लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 की शुरुआत Luxury Connect Business School द्वारा उन छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है, जो लक्ज़री, फैशन, लाइफस्टाइल, रिटेल और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वित्तीय चुनौतियाँ उनके पेशेवर सपनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बीच बाधा न बनें।
Luxury Connect Business School उद्योग की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे विशेष कार्यक्रम संचालित करता है, जो छात्रों को लक्ज़री सेक्टर में सफल करियर के लिए आवश्यक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और उद्योग अनुभव प्रदान करते हैं। इस पहल के माध्यम से संस्थान चयनित विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस) में छूट देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना चाहता है।
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– संक्षिप्त विवरण
| स्कॉलरशिप का नाम | लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 |
| किसके द्वारा | Luxury Connect Business School द्वारा |
| किसके लिए | लक्ज़री, फैशन, लाइफस्टाइल, रिटेल और कस्टमर एक्सपीरियंस जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्र |
| लाभ | ₹2,00,000 तक की शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति |
| अंतिम तिथि | 26 अगस्त 2026 |
| आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत उपलब्ध पाठ्यक्रम
जो विद्यार्थी Luxury Connect Business School के निम्नलिखित कार्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करते हैं, वे इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस में छूट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
1. MBA in Luxury Brand Management
यह 24 महीने का पूर्णकालिक कार्यक्रम है, जिसे छात्रों को वैश्विक लक्ज़री उद्योग में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में लक्ज़री बिजनेस, ब्रांड मैनेजमेंट, लक्ज़री मार्केटिंग, रिटेल ऑपरेशंस, बायिंग एवं मर्चेंडाइजिंग, ग्राहक सेवा, सस्टेनेबल लक्ज़री, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तथा अंतरराष्ट्रीय लक्ज़री बाज़ार से जुड़े विषय शामिल हैं।
इस कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी है कि छात्रों को मिलान (इटली) में स्थित Accademia del Lusso में अपने प्रथम वर्ष का अंतिम सेमेस्टर पूरा करने का विकल्प मिलता है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और वैश्विक उद्योग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।
ऑफलाइन (कैंपस) MBA in Luxury Brand Management कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को ₹2,00,000 तक की शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
2. Advanced Diploma in Luxury Retail Management & Client Experience
यह 6 महीने का गहन (Intensive) कार्यक्रम है, जिसे विशेष रूप से उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो लक्ज़री एवं प्रीमियम रिटेल उद्योग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को लक्ज़री रिटेल ऑपरेशंस, क्लाइंट एक्सपीरियंस, लक्ज़री सेल्स, प्रोफेशनल ग्रूमिंग, प्रभावी संचार, विज़ुअल मर्चेंडाइजिंग, रिटेल सिमुलेशन तथा वास्तविक उद्योग अनुभव जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्र ₹25,000 तक की शिक्षण शुल्क छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– अंतिम तिथि
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर स्कॉलरशिप का लाभ ले सकते हैं।
नोट:- ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।
कोर्टेवा एग्रीसाइंस स्कॉलरशिप प्रोग्राम
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– पात्रता
इस स्कॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।
MBA इन लक्ज़री ब्रांड मैनेजमेंट के लिए पात्रता
1. आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री पूरी की हो।
2. अंतिम वर्ष के स्नातक छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे LCBS के प्रवेश नियमों का पालन करें और नामांकन से पूर्व सभी आवश्यक अंतिम शैक्षणिक दस्तावेज जमा करें।
3. सभी स्रोतों से माता-पिता की कुल वार्षिक आय INR 8,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं।
एडवांस्ड डिप्लोमा इन लक्ज़री रिटेल मैनेजमेंट एवं क्लाइंट एक्सपीरियंस के लिए पात्रता
1. आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय/राज्य बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
2. वर्तमान में स्नातक कार्यक्रम के द्वितीय वर्ष या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों, या स्नातक उपाधि प्राप्त कर चुके हों।
3. रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, लक्ज़री सेल्स, ग्राहक सेवा या संबंधित क्षेत्रों में पूर्व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
4. सभी स्रोतों से माता-पिता की कुल वार्षिक आय INR 8,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
5. लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं।
नोट: मूल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली महिला उम्मीदवारों, दिव्यांग व्यक्तियों (PwD), एकल माता-पिता के बच्चों और अनाथों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– लाभ
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 के अंतर्गत चयनित छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।
MBA इन लक्ज़री ब्रांड मैनेजमेंट के लिए लाभ
जो छात्र LCBS में प्रवेश प्राप्त करते हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें नीचे दिए गए छात्रवृत्ति मैट्रिक्स के अनुसार शिक्षण शुल्क माफी प्रदान की जाएगी।
| स्नातक प्रतिशत | MBA छात्रवृत्ति लाभ |
| 35% – 60% | कोई छात्रवृत्ति नहीं |
| 60% – 70% | INR 50,000 तक |
| 70% – 85% | INR 1,00,000 तक |
| 85% – 90% | INR 1,50,000 तक |
| 90% से अधिक | INR 2,00,000 तक |
नोट:
1. INR 2,00,000 तक की अधिकतम ट्यूशन शुल्क माफी केवल ऑफलाइन (कैंपस) MBA इन लक्ज़री ब्रांड मैनेजमेंट कार्यक्रम पर लागू है, जिसकी कोर्स फीस INR 9.5 लाख है।
2. आवेदक तभी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे जब वे लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल (LCBS) में प्रवेश प्राप्त कर लें और अन्य सभी लागू पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करें।
3. छात्रवृत्ति केवल LCBS द्वारा निर्दिष्ट पात्र कैंपस-आधारित कार्यक्रमों पर लागू होगी।
4. कोई नकद हस्तांतरण नहीं: छात्रवृत्ति लाभ को कोर्स शुल्क में समायोजित किया जाएगा और इसे सीधे छात्रों को भुगतान नहीं किया जाएगा।
एडवांस्ड डिप्लोमा इन लक्ज़री रिटेल मैनेजमेंट एवं क्लाइंट एक्सपीरियंस के लिए लाभ
जो छात्र LCBS में प्रवेश प्राप्त करते हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें नीचे दिए गए छात्रवृत्ति मैट्रिक्स के अनुसार ट्यूशन शुल्क माफी प्रदान की जाएगी।
| स्नातक प्रतिशत | एडवांस्ड डिप्लोमा छात्रवृत्ति लाभ |
| 35% – 60% | कोई छात्रवृत्ति नहीं |
| 60% – 70% | INR 6,250 तक |
| 70% – 85% | INR 12,500 तक |
| 85% – 90% | INR 18,750 तक |
| 90% से अधिक | INR 25,000 तक |
नोट –
1. आवेदक तभी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे जब वे लक्ज़री कनेक्ट बिजनेस स्कूल (LCBS) में प्रवेश प्राप्त कर लें और अन्य सभी लागू पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करें।
2. छात्रवृत्ति केवल LCBS द्वारा निर्दिष्ट पात्र कैंपस-आधारित कार्यक्रमों पर लागू होगी।
3. कोई नकद हस्तांतरण नहीं: छात्रवृत्ति लाभ को कोर्स शुल्क में समायोजित किया जाएगा और इसे सीधे छात्रों को भुगतान नहीं किया जाएगा।
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– आवश्यक दस्तावेज
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।
1. पासपोर्ट आकार की फोटो
2. पहचान प्रमाण (मास्क्ड आधार कार्ड या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र)
3. कक्षा 10 की मार्कशीट
4. कक्षा 12 की मार्कशीट
5. स्नातक की मार्कशीट (यदि लागू हो)
6. सक्षम सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (छात्रवृत्ति आवेदकों के लिए)
7. दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग (PwD) आवेदकों के लिए, यदि लागू हो)
8. मृत्यु प्रमाण पत्र (एकल माता-पिता के बच्चों/अनाथों के लिए, यदि लागू हो)
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– आवेदन प्रक्रिया
इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।
2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।
3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें।
4. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें।
5. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
6. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (apply now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर स्टार्ट एप्लीकेशन पर जाएं।
7. अब स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।
9. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।
10. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।
11. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
12. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27– संपर्क विवरण
स्कॉलरशिप से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
ईमेल – admissions@lcbs.edu.in
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-26: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 क्या है?
Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम है, जिसे Luxury Connect Business School द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को MBA in Luxury Brand Management तथा Advanced Diploma in Luxury Retail Management & Client Experience जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए ट्यूशन फीस में छात्रवृत्ति प्रदान करना है।
2. Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस स्कॉलरशिप के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो MBA in Luxury Brand Management या Advanced Diploma in Luxury Retail Management & Client Experience कार्यक्रम में प्रवेश लेने के पात्र हों, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों तथा जिनके माता-पिता की वार्षिक आय ₹8 लाख या उससे कम हो।
3. Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 के तहत कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
इस स्कॉलरशिप के तहत MBA in Luxury Brand Management के लिए अधिकतम ₹2,00,000 तक तथा Advanced Diploma in Luxury Retail Management & Client Experience के लिए अधिकतम ₹25,000 तक की ट्यूशन फीस माफी प्रदान की जाती है।
4. Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन की अस्थायी अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 है।
5. क्या Luxury Connect Business School Scholarship Program के तहत छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में मिलती है?
नहीं, इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत किसी भी प्रकार का नकद भुगतान (Cash Transfer) नहीं किया जाता। स्वीकृत छात्रवृत्ति राशि को सीधे कोर्स की ट्यूशन फीस में समायोजित (Fee Waiver) किया जाता है।
6. Luxury Connect Business School Scholarship Program 2026-27 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले Buddy4Study पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें, संबंधित स्कॉलरशिप पेज पर जाएँ, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
यह भी पढ़ें – एस्पायर स्कॉलरशिप प्रोग्राम
