Home छात्रवृत्ति Free Spoken English Class 2025 – स्टूडेंट्स व वर्किंग लोगों के लिए अंग्रेजी सीखने का अवसर
फ्री स्पोकन इंग्लिश क्लास

Free Spoken English Class 2025 – स्टूडेंट्स व वर्किंग लोगों के लिए अंग्रेजी सीखने का अवसर

by Sadhana Soni

अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है। भारत में विद्यार्थियों पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव है। भारतीय संविधान अंग्रेजी को उन भाषाओं में से एक मानता है जिनका उपयोग विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों सहित सभी राज्य के संस्थानों द्वारा किया जाता है। हर स्कूल में अंग्रेजी अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है।

अंग्रेजी भाषा सीखकर दुनिया भर के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत की जा सकती हैं। अंग्रेजी भाषा कॅरिअर की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यदि आप भी अंग्रेजी सीखने के इच्छुक हैं तो आपके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है। दिल्ली सरकार द्वारा अपने राज्य के उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा बोलने में निपूर्ण बनाने के लिए फ्री इंग्लिश स्पोकन क्लास शुरू की गई है। इस योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

Free Spoken English Class 2025 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

लेख का विषय फ्री इंलिश स्पोकन क्लास 2025
किसके द्वारा? दिल्ली सरकार द्वारा
किसके लिए 16 से 35 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवारों के लिए
लाभ अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए निःशुल्क क्लास
अंतिम तिथि अप्रैल
वर्ष 2025
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट english.dseu.ac.in

Free Spoken English Class 2025 – विवरण

अपने संचार कौशल को बढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा ‘स्पोकन इंग्लिश क्लास’ की शुरुआत की गई है। यह निःशुल्क क्लास है। इसके लिए 16 से 35 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नौकरीपेशा उम्मीदवारों के लिए कक्षा में शामिल होने का समय अलग दिया जाएगा, इससे वे भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।

Free Spoken English Course के लिए 8वीं कक्षा पास और अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को शुरू में सुरक्षा जमा (सिक्योरिटी डिपाजिट) के रूप में 950 रुपये जमा करने होंगे, जो उन्हें उनकी उपस्थिति के अनुसार कोर्स पूरा होने पर वापस कर दिए जाएंगे।

Free Spoken English Class 2025 – उद्देश्य

Free Spoken English Course को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी सीखने के इच्छुक उम्मीदवारों की मदद करना है। जो व्यक्ति गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों से आते हैं, वे अच्छे स्कूलों में शिक्षा न ले पाने के कारण अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार इस कोर्स का लाभ उठा सकते हैं और अंग्रेजी बोलने के कौशल में सुधार कर सकते हैं।

Free Spoken English Class 2025 – लाभ

  • Free Spoken English Class 2025 उन विद्यार्थियों की मदद करेगी जो पैसों की कमी के चलते अंग्रेजी की कक्षाएं लेने में सक्षम नहीं हैं।
  • इस योजना से गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों के उम्मीदवार लाभान्वित होंगे।
  • यह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी बोलने के कौशल को बढ़ाने में सहायक होगा।
  • यह कोर्स उन व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद होगा जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है लेकिन कमजोर अंग्रेजी के कारण अच्छी नौकरी पाने में सक्षम नहीं हैं।
  • इससे उम्मीदवारों के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी।
  • Free Spoken English Course 2025 की मदद से शिक्षा क्षेत्र में सुधार आएगा।
  • यह प्रोग्राम व्यक्ति को इंटरव्यू के लिए खुद को तैयार करने में सहायता करेगा।
  • इस प्रोग्राम की मदद से व्यक्ति ऐसे सभी अवसरों में शामिल हो सकेंगे जहाँ अंग्रेजी आना अनिवार्य है।
  • Free Spoken English Course Scheme 2025 विशेष रूप से दिल्ली के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई है।
  • जिन व्यक्तियों ने कम सुविधाओं के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है, उन्हें फिर से अध्ययन करने और अपने बोल-चाल के कौशल में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Free Spoken English Class 2025 – पात्रता

Free Spoken English Course 2025 का लाभ लेने के लिए योग्यता शर्त निम्नलिखित हैं।

  • आवेदक को अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 16 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • आवेदक कम से कम 8वीं कक्षा पास होना चाहिए।

Free Spoken English Class 2025 – आवश्यक दस्तावेज

दिल्ली सी एम स्पोकन इंग्लिश क्लास के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • 8वीं कक्षा की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पारिवारिक आय और संपत्ति प्रमाण पत्र

Free Spoken English Class 2025 – अंतिम तिथि

Free Spoken English Class 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फ्री स्पोकन इंग्लिश क्लास 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अप्रैल 2025 है।

Free Spoken English Class 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु

Free Spoken English Course 2025 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं।

  • इस कोर्स के लिए अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है।
  • कोर्स कराने की जिम्मेदारी दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी को दी गई है।
  • यह कोर्स 3 से 4 महीने (100 दिन) का है।
  • इस योजना के लिए पूरे दिल्ली में 40 सेंटर बनाए गए हैं।
  • इस कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास है।
  • जो उम्मीदवार आठवीं कक्षा पास हैं और आठवीं कक्षा तक अंग्रेजी का अध्ययन किया है, वे आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • इस योजना से संभवतः एक लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • Free Spoken English Course नि:शुल्क है लेकिन सिक्योरिटी डिपाजिट के रूप में 950 रुपए जमा करना होंगे जो कोर्स पूरा होने पर वापिस कर दिए जाएंगे।

Free Spoken English Class 2025 – आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

फ्री स्पोकन इंग्लिश क्लास

  • होम पेज पर टॉप मेनू में “साइन अप”, “लॉगिन” और “एफ ए क्यू” का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यदि वेबसाइट पर नए यूजर हैं तो, “साइन अप” विकल्प पर क्लिक करें।
  • निर्देश पेज खुल जाएगा।
  • इसी पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी दिखाई देगा।

फ्री स्पोकन इंग्लिश क्लास

  • आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे सभी विवरण दर्ज करके फॉर्म भरें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब “जनरेट ओटीपी” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल फोन पर ओटीपी प्राप्त होगा, उस ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर “रजिस्टर नाउ” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इन चरणों का पालन करके, सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Free Spoken English Class 2025 – लॉगिन प्रक्रिया

  • सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर टॉप मेन्यू में “साइन अप”, “लॉग इन” और “एफ ए क्यू” विकल्प दिखाई देगा।
  • लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें, नया पेज खुल जाएगा।

फ्री स्पोकन इंग्लिश क्लास

  • अब लॉगिन पेज पर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार सफलतापूर्वक लॉगिन कर सकते हैं।

Free Spoken English Class 2025 संपर्क विवरण

Free Spoken English Course 2025 से जुड़ी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।

ईमेल पता– spokenenglishcourse@dseu.ac.in

हेल्पलाइन नंबर – 1800-309-3209

महत्वपूर्ण लिंक

  • ऑफिसियल वेबसाइट – dseu.ac.in
  • योजना से सम्बंधित प्रश्नों की पीडीएफ – https://cmhelpline.in/wp-content/uploads/2022/10/faqs.pdf
  • कोर्स में रजिस्ट्रेशन करने के लिए https://english.dseu.ac.in/Index/institute_index/ins/DSEU
  • कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए – https://dseu.ac.in/spoken-english-course/

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs )

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स, दिल्ली क्या है?

Free Spoken English Course 2025 युवाओं के इंग्लिश कम्युनिकेशन और सॉफ्ट स्किल्स को बेहतर करने के लिए दिल्ली राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीम है। यह कोर्स उम्मीदवारों को बेहतर इंग्लिश बोलने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स से किसे लाभ होगा?

जो भी उम्मीदवार अपनी इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स में सुधार करना चाहते हैं या जिन्हें नौकरी पाने के लिए इंग्लिश कम्यनिुकेशन स्किल्स की जरूरत है, वे Free Spoken English Course Scheme का लाभ ले सकते हैं।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

16-35 वर्ष की आयु वाले सभी उम्मीदवार जिन्हें आठवीं कक्षा में एक विषय के रूप में इंग्लिश की परीक्षा पास की हो, वे सभी Free Spoken English Course 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स की अवधि क्या है?

Delhi Free Spoken English Course 3 से 4 महीने का कोर्स है।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स किस तरीके से पढ़ाया जायेगा?

Delhi Free Spoken English Course को फिज़िकल मोड में (व्यक्तिगत रूप से) पढ़ाया जाएगा।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स की फीस क्या है?

Delhi Free Spoken English Course के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदकों को 950 रुपये जमा करना होगा। यह जमा राशि कोर्स के पूरा होने पर वापस कर दी जाएगी।

प्रश्न – क्या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स की कोई फीस है?

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यएसू श्रेणी) के उम्मीदवारों को कोई फीस जमा करने की

आवश्यकता नहीं है। डीएसईयू के अनुसार फीस भरने में असमर्थता के कारण किसी को भी सीखने के अवसर से वंचित नहीं किया जाएगा।

प्रश्न – फ्री स्पोकन इंग्लिश कोर्स की क्लास टाइमिंग क्या हैं?

Delhi Free Spoken English Course के लिए वीक डे बैच (सोमवार-शुक्रवार) दो शिफ्ट में लगता है। पहला बैच दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक और दूसरा बैच शाम 5:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक रहेगा। वीकेंड बैच कामकाजी व्यक्तियों की सहूलियत के लिए शनिवार-रविवार को लगता है। इसकी टाइमिंग शनिवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक व रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी।

यह भी पढ़ें – लॉ स्कॉलरशिप 2023 – कानून की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवसर

You may also like