Home छात्रवृत्तिRaman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – फाइनेंस के छात्रों हेतु 5,50,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता 

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – फाइनेंस के छात्रों हेतु 5,50,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता 

by Sadhana Soni

रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप 2026-27, हीरो फिनकॉर्प द्वारा समर्थन प्राप्त रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन की एक पहल है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य फाइनेंस से संबंधित कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को एक अच्छे कॅरिअर के माध्यम से बेहतर जीवन बनाने के उनके सपने को पूरा करने में सहायता प्रदान करना है।

इस स्कॉलरशिप के तहत, जो विद्यार्थी वर्तमान में बी.बी.ए., बी.एफ.आई.ए., बी.कॉम.(एच, ई), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बी.एम.एस.), इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आई.पी.एम.), बी.ए.(इकोनॉमिक्स), बैचलर्स इन बिजनेस स्टडीज (बी.बी.एस.) या फाइनेंस से संबंधित कोई अन्य डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए 3 साल तक प्रति वर्ष 5,50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप्स 2026-27
किसके द्वारा? रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन
किसके लिए? फाइनेंस से संबंधित कोर्स कर रहे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए
लाभ 3 वर्षों के लिए हर साल 5,50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप
आवेदन करने की अंतिम तिथि* 31 अगस्त, 2026
आवेदन Buddy4study के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
शैक्षणिक सत्र 2026-27

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – अंतिम तिथि 

Raman Kant Munjal Scholarship 2025-26 के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा। इस स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।

नोट – ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – योग्यता मानदंड 

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। 

1. बी.बी.ए., बी.एफ.आईए., बी.कॉम.(एच, ई), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बी.एम.एस.), इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आई.पी.एम.), बी.ए.(इकोनॉमिक्स), बैचलर्स इन बिजनेस स्टडीज (बी.बी.एस.) या फाइनेंस से संबंधित किसी अन्य डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकित विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं। 

2. आवेदकों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कम से कम 80% अंक प्राप्त किये हों। (दिव्यांग छात्रों के लिए, न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत 70% अंक हैं)

3. आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

4. केवल भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं।

5. हीरो फिनकॉर्प, रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन और बड्डी4स्टडी के कर्मचारियों/अनुबंध कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नोट: यहाँ सूचीबद्ध संस्थानों के छात्रों को वरीयता दी जाएगी।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – लाभ

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27  के लिए चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

प्रत्येक चयनित स्कॉलर को अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए 3 साल की अवधि तक प्रति वर्ष 40 हज़ार रुपये से लेकर 5,50,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप प्राप्त होगी।

नोट : वास्तविक स्कॉलरशिप राशि स्वीकृत कॉलेज शुल्क पर निर्भर करेगी।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – आवश्यक दस्तावेज़

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

1. 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकसूची

2. आवेदक का आधार कार्ड

3. माता-पिता का पैन कार्ड और आधार कार्ड

4. आय प्रमाण (आईटीआर – सभी खातों को दर्शाने वाले सभी 7 पृष्ठ / आय प्रमाण पत्र / वेतनभोगी माता-पिता की वेतन पर्ची)

5. आवेदक के माता-पिता के बैंक खाते का विवरण

6. वर्तमान वर्ष का प्रवेश प्रमाण

7. आवेदक की LinkedIn प्रोफ़ाइल का URL

8. कॉलेज द्वारा जारी कॉलेज फीस रसीद/डिमांड रसीद

9. शपथ पत्र (यह बताते हुए कि आवेदक द्वारा प्रदान किए गए सभी दस्तावेज उनकी जानकारी के अनुसार सही हैं)

10. पासपोर्ट आकार की तस्वीर

नोट: आवेदक को सभी स्वप्रमाणित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया 

Raman Kant Munjal Scholarship 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें।

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के ‘अप्लाई नाउ’ बटन पर क्लिक करें। 

4. अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप खुलेगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी में लॉग इन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल / मोबाइल/ गूगल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।

6. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

7. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज (Instruction) पर स्टार्ट एप्लीकेशन पर जाएं।

8. अब स्कॉलरशिप के लिए अपनी योग्यता चेक करें। योग्य होने पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।

9. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

10. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

11. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

12. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

13. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 – संपर्क विवरण  

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ईमेल व फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।  

फोन – 011-430-92248 (एक्सटेशन-326) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 6 बजे तक)

ईमेल – scholarships@rkmfoundation.org

रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन के बारे में

रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन, हीरो ग्रुप की एक पहल, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करके जीवन को समृद्ध और ऊर्जावान बनाने के लिए समर्पित है। यह फाउंडेशन शिक्षा, कौशल विकास, सामुदायिक विकास और पर्यावरण के क्षेत्र में कई पहल का संचालक है। रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप भी फाइनेंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने की पहल में से एक है।

Raman Kant Munjal Scholarships 2026-27- FAQs

प्रश्न – रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

रमन कांत मुंजाल छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है, जिसमें छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाता है। चयन प्रक्रिया का विवरण नीचे दिया गया है:-

1. अकादमिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

2. दस्तावेज सत्यापन

3. दस्तावेज सत्यापन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टेलीफोनिक साक्षात्कार

4. हीरो फिनकॉर्प की नेतृत्व टीम के साथ चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार

5. छात्रवृत्ति प्रदाता से स्वीकृति के बाद स्कॉलर्स का अंतिम चयन

प्रश्न – यदि रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप के लिए मेरा चयन होता है, तो मुझे स्कॉलरशिप राशि कैसे प्राप्त होगी?

छात्रवृत्ति राशि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों के बैंक खातों में एकमुश्त भुगतान के रूप में स्थानांतरित की जाएगी।

प्रश्न – क्या रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप आगे के वर्षों की पढ़ाई के लिए प्रदान की जाएगी?

हां, स्कॉलरशिप 3 साल के लिए वार्षिक आधार पर प्रदान की जाएगी। संबंधित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति नवीनीकरण पर निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर आगामी वर्षों के लिए विचार किया जा सकता है:

1. कोई ड्रॉपआउट नहीं (नियमित शैक्षणिक सत्रों से)

2. कोई अनुशासनात्मक मुद्दा नहीं

3. शैक्षणिक प्रदर्शन

इस प्रकार स्कॉलर्स को अगले वर्षों के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन स्कॉलर ट्रैकिंग सिस्टम में निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

1. अगले वर्ष में शिक्षा की निरंतरता का प्रमाण

2. शैक्षणिक ग्रेड रिपोर्ट कि उन्होंने पिछली परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनकी शैक्षणिक स्थिति अच्छी है

3. पिछले सेमेस्टर का उपस्थिति रिकॉर्ड

4. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए ट्यूशन शुल्क भुगतान की रसीदों का प्रमाण

प्रश्न – क्या रमन कांत मुंजाल एक बार मिलने वाली स्कॉलरशिप है?

नहीं, चयनित विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप 3 वर्ष की अवधि के लिए प्रति वर्ष प्राप्त होगी।

प्रश्न – रमन कांत मुंजाल छात्रवृत्ति का प्रायोजक कौन है?

यह छात्रवृत्ति पहल हीरो फिनकॉर्प की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल का एक हिस्सा है, जिसे रमन कांत मुंजाल फाउंडेशन द्वारा वंचित छात्रों के शैक्षणिक सुधार का समर्थन करने के लिए लागू किया जा रहा है।

प्रश्न – रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु ITR कॉपी जमा करना क्यों महत्वपूर्ण है?

आयकर रिटर्न (ITR) एक सरकारी सत्यापित दस्तावेज़ है जो आवेदक की सभी स्रोतों से होने वाली वार्षिक पारिवारिक आय को प्रमाणित करता है। आय से संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए, आवेदकों को आय का एक वैध प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है, और ITR इस उद्देश्य के लिए सबसे स्वीकार्य और विश्वसनीय दस्तावेजों में से एक है।

प्रश्न – अगर मेरे माता-पिता ITR दाखिल नहीं करते हैं तो मुझे कौन सा दस्तावेज जमा करना होगा?

इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने के लिए, ITR दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य है। यदि आपके माता-पिता ने ITR दाखिल नहीं किया है और उनकी आय कर योग्य सीमा से कम है, तो आप उनकी ओर से ‘शून्य’ ITR दाखिल कर सकते हैं।
‘शून्य ITR’ एक आयकर रिटर्न है जिसे वे व्यक्ति दाखिल कर सकते हैं जिसकी आय कर योग्य सीमा से कम है। यह पुष्टि करता है कि कोई कर देना बाकि नहीं है, साथ ही आधिकारिक तौर पर आय की स्थिति को मान्य करता है।

प्रश्न – रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप के लिए कौन से मूल्यांकन वर्ष का ITR आवश्यक है?

आवेदकों को अपने माता-पिता या अभिभावकों द्वारा हाल ही में दायर किया गया ITR जमा करना आवश्यक है। रमन कांत मुंजाल स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए, सम्बंधित ITR मूल्यांकन वर्ष 2025-26 मान्य होगा, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय पर आधारित हो।

प्रश्न – अगर मेरे माता-पिता की आय परिवर्तनशील है, तो क्या मुझे ITR की कॉपी जमा करनी होगी?

हां, ऐसे मामलों में भी आवेदकों को एक उचित रूप से दायर ITR जमा करने की आवश्यकता है जो सभी स्रोतों से माता-पिता की कुल वार्षिक आय को दर्शाता है। भले ही आय महीने-दर-महीने बदलती हो, ITR को वर्ष भर में अर्जित पूरी आय को दर्शाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्र स्कॉलरशिप की आय पात्रता मानदंडों को पूरा करता है।

यह भी पढ़ें – एजुकेशन लोन स्कीम्स – सरकारी व गैर-सरकारी वित्तीय संस्थाओं की पहल

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ेंRaman Kant Munjal Scholarships 2026

You may also like