Home छात्रवृत्ति IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – प्रसिद्ध संस्थानों में पढ़ाई करने का अवसर
IIT स्कॉलरशिप 2023

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – प्रसिद्ध संस्थानों में पढ़ाई करने का अवसर

by Sadhana Soni

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भारत में वे प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान हैं जिन्हें भारत सरकार के मानवाधिकार, विज्ञान, और औद्योगिक विकास मंत्रालय के माध्यम से स्थापित किया गया है। IITs में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) परीक्षा पास करनी होती है। यह देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एक प्राथमिक प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) है। 

प्रसिद्ध संस्थानों से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना हर विद्यार्थी का सपना होता है, लेकिन इनमें प्रवेश पाना बहुत ही कठिन है। प्रवेश परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास करने के अलावा यह भी बहुत जरूरी है की विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का खर्च उठा पाने में सक्षम हो। 

आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को इन प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने में मदद के लिए विभिन्न स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। IIT Scholarship 2023 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

लेख का विषय IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023
किसके लिए IIT के विद्यार्थियों के लिए
लाभ पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता
वर्ष 2023-24
आवेदन का तरीका ऑनलाइन /ऑफलाइन

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – उद्देश्य

हम सभी जानते हैं कि IIT संस्थानों में प्रवेश पाना एक कठिन प्रक्रिया है। इन संस्थानों की फीस व अन्य शैक्षिक खर्चों को उठा पाना एक सामान्य परिवार के विद्यार्थी के लिए आसान नहीं है। IIT  के लिए दी जा रही विभिन्न IIT Scholarship 2023 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को प्रसिद्ध संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देकर उनकी सहायता करना है।

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – स्कॉलरशिप के प्रकार

IIT स्टूडेंट्स के लिए कई प्रकार की IIT Scholarship 2023 उपलब्ध हैं। अपने लिए उचित स्कॉलरशिप का उपयोग कर विद्यार्थी प्रमुख संस्थानों से अपनी शिक्षा पूरी कर सकते हैं। 

इंस्टिट्यूट स्कॉलरशिप्स – यह स्कॉलरशिप विद्यार्थियों के लिए वो सहायता है जो संस्थान स्वयं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराता है। इसके तहत योग्य विद्यार्थी अपने ही संस्थान के माध्यम से पढ़ाई के खर्च के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर पाते हैं। 

मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप – यह स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को उनके अच्छे शैक्षिक प्रदर्शन व उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रदान की जाती है। 

नेशनल स्कॉलरशिप्स – इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की सभी सरकारी व प्राइवेट स्कॉलरशिप आती हैं। इन स्कॉलरशिप का लाभ विद्यार्थी अपनी योग्यतानुसार प्राप्त कर सकते हैं। 

इंडस्ट्री द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप्स – कुछ उद्योग व कॉर्पोरेट संस्थाएं IIT विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं। 

स्टेट स्कॉलरशिप – कुछ राज्यों की सरकारें अपने राज्य के होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए विशेष स्कीम निकालती हैं। इन योजनाओं की सहायता से विद्यार्थियों प्रसिद्ध संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त करने के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं।  

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – IIT संस्थानों की लिस्ट 

भारत में कुल 23 IIT संस्थान हैं। इन्हें भारत सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त होता है। IIT मुख्यतः प्रौद्योगिकी, विज्ञान, और तकनीकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा देते हैं। IIT संस्थानों की लिस्ट नीचे दी गई है। 

IIT स्कॉलरशिप 2023

  1. आईआईटी जम्मू, जम्मू और कश्मीर 
  2. आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश 
  3. आईआईटी रोपड़, पंजाब 
  4. आईआईटी दिल्ली, दिल्ली 
  5. आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड 
  6. आईआईटी कानपुर, उत्तर प्रदेश 
  7. आईआईटी वाराणसी, उत्तर प्रदेश 
  8. आईआईटी जोधपुर, राजस्थान 
  9. आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश 
  10. आईआईटी गांधीनगर, गुजरात 
  11. आईआईटी पटना, बिहार 
  12. आईआईटी धनबाद, झारखंड 
  13. आईआईटी भिलाई, छत्तीसगढ़ 
  14. आईआईटी खड़कपुर, वेस्ट बंगाल 
  15. आईआईटी गुवाहाटी, आसाम 
  16. आईआईटी भुवनेश्वर, ओड़िशा 
  17. आईआईटी मुंबई, मुंबई 
  18. आईआईटी गोवा, गोवा 
  19. आईआईटी पलक्कड़, केरल 
  20. आईआईटी हैदराबाद, तेलंगाना 
  21. आईआईटी धरवाड़, कर्नाटक
  22. आईआईटी तिरुपति, आंध्रप्रदेश 
  23. आईआईटी मद्रास, तमिलनाडु 

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – स्कॉलरशिप लिस्ट

भारत में आईआईटी के विद्यार्थियों को दी जाने वाली कुछ IIT Scholarship 2023 का विस्तारपूर्वक विवरण नीचे दिया गया है।

स्कॉलरशिप का नाम एसबीआईएफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023

विवरण – यह स्कॉलरशिप SBI फाउंडेशन की एक पहल है। इसके तहत पूरे भारत में कम आय वाले परिवारों के योग्य विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।

योग्यता – प्रतिष्ठित एनआईआरएफ यूनिवर्सिटीज/कॉलेजों, आईआईटी से ग्रेजुएशन, आईआईएम से एमबीए/पीजीडीएम और प्रसिद्ध संस्थानों से पीएचडी प्रोग्राम के पहले वर्ष के विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन के पात्र हैं।

लाभ –  5,00,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तिथि – 31 मई 2023

आवेदन हेतु लिंकएसबीआईएफ आशा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023

स्कॉलरशिप का नाम – कोल इंडिया लिमिटेड ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप 2023

विवरण – यह स्कॉलरशिप इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अवसर है।

योग्यता – विद्यार्थी गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले परिवार से सम्बंधित होना चाहिए। 

लाभ – चयनित विद्यार्थी को पूरे कोर्स का खर्च दिया जाएगा। इसमें ट्यूशन फीस, रहने का खर्च (हॉस्टल फीस/मेस फीस) की प्रतिपूर्ति के अलावा 10,000 रुपए का आकस्मिक शुल्क शामिल है।

आवेदन की अंतिम तिथि – 15 अप्रैल 2024

आवेदन हेतु लिंककोल इंडिया लिमिटेड ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप 2023

स्कॉलरशिप का नाम – IITTNiF चाणक्य-अंडरग्रेजुएट फैलोशिप 2023

विवरण – यह फेलोशिप IIT तिरुपति नवअविष्कार I-HUB फाउंडेशन (IITTNiF) [एक गैर-लाभकारी सेक्शन-8 कंपनी] द्वारा प्रदान की जाती है।

योग्यता B.Tech./B.E. या समकक्ष डिग्री के 5 से 7वें सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।

लाभ – चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपए प्रतिमाह प्राप्त होंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2023

आवेदन हेतु लिंकIITTNiF चाणक्य-अंडरग्रेजुएट फैलोशिप 2023

स्कॉलरशिप का नामIITTNiF चाणक्य-पोस्ट ग्रेजुएट फैलोशिप 2023

विवरण यह स्कॉलरशिप IIT तिरुपति नवअविष्कार I-HUB फाउंडेशन (IITTNiF) [एक गैर-लाभकारी सेक्शन –8 कंपनी] द्वारा प्रदान की जाती है।

योग्यता M.Tech./M.E./M.S या समकक्ष डिग्री के पहले और तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।

लाभ चयनित उम्मीदवारों को 12,400 रुपए की राशि प्रतिमाह प्राप्त होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2023

आवेदन हेतु लिंक IITTNiF चाणक्य – पोस्ट ग्रेजुएट फैलोशिप 2023

स्कॉलरशिप का नाम – मेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) स्कॉलरशिप

विवरण – यह स्कॉलरशिप सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में उपलब्ध हैं और प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए संस्थान में नामांकित ग्रेजुएशन के अधिकतम 25% विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से बी.टेक. डुअल डिग्री प्रोग्राम में नामांकित विद्यार्थियों के लिए लागू है।

योग्यता – इसका लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को पिछले शैक्षणिक वर्ष में उत्तम शैक्षणिक प्रदर्शन करना चाहिए। सामान्य जेईई-एआईआर में प्राप्त अंकों को चयन के लिए आधार माना जाएगा। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय 5,00,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन की अंतिम तिथि – जुलाई से सितंबर (अस्थायी रूप से)

आवेदक हेतु लिंकमेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप का नाम – IIT दिल्ली – सिंघल स्कॉलरशिप 2023

विवरण यह स्कॉलरशिप भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा प्रदान की जाती है। यह डोनर-आधारित स्कॉलरशिप है। 8,00,000 रुपए से कम पारिवारिक वार्षिक आय वाली ऐसी छात्राएं जो प्रथम वर्ष अंडर ग्रेजुएशन में पढ़ रही हैं, वे आवेदन कर सकती हैं। 

योग्यता उम्मीदवारों का चयन उनके जेईई रैंक के आधार पर किया जाता है और उन्हें प्रत्येक सेमेस्टर में 22 क्रेडिट हासिल करने के साथ 7.5 का सीजीपीए स्कोर बनाए रखना होता है।

लाभ इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 25,000 रुपये का लाभ प्राप्त होता है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि – जुलाई से सितंबर (अस्थायी)

आवेदन हेतु लिंकIIT दिल्ली – सिंघल स्कॉलरशिप 2023

स्कॉलरशिप का नाम – IIT मद्रास – गिरीश रेड्डी स्कॉलरशिप 2023

विवरण – यह स्कॉरशिप बी.टेक. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम में दो स्कॉलरशिप शामिल हैं, जो उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त उच्चतम जेईई रैंक और उनके परिवार की आय के आधार पर प्रदान की जाती हैं, बशर्ते पारिवारिक वार्षिक आय 5,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता 5,00,000 रुपए से कम पारिवारिक वार्षिक आय वाले विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप उनके पिछली परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर दी जाती है।

लाभ – चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपए का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद, प्रत्येक वर्ष स्कॉलरशिप का नवीनीकरण किया जाएगा, लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि उम्मीदवार अपने पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 8 ग्रेड तक का सीजीपीए स्कोर बनाए रखे।

आवेदन की अंतिम तिथि – जुलाई से सितंबर (अस्थायी)

आवेदन हेतु लिंकIIT मद्रास – गिरीश रेड्डी स्कॉलरशिप 2023

प्रोग्राम का नाम – IIT दिल्ली – इंस्टिट्यूट मेरिट प्राइसेस एंड सर्टिफिकेट्स 

विवरण – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह अवसर प्रत्येक 4-वर्षीय बी.टेक. और 5-वर्षीय डुअल डिग्री प्रोग्राम के विद्यार्थियों को दिया जाता है।

योग्यता – टॉप 7% विद्यार्थी इस लाभ को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

इस प्रोग्राम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को उनके प्रत्येक सेमेस्टर (8वें/10वें सेमेस्टर तक) में 2,500 रुपये प्रति सेमेस्टर की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

आवेदन की अंतिम तिथि – जुलाई से सितंबर (अस्थायी)

आवेदन हेतु लिंकIIT दिल्ली – इंस्टिट्यूट मेरिट प्राइसेस एंड सर्टिफिकेट्स

स्कॉलरशिप का नाम – IIT मद्रास – इंस्टिट्यूट मेरिट-कम-मीन्स एमसीएम स्कॉलरशिप 2023

विवरण – यह स्कॉलरशिप मद्रास के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उपलब्ध है। इसके तहत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए संस्थान में नामांकित ग्रेजुएशन के अधिकतम 25% विद्यार्थियों को इसका लाभ प्रदान किया जाता है।

योग्यता – विद्यार्थी ने अपने पिछले सेमेस्टर में कम से कम 5 सीजीपीए स्कोर प्राप्त किया हो व वार्षिक पारिवारिक आय 4,50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लाभ – इसके तहत चयनित विद्यार्थी को शिक्षण शुल्क में 67% छूट प्राप्त होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि – जुलाई से सितंबर (अस्थायी)

आवेदन हेतु लिंकइंस्टिट्यूट मेरिट-कम-मीन्स एमसीएम स्कॉलरशिप 2023

IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2023 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – क्या कोई विद्यार्थी IIT बॉम्बे में फुल स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकता है?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बॉम्बे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए ऐसी कई स्कॉलरशिप प्रदान करता है, जिसके तहत फुल स्कॉलरशिप प्राप्त होती है। किसी भी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से पहले योग्यता शर्तों को जरूर जान लेना चाहिए।

प्रश्न – क्या आईआईटी ट्यूशन फीस में छूट प्रदान करते हैं?

हाँ, कुछ मामलों में, 1,00,000 से 5,00,000 रुपए के बीच की पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार शिक्षण शुल्क में छूट प्राप्त होती है।

प्रश्न – IIT में स्कॉलरशिप पाने के लिए कम से कम कितने प्रतिशत लाना जरूरी है?

एक शैक्षिक वर्ष में नामांकित कुल विद्यार्थियों में से 20% को संस्थान द्वारा मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप दी जाती है। स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए विद्यार्थी को प्रत्येक सेमेस्टर में 10 में से कम से कम 5 सीजीपीए स्कोर हासिल करना होता है।

प्रश्न – इंस्पायर स्कॉलरशिप क्या है?

बी.एस. प्रोग्राम करने वाले आईआईटी विद्यार्थियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। विद्यार्थी ने ऑल इंडिया रैंक में कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) के अनुसार 10,000 के अंदर रैंक प्राप्त की हो। चयनित विद्यार्थियों को 20,000 रुपए (एक बार) के शोध अनुदान के साथ 60,000 रुपए (INR 30,000 प्रति सेमेस्टर) प्राप्त होंगे।

प्रश्न – आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन्स में आल इंडिया रैंक (एआईआर) में कम से कम कितनी रैंक लाना जरूरी है?

IIT में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी को कम से कम 3,000 के अंदर रैंक हासिल करना चाहिए।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें – Top 10 Scholarships for IIT Students 

यह भी पढ़ें – ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं ?

You may also like