College Board India Scholars Program 2026 भारत के ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो SAT परीक्षा देकर भारत के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में undergraduate admission लेना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के तहत पात्र भारतीय विद्यार्थियों को SAT registration fee पर 90% तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा, आय और SAT score सहित निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थियों को India Global Alliance में शामिल participating universities में graduation तक full tuition scholarship के लिए आवेदन करने का अवसर मिलता है।
College Board के अनुसार, भारत में रहने वाले Class 11 और Class 12 के income-eligible students SAT discount voucher के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की annual family income ₹8 लाख से कम है, उन्हें SAT registration fee पर 90% discount, जबकि ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच annual family income वाले विद्यार्थियों को 50% discount दिया जाता है।
वहीं scholarship के लिए income-eligible students को SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त करना होगा। ₹8 लाख से कम annual family income वाले eligible students participating universities में full tuition scholarship through graduation के लिए qualify कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित university की admission requirements भी पूरी करें।
इस लेख में जानिए College Board India Scholars Program क्या है, SAT scholarship कितनी है, SAT fee discount कितना मिलेगा, कौन आवेदन कर सकता है, 1300 SAT score का क्या महत्व है, participating universities कौन-सी हैं और SAT discount voucher के लिए आवेदन कैसे करें।
College Board India Scholars Program 2026 – संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| प्रोग्राम का नाम | College Board India Scholars Program |
| संबंधित संस्था | College Board |
| किस देश के विद्यार्थियों के लिए | भारत |
| SAT फीस में छूट | 50% या 90% तक |
| 90% SAT discount के लिए आय | ₹8 लाख से कम वार्षिक पारिवारिक आय |
| 50% SAT discount के लिए आय | ₹8 लाख से ₹15 लाख वार्षिक पारिवारिक आय |
| SAT discount के लिए कक्षा | 11वीं या 12वीं |
| Scholarship के लिए SAT score | 1300 या उससे अधिक |
| Full tuition scholarship | ₹8 लाख से कम पारिवारिक आय वाले eligible students के लिए participating universities में |
| Scholarship का प्रकार | Merit-cum-need |
| Admission | Participating Indian universities |
| SAT | Scholastic Assessment Test |
| आवेदन/वाउचर | Buddy4Study के माध्यम से SAT discount voucher |
| SAT registration | College Board |
| आधिकारिक जानकारी | College Board India Scholars Program |
यह भी पढ़ें – रामन्या टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा (RTSE)
College Board India Scholars Program क्या है?
College Board India Scholars Program College Board की भारत-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए SAT परीक्षा की लागत कम करना और higher education के अवसरों तक उनकी पहुंच बढ़ाना है।
इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से दो तरह का financial support उपलब्ध है:
- SAT registration fee पर discount voucher
- पात्र विद्यार्थियों के लिए participating Indian universities में scholarship opportunities
College Board के अनुसार, eligible Indian students को SAT registration fee पर up to 90% discount मिल सकता है। वहीं qualifying students participating universities में scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SAT Exam क्या है और College Board India Scholars Program में इसका क्या महत्व है?
SAT (Scholastic Assessment Test) College Board द्वारा आयोजित standardized test है, जिसका उपयोग कई universities undergraduate admission के लिए करती हैं।
भारत में भी कई universities SAT score को admission decisions में इस्तेमाल करती हैं। हालांकि किसी university में SAT score स्वीकार किया जाएगा या नहीं और किन courses में स्वीकार किया जाएगा, यह संबंधित university की current admission policy पर निर्भर करता है। College Board भी विद्यार्थियों को individual university की official admission policy check करने की सलाह देता है।
College Board India Scholars Program में SAT score scholarship eligibility के लिए भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान College Board जानकारी के अनुसार, income-eligible students को scholarship के लिए SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त करना होगा।
College Board India Scholars Program में SAT फीस पर कितनी छूट मिलेगी?
यह विद्यार्थियों की annual family income के आधार पर निर्धारित है।
| वार्षिक पारिवारिक आय | SAT Registration Fee Discount |
| ₹8 लाख से कम | 90% |
| ₹8 लाख से ₹15 लाख | 50% |
| ₹15 लाख से अधिक | Discount voucher के लिए पात्र नहीं, SAT के लिए सीधे registration कर सकते हैं |
College Board के वर्तमान India Scholars Program page के अनुसार, ₹8 लाख से कम annual family income वाले eligible students को 90% discount और ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच income वाले students को 50% discount मिलता है।
90% SAT Discount Voucher के लिए पात्रता
SAT 90% Discount Voucher पाने के लिए निम्न eligibility दी गई है –
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी कक्षा 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ रहा हो अथवा इन्हें पास कर चुका हो, ऐसा Buddy4Study के current page पर दिया गया है।
- विद्यार्थी की आयु कम से कम 13 वर्ष होनी चाहिए।
- annual parental income ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
50% SAT Discount Voucher के लिए पात्रता
SAT 50% Discount Voucher के लिए –
- विद्यार्थी भारत का निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी कक्षा 11वीं या 12वीं में पढ़ रहा होना चाहिए।
- annual family income ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – PWNSAT 2026
SAT Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
SAT fee discount और scholarship को एक ही benefit नहीं समझना चाहिए।
SAT discount voucher परीक्षा की registration fee को कम करता है, जबकि India Scholars Program scholarship participating universities में higher education की tuition cost को support करती है।
College Board के वर्तमान नियमों के अनुसार scholarship के लिए:
- विद्यार्थी भारत में रहता हो।
- विद्यार्थी income-eligible हो।
- SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त किया हो।
- विद्यार्थी participating Indian university में admission के लिए आवेदन करे।
- विद्यार्थी संबंधित university की अन्य admission requirements पूरी करे।
College Board India Scholars Program में Full Tuition Scholarship किसे मिलेगी?
College Board के अनुसार ₹8 लाख से कम annual family income वाले eligible students, जो SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त करते हैं, participating universities में full tuition scholarship through graduation के लिए qualify कर सकते हैं।
हालांकि scholarship मिलना केवल SAT score और income पर निर्भर नहीं है। विद्यार्थी को संबंधित participating university में admission के लिए आवेदन करना और उसकी अन्य eligibility/admission requirements पूरी करनी होंगी। University eligible applicants के pool में से scholarship recipients का चयन करती है।
SAT में 1300 Score का क्या फायदा है?
वर्तमान College Board India Scholars Program में 1300 या उससे अधिक SAT score प्राप्त करने वाले income-eligible students को SAT India Top Performer के रूप में recognition मिलती है। Scholarship के लिए qualifying students participating universities में आवेदन कर सकते हैं।
इसलिए अगर विद्यार्थी College Board India Scholars Program के जरिए scholarship का लक्ष्य बना रहा है, तो केवल SAT परीक्षा देना पर्याप्त नहीं है। उसे निर्धारित SAT score requirement और financial eligibility दोनों को पूरा करना होगा।
College Board India Scholars Program में Full Tuition Scholarship कितने साल की है?
College Board के अनुसार participating Indian universities में scholarship recipients की tuition fees उनके undergraduate program की पूरी अवधि के लिए cover की जाती है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि full tuition scholarship का अर्थ tuition fee coverage है। इसे automatically hostel, mess, books, travel या अन्य सभी college expenses की 100% reimbursement नहीं माना जाना चाहिए।
SAT Score स्वीकार करने वाली भारतीय Universities
College Board के India Scholars Program और SAT acceptance information के अनुसार कई Indian universities SAT score को admission और/या scholarship decisions में इस्तेमाल करती हैं। इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
- Ahmedabad University
- Ashoka University
- Azim Premji University
- Manipal Academy of Higher Education
- Shiv Nadar University
- BML Munjal University
- Shoolini University
- Plaksha University
- Thapar Institute of Engineering & Technology
इसके अलावा कई अन्य institutions भी अपने specific programmes के लिए SAT score स्वीकार करते हैं।
किन Universities में College Board India Scholars Program के तहत Scholarship मिल सकती है?
College Board India Scholars Program में scholarship participating universities के माध्यम से उपलब्ध होती है।
College Board के अनुसार India Global Alliance में शामिल participating universities eligible students को scholarship opportunities देती हैं। Scholarship पाने के लिए student को संबंधित university में admission के लिए apply करना होगा और उस university की admission requirements पूरी करनी होंगी।
इसलिए विद्यार्थियों को केवल यह देखकर university चुनने के बजाय कि वह SAT स्वीकार करती है, यह भी देखना चाहिए कि वह India Scholars Program scholarship में participating institution है या नहीं।
यह भी पढ़ें – Doon School Scholarship Exam (DSSE)
College Board India Scholars Program के लिए SAT Discount Voucher कैसे लें?
SAT fee discount voucher लेने के लिए विद्यार्थी Buddy4Study के College Board page के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
SAT Discount Voucher Apply करने के Steps
Step 1: Buddy4Study के College Board India Scholars Program page पर जाएं।

Step 2: अपनी annual family income के अनुसार 90% या 50% discount voucher विकल्प चुनें।
Step 3: Application शुरू करें और मांगी गई जानकारी भरें।
Step 4: आवश्यक जानकारी/दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
Step 5: आवेदन पूरा करके submit करें।
Step 6: पात्रता और application verification के बाद SAT discount voucher प्राप्त करें।
Step 7: प्राप्त voucher को College Board के SAT registration process में निर्धारित समय के भीतर redeem करें।
SAT Discount Voucher मिलने के बाद क्या करना होगा?
Discount voucher प्राप्त होने के बाद विद्यार्थी को College Board की SAT registration website पर जाकर SAT के लिए registration करना होगा।
College Board के अनुसार discount voucher का उपयोग SAT registration के समय किया जाता है।
SAT registration के लिए –
- College Board account बनाएं या existing account में login करें।
- SAT test date चुनें।
- Personal और academic information भरें।
- Registration के दौरान discount voucher redeem करें।
- निर्धारित discounted fee का भुगतान करें।
- Registration पूरा करें।
SAT Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?
SAT scholarship के लिए प्रक्रिया SAT discount voucher से अलग है।
Step 1: SAT की तैयारी और परीक्षा दें
विद्यार्थी SAT में निर्धारित score प्राप्त करने का प्रयास करें।
Step 2: 1300 या उससे अधिक SAT Score प्राप्त करें
वर्तमान College Board criteria के अनुसार income-eligible students के लिए 1300+ SAT score scholarship qualification का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Step 3: Participating University चुनें
India Global Alliance में participating और SAT score स्वीकार करने वाली university में undergraduate admission के लिए आवेदन करें।
Step 4: University की admission requirements पूरी करें
केवल SAT score होने से admission या scholarship automatically नहीं मिलती। संबंधित university की admission eligibility पूरी करनी होगी।
Step 5: Scholarship consideration
Eligible applicants में से university scholarship recipients का चयन करती है।
College Board India Scholars Program के लिए जरूरी दस्तावेज
SAT discount voucher या university scholarship application में मांगे जाने वाले documents अलग हो सकते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को application के दौरान portal पर मांगे गए documents के अनुसार ही documents upload करने चाहिए।
आमतौर पर applicant को अपनी –
- पहचान संबंधी जानकारी
- कक्षा/शैक्षणिक जानकारी
- पारिवारिक आय संबंधी जानकारी
- SAT score
- university admission/application से संबंधित जानकारी
उपलब्ध करानी पड़ सकती है।
College Board India Scholars Program की खास बातें
इस program को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बनाने वाली प्रमुख बातें हैं –
SAT फीस में 90% तक छूट – ₹8 लाख से कम annual family income वाले eligible students को SAT registration fee पर 90% तक discount मिल सकता है।
50% SAT Discount – ₹8 लाख से ₹15 लाख annual family income वाले eligible students के लिए 50% discount उपलब्ध है।
Full Tuition Scholarship का अवसर – ₹8 लाख से कम income और 1300+ SAT score वाले eligible students participating universities में full tuition scholarship के लिए qualify कर सकते हैं।
भारत में Higher Education के अवसर – Program Indian students को SAT के जरिए participating Indian universities में undergraduate admission और scholarship opportunities तक पहुंच बनाने में मदद करता है।
College Board India Scholars Program और SAT Discount में क्या अंतर है?
यह सवाल बहुत से विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।
| आधार | SAT Discount Voucher | India Scholars Scholarship |
| उद्देश्य | SAT परीक्षा की फीस कम करना | Undergraduate tuition cost में सहायता |
| Discount/Benefit | 50% या 90% तक | Full tuition scholarship का अवसर |
| मुख्य आधार | Family income | Family income + SAT score + university admission |
| SAT score | Discount के लिए मुख्य scholarship score requirement नहीं | 1300+ score |
| University admission | जरूरी नहीं | Participating university में admission जरूरी |
| आवेदन | Buddy4Study से voucher | Participating university में admission application |
College Board India Scholars Program 2026 – महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
| College Board India Scholars Program – Buddy4Study | College Board India Scholars Program |
| College Board – India Scholars Program | Official College Board India Scholars Program |
| College Board India | College Board India |
| भारत में SAT स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय | SAT Acceptance in India |
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा (MVPP)
SAT India Scholars Program में कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?
विद्यार्थियों को SAT fee discount और full tuition scholarship को एक ही benefit नहीं समझना चाहिए।
90% या 50% SAT discount voucher मिलने का मतलब यह नहीं है कि विद्यार्थी को university में full tuition scholarship भी मिल जाएगी। Scholarship के लिए अलग eligibility conditions हैं, जिसमें current College Board information के अनुसार 1300+ SAT score, income eligibility और participating university की admission requirements शामिल हैं।
इसी तरह SAT score स्वीकार करने वाली हर university को India Scholars Program scholarship देने वाली university नहीं मानना चाहिए। Admission और scholarship policy संबंधित university की current rules के अनुसार देखनी होगी।
College Board India Scholars Program 2026 – FAQs
College Board India Scholars Program क्या है?
यह College Board का भारत में चलाया जाने वाला program है, जिसके तहत eligible students को SAT registration fee पर 90% तक discount और qualifying students को participating Indian universities में scholarship opportunities मिलती हैं।
College Board India Scholars Program में कितनी scholarship मिलती है?
₹8 लाख से कम annual family income वाले eligible students, जो SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त करते हैं और participating university की admission requirements पूरी करते हैं, graduation तक full tuition scholarship के लिए qualify कर सकते हैं।
SAT की फीस में 90% छूट किसे मिलेगी?
भारत में रहने वाले eligible students जिनकी annual family income ₹8 लाख से कम है, उन्हें SAT registration fee पर 90% discount मिल सकता है।
SAT में 1300 अंक आने पर क्या scholarship पक्की हो जाती है?
नहीं, 1300 या उससे अधिक SAT score scholarship eligibility का एक महत्वपूर्ण criterion है, लेकिन विद्यार्थी को income criteria और संबंधित participating university की admission requirements भी पूरी करनी होती हैं। अंतिम scholarship selection university करती है।
50% SAT discount किसे मिलेगा?
भारत के Class 11 या 12 में पढ़ने वाले eligible students जिनकी annual family income ₹8 लाख से ₹15 लाख के बीच है, वे 50% SAT discount voucher के लिए eligible हो सकते हैं।
College Board India Scholars Program के लिए आवेदन कैसे करें?
SAT fee discount के लिए Buddy4Study के College Board India Scholars Program page पर जाकर संबंधित Avail Discount Voucher option से आवेदन किया जा सकता है। Scholarship के लिए eligible students को participating university में admission application के दौरान scholarship consideration के लिए apply करना होता है।
SAT India Scholars Program में scholarship पाने के लिए कितने अंक चाहिए?
वर्तमान College Board information के अनुसार income-eligible students को SAT में 1300 या उससे अधिक score प्राप्त करना होगा।
क्या SAT scholarship भारत के सभी कॉलेजों में मिलती है?
नहीं, scholarship participating universities के माध्यम से उपलब्ध होती है। विद्यार्थी को संबंधित university की admission और scholarship eligibility पूरी करनी होगी।
क्या SAT score से भारत में admission मिल सकता है?
हां, भारत में कई universities SAT score को admission decisions में इस्तेमाल करती हैं। लेकिन SAT acceptance course और institution के अनुसार अलग हो सकता है, इसलिए संबंधित university की current admission policy देखना जरूरी है।
₹15 लाख से अधिक income वाले विद्यार्थी SAT दे सकते हैं?
हां, College Board के current information के अनुसार ₹15 लाख से अधिक annual family income वाले students discount voucher के लिए eligible नहीं हैं, लेकिन वे SAT के लिए directly register कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा छात्रवृत्ति योजना