Home छात्रवृत्ति Tata Scholarship 2025 – शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर!
Tata Scholarship

Tata Scholarship 2025 – शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर!

by Sadhana Soni

टाटा ग्रुप भारत का एक प्रमुख औद्योगिक समूह है, जिसकी स्थापना 1868 में जमशेदजी टाटा द्वारा की गई थी। यह समूह ऑटोमोबाइल, स्टील, आईटी, टेलीकॉम, ऊर्जा, वित्तीय सेवाओं, उपभोक्ता वस्तुओं और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। टाटा समूह की एक शाखा, टाटा ट्रस्ट द्वारा शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जाती है जिसका उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है।

कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक बाधाओं के चलते शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसी उद्देश्य के साथ टाटा समूह विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान करता है जो मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करती हैं।

इस लेख में हम टाटा समूह द्वारा दी जाने वाली कुछ प्रमुख स्कॉलरशिप जैसे – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25, जेएन टाटा एंडोमेंट लोन स्कॉलरशिप 2025-26 आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसके लिए आवेदन, अंतिम तिथि व पात्रता सहित अन्य जानकारी हेतु लेख को अंत तक पढ़ें।

Tata Scholarship 2025 संक्षिप्त विवरण

लेख का विषय Tata Scholarship 2025 
किसके द्वारा टाटा समूह
किसके लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ छात्रों हेतु
लाभ वित्तीय सहायता
आवेदन करने की अंतिम तिथि स्कॉलरशिप के आधार पर भिन्न तिथि
आवेदन कैसे करें? Buddy4Study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2025 

Tata Scholarship 2025 – टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25

‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ टाटा कैपिटल लिमिटेड द्वारा प्रदत्त एक विशेष स्कॉलरशिप प्रोग्राम है इसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करना है। इस स्कॉलरशिप को कक्षा के स्तर पर दो भागों में बांटा गया है – 

  1. ‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ फॉर क्लास 11 एंड 12 स्टूडेंट्स 2024-25 
  2. ‘टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ फॉर डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक एंड जनरल ग्रेजुएशन 2024-25 

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम के माध्यम से 11वीं, 12वीं कक्षा और सामान्य ग्रेजुएशन या डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक कोर्स में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक सपनों को साकार करने के लिए उनकी ट्यूशन फीस का 80% तक या 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये (इनमें से जो भी कम हो) तक की एकमुश्त स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। 

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप – 50,000 रुपये तक की सहायता राशि

पात्रता (Eligibility)

  • भारत में किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में कक्षा 11 तथा 12,  बीकॉम, बीएससी, बीए आदि या डिप्लोमा/पॉलिटेक्निक जैसे ग्रेजुएशन डिग्री प्रोग्राम में नामांकित सभी भारतीय छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक द्वारा पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। 

लाभ (Benefits)

  • स्कूली छात्रों के लिए – छात्र द्वारा भुगतान की गई कोर्स फीस का 80% तक या 10,000 रुपये तक की राशि (जो भी कम हो) 
  • स्नातक स्तर के छात्रों के लिए – छात्र द्वारा भुगतान की गई कोर्स फीस का 80% तक या 12,000 रुपये तक की राशि (जो भी कम हो)

ई-कल्याण स्कॉलरशिप पोर्टल 2025 – बिहार और झारखंड सरकार की पहल

Tata Scholarship 2025 – जेएन टाटा एंडोमेंट लोन स्कॉलरशिप 2025-26

जेएन टाटा एंडोमेंट लोन स्कॉलरशिप एक ऋण आधारित स्कॉलरशिप है। टाटा ट्रस्ट द्वारा संचालित यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों के लिए है जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। 

पात्रता (Eligibility)

  • भारतीय नागरिक जिनकी आयु 30 जून, 2025 तक 45 वर्ष से अधिक न हो, आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। 

लाभ (Benefits)

चयनित उम्मीदवारों को 10 लाख रुपये तक की ऋण स्कॉलरशिप प्राप्त होगी।

Tata Scholarship 2025 – कॉर्नेल यूनिवर्सिटी टाटा स्कॉलरशिप

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी टाटा स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों के लिए है जो अमेरिका की प्रतिष्ठित कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पूर्वस्नातक पाठ्यक्रम (अंडरग्रेजुएट स्टडीज) में अध्ययन करना चाहते हैं। यह टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कॉलरशिप है और वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

पात्रता (Eligibility)

  • भारत में माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत सभी भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं। 
  • आवेदक के पास कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट स्टडीज हेतु प्रवेश प्रस्ताव होना चाहिए।
  • आवश्यकता-आधारित वित्तीय सहायता के पात्र बनने के लिए छात्रों को स्पष्ट वित्तीय आवश्यकता प्रदर्शित करनी होगी।

लाभ (Benefits)

  • शैक्षिक शुल्क हेतु वित्तीय सहायता

Tata Scholarship 2025 – अंतिम तिथि

टाटा स्कॉलरशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी निम्नलिखित है।

सं.क्र. स्कॉलरशिप का नाम अंतिम तिथि
1 टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024-25  15 फरवरी 2025
2 जेएन टाटा एंडोमेंट लोन स्कॉलरशिप 2025-26  07 मार्च2025
3 कॉर्नेल यूनिवर्सिटी टाटा स्कॉलरशिप 2025 अक्टूबर माह से लेकर मध्य मार्च

इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना  – हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर

Tata Scholarship 2025 – FAQs

प्रश्न – क्या टाटा स्कॉलरशिप पूरी तरह से निःशुल्क है?

उत्तर – नहीं, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी टाटा स्कॉलरशिप पूर्ण रूप से फंडेड है, जबकि जेएन टाटा एंडोमेंट स्कॉलरशिप ऋण आधारित है। वहीं टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप आंशिक सहायता प्रदान करती है।

प्रश्न – क्या इन स्कॉलरशिप के लिए कोई परीक्षा देनी पड़ती है?

उत्तर – स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को शैक्षणिक प्रदर्शन और आर्थिक स्थिति के आधार पर चुना जाता है एवं किसी-किसी मामले में प्रदाता द्वारा साक्षात्कार जरूर लिया जा सकता है। जेएन टाटा एंडोमेंट स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया में Aptitude Test भी शामिल है।   

प्रश्न – इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर – प्रत्येक स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया अलग है। आवेदन करने के लिए लेख में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रश्न – क्या टाटा स्कॉलरशिप केवल विज्ञान के छात्रों के लिए है?

उत्तर – नहीं, ये सभी विषयों के छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।

प्रश्न –  क्या मैं एक से अधिक टाटा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर – हाँ, यदि आप पात्रता मानदंड पूरा करते हैं तो एक से अधिक टाटा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयनित होने पर एक समय में केवल एक स्कॉलरशिप का लाभ ही प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रश्न – क्या इन स्कॉलरशिप के लिए कोई विशेष आयु सीमा निर्धारित है?

उत्तर – नहीं, केवल जेएन टाटा एंडोमेंट स्कॉलरशिप के लिए 45 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, आईआईटी, एम्स और आईआईएम के विद्यार्थियों को 75000 रुपए की स्कॉलरशिप

You may also like

Leave a Comment