सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, भारतीय छात्र विश्वभर में सबसे अधिक शिक्षा के प्रति रुचि रखने वाले छात्र समुदायों में शामिल हैं। हर साल लाखों भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। 2023 में 8.93 लाख छात्र विदेश में पढ़ रहे थे, जो 2019 की तुलना में 52.2% अधिक हैं। 2022 में 7.5 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए गए थे।
क्या आप भी ऑक्सफोर्ड, हार्वर्ड या स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने का सपना देखते हैं, लेकिन उच्च शुल्क और जीवन यापन की लागत आपको चिंतित करती है? अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है! आपका विदेश में पढ़ाई करना अब केवल सपना नहीं, बल्कि सच्चाई बन सकता है, भारत सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन और निजी फाउंडेशन्स द्वारा दी जाने वाली विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्तियाँ आपके मार्ग को आसान बनाती हैं।
Aga Khan Foundation, Oxford and Cambridge Society of India, Google PhD Fellowship, World Bank Graduate Scholarship और कई अन्य स्कॉलरशिप प्रोग्राम्स आर्थिक रूप से पिछड़े लेकिन मेधावी भारतीय छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर की पढ़ाई के लिए पूर्ण या आंशिक वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – सूची
विदेश में अध्ययन के लिए उपलब्ध छात्रवृत्तियों की सूची नीचे दी गई है।
छात्रवृत्ति का नाम | प्रदाता |
आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप 2025-26 | आगा खान फाउंडेशन |
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप (OCSI), UK 2025 | ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया |
इंडिया हाई फ्लायर्स अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2025 | यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम |
अंबेडकर ओवरसीज विद्या निधि SC डेवलपमेंट स्कॉलरशिप, तेलंगाना 2024-25 | तेलंगाना सरकार |
गूगल पीएचडी फेलोशिप इंडिया प्रोग्राम 2025 | गूगल |
स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप | यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लूस्टरशायर (UOG) |
वर्ल्ड बैंक ग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम | वर्ल्ड बैंक |
पीएम-विद्यालक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना | भारत सरकार |
स्वयं (SWAYAM) ऑनलाइन पोर्टल – शिक्षा नीति के मुख्य सिद्धांत को साकार करने हेतु शिक्षण संसाधन
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – लाभ
कुछ स्कॉलरशिप शैक्षिक शुल्क में आंशिक सहायता प्रदान करती हैं वहीं कुछ स्कॉलरशिप पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करती हैं। विदेश में अध्ययन के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप से मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं।
छात्रवृत्ति का नाम | लाभ |
आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप 2025-26 | ट्यूशन फीस और जीवन यापन खर्च (50% ऋण, 50% अनुदान) |
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप (OCSI), UK 2025 | ₹4,00,000 तक (एक बार) |
इंडिया हाई फ्लायर्स अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2025 | GBP 5,000 (प्रथम वर्ष के लिए) |
अंबेडकर ओवरसीज विद्या निधि SC डेवलपमेंट स्कॉलरशिप, तेलंगाना 2024-25 | ₹20 लाख तक और अन्य लाभ |
गूगल पीएचडी फेलोशिप इंडिया प्रोग्राम 2025 | USD $50,000 तक और अन्य लाभ |
स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप | £7,500 तक की वित्तीय सहायता |
वर्ल्ड बैंक ग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम | पूर्ण शैक्षिक शुल्क, मासिक वजीफा, यात्रा भत्ता, बीमा |
पीएम-विद्यालक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना |
|
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – पात्रता
सभी छात्रवृत्तियों के लिए पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र ही आवेदन के पात्र हैं।
छात्रवृत्ति का नाम | पात्रता |
आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप 2025-26 | मास्टर्स या पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त, उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड व वित्तीय आवश्यकता वाले भारतीय छात्र |
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप (OCSI), UK 2025 | ऑक्सफोर्ड या कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त, 30 वर्ष से कम आयु, भारतीय नागरिक |
इंडिया हाई फ्लायर्स अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2025 | यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में चुनिंदा स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त, भारतीय निवासी |
अंबेडकर ओवरसीज विद्या निधि SC डेवलपमेंट स्कॉलरशिप, तेलंगाना 2024-25 | तेलंगाना के अनुसूचित जाति के छात्र, जिनकी वार्षिक आय ₹5 लाख से कम हो व स्नातक में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किये हों वे आवेदन के पात्र हैं। |
गूगल पीएचडी फेलोशिप इंडिया प्रोग्राम 2025 | भारत में पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित, कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में शोधरत उम्मीदवार |
स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप | यूनिवर्सिटी में किसी भी स्ट्रीम या विषय में अंडरग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट कोर्स में अध्ययनरत हों |
वर्ल्ड बैंक ग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम | भारत सहित विश्व बैंक सदस्य देशों के नागरिक, जिन्होंने विकास से संबंधित क्षेत्र में स्नातक प्राप्त की हो। |
पीएम-विद्यालक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना |
|
सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजीशियन्स 2024-26 – संगीत के क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु अवसर
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – अंतिम तिथि
सभी छात्रों को अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पहले ही आवेदन करना चाहिए। अंतिम तिथि से जुड़ी जानकारी निम्नलिखित है।
छात्रवृत्ति का नाम | अंतिम तिथि |
आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉलरशिप 2025-26 | 31 मार्च, 2025 |
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज सोसाइटी ऑफ इंडिया स्कॉलरशिप (OCSI), UK 2025 | 31 मई, 2025 |
इंडिया हाई फ्लायर्स अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2025 | 31 मई, 2025 |
अंबेडकर ओवरसीज विद्या निधि SC डेवलपमेंट स्कॉलरशिप, तेलंगाना 2024-25 | 19 मई, 2025 |
गूगल पीएचडी फेलोशिप इंडिया प्रोग्राम 2025 | 15 मई, 2025 |
स्पोर्ट्स ग्लोबल एक्सीलेंस स्कॉलरशिप | 18 मई, 2025 |
वर्ल्ड बैंक ग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम | 23 मई, 2025 |
पीएम-विद्यालक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना | सदैव जारी |
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2025 – छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट/स्मार्ट फोन
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – आवश्यक दस्तावेज़
विदेश में अध्ययन के लिए छात्रों को नीचे दिए गए कुछ सामान्य दस्तावेजों को हमेशा तैयार रखना चाहिए। हालाँकि कुछ संस्थानों द्वारा इसके अतिरिक्त कुछ विशेष दस्तावेजों की भी मांग की जा सकती है।
- अंतिम योग्यता परीक्षा की अंकसूची
- प्रवेश पत्र (Admission Letter)
- वैध पासपोर्ट
- आय प्रमाण पत्र
- अन्य संबंधित दस्तावेज़ (जैसे SOP, LOR, आदि)
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – आवेदन हेतु महत्वपूर्ण लिंक
छात्रवृत्तियों के सामने दिए गए लिंक की सहायता से छात्र आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति का नाम | आवेदन हेतु लिंक |
Aga Khan Foundation International Scholarship 2025-26 | आवेदन करें |
Oxford and Cambridge Society of India Scholarship (OCSI), UK 2025 | आवेदन करें |
India High Fliers Undergraduate Scholarships 2025 | आवेदन करें |
Ambedkar Overseas Vidya Nidhi SC Development Scholarship, Telangana 2024-25 | आवेदन करें |
Google PhD Fellowship India Program 2025 | आवेदन करें |
Sports Global Excellence Scholarship 2025 | आवेदन करें |
World Bank Graduate Scholarship Program 2025 | आवेदन करें |
PM Vidyalaxmi Education loan Scheme | आवेदन करें |
दिल्ली स्कॉलरशिप 2025 – सूची, पात्रता व आवेदन की अंतिम तिथि
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)!
प्रश्न 1 – क्या भारत के छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर – हां, भारत सरकार, अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और विदेशी विश्वविद्यालय हर साल भारतीय छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान करते हैं। यह छात्रवृत्तियां ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, यात्रा और अन्य अकादमिक खर्च कवर करती हैं।
प्रश्न 2 – विदेश में पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी प्रमुख छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध हैं?
उत्तर – लेख में कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई है। जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
प्रश्न 3 – विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति की पात्रता क्या है?
उत्तर – पात्रता अलग-अलग छात्रवृत्तियों के अनुसार भिन्न होती है, लेकिन सामान्य मानदंडों में भारतीय नागरिकता, शैक्षणिक उत्कृष्टता (जैसे न्यूनतम GPA या प्रतिशत) प्रतिष्ठित विदेशी संस्थान में प्रवेश, आय प्रमाणपत्र (कुछ स्कॉलरशिप आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों के लिए होती हैं) शामिल हैं।
प्रश्न 4 – क्या बैकलॉग वाले छात्र विदेश स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं?
उत्तर – अधिकतर छात्रवृत्तियाँ मेरिट पर आधारित होती हैं, इसलिए बैकलॉग वाले छात्रों पर विशेष मामलों के आधार पर विचार किया जाता है। यदि आपने बैकलॉग क्लियर कर लिया है और अच्छा शैक्षणिक प्रदर्शन है, तो आप योग्य हो सकते हैं।
प्रश्न 5 – विदेश स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कब करें?
उत्तर – अधिकतर छात्रवृत्तियों की आवेदन तिथियाँ जनवरी से जुलाई के बीच होती हैं। इसलिए, आप जिस देश या विश्वविद्यालय में आवेदन करना चाहते हैं, उसकी अकादमिक कैलेंडर और स्कॉलरशिप डेडलाइन की जानकारी समय पर लें।
प्रश्न 6 – क्या विदेश में स्पोर्ट्स कोटे से छात्रवृत्ति मिलती है?
उत्तर – हां, Sports Global Excellence Scholarship जैसी योजनाएं विशेष रूप से खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए हैं, जो विदेश में अपनी शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
प्रश्न 7 – क्या विदेश छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्र को मिलती है?
उत्तर – अधिकतर मामलों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे संबंधित विदेशी संस्थान को भेजी जाती है ताकि शैक्षिक शुल्क, छात्रावास शुल्क और अन्य शुल्कों का भुगतान हो सके।
यह भी पढ़ें – कन्या सुमंगला योजना 2025 – बालिकाओं की सामाजिक सुरक्षा एवं समृद्धि हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की पहल