Home CAREER शाला दर्पण इंटर्नशिप आवेदन प्रक्रिया: एक व्यापक मार्गदर्शिका
शाला-दर्पण-इंटर्नशिप-आवेदन-प्रक्रिया-एक-व्यापक-मार्गदर्शिका!

शाला दर्पण इंटर्नशिप आवेदन प्रक्रिया: एक व्यापक मार्गदर्शिका

by Himanshi

शाला दर्पण इंटर्नशिप – शाला दर्पण राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा लागू एक शिक्षा प्रबंधन प्रणाली है जिसका उद्देश्य शिक्षा से संबंधित जानकारी और आंकड़े (डेटा) तक पहुँचने और प्रबंधन के लिए विभिन्न हितधारकों के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करना है। यह प्रणाली हितधारकों को विभिन्न संसाधनों और सेवाओं, जैसे प्रशिक्षण सामग्री, ई-लर्निंग संसाधन और छात्रवृत्ति कार्यक्रम तक पहुँचने में सक्षम बनाती है। इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और राज्य में शिक्षा प्रणाली की जवाबदेही तथा पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। इस शिक्षा प्रबंधन के अंतर्गत शाला दर्पण इंटर्नशिप पोर्टल को विकसित किया गया है जिसमें इंटर्नशिप से संबंधित जानकारी उपलब्ध होती है। राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों को इससे जोड़ा गया है।

Shala Darpan Internship एक प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से स्कूली शिक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। शाला दर्पण पोर्टल पर राजस्थान के सभी स्कूल, विद्यालय व विश्वविद्यालय की जानकारी उपलब्ध है। राज्यभर में कार्यरत अध्यापको का सम्पूर्ण विवरण, राज्य के कार्मिक, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक आदि सभी की जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही अभिभावक शाला दर्पण का उपयोग करके अपने बच्चे की प्रगति के अपडेट देख सकते हैं। वे अपने बच्चे की उपस्थिति, असाइनमेंट और उपलब्धियों के रिकॉर्ड देख सकते हैं। 

शाला दर्पण इंटर्नशिप – उद्देश्य 

राजस्थान सरकार का शाला दर्पण पोर्टल बनाने का उदेश्य राज्य के सभी शैक्षिक संस्थानों को एक साथ 

लाना है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों एवं कार्यरत कर्मचारियों एकीकृत किया गया है जहां पर सभी सूचनाएं आसानी से उपलब्ध करवाई जा सके। 

शाला दर्पण इंटर्नशिप – स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

शाला दर्पण इंटर्नशिप - स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

चरण 1: सबसे पहले शाला दर्पण इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/RajEExam/InternShipNew/Home/Home.aspx  पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर कैंडिडेट “Login” के विकल्प पर क्लिक करें।

शाला दर्पण इंटर्नशिप - Login

चरण 3: कैंडिडेट को  लॉगिन पेज पर, अपने लॉगिन Credentials – Username (आमतौर पर Email ID या Mobile Number) और Password दर्ज करने होंगे।

चरण 4: सुरक्षा के लिए Captcha को सही से भरें और Login पर क्लिक करें।

चरण 5: Login करने के बाद,आपको शाला दर्पण इंटर्नशिप Dashboard मिलेगा, जहाँ से आप Internship Opportunities, Internship Request, Application Status, Guidelines etc.की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 नोट:- आवेदक के लिए ध्यान में रखने योग्य बातें! 

  • Login Credentials को सुरक्षित रखें।
  • एक सुरक्षित एवं मजबूत Password का चयन करें।
  • Login Details किसी के साथ साँझा ना करें।
  • पासवर्ड भूलने की स्थिति में ‘Forgot Password’ का इस्तेमाल करें।
  • Official Website पर ही Login Details डालें।

नोट:- सुरक्षा नियमों के तहत एक बार सभी लॉगिन (Login) एकाउंट का पासवर्ड बदलने की कार्यवाही अपेक्षित है। अतः एक निश्चित अवधि के पश्चात, लॉगिन करने पर पोर्टल स्वतः ही चेंज पासवर्ड प्रोग्राम पर ले जाएगा, जहाँ आपको पुराना पासवार्ड देना है एवं नया पासवार्ड बनाना है। 

शाला दर्पण इंटर्नशिप  “Vacancy List” कैसे खोजें ?

शाला दर्पण पोर्टल पर समय-समय पर इंटर्नशिप के अवसरों की जानकारी भी प्रदान की जाती है। यदि आप शाला दर्पण पर इंटर्नशिप की सूची की खोज करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें :

  • सबसे पहले, अपने वेब ब्राउजर में शाला दर्पण इंटर्नशिप की वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर, मुख्य मेनू (Menu) में Vacancy List या प्रशिक्षण रिक्ति सूची सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Vacancy List पेज खुलने पर आपको सम्बंधित विकल्प जैसे District, Block, Course, Year, Round, School Type का चयन करना होगा।

शाला दर्पण इंटर्नशिप - Vacancy List

  • Captcha को सही से भरें और ‘Search‘ पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने Gram Panchayat/ULB, School Name, School Category एवं Vacancy List की सूची ओपन हो जाएगी।

शाला दर्पण इंटर्नशिप “Institute List” कैसे देखें?

चरण 1:  पहले शाला  दर्पण  इंटर्नशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

चरण 2: होमपेज पर, Institute List सेक्शन की खोज करके Click करें।

शाला दर्पण इंटर्नशिप - Institute List

चरण 3: आपके सामने Institute List का पेज ओपन होगा जिसमें आपको District एवं Course का चयन करके Captcha को सही से भरके ‘Search’ पर क्लिक करना होगा।

चरण 4: अब आपके सामने Institute list ओपन होगा जिसमें उससे सम्बंधित निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होगी।

  • Institute NIC – SD Code
  • Institute Name
  • Locality
  • Seats
  • E-Mail
  • Phone No.
  • Website

चरण 5: सूची में अपनी रूचि के अनुसार संस्थानों का चुनाव करें।

प्रकाशित सूची में से आपको उस संस्थान का चुनाव करना होता है, जहाँ आपको इंटर्नशिप करने में रुचि हो।

यह भी पढ़ें:- कक्षा 12वीं के बाद एवं स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए PART TIME JOBS के अवसर!

शाला दर्पण इंटर्नशिप का महत्व

शाला दर्पण इंटर्नशिप कार्यक्रम, विशेषत: B.Ed. और D.El.Ed के छात्रों के लिए, सीधे स्कूली परिवेश में प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करने का मौका प्रस्तुत करता है। इसके माध्यम से, छात्रों को स्कूली प्रक्रियाओं, पाठ्यक्रम संपादन, कक्षा प्रबंधन, मूल्यांकन प्रक्रियाओं, और सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है 

शाला दर्पण इंटर्नशिप – प्रमुख उपलब्धियाँ

  • Practical  Learning (प्रैक्टिकल सीख) – ‘शाला दर्पण’ परियोजना के माध्यम से, इंटर्न्स (Interns) को सीखने-सिखाने की समुचित प्रक्रिया जानने का अवसर प्राप्त होता है। 
  • Professional guidance (पेशेवर मार्गदर्शन) – प्रतिभागी, सीनियर शिक्षकों की मेंटोरिंग में, पेशेवर संस्कृति को समझते हुए, कौशल को सुदृढ़ कर पाते हैं।
  • Co-curricular Development (सह-पाठ्यक्रमीय विकास) – ‘शाला दर्पण‘  इंटर्नस को सह-पाठ्यक्रमीय क्रियाकलापों में सह-समन्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो समग्र विकास के लिए ज़रुरी हैं।
  • Feedback Mechanism (प्रतिक्रिया प्रक्रिया) – ‘शाला दर्पण’ प्रतिभागी, प्रतिक्रिया मेकेनिज़म के महत्व को समझते हुए, सुनहरे परिणामों की ओर मार्ग प्रशस्‍त करते हैं।

शाला दर्पण इंटर्नशिप – महत्वपूर्ण जानकारियां! 

  • प्रवेश सत्र 2023-24 में D.El.Ed प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें इंटर्नशिप हेतु विद्यालय आवंटित नहीं हुआ उन प्रशिक्षणार्थियों की इंटर्नशिप चॉइस के लिए पोर्टल 10 से 15 जुलाई 2024 के मध्य खुला रहेगा अत: इंटर्नशिप चॉइस आवश्यक रूप से भरें।
  • प्रवेश सत्र 2022-23 के लिए D.El.Ed द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें इंटर्नशिप हेतु विद्यालय आवंटित नहीं हुआ उन प्रशिक्षणार्थियों की इंटर्नशिप चॉइस के लिए पोर्टल 03 से 09 जुलाई 2024 के मध्य खुला रहेगा अत: इंटर्नशिप चॉइस आवश्यक रूप से भरें।
  • निर्धारित अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को इन्टर्नशिप हेतु 15 विद्यालयों की वरीयता प्राथमिकता क्रम में शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज करनी अनिवार्य होगी। 
  • प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रविष्ठ की गयी प्राथमिकता सूची के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि तक की अवधि में “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धान्त के आधार पर इन्टर्नशिप हेत्तु राजकीय विद्यालयों का आवंटन किया जायेगा। किसी भी विद्यालय में शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से निर्धारित संख्या से अधिक प्रशिक्षणार्थियों का आवंटन नहीं किया जायेगा। आवंटन आदेश की प्रति शाला दर्पण की वेबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी।
  • शाला दर्पण पोर्टल के अनुसार विद्यालय को आवंटित अधिकतम संख्या के अनुसार ही इन्टर्नशिप कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षणार्थियों का आवटंन किया जायेगा।
  • इन्टर्नशिप हेतु विद्यालय आवंटन आदेश जारी होने के सात (07) दिवस के भीतर प्रशिक्षणार्थी द्वारा सम्बन्धित विद्यालय में संस्था प्रधान को अपने शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय से कार्यमुक्त होकर ही NCTE नॉर्मस के अनुसार आवश्यक पाठ योजना डायरी व अन्य दस्तावेजों सहित उपस्थिति देनी होगी। 
  • बिना महाविद्यालय से कार्यमुक्त हुये प्रशिक्षणार्थी को संस्था प्रधान कार्यग्रहण नहीं करवाएंगे एवं विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा प्रशिक्षणार्थी के उपस्थित होने की सूचना उसी दिवस में अनिवार्यतः शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज की जायेगी।
  • आवंटित विद्यालय के संस्था प्रधान के द्वारा प्रशिक्षणार्थी की प्रतिदिवस शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज की जायेगी।
  • इन्टर्नशिप की समाप्ति पर यह रिपोर्ट प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संबंधित विद्यालय में प्रस्तुत किये जाने एवं रिपोर्ट से संस्था प्रधान के सन्तुष्ट होने पर ही पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
  • प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण (इन्टर्नशिप) समाप्त होने के उपरान्त ऑनलाईन असेसमेन्ट किया जायेगा, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर ही, इन्टर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा। इसके सम्बन्ध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किये जायेंगे।

इस पोर्टल के माध्यम से सभी अभिभावक घर बैठे स्कूलों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसके फलस्वरूप अब उन्हें बार-बार स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in के माध्यम से राजस्थान के जनसमुदाय द्वारा शिक्षा विभाग और शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां देश के किसी भी कोने से देखी जा सकती है। जैसा कि उल्लिखित है, शाला दर्पण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्यस्तरीय ऑनलाइन पोर्टल rajshaladarpan.nic.in के माध्यम से शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां राजस्थान के लोगों को उपलब्ध कराना है। प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूलों, छात्र अकादमी आदि की पूरी जानकारी एवं सम्पूर्ण आंकड़े शाला दर्पण पोर्टल पर मौजूद है।  शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा समय की भी बचत होगी। अतः यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि राजस्थान सरकार शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने हेतु प्रतिबद्ध है।        

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) 2024 – लाभ, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि

शाला दर्पण इंटर्नशिप से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!

प्रश्न – शाला  दर्पण  इंटर्नशिप  क्या है?

उत्तर – शाला  दर्पण  इंटर्नशिप  एक प्रोग्राम है, जिसके माध्यम से स्कूली शिक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। इसमें विद्यार्थी सीधे स्कूलों, शिक्षा प्रक्रिया, सिलेबस, प्रबंधन,और सुधारों पर केंद्रित काम करते हैं।

प्रश्न – इंटर्नशिप से जुड़ी और कौन-कौन सी सेवाएं हैं?

उत्तर – इंटर्नशिप पोर्टल पर छात्रों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ विभिन्न जानकारी और सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जो उन्हें इंटर्नशिप से संबंधित समस्याओं का समाधान करने में मदद करती हैं।

प्रश्न – क्या Internship के लिए कोई स्टाइपेंड (मानदेय) मिलता है?                                                     

उत्तर – हाँ, कुछ संस्थाएं स्टाइपेंड प्रदान करती हैं, परन्तु यह संस्था की नीति पर निर्भर करता है।

प्रश्न – किस प्रकार के कार्यकलाप में इंटर्न्स को संलग्न किया जाता है?                                                     

उत्तर – इंटर्न्स को प्राय: प्रोजेक्ट-प्रबंधन, डेटा-संकलन, समीक्षा, और सहायता-कार्यों में सम्मिलित किया जाता है।

प्रश्न – कौन-कौन से विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं?

उत्तर – मुख्यत: शिक्षा, प्रबंधन, समाज सेवा, मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, और सम्बंधित क्षेत्रों में पढ़ने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

प्रश्न – इन्टर्नशिप पूर्णता प्रमाण कैसे प्रदान किया जाएगा?                                                                           

उत्तर – इन्टर्नशिप की समाप्ति पर यह रिपोर्ट प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संबंधित विद्यालय में प्रस्तुत किये जाने एवं रिपोर्ट से संस्था प्रधान के सन्तुष्ट होने पर ही पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न – क्या प्रवेश सत्र 2022-23 के लिए D.El.Ed द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी को इन्टर्नशिप चॉइस भरना आवश्यक है? 

उत्तर – जी हाँ, प्रवेश सत्र 2022-23 के लिए D.El.Ed द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें इंटर्नशिप हेतु विद्यालय आवंटित नहीं हुआ उन प्रशिक्षणार्थियों की इंटर्नशिप चॉइस के लिए शाला दर्पण पोर्टल 03 से 09 जुलाई 2024 के मध्य खुला रहेगा अत: इंटर्नशिप चॉइस आवश्यक रूप से भरें।

प्रश्न – इन्टर्नशिप पूर्णता प्रमाण प्रदान करने से पहले क्या कोई परीक्षण होगा?

उत्तर – जी हाँ, प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण (इन्टर्नशिप) समाप्त होने के उपरान्त ऑनलाईन असेसमेन्ट किया जायेगा, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर ही, इन्टर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा। इसके सम्बन्ध में अलग से दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं।

प्रश्न – प्रवेश सत्र 2022-23 के लिए D.El.Ed प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें विद्यालय आवंटित नहीं हुआ उनके लिए क्या करना आवश्यक है?

उत्तर – प्रवेश सत्र 2023-24 में D.El.Ed प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थी जिन्हें इंटर्नशिप हेतु विद्यालय आवंटित नहीं हुआ है उन प्रशिक्षणार्थियों की इंटर्नशिप चॉइस के लिए पोर्टल 10 से 15 जुलाई 2024 के मध्य खुला रहेगा अत: इंटर्नशिप चॉइस आवश्यक रूप से भरना उनके लिए अनिवार्य है।

You may also like