Home छात्रवृत्ति UMANG ऐप – छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध!
UMANG ऐप - सरकारी सेवाओं का डिजिटल समाधान

UMANG ऐप – छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध!

by Sadhana Soni

छात्रों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन हो, परीक्षा परिणाम देखना हो, या फिर शिक्षा से संबंधित अन्य कार्य।। ऐसे में UMANG ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) छात्रों के लिए एक अत्यधिक उपयोगी और सुविधाजनक ऐप साबित हो रहा है। यह एप्लीकेशन प्लेटफार्म छात्रों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचाने का एक सशक्त डिजिटल माध्यम है, जो उनके सभी शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाता है।

UMANG ऐप – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
लेख का विषय उमंग ऐप (UMANG App) – एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म 
प्रदाता  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics & IT), भारत सरकार
लाभार्थी सभी भारतीय नागरिक – विशेष रूप से छात्र, युवा, नौकरी तलाशने वाले, और सरकारी सेवाओं का उपयोग करने वाले नागरिक
उद्देश्य सरकारी सेवाओं को एक ही मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराना ताकि नागरिकों को 24×7 सुविधा मिले और पारदर्शिता बढ़े
लाभ/सेवाएँ 1500+ सरकारी सेवाओं तक पहुंच – जैसे छात्रवृत्ति आवेदन, पैन कार्ड, पासपोर्ट, EPFO, CBSE, AICTE, DigiLocker, आदि
छात्रों के लिए विशेष उपयोग छात्रवृत्तियों की जानकारी, परीक्षा परिणाम, छात्र क्रेडिट कार्ड आवेदन, कॉलेज व स्कॉलरशिप पोर्टल से सीधा एक्सेस
Umang app डाउनलोड प्लेटफ़ॉर्म गूगल प्ले स्टोर, एप्पल ऐप स्टोर और वेबसाइट https://web.umang.gov.in के माध्यम से
लॉगिन प्रक्रिया मोबाइल नंबर या आधार से रजिस्ट्रेशन और OTP के माध्यम से 
उपयोग भाषा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध
ऑफिशियल वेबसाइट https://web.umang.gov.in

UMANG ऐप –  प्रमुख उद्देश्य

UMANG ऐप का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को सरल और आसान तरीके से नागरिकों तक पहुँचाना है। विशेष रूप से छात्रों के लिए यह ऐप एक प्रमुख टूल है, जो उन्हें कई सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त करने में मदद करता है।

Har-Chhatravritti, Haryana Scholarship Portal 2025-26 – हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए

UMANG ऐप में छात्रों के लिए उपलब्ध सेवाएँ

UMANG ऐप पर छात्र निम्नलिखित सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं।

1. छात्रवृत्तियाँ और वित्तीय सहायता – छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियाँ और वित्तीय सहायता योजनाएँ ऐप पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी पात्रता जांच सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2. ऑनलाइन परीक्षा परिणाम – परीक्षा परिणाम की सूचना और डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त करना अब UMANG ऐप के जरिए बहुत ही आसान हो गया है। छात्र उनके स्कूल या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम तुरंत देख सकते हैं।

3. आधार कार्ड और पैन कार्ड – छात्रों को आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सम्बन्धी सेवाओं की जानकारी और डाउनलोड की सुविधा इस ऐप पर मिलती है। यह ऐप छात्रों के लिए डिजिटल दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

4. शिक्षा एवं प्रशिक्षण से संबंधित सेवाएँ – विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास और शिक्षा कार्यक्रमों की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश की जानकारी भी UMANG ऐप पर उपलब्ध है।

5. स्कूल और कॉलेज से संबंधित दस्तावेज़ – छात्र अपने स्कूल या कॉलेज के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र और दस्तावेज़ UMANG ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

MP Scholarship Portal – स्कॉलरशिप सूची, एप्लीकेशन प्रक्रिया, प्रमुख तिथियां

छात्रों के लिए UMANG ऐप के फायदे 

1. सभी सेवाएँ एक स्थान पर – छात्रों को सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स या पोर्टल्स पर जाने की जरूरत नहीं है। सभी सेवाएँ UMANG ऐप पर एक ही स्थान पर मिल जाती हैं।

2. समय और स्थान की बचत – छात्रों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अधिकांश सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 

3. आसान और तेज़ आवेदन प्रक्रिया – छात्रों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं, वे आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

4. पारदर्शिता और सुरक्षा – सभी सरकारी सेवाएँ एक विश्वसनीय प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिससे डेटा (Data) की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

5. मल्टीपल भाषाओं में उपलब्धता – UMANG ऐप विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे छात्रों को अपनी मातृभाषा में सेवाएँ प्राप्त हो सकती हैं।

SATHEE – प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क लर्निंग पोर्टल   

UMANG ऐप के साथ छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया

UMANG ऐप के माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करना बहुत ही आसान है। आवेदन की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है।

1. लॉगिन करें – सबसे पहले, UMANG ऐप में लॉगिन करें, और यदि आपने पहले से रजिस्टर नहीं किया है तो साइन अप पर क्लिक करें। रजिस्टर करने के बाद अपने क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन कर सकते हैं।

2. सेवा का चयन करें – “छात्रवृत्तियाँ” या “वित्तीय सहायता” हेतु उपयुक्त विकल्प को चुनें

3. आवेदन फॉर्म भरेंदिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।

4. स्थिति ट्रैक करें – आवेदन प्रक्रिया की स्थिति को ट्रैक करें और सभी अपडेट्स पाएं।

UMANG ऐप का उपयोग कैसे करें?

1. डाउनलोड – UMANG ऐप को Google Play Store से डाउनलोड करें।

2. रजिस्ट्रेशन – अपने मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, या ईमेल से रजिस्टर करें।

3. लॉग इन – रजिस्टर्ड आईडी से लॉग इन करें और अपनी आवश्यक सेवा का चयन करें।

4. आवेदन प्रक्रिया – चयनित सेवा के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन जमा कर दें

Shala Darpan Scholarship Portal 2025 – स्कूली बच्चों के लिए स्कॉलरशिप

UMANG ऐप – FAQs

UMANG ऐप क्या है?

UMANG ऐप एक ऑनलाइन एप्लीकेशन प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, जिसमें छात्रों के लिए शिक्षा, छात्रवृत्तियाँ, सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

मैं UMANG ऐप में कैसे रजिस्टर करूँ?

आप UMANG ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, या ईमेल की सहायता से रजिस्टर कर सकते हैं।

क्या UMANG ऐप पर छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन करना सुरक्षित है?

जी हां, UMANG ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है और सरकार की आधिकारिक सेवाएँ प्रदान करता है।

UMANG ऐप से कौन-कौन सी सेवाएँ प्राप्त की जा सकती हैं?

छात्रवृत्तियाँ, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेज सम्बन्धी सुविधाएं, परीक्षा परिणाम, और अन्य शैक्षिक सेवाएँ UMANG ऐप पर उपलब्ध हैं।

क्या UMANG ऐप मल्टीपल भाषाओं में उपलब्ध है?

जी हां, UMANG ऐप हिंदी, अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

उमंग एप शैक्षिक सेवाओं के अलावा अन्य कौनकौन सी सेवाएँ प्रदान करता हैं?

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, EPFO, वाहन पंजीकरण, पैन, आधार आदि हजारों सेवाओं का लाभ इस एप के माध्यम से लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – E-Kalyan Bihar Scholarship 2025 – छात्राओं के लिए 25,000 रुपए तक की स्कॉलरशिप

You may also like

Leave a Comment