Home इंटर्नशिपLPSC/ISRO Internship 2026 – इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!
LPSC ISRO Internship hindi Banner

LPSC/ISRO Internship 2026 – इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए सुनहरा अवसर!

by Sadhana Soni

B.Tech, M.Tech, M.Sc. और Ph.D. के छात्रों के लिए भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संगठन ISRO (Indian Space Research Organisation) में इंटर्नशिप करने का सुनेहरा अवसर दिया जा रहा है। यह इंटर्नशिप Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC), ISRO द्वारा प्रदान की जा रही है जिसका नाम Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC) Internship 2026 है। 

LPSC, ISRO का एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास (Research & Development) केंद्र है, जहाँ देश के अंतरिक्ष अभियानों (Space Missions) के लिए Liquid Propulsion Systems, Rocket Engines, Cryogenic Technology, Spacecraft Propulsion और अन्य उन्नत तकनीकों पर कार्य किया जाता है।

इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को केवल प्रयोगशाला (Laboratory) का अनुभव ही नहीं मिलेगा, बल्कि वे ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ वास्तविक परियोजनाओं (Real-Time Projects) के कार्य वातावरण को भी समझने का अवसर प्राप्त करेंगे

ISRO, DRDO, HAL, BHEL, BARC, Space Technology, Research & Development, Aerospace Engineering या Higher Studies के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह इंटर्नशिप आपके प्रोफाइल को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LPSC/ISRO Internship 2026 – मुख्य विशेषताएँ 

विवरण जानकारी
इंटर्नशिप का नाम LPSC/ISRO Internship 2026
आयोजित संस्था Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC), ISRO
संगठन Indian Space Research Organisation (ISRO)
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
इंटर्नशिप अवधि 21 से 45 दिन
स्टाइपेंड उपलब्ध नहीं
प्रशिक्षण का प्रकार ऑफलाइन (On-site Internship)
पात्रता B.E./B.Tech, M.E./M.Tech, M.Sc., Ph.D. विद्यार्थी
न्यूनतम अंक 60% या 6.32 CGPA
प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर

LPSC क्या है?

Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। यह केंद्र मुख्य रूप से निम्नलिखित के के विकास एवं परीक्षण का कार्य करता है।

1. Liquid Rocket Engines 

2. Spacecraft Propulsion Systems 

3. Cryogenic Engines 

4. Satellite Propulsion 

5. Launch Vehicle Propulsion 

6. Advanced Space Technologies 

LPSC/ISRO Internship 2026 का उद्देश्य

LPSC Internship Programme का उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें वास्तविक अनुसंधान एवं औद्योगिक कार्य वातावरण से परिचित कराना है।

1. इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ISRO की अनुसंधान संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है। 

2. वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त होता है। 

3. अत्याधुनिक स्पेस टेक्नोलॉजी का परिचय मिलता है। 

4. वास्तविक इंजीनियरिंग समस्याओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है। 

5. रिसर्च एवं इनोवेशन की समझ विकसित होती है। 

6. भविष्य के उच्च शिक्षा एवं करियर के लिए मजबूत प्रोफाइल तैयार करने में सहायता मिलती है। 

Work From Home Internship

LPSC/ISRO Internship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है? (Eligibility)

LPSC Internship Programme में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

1. B.E./B.Tech/B.sc. विद्यार्थी

  • AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत हो। 
  • संबंधित इंजीनियरिंग शाखा का नियमित विद्यार्थी हो। 
  • न्यूनतम 60% अंक या 6.32 CGPA प्राप्त किया हो। 
  • निर्धारित सेमेस्टर/वर्ष में अध्ययनरत हो (4th सेमेस्टर पूरा कर लिया हो)। 

2. M.E./M.Tech विद्यार्थी

  • मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए। 
  • न्यूनतम 60% अंक या 6.32 CGPA आवश्यक है। 
  • संबंधित विषय में उच्च अध्ययन कर रहे हों। 
  • प्रथम वर्ष पूर्ण कर लिया हो

3. M.Sc. विद्यार्थी

विज्ञान विषयों के योग्य विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, यदि उनका विषय LPSC द्वारा निर्धारित क्षेत्रों से संबंधित हो।

4. Ph.D. शोधार्थी

संबंधित विषयों में शोधरत Ph.D. स्कॉलर्स भी पात्रता मानदंड पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं।

किन विषयों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिल सकती है?

LPSC मुख्यतः निम्न विषयों से संबंधित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रदान करता है।

  • Mechanical Engineering 
  • Aerospace Engineering 
  • Aeronautical Engineering 
  • Chemical Engineering 
  • Electronics & Communication Engineering 
  • Electrical Engineering 
  • Instrumentation Engineering 
  • Computer Science 
  • Physics 
  • Chemistry 
  • Mathematics 
  • Materials Science 
  • Space Science 
  • Applied Sciences 

नोट – अंतिम पात्रता एवं उपलब्ध विषय संबंधित इंटर्नशिप अधिसूचना पर निर्भर करेंगे।

LPSC/ISRO Internship 2026 की अवधि

LPSC Internship की अवधि 21 दिन से 45 दिन तक होती है।

1. यह पूर्णकालिक (Full-Time) इंटर्नशिप है। 

2. प्रशिक्षण LPSC के संबंधित केंद्र में ऑफलाइन आयोजित किया जाता है। 

3. इंटर्नशिप की अवधि प्रोजेक्ट एवं विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

4. चयनित छात्रों को निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेना होता है। 

LPSC/ISRO Internship 2026 से मिलने वाले प्रमुख लाभ

हालाँकि इस इंटर्नशिप में स्टाइपेंड नहीं दिया जाता, लेकिन इसके कई महत्वपूर्ण करियर लाभ हैं।

1. ISRO जैसे विश्वस्तरीय संगठन में कार्य करने का अवसर। 

2. वैज्ञानिकों एवं वरिष्ठ इंजीनियरों के मार्गदर्शन में सीखने का मौका। 

3. Space Research एवं Rocket Propulsion की व्यावहारिक जानकारी। 

4. Research Methodology की समझ विकसित होना। 

5. Industry Exposure प्राप्त करना। 

6. Resume एवं LinkedIn प्रोफाइल को मजबूत बनाना। 

7. Higher Studies एवं Research Career के लिए उपयोगी अनुभव। 

8. सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्राप्त करना।

AICTE Internship 2026

LPSC/ISRO Internship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

LPSC केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करता है। इसलिए आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहता है।

नीचे आवेदन की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

स्टेप 1: सबसे पहले Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और Internship सेक्शन खोलें।

LPSC की आधिकारिक वेबसाइट

स्टेप 2: पात्रता की जांच करें।

पात्रता की जांच करें

स्टेप 3: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4: निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

स्टेप 5: सबमिट करने से पहले आवेदन जांच लें।

स्टेप 6: आवेदन जमा करें

LPSC/ISRO Internship 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

LPSC प्रत्येक वर्ष अलग-अलग Internship Blocks के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इनके आवेदन की अंतिम तिथि निम्नलिखित है।

Internship Block आवेदन अवधि
May–July Block आवेदन प्रक्रिया समाप्त
October–January Block 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026

LPSC/ISRO Internship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें—

1. पासपोर्ट साइज फोटो

2. कॉलेज आईडी कार्ड

3. आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र

4. नवीनतम अंकतालिका (Marksheet)

5. CGPA/Percentage प्रमाण

6. Bonafide Certificate

7. No Objection Certificate (NOC)

8. विभागाध्यक्ष/प्राचार्य की अनुशंसा (यदि आवश्यक हो)

भारत के प्रमुख National Internship Portal 2026

LPSC/ISRO Internship 2026 का चयन कैसे होगा?

आवेदन प्राप्त होने के बाद LPSC पात्र उम्मीदवारों की जांच करता है।

चयन निम्न आधारों पर किया जा सकता है—

1. पात्रता शर्तों की पूर्ति 

2. शैक्षणिक प्रदर्शन 

3. उपलब्ध सीटें 

4. संबंधित विभाग की आवश्यकता 

5. संस्थान द्वारा निर्धारित अन्य मानदंड 

चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए सूचित किया जाता है।

LPSC/ISRO Internship 2026 – महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को LPSC के सभी नियमों का पालन करना होगा।

1. नियमित उपस्थिति बनाए रखें। 

2. निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें। 

3. प्रयोगशालाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं के सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

4. गोपनीय (Confidential) तकनीकी जानकारी साझा न करें। 

5. संस्थान की अनुशासन नीति का पालन करें। 

6. परियोजना मार्गदर्शक (Mentor) के निर्देशों का सम्मान करें। 

7. निर्धारित अवधि पूरी किए बिना इंटर्नशिप न छोड़ें। 

Digital India Internship Scheme 2026

LPSC/ISRO Internship 2026 – प्रशिक्षण केंद्र (Internship Centres)

LPSC Centre स्थान
LPSC, Valiamala तिरुवनंतपुरम, केरल
LPSC, Bengaluru Liaison Office* बेंगलुरु, कर्नाटक (प्रशासनिक समन्वय)
LPSC, Bengaluru Unit* आवश्यकता के अनुसार संबंधित गतिविधियाँ
LPSC, Mahendragiri (ISRO Propulsion Complex से संबंधित गतिविधियाँ)* तमिलनाडु

ध्यान दें – इंटर्नशिप का स्थान, विभाग और रिपोर्टिंग सेंटर उपलब्ध सीटों एवं आधिकारिक आवंटन (Official Allotment) के अनुसार तय किया जाता है। 

LPSC/ISRO Internship 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

गतिविधि तिथि
May–July 2026 बैच आवेदन प्रक्रिया समाप्त
October–January बैच के लिए आवेदन 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
इंटर्नशिप अवधि 15 अक्टूबर 2026 – 15 जनवरी 2027 (बैच के अनुसार)
इंटर्नशिप अवधि (Duration) 21 से 45 दिन

LPSC/ISRO Internship 2026 – महत्वपूर्ण लिंक

सेवा विवरण
आधिकारिक वेबसाइट https://www.lpsc.gov.in
Internship Portal https://www.lpsc.gov.in/Internship.html

LPSC/ISRO Internship 2026 – संपर्क विवरण

आवेदन या इंटर्नशिप से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए अभ्यर्थी निम्न संपर्क विवरण का उपयोग कर सकते हैं। 

 LPSC:- 0471 2567565 

Email: lpis@lpsc.gov.in.

नीति आयोग इंटर्नशिप 2026

LPSC/ISRO Internship 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. LPSC/ISRO Internship 2026 क्या है?

यह ISRO के Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC) द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम है, जिसमें इंजीनियरिंग, विज्ञान और शोध के विद्यार्थियों को वास्तविक अनुसंधान वातावरण में सीखने का अवसर मिलता है।

2. LPSC Internship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

B.E./B.Tech., M.E./M.Tech., M.Sc. और Ph.D. के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करते हों।

3. LPSC Internship के लिए न्यूनतम कितने अंक आवश्यक हैं?

आवेदन के लिए न्यूनतम 60% अंक या 6.32 CGPA आवश्यक है।

4. LPSC Internship इंटर्नशिप कितने दिनों की होती है?

LPSC Internship की अवधि 21 से 45 दिन होती है।

5. क्या LPSC Internship के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा?

हाँ, आवेदन केवल आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं।

6. LPSC Internship में स्टाइपेंड मिलता है?

नहीं, LPSC Internship Programme के अंतर्गत कोई स्टाइपेंड या मानदेय नहीं दिया जाता।

7. क्या LPSC Internship ऑफलाइन होती है?

हाँ, यह पूरी तरह On-site/Physical Internship है।

8. क्या LPSC Internship के लिए सभी शाखाओं के इंजीनियर आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल वे विषय और शाखाएँ पात्र हैं जिन्हें LPSC संबंधित इंटर्नशिप अधिसूचना में शामिल करता है।

9. LPSC Internship के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्टूबर 2026–15 जनवरी 2027 बैच के लिए आवेदन 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

10. क्या LPSC Internship के लिए अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

यदि वे आधिकारिक पात्रता शर्तों और निर्धारित सेमेस्टर/कोर्स आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

11. क्या LPSC Internship से ISRO में नौकरी की गारंटी मिलती है?

नहीं, यह केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इंटर्नशिप पूरी करने से ISRO में नौकरी की गारंटी नहीं मिलती।

12. LPSC Internship की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

LPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.lpsc.gov.in है।

यह भी पढ़ेंइंडिया स्पेस लैब समर इंटर्नशिप

You may also like

Leave a Comment