Home छात्रवृत्तिSiemens Scholarship 2026: कॉलेज के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति अवसर, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Siemens Scholarship 2026 banner

Siemens Scholarship 2026: कॉलेज के छात्रों हेतु छात्रवृत्ति अवसर, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

by Sadhana Soni

Siemens Scholarship Program (Energy4Good Student Scholarship Program 2026) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले मेधावी इंजीनियरिंग छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करने वाली छात्रवृत्ति योजना है। यह कार्यक्रम केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि चयनित विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स, मेंटरिंग, इंटर्नशिप और उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करता है। यह कार्यक्रम 2013 में 20 छात्रों के साथ शुरू हुआ था और अब 28 राज्यों के 2,300 से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है। 

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रथम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है। IIT के विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं। छात्रवृत्ति में 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। 

Siemens Scholarship Program 2026 (Energy4Good Student Scholarship Program 2026) – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

विवरण जानकारी
छात्रवृत्ति का नाम Siemens Scholarship Program
किसके द्वारा Siemens
किसके लिए प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग विद्यार्थी
कॉलेज सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज
IIT विद्यार्थी पात्र नहीं
छात्रवृत्ति अवधि 4 वर्ष
आय सीमा ₹2 लाख वार्षिक तक
आयु सीमा अधिकतम 20 वर्ष
SSC में अंक न्यूनतम 60%
HSC/समकक्ष में अंक न्यूनतम 50%
PCM में अंक न्यूनतम 60%
छात्राओं के लिए आरक्षण 50% छात्रवृत्तियां
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया Siemens द्वारा निर्धारित प्रक्रिया
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं

Siemens Scholarship क्या है?

Siemens Scholarship Program, Siemens की भारत में Corporate Citizenship पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को चार वर्ष की छात्रवृत्ति और समग्र विकास का अवसर देना है।

इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि विद्यार्थी को केवल कॉलेज की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता ही नहीं मिलती, बल्कि उसे उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करने पर भी जोर दिया जाता है। कार्यक्रम में तकनीकी एवं कार्यात्मक प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स, मेंटरिंग, इंटर्नशिप और Siemens Mechatronics System Certification Program (SMSCP) जैसे अवसर शामिल हैं। 

Siemens के अनुसार Energy4Good Student Scholarship Program 2026 German dual education system से प्रेरित है, जिसमें शिक्षा के साथ व्यावहारिक और उद्योग आधारित अनुभव पर जोर दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें – ओकनॉर्थ स्कॉलरशिप एंड मेंटरशिप प्रोग्राम 2026-27

Siemens Scholarship Program 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 मुख्य रूप से सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए है। विद्यार्थी को नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। Siemens के अनुसार इनमें से किसी एक शर्त को पूरा न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

शैक्षणिक पात्रता

1. आवेदक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी होना चाहिए। 

2. IIT के विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं हैं। 

3. आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2026 को 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

4. विद्यार्थी निम्नलिखित इंजीनियरिंग शाखाओं में से किसी एक में अध्ययन कर रहा होना चाहिए- 

  • Mechanical/Production 
  • Electrical 
  • Electronics 
  • Electronics & Telecommunication 
  • Computer Science/Information Technology 
  • Instrumentation 

Siemens Scholarship Eligibility – कितने प्रतिशत अंक जरूरी हैं?

Siemens Scholarship के लिए 10वीं और 12वीं के अंकों की भी निर्धारित शर्त है।

शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम अंक
SSC/10वीं 60%
HSC/12वीं या समकक्ष 50%
PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) 60%

Siemens Scholarship Last date क्या है?

इस स्कॉलरशिप के आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 है।

Siemens Scholarship के लिए पारिवारिक आय कितनी होनी चाहिए?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर संचालित की जाती है। 

क्या Siemens Scholarship में लड़कियों के लिए आरक्षण है?

हां, Siemens Scholarship Program में 50% छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग शिक्षा में छात्राओं को समान अवसर उपलब्ध कराना है। 

यह भी पढ़ें – GyanDhan Scholarship 2026  

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 के लाभ

Siemens Scholarship की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल फीस सहायता वाली सामान्य छात्रवृत्ति नहीं है। कार्यक्रम में आर्थिक सहायता के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी और व्यावसायिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

1. चार साल तक छात्रवृत्ति

चयनित विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान चार वर्षों तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। हालांकि हर वर्ष छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए नवीनीकरण की शर्तें पूरी करनी होती हैं। 

2. शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति

वार्षिक छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस की reimbursement (प्रतिपूर्ति) शामिल है। इसके साथ पुस्तकों, हॉस्टल और अतिरिक्त कक्षाओं के लिए शैक्षणिक भत्ते भी शामिल हैं। 

3. तकनीकी प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी एवं कार्यात्मक कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 

4. सॉफ्ट स्किल्स और मेंटरिंग

कार्यक्रम विद्यार्थियों की सॉफ्ट स्किल्स को बेहतर बनाने और उन्हें पेशेवर दुनिया के लिए तैयार करने पर भी ध्यान देता है। इसके लिए मेंटरिंग की सुविधा भी कार्यक्रम का हिस्सा है। 

5. इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव

चयनित विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग वातावरण से परिचित कराने के लिए इंटर्नशिप और work-based learning के अवसर मिलते हैं। 

6. Siemens Mechatronics System Certification Program

कार्यक्रम में Siemens Mechatronics System Certification Program (SMSCP) का अवसर भी शामिल है, जो विद्यार्थियों को mechatronics से संबंधित व्यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद करता है। 

Siemens Scholarship में छात्रवृत्ति कितनी मिलती है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 जिसमें ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति तथा किताबों, हॉस्टल और अतिरिक्त कक्षाओं के लिए शैक्षणिक भत्ते शामिल हैं। 

Siemens Scholarship का नवीनीकरण कैसे होता है?

Siemens के अनुसार छात्रवृत्ति को प्रत्येक वर्ष जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन बनाए रखना होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार छात्र को –

1. सभी विषयों में उत्तीर्ण होना होगा और 

2. First Class प्राप्त करनी होगी। 

इन शर्तों को पूरा करने पर छात्रवृत्ति का वार्षिक नवीनीकरण किया जाता है। 

Siemens Scholarship Program 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

Siemens Scholarship के आवेदन हेतु निम्न चरणों का पालन करना होगा।

1. सबसे पहले Siemens Scholarship Program के आधिकारिक आवेदन पेज पर जाएं।

2. अब पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

3. अब ऑनलाइन आवेदन शुरू करें।

Siemens Scholarship Program के आधिकारिक आवेदन पेज

4. अब मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक आय संबंधी जानकारी भरें।

5. अब दस्तावेज़ अपलोड करें।

6. अब आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें।

7. अब आवेदन सबमिट करें।

यह भी पढ़ें – College Board India Scholars Program 2026   

Siemens Scholarship के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?

पात्रता के आधार पर Energy4Good Student Scholarship Program 2026 आवेदन के दौरान 10वीं, 12वीं/समकक्ष परीक्षा, कॉलेज में प्रवेश और पारिवारिक आय से संबंधित प्रमाण मांगे जा सकते हैं। 

Siemens Scholarship Selection Process क्या है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 आवेदन प्रक्रिया और चयन Siemens द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होती है। 

इसलिए केवल 10वीं और 12वीं में निर्धारित अंक होने से छात्रवृत्ति मिलना सुनिश्चित नहीं होता। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन और पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।

Siemens Scholarship के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

Siemens Scholarship Program की चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। आवेदन के किसी भी चरण में उम्मीदवार से कोई भुगतान या शुल्क नहीं मांगा जाता। 

Siemens Scholarship Program से कितने छात्रों को लाभ मिला है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 कार्यक्रम की शुरुआत 2013 में केवल 20 विद्यार्थियों के साथ हुई थी और यह अब 28 राज्यों के 2,300 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है। 

Siemens की Corporate Citizenship page पर 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1,945 विद्यार्थी, 150 कॉलेजों और 27 राज्यों से इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए थे। 

Siemens Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण बातें

1. यह छात्रवृत्ति प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए है। 

2. विद्यार्थी का कॉलेज Government Engineering College होना चाहिए। 

3. IIT विद्यार्थी पात्र नहीं हैं। 

4. आयु 20 वर्ष तक होनी चाहिए। 

5. 10वीं में कम से कम 60% अंक चाहिए। 

6. 12वीं में कम से कम 50% अंक चाहिए। 

7. PCM में कम से कम 60% अंक चाहिए। 

8. परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख तक होनी चाहिए। 

9. 50% छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। 

10. छात्रवृत्ति चार वर्षों तक जारी रह सकती है। 

11. नवीनीकरण के लिए सभी विषय पास करना और First Class प्राप्त करना जरूरी है। 

12. आवेदन/चयन प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। 

Siemens Scholarship 2026 – Important Links

विवरण लिंक
Siemens Scholarship Program – Brochure Siemens Scholarship Program
Siemens India Official Website siemens-energy-india
Application link  Apply online link

यह भी पढ़ें – Bajaj Finserv Scholarship Program FY 2026-27  

Siemens Scholarship 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Siemens Scholarship Program क्या है?

Siemens Scholarship Program आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए Siemens की छात्रवृत्ति पहल है। इसमें चार साल तक शैक्षणिक सहायता के साथ तकनीकी प्रशिक्षण, मेंटरिंग, इंटर्नशिप और उद्योग आधारित अनुभव भी दिया जाता है। 

Siemens Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 हेतु सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, यदि वे आयु, शैक्षणिक अंक, पारिवारिक आय और निर्धारित इंजीनियरिंग शाखा की सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। IIT के विद्यार्थी पात्र नहीं हैं। 

Siemens Scholarship के लिए 12वीं में कितने प्रतिशत चाहिए?

Siemens (Energy4Good Student Scholarship Program 2026) 12वीं/HSC या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक और PCM में कम से कम 60% अंक चाहिए। 

Siemens Scholarship के लिए 10वीं में कितने अंक चाहिए?

Siemens Scholarship के लिए SSC/10वीं में न्यूनतम 60% अंक जरूरी हैं। 

Siemens Scholarship की आय सीमा क्या है?

आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

क्या Siemens Scholarship में लड़कियों के लिए आरक्षण है?

हां, Siemens Scholarship Program में 50% छात्रवृत्तियां लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। 

क्या IIT के छात्र Siemens Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आधिकारिक पात्रता के अनुसार Energy4Good Student Scholarship Program 2026 Government Engineering Colleges के विद्यार्थियों के लिए है और IIT को इसमें शामिल नहीं किया गया है। 

Siemens Scholarship कितने साल के लिए मिलती है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 चार वर्षों के लिए है। प्रत्येक वर्ष इसे जारी रखने के लिए निर्धारित नवीनीकरण शर्तें पूरी करनी होती हैं। 

Siemens Scholarship में कितनी राशि मिलती है?

Energy4Good Student Scholarship Program 2026 में ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति तथा किताबों, हॉस्टल और अतिरिक्त कक्षाओं के लिए शैक्षणिक भत्ते शामिल हैं। आधिकारिक पेज पर कोई एक निश्चित अधिकतम राशि प्रकाशित नहीं है। 

क्या Siemens Scholarship के लिए आवेदन शुल्क लगता है?

नहीं, Siemens के अनुसार scholarship की selection process पूरी तरह free of charge है और किसी भी चरण में उम्मीदवार से शुल्क नहीं मांगा जाता। 

Siemens Scholarship का आवेदन कब शुरू होता है?

Siemens Scholarship हेतु आवेदन जारी हैं। 

यह भी पढ़ें – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27

You may also like

Leave a Comment