Home छात्रवृत्ति  मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!
मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025

 मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर!

by Sadhana Soni

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम राज्य के युवाओं को पर्यटन नीति, प्रबंधन, निगरानी और कार्यान्वयन में भागीदारी का एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। CM Tourism Fellowship Program 2025 न केवल युवाओं को पर्यटन, संस्कृति और इतिहास के क्षेत्र में काम करने का मौका देता है, बल्कि उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी भागीदार बनाता है।

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2025 के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या उससे उच्च डिग्री धारक सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फेलोशिप से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 – उद्देश्य 

Table of Contents

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2025 का उद्देश्य इस प्रकार है।

  • युवाओं को सरकारी योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करना।
  • राज्य के पर्यटन स्थलों, मेलों और त्योहारों के आयोजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।
  • शोधकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ पर्यटन प्रथाओं का अध्ययन और सुझाव देना।

CM Tourism Fellowship Program 2025 – पात्रता मानदंड

इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और आयु सीमा सम्बंधित पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं।

1. शैक्षणिक योग्यता

इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या उससे उच्च डिग्री (जैसे MA, MBA, PhD आदि) होनी चाहिए। पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, होटल प्रबंधन या संबंधित क्षेत्रों में BBA, BA, MA, MPhil या PhD जैसी डिग्रियों वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. तकनीकी दक्षता

आवेदक को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी जैसे MS Word, MS Excel, MS PowerPoint और Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
इसके साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी – दोनों भाषाओं में पढ़ने, लिखने और संवाद करने में दक्षता होना चाहिए।

3. आयु सीमा

इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 – अंतिम तिथि 

इस फेलोशिप कार्यक्रम के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।

SBI Youth for India Fellowship 2025-26: ₹16,000 मासिक स्टाइपेंड के साथ फेलोशिप!

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 – चयन प्रक्रिया 

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया निम्नलिखित है। 

  • ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uptourism.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।       
  •  उद्देश्य-पत्र (Statement of Purpose): उम्मीदवार को अपने आवेदन के साथ 500 शब्दों में एक उद्देश्य-पत्र (Statement of Purpose) अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिसमें यह बताना होगा कि वह इस फेलोशिप में क्यों भाग लेना चाहता है और उसका दृष्टिकोण पर्यटन विकास के प्रति क्या है।
  • प्रारंभिक जांच (Screening): सभी आवेदनों की प्रारंभिक जांच एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की जाएगी। यह जांच योग्यता, अनुभव और SOP की गुणवत्ता के आधार पर की जाएगी।
  • वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन (Objective Assessment – 50 अंक): उम्मीदवारों का 50 अंकों का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जाएगा, जो उनके शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और अन्य दस्तावेजों के आधार पर होगा।
  • साक्षात्कार (Interview – 25 अंक): प्रारंभिक रूप से चयनित उम्मीदवारों को 25 अंकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनके व्यक्तित्व, उत्साह, पर्यटन योजना की समझ और राज्य के विकास में योगदान की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम: चयनित उम्मीदवारों को लखनऊ स्थित कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान (Kanshiram Institute of Tourism Management) में दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें राज्य की पर्यटन नीतियों, स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समझ प्रदान की जाएगी।

इस पूरी चयन प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे प्रेरित, योग्य और प्रतिबद्ध युवाओं को चिन्हित करना है जो उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और भागीदारी के माध्यम से योगदान देना चाहते हैं।

Social Work Scholarship – सकारात्मक सामाजिक बदलाव हेतु वित्तीय अवसर

फेलोशिप लाभ (CM Tourism Fellowship 2025)

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप 2025 के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे।

  • मासिक पारिश्रमिक: फेलोशिप के दौरान प्रत्येक फेलो को ₹30,000 (रुपये तीस हजार मात्र) मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें और योजना पर समर्पित रूप से कार्य कर सकें।
  • क्षेत्रीय भ्रमण व्यय: जिलों में पर्यटन स्थलों, कार्यक्रमों और योजनाओं के मूल्यांकन हेतु क्षेत्रीय भ्रमण के लिए फेलोज़ को प्रतिमाह ₹10,000 की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • टैबलेट: कार्यों में सहायता और डाटा संकलन/प्रस्तुतीकरण के लिए प्रत्येक फेलो को एक टैबलेट निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण: चयन के पश्चात सभी फेलोज़ को लखनऊ स्थित कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में दो सप्ताह का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें पर्यटन से संबंधित योजनाओं, कार्यप्रणालियों और नीतिगत जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

पीएचडी के लिए WISE फेलोशिप (WISE-PhD)

मुख्य जिम्मेदारियाँ (Key Responsibilities): फेलोशिप के दौरान प्रतिभागियों से निम्नलिखित प्रमुख जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपेक्षा की जाती है।

  • पर्यटन स्थलों एवं योजनाओं का मूल्यांकन: राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पर्यटन स्थलों, मेलों, उत्सवों और संबंधित योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन करना।
  • कार्यक्रमों का समन्वय एवं आयोजन: पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यटन आधारित कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करना।
  • पर्यटकों की सहायता: फील्ड विज़िट के दौरान पर्यटकों की समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर समाधान प्रदान करने में सहयोग देना।
  • नीतिगत सुझाव देना: राज्य सरकार द्वारा बनाई गई पर्यटन नीतियों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत करना।
  • डाटा संग्रहण और विश्लेषण: विभिन्न स्रोतों से डेटा एकत्र कर उसका विश्लेषण करना तथा राज्य के पर्यटन क्षेत्र के विकास हेतु साक्ष्य आधारित सुझाव देना।

कार्यकाल एवं नियम (Tenure and Terms):

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 से जुड़ी कार्यावधि और नियमावली निम्नानुसार है ।

  • कार्यकाल: फेलोशिप की अवधि प्रारंभ में 1 वर्ष होगी। यदि फेलो का प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाता है, तो इसे अधिकतम 1 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
  • पूर्णकालिक कार्यक्रम: यह एक पूर्णकालिक फेलोशिप है। अतः प्रतिभागी को अन्य कोई भी रोजगार, स्वरोजगार या शैक्षणिक गतिविधि में संलग्न रहने की अनुमति नहीं होगी।
  • स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं: इस फेलोशिप के अंतर्गत प्रतिभागी को किसी भी प्रकार की स्थायी नियुक्ति या सरकारी सेवा में समायोजन की गारंटी नहीं दी जाती।
  • चिकित्सकीय और पुलिस सत्यापन: चयनित प्रतिभागियों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना आवश्यक है और उनकी पृष्ठभूमि का पुलिस सत्यापन भी अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

फोटोग्राफी स्कॉलरशिप-फेलोशिप प्रोग्राम – अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर!

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 – आवेदन कैसे करें? 

  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज़ सहित 500 शब्दों का उद्देश्य-पत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रति सुरक्षित रखें।

मुख्यमंत्री टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम 2025 – महत्वपूर्ण लिंक

मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप कार्यक्रम 2025 – FAQs

प्रश्न – मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर 60% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर/पीएचडी धारक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम हो।

प्रश्न –  मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप प्रोग्राम के तहत कितनी राशि मिलती है?

उत्तर प्रति माह ₹30,000 पारिश्रमिक और ₹10,000 भ्रमण व्यय राशि के रूप में दिया जाता है।

प्रश्न –  क्या मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप स्थायी नौकरी देती है?

उत्तर नहीं, यह फेलोशिप कार्यक्रम अस्थायी है और नौकरी की गारंटी नहीं देता।

प्रश्न –  मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप प्रोग्राम के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर इस फेलोशिप कार्यक्रम के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।

प्रश्न –  UP टूरिज्म फेलोशिप की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

उत्तर – UP टूरिज्म फेलोशिप की ऑफिशियल वेबसाइट https://uptourism.gov.in/ है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना 2025: उत्तराखंड की मेधावी बेटियों को मिलेगा ₹25,000 तक का अनुदान!

You may also like

Leave a Comment