दिल्ली अधिवासित छात्रों के लिए दिल्ली सरकार हर साल विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं लाती है। स्कॉलरशिप योजनाओं के माध्यम से इच्छुक एवं योग्य छात्र अपनी शिक्षा हेतु लाभ उठा सकते हैं। स्कॉलरशिप योजनाएं एससी/एसटी/ओबीसी/सामान्य वर्ग आदि सभी श्रेणी के छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।
दिल्ली अधिवासित (डोमिसाईल्ड) अध्ययनरत छात्र जो मेधावी होने के बावजूद अपनी शिक्षा जारी रखने में वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं, ऐसे छात्रों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार व कई गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही है।
इस लेख में दिल्ली के छात्रों के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप (Delhi Scholarship) की सूची, पात्रता, अंतिम तिथि, आवश्यक दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
Delhi Scholarship 2025 – संक्षिप्त विवरण
ब्यौरा | विवरण |
लेख का विषय | दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु स्कॉलरशिप योजनाएं 2025 |
प्रदाता | विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं |
लाभार्थी | दिल्ली के अधिवासी विद्यार्थी |
लाभ | वित्तीय सहायता |
आवेदन की अंतिम तिथि | स्कॉलरशिप आधारित |
आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2025 – 10वीं पास विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
नीचे दी गई तालिका में स्कॉलरशिप सहित आवेदन की अंतिम तिथि का विवरण दिया गया है।
Delhi Scholarship 2025 – अंतिम तिथि
छात्रवृत्ति का नाम | आवेदन की अंतिम तिथि |
मेरिट स्कॉलरशिप फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | मार्च |
रीइम्बर्समेन्ट ऑफ ट्यूशन फी फॉर एससी/एसटी/ओबीसी, दिल्ली | मार्च |
प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | मार्च |
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, दिल्ली | मार्च |
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | मार्च |
डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड, दिल्ली | मार्च |
टेक्निप एनर्जीस इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022-23 | दिसंबर |
नोट:- ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।
अल्पसंख्यकों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम 2025
Delhi Scholarship 2025 – पात्रता मानदंड
प्रत्येक स्कॉलरशिप प्रोग्राम से जुड़ी पात्रता शर्तों का विवरण नीचे दिया गया है। इन्हें पूरा करने वाले उम्मीदवार सम्बंधित छात्रवृति योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति का नाम | पात्रता मानदंड |
मेरिट स्कॉलरशिप फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
रीइम्बर्समेन्ट ऑफ ट्यूशन फी फॉर एससी/एसटी/ओबीसी, दिल्ली |
|
प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स /मेरिटोरियस अवार्ड, दिल्ली |
|
टेक्निप एनर्जीस इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022-23 |
|
Delhi Scholarship 2025 – आवश्यक दस्तावेज
दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु छात्रवृति योजनाएं 2023-24 के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां तैयार रखना चाहिए। स्कॉलरशिप आवेदन के लिए अनिवार्य सभी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
छात्रवृत्ति का नाम | आवश्यक दस्तावेज |
मेरिट स्कॉलरशिप फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
रीइम्बर्समेन्ट ऑफ ट्यूशन फी फॉर एससी/एसटी/ओबीसी, दिल्ली |
|
प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली |
|
डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड, दिल्ली |
|
टेक्निप एनर्जीस इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022-23 |
|
Delhi Scholarship 2025 – लाभ
प्रत्येक दिल्ली स्कॉलरशिप (Delhi Scholarship) के लिए प्रदान किये जाने वाले लाभ का विवरण नीचे दिया गया है।
छात्रवृत्ति का नाम | लाभ |
मेरिट स्कॉलरशिप फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | प्रति वर्ष ₹24,000 तक की राशि |
रीइम्बर्समेन्ट ऑफ ट्यूशन फी फॉर एससी/एसटी/ओबीसी, दिल्ली | शैक्षणिक शुल्क, प्रयोगशाला और पुस्तकालय शुल्क की प्रतिपूर्ति हेतु ₹48,000 तक की राशि या भुगतान की गई वास्तविक राशि, जो भी कम हो |
प्री-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | प्रति वर्ष ₹4,000 का शैक्षणिक भत्ता |
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एससी स्टूडेंट्स, दिल्ली | प्रति वर्ष ₹10,000 तक का शैक्षणिक भत्ता |
पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप फॉर ओबीसी स्टूडेंट्स, दिल्ली | ₹13,500 तक का रखरखाव भत्ता और अन्य लाभ |
डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड, दिल्ली | ₹25,000 का पुरस्कार |
टेक्निप एनर्जीस इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022-23 | ₹30,000 की एकमुश्त सहायता राशि |
यूपी पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप 2025
Delhi Scholarship 2025 – आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली अधिवासित छात्रों के लिए उपलब्ध प्रत्येक स्कॉलरशिप हेतु आवेदन लिंक नीचे दिया जा रहा है। विद्यार्थी अपने लिए उचित स्कॉलरशिप का चयन कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Scholarship 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – क्या डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड प्रत्येक वर्ष मिलने वाला पुरस्कार है?
नहीं, यह पुरस्कार पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शीर्ष विद्यार्थियों को केवल एक बार दिया जाता है।
प्रश्न – टेक्निप एनर्जीज इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025 हेतु चयन प्रक्रिया क्या है?
टेक्निप एनर्जीज इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025 के अंतर्गत स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाता है।
प्रश्न – डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड के अंतर्गत कोई आय सीमा निर्धारित है?
डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर टॉपर्स/मेरिटोरियस अवार्ड के अंतर्गत कोई आय सीमा निर्धारित नहीं है।
प्रश्न – दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु छात्रवृति योजनाएं 2025 के तहत आवेदन हेतु मेरे पास कुछ दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, क्या मैं आवेदन कर सकता हूँ ?
दस्तावेज के बिना आवेदन अपूर्ण माना जाएगा तथा बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा। ऑफिशियल डॉक्यूमेंट पढ़ें।
प्रश्न – दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु छात्रवृति योजनाएं 2025 के लिए एक परिवार से अधिकतम कितने उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
प्री-मेट्रिक और पोस्ट-मेट्रिक स्कॉलरशिप प्रोग्राम, दिल्ली के तहत ओबीसी श्रेणी के एक ही परिवार से अधिकतम दो पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, यह शर्त महिला उम्मीदवारों पर लागू नहीं है। यानि महिला उम्मीदवार को दी गई छात्रवृत्ति, उसी परिवार के दो पुरुष उम्मीदवारों की पात्रता को प्रभावित नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें – टेक्निप एनर्जीज इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24