Home छात्रवृत्तिउत्तर प्रदेशUP Internship Scheme – जॉब फेयर, पात्रता मानदंड, Scholarship और आवेदन प्रक्रिया
UP Internship Scheme

UP Internship Scheme – जॉब फेयर, पात्रता मानदंड, Scholarship और आवेदन प्रक्रिया

by Bhawana

UP Internship Scheme – इस साल गोरखपुर यूनिवर्सिटी में जॉब फेयर को संबोधित करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए यूपी इंटर्नशिप स्कीम घोषणा की है। यूपी इंटर्नशिप स्कीम के तहत 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने की कोशिश की गई है।

यूपी इंटर्नशिप स्कीम के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई इंटर्नशिप का समय छह महीने और एक वर्ष के लिए है। इंटर्नशिप प्रोग्राम करने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 2500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा जिसमें राज्य सरकार का योगदान 1000 रुपये है और केंद्र सरकार का योगदान 1500 रुपये है। यूपी इंटर्नशिप स्कीम की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानने के लिए कृपया इस लेख को पूरा पढ़ें।

UP Internship Scheme – जॉब फेयर के बारे में

Table of Contents

यह एक प्रकार का मेला है जिसे आमतौर पर करियर मेला या करियर एक्सपो बोलते है। इस इवेंट में कंपनियां, संभावित कर्मचारियों को अपने कंपनी से सम्बंधित जानकारी देते हैं। नौकरी तलाशने वालें एक दूसरे के साथ आमने-सामने बात करके सवाल पूछ सकते हैं और रिज्यूम भर के अप्लाई कर सकते हैं। इसी तरह, ऑनलाइन नौकरी मेले आयोजित किए जाते हैं, जिससे नौकरी चाहने वालों को इंटरनेट का उपयोग करने वाले संभावित नियोक्ताओं के संपर्क में आने का एक और तरीका मिल जाता है।Scholarship Registration, Get Scholarship Update

UP Internship Scheme – कार्यक्रम के बारे में

यूपी इंटर्नशिप स्कीम 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने का एक विकल्प है जिसकी घोषणा 9 फरवरी को गोरखपुर यूनिवर्सिटी में जॉब फेयर को सम्बोधित करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है। विभिन्न संस्थानों और उद्योगों में विद्यार्थियों को छह महीने से एक साल तक की इंटर्नशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजगार दिए जाएंगे।

UP Internship Scheme – पात्रता मानदंड

यूपी इंटर्नशिप स्कीम की सरकार द्वारा अभी कोई स्पेशल वेबसाइट नहीं जारी की गयी है इसलिए सटीक पात्रता मानदंड बताया सकता है मगर जो विद्यार्थी आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें नीचे उल्लिखित पात्रता मानदंड का पालन करना होगा।

  • आवेदक कक्षा 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएट स्तर में पढ़ते हों।
  • आवेदक उत्तर प्रदेश से संबंधित हों।

UP Internship Scheme – छात्रवृत्ति अवार्ड 

इंटर्नशिप प्रोग्राम करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रति माह 2500 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमे राज्य सरकार का योगदान 1000 रुपये है और केंद्र सरकार का योगदान 1500 रुपये है।

यह भी जरूर पढ़ें: यूपी पोर्टल पर उपलब्ध छात्रवृत्ति की सूची, उनकी अवधि और पात्रता 

UP Internship Scheme – आवेदन प्रक्रिया

यूपी इंटर्नशिप स्कीम में ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य होंगे हालांकि अभी तक सरकार द्वारा कोई वेबसाइट लांच किया गया है। संभावना है की कुछ दिनों में यूपी सरकार की वेबसाइट पर फॉर्म का लिंक डाल दिए जाएंगे।

स्टेप 1: “यूपी इंटर्नशिप स्कीम 2020” पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अपने ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: एक रजिस्ट्रेशन नंबर आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और फ़ोन नंबर पर भेजा जाएगा।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें।
स्टेप 5: अपना मूल विवरण जैसे नाम, क्लास, माता-पिता का नाम, ईमेल आईडी, फ़ोन नंबर भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
स्टेप 6: सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 7: सबमिट करने से पहले, कृपया अपने आवेदन फॉर्म की अच्छे से जाँच कर लें।
स्टेप 8: भरा हुआ आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

नोट: सबमिट करने के बाद फॉर्म में दोबारा कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदकों से निवेदन है की वें फॉर्म ठीक तरीके से भरें।

UP Internship Scheme – आवश्यक दस्तावेज

आवेदक के पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज हों: –

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पता प्रमाण 
  • बैंक खाता विवरण
  • पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र

UP Internship Scheme – महत्वपूर्ण तिथियाँ

यूपी इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन अभी खुले नहीं हैं। ऐसी विद्यार्थी, जो खुद को इस प्रोग्राम के लिए योग्य समझते हैं, वें आवेदन खुलने पर अप्लाई कर सकते हैं।

UP Internship Scheme – नौकरी के अवसर

यूपी इंटर्नशिप स्कीम प्रोग्राम के तहत नौकरी के अवसर भी खुलेंगे जैसे प्रत्येक संस्थान और उद्योग में एक-एक एचआर सेल बनाए जाएंगे, जो विद्यार्थियों का चयन उनके कौशल और प्रदर्शन के अनुसार करेंगे।

UP Internship Scheme – अन्य प्रावधान

राज्य के प्रत्येक जिले में सरकार एक आईटीआई और कौशल विकास केंद्र खोलेगी, जो विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करेगी।

यह भी जरूर पढ़ें:  रोल्स-रॉयस उन्नती छात्रवृत्ति – इंजीनियरिंग के प्रथम / द्वितीय / तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति

UP Internship Scheme – अक्सर पूछे जाने वाले संबंधित प्रश्न (एफएक्यू)

प्रश्न: यूपी इंटर्नशिप स्कीम में कब आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: अभी आवदेन खुले नहीं हैं, जब आवेदन शुरू होंगे इस लेख माध्यम से आपको सूचित किया जाएगा।

प्रश्न: यूपी इंटर्नशिप स्कीम में कैसे आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन स्वीकार्य होंगे, जल्द ही ऑफिसियल वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होंगे।

प्रश्न: यूपी इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा किसके द्वारा और कब की गयी है ?

उत्तर: उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित एक जॉब फेयर को संबोधित करने के दौरान यूपी इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की है।

प्रश्न: यूपी इंटर्नशिप स्कीम के तहत क्या कोई स्टीपेन्ड या मासिक राशि भी मिलेगी?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 2500 रुपये की राशि मिलेगी।

प्रश्न: यूपी इंटर्नशिप स्कीम करने से विद्यार्थियों को क्या लाभ मिलेगा?

उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों के क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

You may also like