Home छात्रवृत्तिMarang Gomke Scholarship 2026: विदेश में पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, ST, SC, OBC और Minority छात्रों के लिए मौका!
Marang Gomke Overseas Scholarship

Marang Gomke Scholarship 2026: विदेश में पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, ST, SC, OBC और Minority छात्रों के लिए मौका!

by Sadhana Soni

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme 2026-27 झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण विदेशी छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के पात्र विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जाता है। 

2026-27 में इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब चयनित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढाकर 50 कर दी गई है।, जबकि पहले 25 विद्यार्थियों का चयन किया जाता था। साथ ही, पात्र अध्ययन क्षेत्रों की संख्या भी 31 से बढ़ाकर 39 कर दी गई है। चयनित विद्यार्थी ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के निर्धारित संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 

Marang Gomke Overseas Scholarship 2026-27 – एक नजर में

Table of Contents

विवरण जानकारी
योजना का नाम मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना
अंग्रेजी नाम Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme
राज्य झारखंड
संचालक झारखंड सरकार
लाभार्थी वर्ग ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक
अध्ययन का स्थान ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड
2026-27 में कुल सीटें 50
ST के लिए सीटें 20
SC के लिए सीटें 10
OBC के लिए सीटें 14
अल्पसंख्यक वर्ग के लिए सीटें 6
अध्ययन स्तर स्नातकोत्तर
पात्र अध्ययन क्षेत्र 39
आवेदन शुरू होने की तिथि मध्य मई 
आवेदन की अंतिम तिथि का तीसरा सप्ताह
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship क्या है?

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship झारखंड सरकार की ऐसी योजना है जिसके तहत राज्य के पात्र विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। शुरुआती चरण में इसका लाभ सीमित संख्या में विद्यार्थियों को दिया जाता था। बाद में योजना का विस्तार करते हुए SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग को इसमें शामिल किया गया। 2023-24 में 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। 

अब योजना को और व्यापक बनाया गया है। 2026-27 में 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है और अध्ययन क्षेत्रों की संख्या 39 कर दी गई है। 

Marang Gomke Scholarship 2026-27 में कितनी सीटें हैं?

2026-27 में कुल 50 विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए इस योजना के तहत अवसर दिया जाना है।

वर्ग सीटों की संख्या
अनुसूचित जनजाति (ST) 20
अनुसूचित जाति (SC) 10
पिछड़ा वर्ग (OBC) 14
अल्पसंख्यक वर्ग 6
कुल 50

विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति

Marang Gomke Overseas Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यह छात्रवृत्ति झारखंड के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। 2026-27 में योजना का लाभ निम्न वर्गों के विद्यार्थियों को दिया जाना है –

1. अनुसूचित जनजाति (ST) 

2. अनुसूचित जाति (SC) 

3. पिछड़ा वर्ग (OBC) 

4. अल्पसंख्यक वर्ग 

Marang Gomke Scholarship Eligibility 2026-27

योजना में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के लिए अवसर दिया जा रहा है। 2026-27 में 50 विद्यार्थियों का चयन एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए किया जाएगा

पात्रता की मुख्य शर्तें

1. आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए। 

2. आवेदक ST, SC, OBC या अल्पसंख्यक वर्ग से होना चाहिए। 

3. आवेदक के पास संबंधित उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। 

4. चयनित पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय योजना के निर्धारित दायरे में होने चाहिए। 

5. आवेदक को आवेदन के लिए निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करना होगा। 

Marang Gomke Scholarship 2026-27 में कौन-से कोर्स हैं?

2026-27 के लिए योजना के अंतर्गत 39 अध्ययन क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उपलब्ध 2026-27 जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को MA, MRes, MPhil और MBA जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययन का अवसर दिया जाएगा। 

इससे पहले योजना के तहत 31 विषयों में एक वर्षीय मास्टर और दो वर्षीय MPhil जैसे पाठ्यक्रमों का अवसर दिया जाता था। 

Marang Gomke Overseas Scholarship में कहां पढ़ाई कर सकते हैं?

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के निर्धारित विश्वविद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा का अवसर दिया जाता है। 

पिछले वर्षों में योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों ने SOAS, University of London, Loughborough University, University of Warwick, University of Sussex और University College London जैसे संस्थानों में अध्ययन किया है। 

Marang Gomke Scholarship में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

यह योजना सामान्य छात्रवृत्ति की तुलना में व्यापक आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित प्रमुख लागतों के साथ रहने-खाने और अन्य आवश्यक खर्चों में भी सहायता दी जाती है। चयनित विद्यार्थियों की पढ़ाई के शुल्क के साथ रहने-खाने और अन्य जरूरतों का खर्च भी राज्य सरकार वहन करती है, जैसे –  

1. शिक्षण शुल्क 

2. रहने और जीवन-यापन से संबंधित खर्च 

3. हवाई यात्रा 

4. वीजा शुल्क 

5. चिकित्सा बीमा 

6. किताबें, उपकरण आदि से संबंधित सहायता 

7. स्थानीय यात्रा से संबंधित खर्च 

Marang Gomke Scholarship में कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship के तहत चयनित छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस सहायता में शिक्षण शुल्क, वीजा शुल्क, रहने-खाने का खर्च, किताबें, जरूरी उपकरण, शोध प्रबंध तैयार करने और स्थानीय यात्रा जैसे खर्च शामिल हैं। छात्रों को GBP 10,000 तक रखरखाव सहायता और GBP 1,400 तक किताबों, उपकरण, शोध प्रबंध आदि के लिए सहायता दी जाती है। इसके अलावा, पात्र शैक्षणिक एवं अन्य निर्धारित शुल्क भी योजना के तहत कवर किए जाते हैं।

झारखंड स्कॉलरशिप

Marang Gomke Scholarship 2026-27 Application Date

2026-27 के आवेदन चक्र के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं

गतिविधि तिथि
योजना का विज्ञापन/सूचना 9-10 मई 2026
आवेदन शुरू 14 मई 2026
ऑनलाइन वेबिनार 19 और 22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026
आवेदन की जांच 22 जून से 2 जुलाई 2026
साक्षात्कार सूची 6-7 जुलाई 2026
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू 13-17 जुलाई 2026
चुने गए और वेटलिस्टेड उम्मीदवारों की अंतिम सूची 24-25 जुलाई 2026
रवानगी से पहले की कार्यशाला 10 अगस्त 2026
छात्रवृत्ति पुरस्कार समारोह 25 अगस्त 2026

Marang Gomke Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज

Marang Gomke Scholarship के लिए आवेदन करते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

1. आधार कार्ड की स्व-सत्यापित प्रति 

2. झारखंड का ऑनलाइन आवासीय प्रमाणपत्र 

3. ऑनलाइन जाति प्रमाणपत्र 

4. आयकर रिटर्न/स्व-घोषणा 

5. मैट्रिक की अंकतालिका और प्रमाणपत्र 

6. इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र 

7. स्नातक की अंकतालिका और प्रमाणपत्र 

8. अनुभव प्रमाणपत्र, यदि लागू हो 

9. विदेश के विश्वविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान का प्रवेश पत्र 

10. IELTS/GRE/TOEFL प्रमाणपत्र, यदि लागू हो 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना

क्या Admission Offer Letter जरूरी है?

यूनाइटेड किंगडम के चयनित विश्वविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान का Admission Offer Letter महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल था। जिन विद्यार्थियों के पास पहले से प्रवेश पत्र होता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।

पहली प्राथमिकता – चयनित विश्वविद्यालय/शैक्षणिक संस्थान से Admission Offer Letter प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को।

दूसरी प्राथमिकता – IELTS/GRE/TOEFL जैसी निर्धारित परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर चुके विद्यार्थियों को।

Marang Gomke Scholarship में चयन कैसे होता है?

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का चयन उनकी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाता है। आवेदन की जांच पूरी होने के बाद पात्र छात्रों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शामिल किया जाता है।

चयन में विदेशी विश्वविद्यालय का Admission Offer Letter और IELTS/GRE/TOEFL जैसी निर्धारित परीक्षाओं की योग्यता को भी ध्यान में रखा जाता है। इसके बाद पात्र छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर अंतिम रूप से छात्रों का चयन किया जाता है।

Marang Gomke Scholarship 2026-27 में कितने विद्यार्थियों का चयन होगा?

2026-27 में कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा

1. 20 ST विद्यार्थी 

2. 10 SC विद्यार्थी 

3. 14 OBC विद्यार्थी 

4. 6 अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थी 

Marang Gomke Scholarship की शुरुआत कब हुई?

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship Scheme की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। शुरुआत में इसका लाभ सीमित संख्या में विद्यार्थियों को दिया गया था। बाद में इसे SC, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग तक विस्तारित किया गया। 

2026 में Marang Gomke Scholarship में क्या बड़ा बदलाव हुआ?

2026-27 के लिए योजना में दो महत्वपूर्ण बदलाव सामने आए हैं:

1. छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

पहले 25 विद्यार्थियों तक का चयन किया जाता था। अब 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। 

2. अध्ययन क्षेत्रों का विस्तार

पात्र अध्ययन क्षेत्रों की संख्या 31 से बढ़ाकर 39 कर दी गई है। इससे अधिक विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है। 

Marang Gomke Scholarship और Chevening Scholarship में क्या अंतर है?

झारखंड सरकार की Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship और Chevening–Marang Gomke Jaipal Singh Munda Scholarship एक योजना नहीं हैं।

झारखंड सरकार ने UK के साथ सहयोग के तहत Chevening–Marang Gomke छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी की है। दोनों के उद्देश्य विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े हैं, लेकिन इनके आवेदन और चयन की प्रक्रिया अलग हो सकती है। 

इसलिए विद्यार्थी आवेदन करते समय यह जरूर देखें कि वह MGOS योजना के लिए आवेदन कर रहा है या Chevening–Marang Gomke कार्यक्रम के लिए।

Marang Gomke Scholarship 2027-28 के लिए आवेदन कब शुरू होगा?

2027-28 के आवेदन की तारीख अभी निर्धारित नहीं है। 2026-27 में आवेदन 14 मई से 20 जून तक लिए गए थे, लेकिन अगले वर्ष की तारीखें अलग हो सकती हैं।

Nursing Kaushal College Jharkhand 2026

Marang Gomke Scholarship 2026-27 हेतु आवेदन कैसे करें?

जब आवेदन विंडो खुली हो, तो पात्र विद्यार्थी MGOS के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

चरण 1: MGOS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

MGOS की आधिकारिक वेबसाइट खोलें

चरण 2: छात्रवृत्ति से संबंधित नवीनतम सूचना और आवेदन निर्देश पढ़ें।

चरण 3: आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

चरण 4: व्यक्तिगत, शैक्षणिक, निवास और श्रेणी से संबंधित जानकारी भरें।

चरण 5: मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांचें।

चरण 7: आवेदन जमा करके उसकी प्रति/पावती भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Marang Gomke Scholarship – महत्वपूर्ण लिंक

जानकारी लिंक
Marang Gomke Scholarship Official Website आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship – FAQs

प्रश्न. Marang Gomke Jaipal Singh Munda Overseas Scholarship क्या है?

यह झारखंड सरकार की विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने वाली छात्रवृत्ति योजना है। इसके तहत पात्र ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई का अवसर दिया जाता है।

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship 2026-27 में कितनी सीटें हैं?

2026-27 में कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें ST के लिए 20, SC के लिए 10, OBC के लिए 14 और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 6 सीटें हैं। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship किन छात्रों के लिए है?

यह योजना झारखंड के पात्र ST, SC, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship में कौन-से देश शामिल हैं?

योजना के तहत विद्यार्थियों को ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के निर्धारित विश्वविद्यालयों/संस्थानों में उच्च शिक्षा का अवसर दिया जाता है। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

योजना के तहत पात्र खर्चों में शिक्षण शुल्क, रहने-खाने, यात्रा, वीजा, बीमा और अन्य स्वीकृत खर्चों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 

प्रश्न. क्या Marang Gomke Scholarship पूरी तरह वित्त पोषित है?

यह योजना चयनित विद्यार्थियों की विदेश में पढ़ाई से जुड़े प्रमुख खर्चों को कवर करने के लिए बनाई गई है। इसमें शिक्षण शुल्क के साथ रहने-खाने और अन्य जरूरी खर्चों में सहायता का प्रावधान है। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship 2026-27 की अंतिम तिथि क्या है?

2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship के अंतर्गत कितने विषय शामिल हैं।?

2026-27 के लिए पात्र अध्ययन क्षेत्रों की संख्या 39 कर दी गई है। इससे पहले यह संख्या 31 थी। 

प्रश्न. क्या MBA के लिए Marang Gomke Scholarship मिल सकती है?

हाँ, 2026-27 के उपलब्ध विवरण में MBA को पात्र स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में शामिल किया गया है। 

प्रश्न. क्या Marang Gomke Scholarship में MA के लिए आवेदन किया जा सकता है?

हां, 2026-27 के उपलब्ध विवरण में MA भी शामिल है। 

प्रश्न. क्या Jharkhand के बाहर रहने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

योजना झारखंड के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। आवेदन के लिए झारखंड का आवासीय प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। 

प्रश्न. Marang Gomke Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इस योजना का आधिकारिक पोर्टल mgos.jharkhand.gov.in है।

यह भी पढ़ें – Central University of Jharkhand Admission 2026

You may also like

Leave a Comment