सिरोही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए “रूमादेवी-गुलाब बेन अक्षरा” छात्रवृत्ति की घोषणा की गई है। यह स्कॉलरशिप अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनर व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रूमा देवी द्वारा प्रदान की जा रही है। रूमादेवी-गुलाब बेन अक्षरा” छात्रवृति योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली और हुनरमंद व्यक्तित्व को सहायता प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आगे नही बढ़ पाते हैं, ताकि जरूरतमंद व प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा में कोई रूकावट न आए।
“रूमादेवी-गुलाब बेन अक्षरा” छात्रवृत्ति के तहत शिक्षा, कला, खेल और मेडिकल व तकनीकी शिक्षा चार प्रमुख क्षेत्रों में 25 से 75 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी। जिसमें 80% सीट छात्राओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। रूमा देवी फाउंडेशन के तहत प्रदान की जा रही इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को कुल 10 लाख रूपये की राशि वितरित की जाएगी।
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25 |
प्रदाता | रूमा देवी फाउंडेशन |
किसके लिए | सिरोही व जालोर जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए |
लाभ | 75 हजार रूपये तक की सहायता राशि |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.rumadevifoundation.org/ |
वर्ष | 2024-25 |
ओएनजीसी स्कॉलरशिप 2024-25 – 48000 रुपए तक की स्कॉलरशिप पाने का अवसर
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: आवेदन समयावधि
Rooma devi – Gulab Ben Akshara Chhatravritti हेतु आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर माह से शुरू हो चुकी है एवं अभी यह जारी है।
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: लाभ
इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को 25 से 75 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी।
ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना 2024 – हिमाचल प्रदेश
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: छात्रवृत्ति क्षेत्र व पात्रता शर्तें
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
1. शिक्षा
- आवेदक ने 11वीं या 12वीं कक्षा में दाखिला लिया हो।
- आवेदक स्नातक पाठ्यक्रम (Graduation) के किसी भी वर्ष या 12वीं कक्षा के बाद किसी डिप्लोमा या समकक्ष पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
2. कला
- कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी कलाकार आवेदन कर सकते हैं।
3. खेल
- खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
- लाभार्थी सिरोही व जालोर जिलों के ग्रामीण परिवेश का निवासी हो।
- विद्यार्थी के माता-पिता सरकारी नौकरी में न हो।
- विद्यार्थी के माता-पिता आयकर दाता न हो।
- विद्यार्थी की पारिवारिक आय ₹3,00,000 से अधिक न हो।
- विद्यार्थी को कला, खेल या शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहयोग की जरूरत हो।
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- खेल या कला से सम्बंधित दस्तावेज
रूमा देवी – गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: आवेदन प्रक्रिया
Rooma devi – Gulab Ben Akshara Chhatravritti के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- विद्यार्थी को सबसे पहले इस स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गएगूगल फॉर्म का उपयोग कर पंजीयन करना होगा।
- चयनित छात्रों को अभिभावकों के साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम रूप से चयनित छात्रों की सूची जारी की जाएगी।
(नोट – उपरोक्त छात्रवृति योजना में निर्णायक समिति का फैसला अंतिम होगा एवं समिति द्वारा किसी भी समय आवश्यकता के अनुरूप परिवर्तन किए जा सकते हैं।)
आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप 2024-25, कक्षा 9 वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों के लिए अवसर
गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: संपर्क विवरण
इस छात्रवृत्ति सम्बन्धी किसी भी प्रश्न के लिए नीचे दिए गए ईमेल व पते पर संपर्क करें।
पता: रूमा देवी फाउंडेशन, किसान गर्ल्स हॉस्टल के सामने, बलदेव नगर, बाड़मेर राजस्थान 344001
ईमेल: info@rumadevifoundation.org
गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: महत्वपूर्ण लिंक
“रूमादेवी-गुलाब बेन अक्षरा” छात्रवृत्ति योजना
गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25: FAQs
प्रश्न – रूमा देवी-गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए कौन आवेदन कर सकता है।
उत्तर – इस स्कॉलरशिप के लिए सिरोही व जालोर जिलों के ग्रामीण विद्यार्थी, कलाकार व खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न – क्या रूमा देवी-गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति 2024-25 के तहत लड़के व लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – हाँ, लड़के व लड़कियां दोनों ही आवेदन के पात्र हैं।
प्रश्न – रूमा देवी-गुलाब बेन अक्षरा छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को कितनी स्कॉलरशिप राशि का प्रावधान है?
उत्तर – इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्रों को 25 से 75 हजार रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी।
प्रश्न – रूमा देवी-गुलाब बेन अक्षरा स्कॉलरशिप किसके द्वारा प्रदान की जा रही है?
उत्तर – यह स्कॉलरशिप रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही है।
प्रश्न – रूमा देवी फाउंडेशन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर – रूमा देवी फाउंडेशन बाड़मेर राजस्थान स्थित एक गैर सरकारी, गैर लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना 250 से अधिक गांवों में 30,000 से अधिक कला-संस्कृतियों को सहायता प्रदान करने के लक्ष्य के साथ की गई है। रूमा देवी फाउंडेशन का उद्देश्य टेक्सटाइल, शिक्षा, संस्कृति, खेल, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना है।
यह भी पढ़ें – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25: स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं हेतु 24,000 रुपए की छात्रवृत्ति