Home छात्रवृत्ति12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – सभी विद्यार्थी ले सकते हैं लाभ!
12वीं के बाद सरकारी स्कॉलरशिप

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – सभी विद्यार्थी ले सकते हैं लाभ!

by Sadhana Soni

 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि वह अपनी क्षमता अनुसार पसंदीदा स्ट्रीम में आगे की पढ़ाई करे, चाहे वह साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल या रिसर्च से जुड़ी हो। आज छात्रों के पास करियर चुनने के कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन अक्सर आर्थिक परेशानियाँ इस रास्ते को मुश्किल बना देती हैं।

सरकार ने इस समस्या को समझते हुए विभिन्न सरकारी स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ये स्कॉलरशिप न केवल सामान्य छात्रों के लिए हैं, बल्कि महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए भी उपलब्ध हैं।

अगर आप किसी विशेष विषय या क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, जैसे कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, सामाजिक कार्य, शिक्षा, या पर्यावरण तो इस लेख में दी जा रही स्कॉलरशिप्स की जानकारी से आपको मदद मिल सकती है। 

यदि आप योग्य हैं, तो इन छात्रवृत्तियों के लिए समय रहते आवेदन करें। 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – संक्षिप्त विवरण

लेख का विषय 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप
प्रदाता केंद्र व राज्य सरकार
किसके लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए  
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
शैक्षिक वर्ष 2026-27
आवेदन हेतु लिंक hindi.buddy4study.com 

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – सूची

12वीं के बाद उपलब्ध सबसे महत्वपूर्ण सरकारी छात्रवृत्तियों की विस्तृत सूची नीचे दी जा रही है। हर स्कॉलरशिप के बारे में उसकी मुख्य विशेषताएँ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि जैसे महत्वपूर्ण विवरण अलग-अलग तालिकाओं में विस्तार से दिए गए हैं।

  1. Mukhya Mantri Medhavi Vidhyarthi Yojna (MMVY) 
  2. Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan (PM-USP) 
  3. Kalpana Chawla Chatravritti Yojna 
  4. Top Class scholarship Schemes for SC Students 
  5. LIC Golden Jubilee Scholarship 
  6. Inspire Scheme 
  7. Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna
  8. Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2)

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – लाभ 

12वीं के बाद मिलने वाली सरकारी छात्रवृत्तियाँ न केवल छात्रों की आर्थिक सहायता करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित भी करती हैं। ये स्कॉलरशिप्स ट्यूशन फीस, रहने-खाने का खर्च, और अध्ययन सामग्री जैसी ज़रूरतों को कवर करती हैं। नीचे दी गई तालिका में प्रत्येक छात्रवृत्ति के प्रमुख लाभों की जानकारी दी जा रही है।

छात्रवृत्ति का नाम किसके लिए प्रमुख लाभ
Mukhya Mantri Medhavi Vidhyarthi Yojna (MMVY)  12वीं कक्षा पास MP के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शिक्षण शुल्क
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan (PM-USP)  स्नातक व डिप्लोमा स्तर के छात्रों हेतु शैक्षिक स्तर के आधार पर 3,00,000 रुपए तक की राशि
Kalpana Chawla Chatravritti Yojna  12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं हेतु ₹15,000 प्रति वर्ष
Top Class scholarship Schemes for SC Students  12वीं कक्षा पास (SC) छात्रों हेतु शैक्षिक शुल्क, जीवन यापन खर्च, किताबें और कंप्यूटर हेतु वित्तीय सहायता
LIC Golden Jubilee Scholarship  10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भारतीय विद्यार्थियों हेतु ₹20,000 प्रति वर्ष
Inspire Scheme  12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों हेतु ₹80,000 तक प्रति वर्ष (SC/Science छात्रों के लिए)
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna 12वीं कक्षा (इंटर) उत्तीर्ण छात्राओं हेतु ₹25,000-₹50,000 एकमुश्त राशि
Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2) 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं हेतु ₹10,000 – ₹15,000 तक की राशि

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 (CGBSE) – 75% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मिलेगा इस योजना का लाभ!

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – पात्रता मानदंड 

इस भाग में हम सभी प्रमुख सरकारी स्कॉलरशिप्स की पात्रता को एक जगह संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे आप आसानी से यह जान सकें कि आप किन योजनाओं के लिए पात्र हैं।

छात्रवृत्ति का नाम पात्रता
Mukhya Mantri Medhavi Vidhyarthi Yojna (MMVY)  MP बोर्ड से 12वीं में 75% या CBSE से 85% अंक प्राप्त किये हों  
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan (PM-USP)  लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में जेकेबीओएसई या सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और पारिवारिक आय ₹8 लाख से कम हो
Kalpana Chawla Chatravritti Yojna  एचपी बोर्ड ऑफ एजुकेशन के तहत आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए
Top Class scholarship Schemes for SC Students  केवल अनुसूचित जाति के छात्र, मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश किया हो , पारिवारिक आय 8.00 लाख रुपये के भीतर हो
LIC Golden Jubilee Scholarship  कम से कम 60% अंक (या समकक्ष ग्रेड) के साथ बारहवीं कक्षा की परीक्षा (या इसके समकक्ष – नियमित/व्यावसायिक)/डिप्लोमा पास किया हो, पारिवारिक वार्षिक आय 2,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
Inspire Scheme  10 से 32 वर्ष की आयु वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राएं जो पहली बार ग्रेजुएशन कर रही हों
Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2) 12वीं पास करने वाली केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की छात्राएं 

विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – समुचित आर्थिक सहायता एवं अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल!  

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – अंतिम तिथियाँ व आवेदन हेतु लिंक

छात्रवृत्ति का नाम अंतिम तिथियाँ (संभावित) आवेदन हेतु लिंक
Mukhya Mantri Medhavi Vidhyarthi Yojna (MMVY)  जून  यहाँ क्लिक करें 
Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan (PM-USP)  जुलाई  यहाँ क्लिक करें 
Kalpana Chawla Chatravritti Yojna  सितंबर  यहाँ क्लिक करें 
Top Class scholarship Schemes for SC Students  अक्टूबर  यहाँ क्लिक करें 
LIC Golden Jubilee Scholarship  दिसंबर यहाँ क्लिक करें 
Inspire Scheme  नवंबर  यहाँ क्लिक करें 
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna जुलाई  यहाँ क्लिक करें 
Mukhyamantri Medhavriti Yojana (माध्यमिक +2) अगस्त  यहाँ क्लिक करें

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन के समय छात्र के पास निम्नलिखित दस्तावेज जाना अनिवार्य हैं।

  • पिछली उत्तीर्ण की गई कक्षा की अंकसूची 
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • संस्थान का प्रवेश प्रमाण पत्र

Satya Scholarship Program 2026 – 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 100% शैक्षिक शुल्क!

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – आवेदन प्रक्रिया 

अलग-अलग स्कॉलरशिप के आवेदन की प्रक्रिया भिन्न हो सकती है।  किसी भी स्कॉलरशिप के आवेदन के लिए सामान्यतः जिन चरणों का पालन किया जाता है वे इस प्रकार हैं।

  1. सबसे पहले अपनी चुनिंदा स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें (जैसे NSP अथवा किसी राज्य के पोर्टल पर)
  2. लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें
  3. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
  4. अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट करें
  5. भविष्य के लिए एप्लिकेशन की कॉपी सेव कर लें।

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

आवेदन के समय क्या करें और क्या नहीं!

यह करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट से ही आवेदन करें
  • सभी दस्तावेज़ स्कैन करके रखें
  • सही जानकारी भरें
  • अंतिम तिथि से पहले 

यह  न करें:

  • फर्जी प्रमाणपत्र न लगाएं
  • अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें
  • एक ही योजना में दो बार आवेदन न करें

Mirae Asset Foundation Scholarship Program – 50,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति!

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026 – FAQs!

प्रश्न: Kalpana Chawla Chatravritti Yojna किन राज्यों में लागू है?

उत्तर: यह योजना हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए है, जो आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस में से किसी भी स्ट्रीम में अध्ययनरत हों।

प्रश्न: क्या Mukhyamantri Kanya Utthan Yojna के लिए सभी छात्राएं आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: नहीं, यह योजना केवल बिहार बोर्ड से प्रथम श्रेणी में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के लिए है।

प्रश्न: MMVY योजना का लाभ कौन ले सकता है?

उत्तर: मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) केवल मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए है, जिन्होंने MP बोर्ड से 75% या CBSE से 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।

प्रश्न: INSPIRE योजना क्या है?

उत्तर: INSPIRE योजना (Innovation in Science Pursuit for Inspired Research) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा संचालित एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न : मैं अभी 12वीं पास हुआ हूँ, क्या मेरे लिए कोई सरकारी स्कॉलरशिप उपलब्ध है?

उत्तर: हाँ, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई स्कॉलरशिप योजनाएं 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं। इस लेख के माध्यम से आप विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या बिहार, एमपी, यूपी जैसी राज्य सरकारों की स्कॉलरशिप केवल उसी राज्य के छात्रों के लिए होती हैं?

उत्तर: हाँ, राज्य सरकार की योजनाएं आमतौर पर केवल उसी राज्य के निवासियों के लिए होती हैं।

प्रश्न: क्या स्कॉलरशिप के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, लगभग सभी सरकारी योजनाओं में यहाँ तक कि निजी स्कॉलरशिप के लिए भी आधार कार्ड होना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रश्न: अगर स्कॉलरशिप आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें ?

उत्तर: सबसे पहले यह ज्ञात करें कि आवेदन रिजेक्ट होने कि क्या वजह है, उस गलती को ध्यान में रखते हुए अगली बार जब आवेदन विंडो खुले तो सही जानकारी के साथ फिर से आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति 2025 – आवेदन करें!

You may also like