Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 क्या है?
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की एक पहल है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य स्कूली छात्राओं की शिक्षा का समर्थन करना है। महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक के साथ-साथ सामान्य विषयों में पूर्वस्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रही पूरे भारत की एससी, एसटी या ओबीसी समुदायों की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। चयनित आवेदकों को 5,500 रुपए की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 – संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | Mahindra EmpowerHer Scholarship Program 2026-27 |
| किसके द्वारा | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड |
| किसके लिए | कक्षा 9-12 या सामान्य यूजी, पीजी कोर्स में पढ़ रही छात्राओं हेतु |
| लाभ | 5,500 रुपये की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 सितम्बर 2026 |
| आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
गांव की बेटी योजना 2026 – ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म , एप्लीकेशन स्टेटस व अंतिम तिथि
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि
इस स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितम्बर 2026 है। इच्छुक योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)
गार्गी पुरस्कार 2026-27, मेधावी छात्राओं के लिए 5,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप
Mahindra EmpowerHer Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।
1. एससी, एसटी या ओबीसी समुदायों की कक्षा 9 से 12 तक की छात्राएँ या सामान्य ग्रेजुएशन कोर्स (बी.ए., बी.ए. (ऑनर्स) बी.एससी., बी.कॉम. इत्यादि) और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स (एम.ए., एम.ए. (ऑनर्स), एम.एससी., एम.कॉम, में अध्ययनरत छात्राएँ आवेदन की पात्र हैं।
2. यूजी आवेदकों को अपनी पिछली कक्षा, सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
3. आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. पूरे भारत भर की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
5. उपेक्षित समुदायों (दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग इत्यादि) की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
6. बड्डी4स्टडी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।
नोट -जो छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतज़ार कर रही हैं, वे अपने पिछले सेमेस्टर/साल के अंकों के साथ अप्लाई कर सकती हैं।
अगर स्टूडेंट्स को अपने पिछले इवन सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं मिला है, तो उन्हें पिछले ऑड सेमेस्टर के रिजल्ट के आधार पर भी चुना जा सकता है।
Mahindra EmpowerHer Scholarship के क्या लाभ हैं?
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत चयनित छात्राओं को 5,500 रुपये की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
1. आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो
2. वैध सरकारी पहचान प्रमाण या मास्क्ड आधार कार्ड
3. जारी वर्ष के प्रवेश का प्रमाण (जैसे शैक्षणिक वर्ष का कॉलेज आईडी कार्ड, संस्थान द्वारा जारी वर्तमान नामांकन की पुष्टि करने वाला बोनाफाइड प्रमाण पत्र, या नवीनतम शुल्क रसीद)
4. पिछले शैक्षणिक वर्ष की अंकसूची (नवीनतम उपलब्ध मार्कशीट)
5. कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची (यदि लागू हो)
6. स्नातकोत्तर छात्र के लिए स्नातक की अंकसूची
7. एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी के लिए दस्तावेज़ी प्रमाण
8. दिव्यांगता के लिए सहायक दस्तावेज़ी प्रमाण (यदि लागू हो)
9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी पारिवारिक आय प्रमाण पत्र/ITR
10. शैक्षणिक खर्चों की रसीदें (ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, किताबें, आदि)
11. स्कूल/कॉलेज से शुल्क रसीदें
12. बैंक खाते का विवरण (आवेदक के नाम की पासबुक की प्रति या रद्द किया गया चेक/माता-पिता के साथ संयुक्त खाता)
Rajasthan Scholarship 2026 – Last Date, Apply Now
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें।
4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।
7. स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
बी.एड. स्कॉलरशिप 2026, अब शिक्षक बनने का सपना होगा साकार
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 – संपर्क विवरण
महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
फोन नंबर – 011-430-92248 (एक्सटेंशन-362) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
ईमेल – empowerher@buddy4study.com
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 – FAQs
Mahindra EmpowerHer Scholarship में चयन कैसे होता है?
उत्तर – Mahindra EmpowerHer Scholarship Program 2026-26 के लिए स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल चरण इस प्रकार हैं:
A. पात्रता मानदंड के आधार पर आवेदनों की प्रारंभिक जांच
B. दस्तावेज सत्यापन
C. दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार
D. स्कॉलरशिप प्रदाता से पुष्टि के बाद स्कॉलर्स का अंतिम चयन
Mahindra EmpowerHer Scholarship की राशि कैसे मिलेगी?
उत्तर – स्कॉलरशिप राशि वार्षिक आधार पर विद्यार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। `
क्या Mahindra EmpowerHer Scholarship के लिए लड़के आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – नहीं, ये स्कॉलरशिप केवल लड़कियों के लिए है।
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर – महिंद्रा एम्पॉवर हर स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है।
Mahindra EmpowerHer Scholarship के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर – आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Mahindra EmpowerHer Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – इच्छुक योग्य छात्राओं को Buddy4Study की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें – NEET Scholarship 2026 – अब डॉक्टर बनने का सपना करें साकार!