Home छात्रवृत्तिTata Motors Utkarsha Scholarship: ₹25,000 सालाना मिलेंगे, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Tata Motors Utkarsha Scholarship hindi

Tata Motors Utkarsha Scholarship: ₹25,000 सालाना मिलेंगे, जानें कौन कर सकता है आवेदन

by Sadhana Soni

Utkarsha Scholarship टाटा मोटर्स की ओर से अपने विनिर्माण संयंत्रों में काम करने वाले तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा को सहयोग देने के लिए शुरू किया गया एक शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम है। इसके तहत लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों को हर साल ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए विद्यार्थी को 10वीं या 12वीं कक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश लेना जरूरी है। 

टाटा मोटर्स ने 30 जुलाई 2024 को उच्च शिक्षा के लिए दो वित्तीय सहायता कार्यक्रमों—Vidyadhan और Utkarsha—की शुरुआत की थी। जहां Vidyadhan के तहत तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों के लिए रियायती दरों पर शिक्षा ऋण की सुविधा दी जाती है, वहीं Utkarsha के तहत पात्र बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। 

Utkarsha Scholarship क्या है?

Utkarsha टाटा मोटर्स की उच्च शिक्षा सहायता पहल है। इसका उद्देश्य तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों को सालाना ₹25,000 की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

यह कार्यक्रम टाटा मोटर्स के पुणे, लखनऊ, जमशेदपुर, धारवाड़, सानंद और पंतनगर स्थित विनिर्माण संयंत्रों में काम करने वाले तकनीशियनों के बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था। 

Utkarsha Scholarship – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
छात्रवृत्ति का नाम Utkarsha Scholarship
किसके द्वारा टाटा मोटर्स
उद्देश्य तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा में सहायता
लाभार्थी लड़कियां, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चे
छात्रवृत्ति राशि ₹25,000 प्रति वर्ष
शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं कक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण
न्यूनतम अंक 60%
पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा के लिए आगे की पढ़ाई
संस्थान भारत या विदेश में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/एआईसीटीई समकक्ष संस्थान
शुरुआत 30 जुलाई 2024

उपरोक्त जानकारी टाटा मोटर्स द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत के समय जारी विवरण पर आधारित है। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

Utkarsha कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को ₹25,000 की छात्रवृत्ति हर वर्ष प्रदान की जाती है। यह सहायता उच्च शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से दी जाती है। 

अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति 2026-27

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए पात्रता

Utkarsha Scholarship के लिए उपलब्ध कार्यक्रम विवरण के अनुसार निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी –

1. विद्यार्थी टाटा मोटर्स के विनिर्माण संयंत्रों में कार्यरत तकनीशियन कर्मचारी का बच्चा होना चाहिए। 

2. यह छात्रवृत्ति लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों के लिए है। 

3. विद्यार्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा सफलतापूर्वक पास की हो। 

4. विद्यार्थी ने संबंधित परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों। 

5. विद्यार्थी का भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश होना चाहिए। 

Utkarsha Scholarship में 60% अंक जरूरी हैं?

हां, उपलब्ध कार्यक्रम विवरण के अनुसार, Utkarsha Scholarship के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 10वीं या 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश भी जरूरी है। 

Utkarsha Scholarship किन छात्रों के लिए है?

यह कार्यक्रम विशेष रूप से टाटा मोटर्स के तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों के लिए है। इसमें लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। 

JK Tyre Shiksha Sarthi Scholarship 2026-27

क्या Utkarsha Scholarship विदेश में पढ़ाई के लिए भी है?

हां, यह Scholarship भारत के साथ-साथ विदेश में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है।  

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

Utkarsha Scholarship के लिए टाटा मोटर्स की ऑफिशियल वेबसाइट या कार्यालय के माध्यम से संपर्क करके किया जा सकता है।

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें

पात्र विद्यार्थी आवेदन से संबंधित प्रक्रिया के लिए अपने संबंधित टाटा मोटर्स तकनीशियन कर्मचारी/कर्मचारी सहायता व्यवस्था या टाटा मोटर्स के आधिकारिक माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Mahindra Scholarship 2026-27

Tata Motors Utkarsha Scholarship की अंतिम तिथि क्या है?

Utkarsha Scholarship की कोई सार्वजनिक आवेदन अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं है। आवेदन की तारीख की जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट किया जाएगा

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदकों को निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हुए उनके प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे जैसे –

1. शैक्षिक विवरण 

2. टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के बच्चे होने का प्रमाण 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

5. ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Tata Motors Utkarsha और Vidyadhan कार्यक्रम में क्या अंतर है?

टाटा मोटर्स ने तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए Vidyadhan और Utkarsha, दोनों कार्यक्रम शुरू किए थे, लेकिन दोनों का लाभ अलग है। 

आधार Vidyadhan Utkarsha
सहायता का प्रकार शिक्षा ऋण छात्रवृत्ति
अधिकतम सहायता ₹7.5 लाख तक का शिक्षा ऋण ₹25,000 प्रति वर्ष
मुख्य लाभार्थी तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चे लड़कियां, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चे
शिक्षा स्नातक/स्नातकोत्तर 10वीं/12वीं के बाद उच्च शिक्षा
न्यूनतम अंक संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता 10वीं/12वीं में कम से कम 60%
संस्थान भारत/विदेश में मान्यता प्राप्त संस्थान भारत/विदेश में मान्यता प्राप्त संस्थान

Vidyadhan के तहत शिक्षा ऋण State Bank of India (SBI) के साथ साझेदारी में उपलब्ध कराया जाता है। इसमें घरेलू शिक्षा शुल्क का 95% और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा शुल्क का 85% तक कवर होने की जानकारी दी गई है। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship की शुरुआत कब हुई?

टाटा मोटर्स ने 30 जुलाई 2024 को Vidyadhan और Utkarsha कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य कंपनी के विनिर्माण संयंत्रों में काम करने वाले तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना था। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship के तहत अब तक कितने छात्रों को लाभ मिला?

टाटा मोटर्स की वित्त वर्ष 2025-26 की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार Utkarsha कार्यक्रम के तहत अब तक 405 लड़कियों को लाभ मिला है और कुल ₹1.01 करोड़ का वितरण किया जा चुका है। Vidyadhan कार्यक्रम के तहत SBI के साथ साझेदारी में 83 छात्रों को ₹8.7 करोड़ के शिक्षा ऋण वितरित किए जा चुके हैं। 

SBI Asha Scholarship 2026-27

Tata Motors Utkarsha Scholarship – महत्वपूर्ण बातें

1. यह टाटा मोटर्स की पहल है। 

2. कार्यक्रम तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा को सहयोग करता है। 

3. Utkarsha के तहत 25,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

4. लड़कियां, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चे इसके लाभार्थी हैं। 

5. 10वीं या 12वीं कक्षा सफलतापूर्वक पास होना जरूरी है। 

6. न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। 

7. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश होना जरूरी है। 

8. भारत और विदेश, दोनों में अध्ययन करने वाले पात्र विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 

Utkarsha Scholarship ऑफिशियल वेबसाइट

Tata Motors – Vidyadhan and Utkarsha Programs

Utkarsha Scholarship – FAQs

Tata Motors Utkarsha Scholarship क्या है?

यह टाटा मोटर्स की ओर से तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों की उच्च शिक्षा में सहायता के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है।

Tata Motors Utkarsha Scholarship में कितने रुपये मिलते हैं?

पात्र विद्यार्थियों को ₹25,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

विद्यार्थी को 10वीं या 12वीं कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यह कार्यक्रम टाटा मोटर्स के विनिर्माण संयंत्रों में काम करने वाले तकनीशियन कर्मचारियों के बच्चों के लिए है। Utkarsha के तहत लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। 

क्या Tata Motors Utkarsha Scholarship लड़कों के लिए है?

Utkarsha scholarship के लाभार्थियों के रूप में लड़कियों, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग बच्चों का उल्लेख किया गया है। 

क्या Tata Motors Utkarsha Scholarship विदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है?

हां, पात्रता में भारत और विदेश में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई के समकक्ष संस्थान में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 

Tata Motors Utkarsha Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

टाटा मोटर्स के संबंधित आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।  

Tata Motors Utkarsha Scholarship और Vidyadhan में क्या अंतर है?

Utkarsha में ₹25,000 सालाना छात्रवृत्ति दी जाती है, जबकि Vidyadhan के तहत रियायती दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा दी जाती है। 

यह भी पढ़ें – ₹75,000 तक स्कॉलरशिप का मौका, जानें HDFC Parivartan Scholarship 2026-27 की पूरी जानकारी

You may also like