हों। साथ ही, कक्षा 12 में कम से कम 85% या समकक्ष अंक होने चाहिए।

स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए पात्रता

स्नातकोत्तर विद्यार्थी तब आवेदन कर सकते हैं, जब वे अपने पाठ्यक्रम के पहले वर्ष या दूसरे सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा दे चुके हों या परीक्षा में शामिल हो चुके हों। इसके लिए स्नातक स्तर पर कम से कम 70% या समकक्ष अंक होने चाहिए।

शोधार्थियों के लिए पात्रता

शोध या पीएचडी कर रहे विद्यार्थी भी इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जुड़े हों और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।

Final Year या Recently Completed Students के लिए पात्रता

जिन विद्यार्थियों ने स्नातक या स्नातकोत्तर की अंतिम परीक्षा दे दी है और आगे की पढ़ाई में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के स्नातक या स्नातकोत्तर में कुल 70% या उससे अधिक अंक होने चाहिए। अंतिम परिणाम घोषित होने और इच्छित इंटर्नशिप महीने के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए।

नीति आयोग इंटर्नशिप की अवधि

नीति आयोग इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 6 सप्ताह और अधिकतम 6 महीने होती है। यदि कोई विद्यार्थी न्यूनतम अवधि पूरी नहीं करता है, तो उसे इंटर्नशिप पूरा करने का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाता।

क्या नीति आयोग इंटर्नशिप में भत्ता मिलता है?

नहीं, नीति आयोग इंटर्नशिप बिना भत्ते की होती है। इसका मतलब है कि चयनित इंटर्न को कोई मासिक राशि या आर्थिक सहायता नहीं दी जाती। हालांकि, इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाणपत्र दिया जाता है, जो विद्यार्थी के शैक्षणिक और करियर प्रोफाइल के लिए उपयोगी हो सकता है।

नीति आयोग इंटर्नशिप प्रमाणपत्र

जो विद्यार्थी निर्धारित अवधि और उपस्थिति की शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें इंटर्नशिप पूरा करने पर NITI Aayog Internship certificate दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र संबंधित विषय-प्रभाग के सलाहकार द्वारा जारी किया जाता है।

ध्यान रखें कि यदि विद्यार्थी न्यूनतम अवधि पूरी नहीं करता या उपस्थिति 75% से कम रहती है, तो प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।

NITI Aayog Internship 2026 उपस्थिति से जुड़े नियम

नीति आयोग इंटर्नशिप के दौरान कम से कम 75% उपस्थिति जरूरी है। यदि किसी विद्यार्थी की उपस्थिति 75% से कम होती है, तो उसकी इंटर्नशिप अवधि नहीं बढ़ाई जाती और उसे अनुभव प्रमाणपत्र भी नहीं दिया जाता।

इंटर्नशिप के अंत में विद्यार्थियों को अपने कार्य और सीखने के अनुभव पर संक्षिप्त रिपोर्ट या लेख जमा करना पड़ सकता है।

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन कब करें?

नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक हर महीने 1 तारीख से 10 तारीख तक खुलता है। विद्यार्थी जिस महीने में इंटर्नशिप शुरू करना चाहते हैं, उससे पहले तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन अधिकतम 6 महीने पहले और कम से कम 2 महीने पहले किया जा सकता है।

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। इसके लिए कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता।

NITI Aayog Internship apply online

स्टेप 1: नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.niti.gov.in/internship पर जाएं।

नीति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट

स्टेप 2: इंटर्नशिप पेज पर दिए गए Apply” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आवेदन पोर्टल https://workforindia.niti.gov.in/intern/ पर उपलब्ध फॉर्म भरें।

आवेदन पोर्टल workforindia

स्टेप 4: नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, विश्वविद्यालय/संस्थान और पाठ्यक्रम की जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5: अपनी शैक्षणिक योग्यता और अंकों की जानकारी सही-सही भरें।

स्टेप 6: अपनी रुचि का विषय-क्षेत्र और इंटर्नशिप का इच्छित महीना चुनें।

स्टेप 7: फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।

स्टेप 8: आवेदन जमा करने के बाद पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें।

स्टेप 9: आवेदन की स्थिति जानने के लिए https://workforindia.niti.gov.in/intern/InternshipEntry/checkstatus.aspx पर जाएं।

नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन और चयन के समय विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए –

1. कक्षा 10 की अंकतालिका/प्रमाणपत्र

2. कक्षा 12 की अंकतालिका/प्रमाणपत्र

3. स्नातक की अंकतालिकाएं, यदि लागू हो

4. स्नातकोत्तर की अंकतालिकाएं, यदि लागू हो

5. वर्तमान पाठ्यक्रम में नामांकन का प्रमाण

6. विश्वविद्यालय/कॉलेज पहचान पत्र

7. संस्थान से अनापत्ति प्रमाणपत्र

8. वैध फोटो पहचान पत्र

9. पासपोर्ट आकार की फोटो

10. रिज्यूमे, यदि मांगा जाए

11. शोध से जुड़ी जानकारी, यदि आवेदक शोधार्थी है

आय प्रमाण डॉक्यूमेंट लिस्ट 2026 – कौन-कौन से दस्तावेज हैं आय का प्रमाण?

अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) क्यों जरूरी है?

चयनित विद्यार्थी को इंटर्नशिप शुरू करते समय अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इस प्रमाणपत्र में यह स्पष्ट होना चाहिए कि संस्थान को विद्यार्थी के नीति आयोग में इंटर्नशिप करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

साथ ही यह भी प्रमाणित होना चाहिए कि इंटर्नशिप अवधि के दौरान विद्यार्थी किसी ऐसे पाठ्यक्रम में पंजीकृत नहीं है जिसमें नियमित कक्षा उपस्थिति अनिवार्य हो।

नीति आयोग इंटर्नशिप चयन प्रक्रिया

नीति आयोग इंटर्नशिप में आवेदन करने से चयन की गारंटी नहीं मिलती। ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच नीति आयोग के संबंधित विभागों और ईकाईयों द्वारा की जाती है।

चयन निम्न आधारों पर हो सकता है –

1. शैक्षणिक योग्यता

2. विषय-क्षेत्र में रुचि

3. उपलब्ध स्थान

4. संबंधित विभाग की आवश्यकता

5. आवेदन की गुणवत्ता

6. नीति आयोग के दिशा-निर्देश

चयनित विद्यार्थियों की सूची नीति आयोग की वेबसाइट पर जारी की जा सकती है।

स्कॉलरशिप प्रोसेस 2026 – स्कॉलरशिप क्या है? कैसे ले सकते हैं इसका लाभ?

नीति आयोग इंटर्नशिप के विषय-क्षेत्र

नीति आयोग इंटर्नशिप के तहत विद्यार्थी कई विषयों में काम कर सकते हैं। इनमें प्रमुख क्षेत्र हैं:

  • कृषि
  • आंकड़ा प्रबंधन और विश्लेषण
  • अर्थव्यवस्था
  • शिक्षा
  • ऊर्जा
  • विदेशी व्यापार और वाणिज्य
  • शासन व्यवस्था
  • स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास
  • उद्योग
  • आधारभूत संरचना
  • जनसंचार और सामाजिक माध्यम
  • खनन
  • प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और वन
  • कार्यक्रम निगरानी और मूल्यांकन
  • परियोजना मूल्यांकन और प्रबंधन
  • सार्वजनिक वित्त
  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी
  • ग्रामीण विकास और सतत विकास लक्ष्य
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • कौशल विकास और रोजगार
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता
  • खेल और युवा विकास
  • पर्यटन और संस्कृति
  • शहरीकरण
  • जल संसाधन
  • पर्यावरण के लिए जीवनशैली

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 के लाभ

नीति आयोग इंटर्नशिप में भत्ता नहीं मिलता, लेकिन यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए कई तरह से उपयोगी हो सकता है।

इसके प्रमुख लाभ हैं –

1. भारत सरकार के कामकाज को समझने का अवसर

2. नीति निर्माण की प्रक्रिया का अनुभव

3. शोध और आंकड़ा विश्लेषण का अभ्यास

4. सरकारी विभागों के साथ काम करने का अवसर

5. इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र

6. भविष्य की पढ़ाई और करियर के लिए उपयोगी अनुभव

7. जन-नीति, शासन, शोध और विकास क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में मदद

किन विद्यार्थियों के लिए यह इंटर्नशिप उपयोगी है?

यह इंटर्नशिप (Government Ingternship) विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो –

1. जन-नीति में करियर बनाना चाहते हैं

2. सिविल सेवा या सरकारी क्षेत्र की तैयारी कर रहे हैं

3. अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य या विकास अध्ययन से जुड़े हैं

4. शोध और आंकड़ा विश्लेषण में रुचि रखते हैं

5. सरकारी इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं

6. भारत सरकार के नीति-निर्माण तंत्र को समझना चाहते हैं

NITI Internship आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

1. आवेदन केवल ऑनलाइन होता है।

2. आवेदन लिंक हर महीने 1 से 10 तारीख तक खुलता है।

3. एक विद्यार्थी एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार आवेदन कर सकता है।

4. पात्रता पूरी न होने पर आवेदन स्वतः अस्वीकार हो सकता है।

5. रुचि का विषय चुनने से उसी विषय में इंटर्नशिप मिलना सुनिश्चित नहीं होता।

6. चयनित विद्यार्थियों को अपना लैपटॉप साथ रखना होता है।

7. यह इंटर्नशिप बिना भत्ते (staipend) की है।

8. प्रमाणपत्र केवल सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर दिया जाता है।

सी एन एच-आई टी सी मेंटरशिप प्रोग्राम 2026

NITI Internship Scheme 2026 – महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक

विवरण आधिकारिक लिंक
नीति आयोग इंटर्नशिप पेज https://www.niti.gov.in/internship
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://workforindia.niti.gov.in/intern/
आवेदन स्थिति जांचें https://workforindia.niti.gov.in/intern/InternshipEntry/checkstatus.aspx
नीति आयोग इंटर्नशिप दिशा-निर्देश https://www.niti.gov.in/sites/default/files/2023-01/NITI_Internship_Guidelines_17012023.pdf
myScheme पर योजना https://www.myscheme.gov.in/schemes/niti-i
नीति आयोग आधिकारिक वेबसाइट https://www.niti.gov.in/

बी.एड. स्कॉलरशिप 2026, अब शिक्षक बनने का सपना होगा साकार

NITI Aayog Internship Scheme – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. नीति आयोग इंटर्नशिप क्या है?

NITI Aayog Internship Scheme नीति आयोग द्वारा चलाई जाने वाली इंटर्नशिप योजना है, जिसके तहत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान भारत सरकार के नीति-निर्माण और विकास कार्यों को समझने का अवसर मिलता है।

2. नीति आयोग इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

NITI Aayog Internship Scheme के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जुड़े हों।

3. क्या नीति आयोग इंटर्नशिप में भत्ता (Staipend) मिलता है?

नहीं, NITI Internship Scheme में स्टाइपेंड नहीं दिया जाता है।

4. नीति आयोग इंटर्नशिप की अवधि कितनी है?

इसकी अवधि न्यूनतम 6 सप्ताह और अधिकतम 6 महीने होती है।

5. NITI Aayog Internship Scheme हेतु आवेदन कब शुरू होते हैं?

NITI Aayog Internship Scheme ऑनलाइन आवेदन लिंक हर महीने 1 से 10 तारीख तक जारी रहते हैं

6. क्या नीति आयोग इंटर्नशिप पूरी करने पर प्रमाणपत्र मिलता है?

हां, निर्धारित अवधि और उपस्थिति पूरी करने पर प्रमाणपत्र दिया जाता है।

7. क्या NITI Aayog Internship Scheme हेतु स्नातक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें दूसरे वर्ष या चौथे सेमेस्टर की परीक्षा देनी चाहिए या दे चुके होना चाहिए। साथ ही कक्षा 12 में कम से कम 85% अंक होने चाहिए।

8. क्या NITI Aayog Internship Scheme हेतु स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उनके स्नातक में कम से कम 70% अंक होने चाहिए।

9. NITI Aayog Internship Scheme हेतु आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

NITI Aayog Internship Scheme हेतु आवेदन की स्थिति इस लिंक पर देखी जा सकती है। 

10. NITI Aayog Internship Scheme हेतु आधिकारिक आवेदन लिंक क्या है?

नीति आयोग इंटर्नशिप आधिकारिक आवेदन पोर्टल  https://workforindia.niti.gov.in/intern/ है।

यह भी पढ़ें –  भारतीय स्कॉलरशिप राशि 2026, कौन सी स्कॉलरशिप से मिल सकती है कितनी राशि

You may also like