छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह महसूस किया गया कि राज्य में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों की कमी है साथ ही अधिकांश छात्र हायर सेकण्डरी स्तर पर इन विषयों को पढ़ने में छात्र रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी इन विषयों की पढ़ाई हेतु कम छात्र प्रवेश ले रहे हैं जिससे स्कूलों में शिक्षण के लिए इन विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति हेतु पर्याप्त अभ्यर्थी भी नहीं मिल पा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की शुरुआत की है।
छत्तीसगढ़ राज्य में विज्ञान और गणित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘मेरिट आधारित SCERT छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को 6वीं से 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, ताकि वे इन विषयों में रुचि लें और आगे चलकर इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
हायर सेकण्डरी स्तर तक विज्ञान एवं गणित विषयों के अध्ययन से भविष्य में रोजगार के अधिक अवसर मिल सकते हैं। अतः स्कूल शिक्षा विभाग में विज्ञान एवं गणित विषयों का अध्ययन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए छात्रवृत्ति की एक लंबी अवधि की कार्य योजना बनाई है। इस लेख के माध्यम से विज्ञान और गणित छात्रवृत्ति योजना की पात्रता, लाभ व आवेदन प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – मुख्य विशेषताएं
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 |
कक्षा | 6वीं से 12वीं कक्षा तक |
प्रमुख विषय | विज्ञान एवं गणित |
छात्रवृत्ति राशि | ₹100 से ₹200 प्रतिमाह तक |
योग्यता | 70% या उससे अधिक अंक (दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 10% की छूट) |
लाभार्थी | शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र |
आवेदन प्रक्रिया | जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://scert.cg.gov.in |
एआईसीटीई स्वनाथ स्कॉलरशिप स्कीम 2025
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – योजना का उद्देश्य
SCERT छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं।
- राज्य में विज्ञान और गणित शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए छात्रों को इन विषयों की ओर आकर्षित करना।
- हायर सेकंडरी स्तर पर विज्ञान एवं गणित का अध्ययन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ाना।
- छात्रों को भविष्य में विज्ञान और गणित क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – विवरण
विज्ञान और गणित छात्रवृत्ति योजना दो स्तरों पर लागू की जाएगी।
(1) राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनियों/प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इन विषयों में हायर सेकेण्डरी स्तर तक अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति मिलेगी।
(2) ऐसे छात्र जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा वे हायर सेकण्डरी स्तर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बंधित विद्यालयों में उच्चतर शिक्षा के लिए विज्ञान एवं गणित विषयों का चयन करते हैं, तब यह छात्रवृत्ति का लाभ ले सकते हैं।
(3) योजना के क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए तथा विभिन्न स्तरों पर विज्ञान एवं गणित विषयों में छात्रों की रुचि जागृत करने हेतु प्रचार प्रसार, कार्यशालाएँ एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनमे चयनित छात्र लाभार्थी होंगे।
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – पात्रता मानदंड
- Chhattisgarh Science and Maths Scholarship for School Students के तहत निम्नलिखित पात्रता वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
- 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी, जो शासकीय/अशासकीय/मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। 8वीं कक्षा के बाद यह छात्रवृत्ति उन्हीं छात्रों को प्रदान की जायेगी जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्धता प्राप्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययन करेंगे।
- 6वीं कक्षा में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलना प्रारंभ होती है उन्हें आगे की कक्षाओं में भी इसे जारी रखने के लिए प्रत्येक कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- दिव्यांग विद्यार्थियों को निर्धारित अंकों में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
- कक्षा 10वीं के बाद यदि छात्र विज्ञान या गणित विषय का चयन करता है तो उसे 11वीं और 12वीं तक छात्रवृत्ति जारी रहती है।
- राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
AICTE PRAGATI स्कॉलरशिप 2025 – लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप योजना, पात्रता व अंतिम तिथि
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – आवश्यक दस्तावेज
आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- पिछली कक्षा की अंकसूची
- अधिवास (डोमिसाइल्ड) प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट विवरण
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
(नोट – दिव्यांगता को प्रदर्शित करने के लिए सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है।)
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – लाभ
कक्षा | राशि |
6वीं से 8वीं कक्षा | ₹100 प्रतिमाह |
9वीं से 10वीं कक्षा | ₹150 प्रतिमाह |
11वीं से 12वीं कक्षा | ₹200 प्रतिमाह |
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – चयन प्रक्रिया और क्रियान्वयन
- चयनित छात्र राज्य स्तरीय विज्ञान और गणित प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर नामांकित किए जाएंगे।
- 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70% से अधिक अंक लाने वाले छात्र, जिन्होंने विज्ञान/गणित विषय चुना है, उन्हें सीधे लाभ मिलेगा।
- योजना का क्रियान्वयन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा।
- पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (SCERT) द्वारा सूचीबद्ध छात्रों के लिए जिलेवार बजट आवंटन किया जाएगा।
सक्षम स्कॉलरशिप स्कीम – विकलांग छात्रों के लिए एआईसीटीई स्कॉलरशिप
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु
- छात्रों की रुचि बढ़ाने हेतु विज्ञान मेले, सेमिनार, कार्यशालाएं, नाटक, विज्ञान पहेली, और INSPIRE अवार्ड प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। इन कार्यक्रमों में राज्य के विभिन्न जिलों के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र सम्मिलित होते हैं तथा जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस योजना में राज्य स्तर पर भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी जो इस योजना की शर्ते पूरी करेंगे उन्हें 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- इसी प्रकार राज्य के ऐसे समस्त छात्र जो छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के हाईस्कूल में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करते हैं और हायर सेकण्डरी स्तर पर गणित अथवा विज्ञान विषय का चयन करते हैं तथा छात्रवृत्ति के लिए मापदण्ड पूर्ण करते हैं उन्हें भी 12वीं कक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- यह छात्रवृत्ति पूर्णतः मेरिट आधारित छात्रवृत्ति है तथा यदि छात्र को पहले से ही राज्य शासन द्वारा अन्य छात्रवृत्तियाँ प्राप्त हो रही हैं तो इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने में वे छात्रवृत्तियाँ बाधक नहीं होंगी परंतु ऐसे छात्र जिन्हें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही हो अथवा किसी भी समय यदि उनका चयन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में हो जाता है तब ऐसी स्थिति में उस छात्र को इस छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।
यूपी प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक 2025: अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रवृत्ति
विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 – FAQs
प्रश्न – SCERT छात्रवृत्ति योजना किसके लिए है?
उत्तर – यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य के उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 6वीं से 12वीं तक विज्ञान या गणित विषयों का अध्ययन कर रहे हैं और जिन्होंने पिछली कक्षा में कम से कम 70% अंक प्राप्त किए हों।
प्रश्न – क्या दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कोई विशेष प्रावधान है?
उत्तर – हाँ, विकलांग विद्यार्थियों को पात्रता अंकों में 10% की छूट दी गई है। उन्हें सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र देना होगा।
प्रश्न – विज्ञान-गणित शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति, छत्तीसगढ़ 2025 के क्या लाभ है?
उत्तर – कक्षा 6 से 8 के लिए ₹100, कक्षा 9-10 के लिए ₹150 और कक्षा 11-12 के लिए ₹200 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाती है।
प्रश्न – SCERT छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – छात्र अपने स्कूल के माध्यम से या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न – क्या अगर छात्र को NTSE की छात्रवृत्ति मिल रही हो तो वह SCERT Scholarship का लाभ ले सकता है?
उत्तर – नहीं, यदि छात्र को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) के अंतर्गत छात्रवृत्ति मिल रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
प्रश्न – क्या SCERT Scheme निजी स्कूलों के छात्रों के लिए भी लागू है?
उत्तर – हाँ, यह योजना सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्रों के लिए लागू है, बशर्ते वे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध होने चाहिए।
प्रश्न – क्या छात्रवृत्ति की राशि बैंक खाते में आती है?
उत्तर – हाँ, छात्रवृत्ति की राशि छात्र के DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए आधार और बैंक खाता अनिवार्य है।
प्रश्न – अगर कोई छात्र किसी वर्ष में 70% से कम अंक प्राप्त करता है तो क्या SCERT Scholarship रुक जाती है?
उत्तर – हाँ, यदि छात्र अगली कक्षा में 70% से कम अंक लाता है, तो उस वर्ष के लिए छात्रवृत्ति रोक दी जाती है।
प्रश्न – क्या SCERT छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए है?
उत्तर – जी हाँ, यह योजना लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए समान रूप से उपलब्ध है। इसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषयों के अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह भी पढ़ें – MPTAAS स्कॉलरशिप 2025 – मध्य प्रदेश जनजातीय कार्य विभाग की 6 प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाएँ