शिक्षा पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार का एक पोर्टल है, जो विद्यार्थियों व विद्यालयों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के स्तर में सुधार लाने व इसके लिए आवश्यक पारदर्शी क्रियान्वयन व उपलब्ध सुविधाओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। पोर्टल एक वेब-आधारित प्लेटफ़ॉर्म होता है जो विभिन्न स्रोतों से जानकारी को एक एकल यूजर-इंटरफ़ेस में एकत्र करता है, तथा उपयोगकर्ताओं को उनके संदर्भ के लिए सबसे प्रासंगिक जानकारी प्रस्तुत करता है। समय के साथ, ऐसे सरल वेब पोर्टल प्लेटफ़ॉर्म विकसित हो चुके हैं, जो डिजिटल ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं।
मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए Shiksha Portal के माध्यम से प्रदेश के छात्र शिक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा पोर्टल में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश किया गया है।
- शालाएं
- छात्रवृत्ति गणना
- लैपटॉप वितरण
- छात्रवृत्ति योजना
- स्टूडेंट ट्रैकिंग
- छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति
उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर सूचनाओं का विभाजन इस पोर्टल के उपयोगकर्ताओं के लिए समय की बचत, उपयोगिता, पारदर्शी और स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने योग्य बनाता है।
इस लेख में मध्यप्रदेश Shiksha Portal की संरचना व उसके उपयोग से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान की जा रही है।
एमबीए के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप – कैसे ले सकते हैं इसका लाभ
Shiksha Portal 2025 – संक्षिप्त विवरण
लेख का विषय | शिक्षा पोर्टल (Shiksha Portal) |
द्वारा | मध्य प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | शिक्षा सम्बन्धी क्रियान्वयन को पारदर्शी बनाना |
लाभार्थी | विद्यार्थी, विद्यालय व सम्बंधित कार्यालय |
लाभ | विद्यार्थियों व विद्यालयों के लिए उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध |
वर्ष | 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://shikshaportal.mp.gov.in/ |
स्कॉलरशिप फॉर्म 2025, आवेदन को रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?
Shiksha Portal 2025 – उद्देश्य
शिक्षा पोर्टल (MP Shiksha Portal) शुरू करने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की शिक्षा संबंधित जानकारियों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के लिए एक मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से राज्य की शैक्षिक योजनाओं व इससे जुड़े हुए आंकड़े विद्यार्थियों व विद्यालयों तक पारदर्शी तरीके से पहुँच सकें।
कोलगेट कीप इंडिया स्माइलिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम – बीडीएस छात्रों के भविष्य को मुस्कुराहट देने की पहल
Shiksha Portal 2025 – लाभ तथा विशेषताएं
शिक्षा पोर्टल (Shiksha Portal) के लाभ तथा विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
- MP Shiksha Portal के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी योग्यता के अनुसार उचित योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
- एमपी शिक्षा पोर्टल पर समग्र शिक्षा पोर्टल आईडी का उपयोग कर स्कूल से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- यह पोर्टल ई-केवायसी (eKYC) की सुविधा भी प्रदान करता है। ई-केवाईसी एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति की पहचान की पुष्टि और विभिन्न सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की प्राप्ति की जाती है।
- एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से छात्र और विद्यालयों तथा कार्यालयों के बीच पारदर्शिता आएगी। इससे समय की भी बचत होगी।
- शिक्षा सम्बन्धी विभिन्न जानकारी व गणना एक ही मंच पर उपलब्ध है।
- यह पोर्टल, शिक्षा के उद्देश्य से बनाए गए मध्यप्रदेश के अन्य सरकारी पोर्टल जैसे – एजुकेशन पोर्टल, जीएफएमएस पोर्टल, आरटीई पोर्टल, शाला दर्पण पोर्टल पर सीधे पहुँचने की अनुमति भी प्रदान करता हैं।
- शिक्षा पोर्टल की विभिन्न विशेषताओं के अंतर्गत स्कूल और कार्यालय, नामांकन, प्रतिधारण और प्रवेश, छात्र प्रबंधन और ट्रैकिंग, प्रोत्साहन और सहायता, गुणवत्ता देख-रेख सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।
मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति – सूची, पात्रता, आवेदन एवं पुरुस्कार
Shiksha Portal 2025 – ई-केवायसी (eKYC) प्रक्रिया
➭ शिक्षा पोर्टल (Samagra Shiksha Portal) पर eKYC करने हेतु सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाएं।
➭ अब ऊपर की तरफ दायीं ओर दिए गए ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
➭ क्लिक करते ही एक नया पेज उपलब्ध होगा, जहां मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड, व ओटीपी भरना होगा।
➭ इस प्रकार पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक e-KYC प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं।
Shiksha Portal 2025 – छात्रवृत्ति गणना प्रक्रिया
➭ सबसे पहले शिक्षा पोर्टल (Samagra Shiksha Portal) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
➭ अब नीचे की तरफ दिए गए ‘छात्रवृत्ति गणना’ के विकल्प पर क्लिक करें।
➭ एक नया पेज उपलब्ध होगा जहां शैक्षिक वर्ष, लिंग, जाति, कक्षा, भाई-बहन की संख्या, माता-पिता का व्यवसाय, परिवार की वार्षिक आय आदि मांगी गई जानकारी भरकर “अपना हक जानें” बटन पर क्लिक करें।
➭ इस तरह आप छात्रवृत्ति गणना कर पाएंगे।
Shiksha Portal 2025 – छात्रवृत्ति योजना
➭ सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
➭ अब “छात्रवृत्ति योजना” विकल्प पर क्लिक करें।
➭ इसके बाद शैक्षिक वर्ष (Academic Year) और कक्षा का चयन करें और ‘छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देखें’ विकल्प पर क्लिक करें।
➭ इस प्रकार स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Shiksha Portal 2025 – स्टूडेंट ट्रैकिंग डैशबोर्ड (Student Tracking Dashboard)
➭ सबसे पहले एमपी शिक्षा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
➭ पोर्टल पर दिए गए ‘स्टूडेंट ट्रैकिंग’ विकल्प पर क्लिक करें।
➭ अब उपलब्ध पेज पर समग्र आई डी और कैप्चा कोड भरें।
➭ इस प्रकार Shiksha Portal Student Tracking Dashboard देख सकते हैं।
Shiksha Portal 2025 – स्कॉलरशिप स्टेटस (Scholarship Status) कैसे देखें?
- एमपी शिक्षा पोर्टल पर स्कॉलरशिप स्टेटस देखने के लिए सर्वप्रथम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब “छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानें” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब उपलब्ध होने वाले पेज पर समग्र आईडी और शैक्षिक वर्ष भरकर “विद्यार्थी की छात्रवृत्ति सम्बंधित जानकारी देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप समग्र शिक्षा पोर्टल पर छात्रवृत्ति स्टेटस देख सकते हैं।
Shiksha Portal 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – MP Shiksha Portal क्या है?
शिक्षा पोर्टल, मध्यप्रदेश सरकार का एक पोर्टल है, जहाँ विद्यार्थियों व विद्यालयों के लिए उपयोगी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध है।
प्रश्न – एमपी शिक्षा पोर्टल का संपर्क विवरण क्या है?
एमपी शिक्षा पोर्टल हेतु संपर्क विवरण के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रश्न – एमपी शिक्षा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
शिक्षा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ है।
प्रश्न – क्या इस पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया जा सकता है।
हाँ, विद्यार्थी अपने लिए उचित स्कॉलरशिप का चयन कर आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न – क्या Shiksha Portal 2025 का उपयोग कोई भी कर सकता है?
एमपी शिक्षा पोर्टल केवल मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
प्रश्न – समग्र आईडी क्या होता है?
समग्र आईडी मध्यप्रदेश समग्र पोर्टल के जरिए दी जाने वाले 9 अंको की एक संख्या होती है, जो हर नागरिक को प्रदान की जाती हैI
प्रश्न – समग्र आईडी से क्या लाभ है?
समग्र आईडी से योजनाओं का लाभ पाना आसान हो जाता हैI पात्रता आधारित अर्थात् यदि समग्र पोर्टल के आधार पर हितग्राही किन्ही योजनाओं हेतु पात्रता रखता हैं तो उसे नियमानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY)