Home छात्रवृत्तिState Scholarships 2026-27: देशभर में कौन-कौन सी सरकारी छात्रवृत्तियां अभी LIVE हैं? यहां देखें पूरी राज्यवार सूची
State Scholarships hindi banner

State Scholarships 2026-27: देशभर में कौन-कौन सी सरकारी छात्रवृत्तियां अभी LIVE हैं? यहां देखें पूरी राज्यवार सूची

by Sadhana Soni

यदि आप सरकारी छात्रवृत्ति 2026, State Scholarships, Scholarship Apply Online, Scholarship Last Date, Scholarship Status Check या राज्यवार स्कॉलरशिप खोज रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए एक Complete Guide है।

भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें हर वर्ष करोड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराती हैं। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग (PwD), अल्पसंख्यक, छात्राओं तथा मेधावी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग योजनाएं संचालित की जाती हैं।

 शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिकांश राज्यों की छात्रवृत्ति योजनाएं जुलाई से अक्टूबर के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू होती हैं। कई राज्यों ने आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, जबकि कुछ राज्यों की सरकारी स्कॉलरशिप 2026 जल्द ही शुरू होने वाली हैं। 

इस लेख में आपको भारत के प्रमुख राज्यों की Live Scholarships, Upcoming Scholarships, पात्रता, अंतिम तिथि, आधिकारिक आवेदन पोर्टल तथा महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।

इस लेख में आपको मिलेगा—

Table of Contents

1. अभी कौन-कौन सी छात्रवृत्तियां LIVE हैं

2. किस राज्य में आवेदन शुरू हो चुके हैं

3. किन योजनाओं के आवेदन जल्द शुरू होंगे

4. आवेदन की अंतिम तिथि

5. पात्रता

6. छात्रवृत्ति राशि

7. आधिकारिक पोर्टल

8. Direct Apply Link

Live State Scholarships 2026 Latest Update

राज्य छात्रवृत्ति स्थिति अंतिम तिथि*
हरियाणा कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना आवेदन जारी (LIVE) 10 अगस्त 2026
हरियाणा HSCST Fellowship Programme आवेदन जारी (LIVE) 03 सितंबर 2026
हरियाणा POSE Scholarship जल्द शुरू होंगे
झारखंड e-Kalyan Scholarship आवेदन जारी (LIVE) 31 जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ State Scholarship For Divyangjan  आवेदन जारी (LIVE) 30 सितम्बर 2026
हिमाचल प्रदेश Maharishi Balmiki Chatravriti Yojana आवेदन जारी (LIVE) 31 अक्टूबर 2026 
हिमाचल प्रदेश PM YASASVI Scheme आवेदन जारी (LIVE) 31 अगस्त 2026
उत्तराखंड Pre & Post Matric scholarship आवेदन जारी (LIVE) 30 सितम्बर 2026
महाराष्ट्र Rajarshi Shahu Maharaj Scholarship आवेदन जारी (LIVE) 30 सितंबर 2026
कर्नाटक Vidyasiri Scholarship आवेदन जारी (LIVE) 31 अगस्त 2026
पंजाब Post Matric Scholarship (SC) आवेदन जारी (LIVE) 15 नवंबर 2026
नागालैंड State Merit & Research Scholarship आवेदन 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026

State Scholarships 2026-27 Highlights

विवरण जानकारी
लेख State Scholarships 2026
लाभार्थी भारत के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
छात्रवृत्ति प्रकार Pre-Matric, Post-Matric, UG, PG, Professional Courses
लाभ ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस, DBT, मेरिट छात्रवृत्ति
आवेदन अवधि जुलाई से अक्टूबर 2026 (राज्य अनुसार अलग-अलग)
आधिकारिक पोर्टल संबंधित राज्य सरकार का Scholarship Portal / NSP

State Scholarships क्या हैं?

State Scholarships वे छात्रवृत्ति योजनाएं हैं जिन्हें विभिन्न राज्य सरकारें अपने राज्य के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित करती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, अल्पसंख्यक तथा छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग देना है।

अधिकांश राज्य छात्रवृत्तियां Pre-Matric, Post-Matric, UG, PG, Professional Courses, Technical Education, Research Fellowship तथा Skill Development Courses के लिए उपलब्ध होती हैं।

किन छात्रों को State Scholarships का लाभ मिल सकता है?

राज्य सरकारों द्वारा संचालित अधिकांश छात्रवृत्तियों में निम्न श्रेणियों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं—

  • SC 
  • ST 
  • OBC 
  • EWS 
  • General (Merit) 
  • Minority 
  • Girls 
  • PwD 
  • ITI विद्यार्थी 
  • Diploma विद्यार्थी 
  • Polytechnic विद्यार्थी 
  • Graduation 
  • Post Graduation 
  • Medical 
  • Engineering 
  • Nursing 
  • Agriculture 
  • Law 
  • PhD 

यह भी पढ़ेंNishadraj Scholarship Scheme

State Scholarships के प्रमुख लाभ

राज्य सरकारों की अधिकांश छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को निम्न लाभ मिलते हैं—

लाभ विवरण
ट्यूशन फीस पूर्ण या आंशिक फीस प्रतिपूर्ति
मेंटेनेंस अलाउंस मासिक/वार्षिक सहायता
हॉस्टल सहायता छात्रावास शुल्क सहायता
परीक्षा शुल्क परीक्षा शुल्क प्रतिपूर्ति
पुस्तक सहायता पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री हेतु सहायता
DBT भुगतान राशि सीधे बैंक खाते में

राज्यवार प्रमुख छात्रवृत्तियों की जानकारी

1. उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति (UP Scholarship)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित UP Scholarship देश की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति योजनाओं में से एक है। इसके अंतर्गत Pre-Matric, Post-Matric, Dashmottar तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्य बिंदु

1. राज्य: उत्तर प्रदेश 

2. लाभार्थी: कक्षा 9 से PG तक 

3. आवेदन माध्यम: ऑनलाइन 

4. पोर्टल: Scholarship & Fee Reimbursement Portal 

5. लाभ: ट्यूशन फीस एवं मेंटेनेंस भत्ता 

2. हरियाणा छात्रवृत्ति (Har-Chhatravratti)

हरियाणा सरकार का Har-Chhatravratti Portal राज्य की लगभग सभी उच्च शिक्षा छात्रवृत्तियों के लिए एकीकृत पोर्टल है। इसी पोर्टल के माध्यम से कल्पना चावला छात्रवृत्ति, HSCST Fellowship, POSE Scholarship सहित कई योजनाओं के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। 

प्रमुख योजनाएं—

1. कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना 

2. HSCST Fellowship Programme 

3. POSE Scholarship 

4. Consolidated Stipend Scheme 

5. Post Matric Scholarship 

3. मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति

मध्य प्रदेश सरकार का Scholarship Portal विभिन्न विभागों की छात्रवृत्तियों का एकीकृत मंच है।

लोकप्रिय योजनाएं—

1. मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 

2. गांव की बेटी योजना 

3. निषादराज छात्रवृत्ति योजना 

4. SC/ST Post Matric Scholarship 

4. महाराष्ट्र छात्रवृत्ति (MahaDBT)

MahaDBT पोर्टल पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की 40 से अधिक छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं।

लोकप्रिय योजनाएं—

1. Rajarshi Shahu Maharaj Scholarship 

2. GOI Post Matric Scholarship 

3. OBC Scholarship 

4. EBC Scholarship 

5. Minority Scholarship 

5. झारखंड e-Kalyan Scholarship

झारखंड सरकार का e-Kalyan Portal SC, ST एवं OBC विद्यार्थियों के लिए Post Matric Scholarship संचालित करता है।

मुख्य लाभ—

1. ट्यूशन फीस 

2. मेंटेनेंस भत्ता 

3. DBT भुगतान 

यह भी पढ़ेंPM YASASVI Scholarship

6. राजस्थान छात्रवृत्ति (Rajasthan Scholarships)

राजस्थान सरकार विद्यार्थियों के लिए SSO Portal के माध्यम से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करती है। वर्ष 2026-27 में स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस को संशोधित स्वरूप में अधिसूचित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाएं भी संचालित होती हैं। 

प्रमुख छात्रवृत्तियां

1. स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप 

2. Post Matric Scholarship (SC/ST/OBC) 

3. CM Higher Education Scholarship 

4. Minority Scholarship 

आवेदन माध्यम: SSO Rajasthan Portal

7. गुजरात छात्रवृत्ति (Digital Gujarat Scholarship)

Digital Gujarat Portal राज्य सरकार का एकीकृत छात्रवृत्ति पोर्टल है। यहां SC, ST, OBC, SEBC, EWS एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं।

लोकप्रिय योजनाएं

1. Post Matric Scholarship 

2. Food Bill Assistance 

3. Freeship Card Scheme 

4. Higher Education Scholarship 

लाभ

1. ट्यूशन फीस 

2. हॉस्टल सहायता 

3. मेंटेनेंस भत्ता 

4. DBT के माध्यम से भुगतान 

8. पंजाब छात्रवृत्ति (Punjab Scholarship)

पंजाब सरकार ने 2026-27 सत्र के लिए अनुसूचित जाति (SC) विद्यार्थियों हेतु Post Matric Scholarship Scheme के आवेदन प्रारंभ कर दिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20  नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। 

मुख्य लाभ

1. पूरी ट्यूशन फीस 

2. मेंटेनेंस अलाउंस 

3. प्रोफेशनल कोर्स सहायता 

9. हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति

हिमाचल प्रदेश में HP ePASS Portal के माध्यम से अनेक छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन लिए जाते हैं।

लोकप्रिय योजनाएं—

1. कल्पना चावला छात्रवृत्ति 

2. Dr. Ambedkar Scholarship 

3. Post Matric Scholarship 

4. IRDP Scholarship 

10. छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति

छत्तीसगढ़ में SC, ST एवं OBC विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल संचालित किया जाता है।

लोकप्रिय योजनाएं—

1. Post Matric Scholarship 

2. Divyangjan Scholarship 

3. Tribal Scholarship 

4. Merit Scholarship 

11. उत्तराखंड छात्रवृत्ति

उत्तराखंड सरकार सामाजिक कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करती है।

मुख्य योजनाएं—

1. Pre Matric Scholarship 

2. Post Matric Scholarship 

3. अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति 

4. दिव्यांग छात्रवृत्ति 

यह भी पढ़ेंKalpana Chawla Scholarship (Haryana) 

किन राज्यों में सबसे अधिक छात्रवृत्तियां मिलती हैं?

यदि छात्रवृत्तियों की संख्या, पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं और लाभार्थियों के आधार पर देखा जाए, तो निम्नलिखित राज्य सबसे अधिक छात्रवृत्तियां संचालित करते हैं—

राज्य प्रमुख पोर्टल अनुमानित योजनाएं
महाराष्ट्र MahaDBT 40+
कर्नाटक SSP 35+
मध्य प्रदेश MP Scholarship Portal 30+
उत्तर प्रदेश Scholarship Portal 25+
हरियाणा Har-Chhatravratti 20+
ओडिशा SSP Odisha 20+
गुजरात Digital Gujarat 20+
पश्चिम बंगाल OASIS अनेक SC/ST/OBC योजनाएं

State Scholarships 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें? (State Scholarship Apply Online)

अधिकांश राज्य सरकारों ने अपनी छात्रवृत्ति योजनाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब विद्यार्थियों को संबंधित State Scholarship Portal पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना होता है। कुछ राज्यों में आवेदन National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से भी स्वीकार किए जाते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1: सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक Scholarship Portal पर जाएं।

स्टेप 2: यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आधार संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: OTP सत्यापन पूरा करें।

स्टेप 5: लॉगिन करके छात्रवृत्ति योजना (Scholarship Scheme) का चयन करें।

स्टेप 6: आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं बैंक संबंधी जानकारी भरें।

स्टेप 7: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 8: आवेदन की समीक्षा (Preview) करें।

स्टेप 9: Final Submit करें।

स्टेप 10: आवेदन की रसीद (Acknowledgement) डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

State Scholarships के लिए आवश्यक दस्तावेज

अधिकांश राज्य सरकारें निम्नलिखित दस्तावेजों की मांग करती है

1. आधार कार्ड 

2. राज्य का निवास प्रमाण पत्र (Domicile) 

3. आय प्रमाण पत्र 

4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

5. पिछली कक्षा की मार्कशीट 

6. वर्तमान प्रवेश/बोनाफाइड प्रमाण पत्र 

7. बैंक पासबुक (DBT हेतु) 

8. पासपोर्ट साइज फोटो 

9. मोबाइल नंबर 

10. ईमेल आईडी 

11. फीस रसीद (यदि लागू हो) 

यह भी पढ़ेंHar-Chhatravratti Portal 

State Scholarship Status कैसे चेक करें?

लगभग सभी राज्य सरकारों ने Scholarship Status ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है।

1. Scholarship Portal पर जाएं। 

2. Track Application / Scholarship Status विकल्प चुनें। 

3. Application Number अथवा Registration Number दर्ज करें। 

4. जन्मतिथि/OTP भरें। 

5. Submit पर क्लिक करें। 

6. स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई दे जाएगी। 

राष्ट्रीय स्तर पर NSP भी आवेदन और भुगतान की स्थिति देखने की सुविधा उपलब्ध कराता है। 

भारत के प्रमुख State Scholarship Portals

राज्य आधिकारिक पोर्टल
उत्तर प्रदेश scholarship.up.gov.in
हरियाणा harchhatravratti.highereduhry.ac.in
झारखंड ekalyan.cgg.gov.in
महाराष्ट्र mahadbt.maharashtra.gov.in
मध्य प्रदेश scholarshipportal.mp.nic.in
बिहार pmsonline.bih.nic.in
राजस्थान sso.rajasthan.gov.in
कर्नाटक ssp.postmatric.karnataka.gov.in
ओडिशा scholarship.odisha.gov.in
पश्चिम बंगाल oasis.gov.in
गुजरात digitalgujarat.gov.in
तेलंगाना telanganaepass.cgg.gov.in
छत्तीसगढ़ postmatric-scholarship.cg.nic.in

यह भी पढ़ेंNational Scholarship Portal (NSP) 

State Scholarships 2026-27 – FAQs

1. State Scholarship क्या होती है?

State Scholarship राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता है। प्रत्येक राज्य की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ अलग-अलग होते हैं।

2. State Scholarship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

संबंधित राज्य के आधिकारिक Scholarship Portal पर पंजीकरण करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

3. क्या सभी राज्यों की छात्रवृत्ति के लिए एक ही पोर्टल है?

नहीं, अधिकांश राज्यों का अपना अलग Scholarship Portal है, जबकि कुछ केंद्रीय योजनाएँ National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से संचालित होती हैं।

4. State Scholarship की अंतिम तिथि कैसे पता करें?

संबंधित राज्य के आधिकारिक Scholarship Portal पर जारी नवीनतम नोटिस और आवेदन कार्यक्रम देखकर अंतिम तिथि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

5. Scholarship Status कैसे चेक करें?

Scholarship Portal पर Student Login करके Application ID या Registration Number के माध्यम से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

6. किन छात्रों को State Scholarship मिलती है?

SC, ST, OBC, EWS, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, छात्राएँ, मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र हो सकते हैं।

7. क्या एक छात्र एक से अधिक State Scholarship के लिए आवेदन कर सकता है?

यह संबंधित योजना के नियमों पर निर्भर करता है। कई योजनाओं में एक ही छात्र को एक साथ दो सरकारी छात्रवृत्तियों का लाभ लेने की अनुमति नहीं होती।

8. State Scholarship की राशि कब मिलती है?

दस्तावेज सत्यापन और आवेदन स्वीकृत होने के बाद राशि DBT के माध्यम से पात्र छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।

9. भारत का सबसे बड़ा State Scholarship Portal कौन-सा है?

हरियाणा का Har Chhatravratti Portal, महाराष्ट्र का MahaDBT, उत्तर प्रदेश का UP Scholarship Portal और कर्नाटक का SSP Portal सबसे प्रमुख राज्य छात्रवृत्ति पोर्टलों में शामिल हैं।

10. क्या State Scholarship और NSP Scholarship अलग-अलग हैं?

हाँ, NSP केंद्र सरकार का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल है, जबकि State Scholarship संबंधित राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ होती हैं।

यह भी पढ़ेंScholarship Status Check 

You may also like

Leave a Comment