Home छात्रवृत्तिInfocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Infocepts Scholarship 2026-27

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

by Sadhana Soni

Infocepts Foundation, बिज़नेस और एनालिटिक्स के बीच की खाई को पाटने वाली एक अग्रणी संस्था है, जो डेटा-संचालित समाधानों के ज़रिए व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत, संस्था ने Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 शुरू की है, जिसका उद्देश्य कंप्यूटर साइंस और संबंधित क्षेत्रों में इंजीनियरिंग कर रहे मेधावी एवं ज़रूरतमंद छात्रों की शिक्षा में सहायता करना है।

इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स जैसे पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र अधिकतम चार साल तक, हर शैक्षिक सत्र में 50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 है, और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – संक्षिप्त विवरण

स्कॉलरशिप का नाम Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27
किसके द्वारा Infocepts Foundation
छात्रवृत्ति का प्रकार मेरिट एवं आय-आधारित (Merit-cum-means)
किसके लिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग, IT, AI, ML, डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स के छात्र
लाभ ₹50,000 प्रति वर्ष तक, अधिकतम 4 वर्षों की अवधि के लिए
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026
आवेदन कैसे करें? ऑनलाइन आवेदन Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2026-27

यह भी पढ़ें – ओकनॉर्थ एसटीईएम स्कॉलरशिप प्रोग्राम

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – अंतिम तिथि

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

(नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थायी है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – पात्रता

1. यह कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में इंजीनियरिंग कोर्स कर रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है।

2. आवेदक ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों।

3. आवेदक की सभी स्रोतों से वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4. आवेदक निम्नलिखित शहरों में से किसी एक में अध्ययनरत हो या वहां का निवासी हो –

    • नागपुर
    • पुणे
    • चेन्नई
    • बेंगलुरु

(नोट – Infocepts Foundation और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।)

यह भी पढ़ें – Reliance Foundation Scholarships 2026-27

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – लाभ

चयनित छात्रों को अधिकतम 4 वर्षों की अवधि के लिए प्रति वर्ष ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए हर साल रिन्यूअल, लगातार पात्रता, क्वालिफाइंग शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 60% अंक लाना और उसे बनाए रखना, और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ समय पर जमा करना ज़रूरी होगा।

(नोट – छात्रवृत्ति की राशि छात्र द्वारा किए गए वास्तविक खर्च के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसमें कॉलेज फीस, हॉस्टल फीस, मेस फीस, किताबें, स्टेशनरी, डेटा/डिवाइस, मेडिकल इंश्योरेंस जैसे शिक्षा-संबंधी खर्चे शामिल किए जा सकते हैं।)

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज़

1. आवेदक की पासपोर्ट साइज़ फोटो

2. कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट

3. कॉलेज प्रवेश का प्रमाण (एडमिशन लेटर/इंस्टीट्यूशन ID कार्ड आदि)

4. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड आदि)

5. पते का प्रमाण (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/बिजली बिल आदि)

6. शिक्षा-संबंधी खर्चों की भुगतान रसीदें, जैसे ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, किताबें, मेस फीस आदि

7. पारिवारिक आय का प्रमाण, जैसे ITR, सैलरी स्लिप, संबंधित सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आदि

यह भी पढ़ें – Satya Scholarship Program 2026

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया

योग्य आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक स्कॉलरशिप पेज पर जाएं।

Infocepts innovate for impact scholarship 2026-27

Infocepts innovate for impact scholarship 2026-27

2. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और संबंधित श्रेणी के ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।

3. अपनी रजिस्टर्ड आईडी से Buddy4Study में लॉगिन करें, या ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी से रजिस्टर करें।

4. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘Start Application’ बटन पर क्लिक करें।

5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

6. संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करें।

7. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘Preview’ पर क्लिक करें।

8. सभी जानकारी सही होने पर, आवेदन पूरा करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें – उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक ट्रांसजेंडर स्कॉलरशिप 2026-27

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होती है, जिसमें छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाता है:

1. पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग

2. दस्तावेज़ सत्यापन

3. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक इंटरव्यू

4. टेलीफोनिक राउंड पास करने वाले छात्रों का Infocepts Foundation द्वारा आमने-सामने (इन-पर्सन) इंटरव्यू

5. स्कॉलरशिप प्रदाता की पुष्टि के बाद चयनित छात्रों की अंतिम सूची की घोषणा

यह भी पढ़ें – WINGS – Women INspiring Growth in STEM Scholarship Program

Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 – FAQs

प्रश्न – Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 के लिए कौन पात्र हैं?

कंप्यूटर इंजीनियरिंग, IT, AI, ML या डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र, जिन्होंने कक्षा 10-12 में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किए हों, जिनकी पारिवारिक आय ₹6 लाख से कम हो, और जो नागपुर, पुणे, चेन्नई या बेंगलुरु में पढ़ रहे हों अथवा निवासी हों, आवेदन के पात्र हैं।

प्रश्न – इस स्कॉलरशिप के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?

चयनित छात्रों को 4 वर्षों तक प्रति वर्ष ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाती है।

प्रश्न – Infocepts Innovate for Impact Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Infocepts Innovate for Impact Scholarship आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026 है।

प्रश्न – Infocepts Innovate for Impact Scholarship चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?

चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज़ सत्यापन, टेलीफोनिक इंटरव्यू और अंत में इन-पर्सन इंटरव्यू शामिल हैं।

प्रश्न – क्या Infocepts Innovate for Impact Scholarship सभी शहरों के छात्रों के लिए उपलब्ध है?

नहीं, यह केवल नागपुर, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में पढ़ रहे या वहां के निवासी छात्रों के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – संतूर स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27

You may also like

Leave a Comment