राजस्थान सरकार ने कृषि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत की है। कृषि छात्रवृत्ति 2025 राजस्थान की मूल निवासी छात्राओं को कृषि से संबंधित पाठ्यक्रमों में पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और कृषि क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
इस योजना (कृषि छात्रवृत्ति 2025 लड़कियों के लिए) का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की छात्राओं को कृषि विषयों में अध्ययन के लिए प्रेरित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा को आसान बनाना है। Scholarship for Girls in Agriculture योजना के तहत वे सभी छात्राएं जो कृषि पाठ्यक्रमों में कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना (Women in Agriculture Scholarship) का संचालन राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाता है।
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – लाभ
Scholarship for Girls in Agriculture योजना से मिलने वाले लाभ व यह कितने समय के लिए प्रदान किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।
अध्ययन स्तर | वार्षिक राशि | अवधि |
सीनियर सैकेण्डरी (कक्षा 11वीं व 12वीं) | प्रतिवर्ष ₹15,000 | अधिकतम 2 वर्ष हेतु |
कृषि स्नातक पाठ्यक्रम (जैसे – उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण आदि) | प्रतिवर्ष ₹25,000 | अधिकतम 4 या 5 वर्ष हेतु |
कृषि स्नात्कोत्तर (M.Sc. कृषि) | प्रतिवर्ष ₹25,000 | अधिकतम 2 वर्ष हेतु |
कृषि में पीएचडी (Ph.D.) | प्रतिवर्ष ₹40,000 | अधिकतम 3 वर्ष हेतु |
लाडली योजना 2025 – छात्राओं की पढ़ाई व बेहतर भविष्य हेतु दिल्ली सरकार की पहल
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – पात्रता
12वीं के बाद कृषि में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली छात्राएं आवेदन कर सकेंगी।
- छात्रा राजस्थान की आवासित (डोमिसाईल्ड) होनी चाहिए।
- आवेदक छात्रा राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में कृषि विषय में अध्ययनरत हो।
- छात्रा ने संस्थान में एक नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लिया हो।
Agriculture Course Scholarship for Female Students के लिए कौन आवेदन की पात्र नहीं हैं।
- यदि छात्रा पिछले वर्ष अनुत्तीर्ण हो गई हो और उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया हो, तो वे कृषि छात्रवृत्ति योजना हेतु आवेदन की पात्र नहीं हैं।
- अगर छात्रा द्वारा सिर्फ श्रेणी सुधार (Division Improvement) के लिए उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश लिया गया है, तो इस परिस्थिति में भी छात्रा 12वीं के बाद कृषि में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति आवेदन हेतु अपात्र मानी जाएगी।
- सत्र के मध्य में पढ़ाई अधूरी छोड़ने वाली छात्राएं भी आवेदन की पात्र नहीं हैं।
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – आवश्यक दस्तावेज़
भारत में लड़कियों के लिए कृषि शिक्षा में स्कॉलरशिप 2025 हेतु अनिवार्य दस्तावेज जो आवेदन के समय होना अनिवार्य है, वे इस प्रकार हैं।
- मूल निवास (अधिवास) प्रमाण पत्र
- पिछली पास की गई कक्षा की अंकसूची
- जनाधार आईडी
- विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण
- छात्रा का फोटो
स्वयं (SWAYAM) ऑनलाइन पोर्टल – शिक्षा नीति के मुख्य सिद्धांत को साकार करने हेतु शिक्षण संसाधन
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – आवेदन प्रक्रिया
कृषि डिग्री के लिए लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले राज किसान साथी पोर्टल https://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- “किसान” सेक्शन के अंतर्गत खुलने वाली ड्राप डाउन लिस्ट में से “छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि” विकल्प पर क्लिक करें।
- योजना का विवरण खुल जाएगा।
- इसी पेज पर दायीं और दिए गए “आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें” पर जाएं।
- एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- “किसान/नागरिक लॉगिन” पर क्लिक करें और जनाधार नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
- “छात्राओं को कृषि विषय में प्रोत्साहन राशि योजना” का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करें।
- इस प्रकार छात्राएं कृषि डिग्री के लिए लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप हेतु सफलतापूर्वक आवेदन कर सकती हैं।
(नोट: यह योजना चालू वित्तीय वर्ष में ही लागू होती है। छात्राओं को प्रत्येक वर्ष नया आवेदन करना अनिवार्य है।)
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – संपर्क विवरण
भारत में लड़कियों के लिए कृषि शिक्षा में स्कॉलरशिप 2025 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।
पता – कक्ष सं 114, पंत कृषि भवन, जनपथ, जयपुर 302005
टेलीफोन: 0141-2227849
सहायता केंद्र 1: 0141-2927047
सहायता केंद्र 2: 0141-2922613
ईमेल:adldir.ext.agri@rajasthan.gov.in
सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजीशियन्स 2024-26 – संगीत के क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु अवसर
Agriculture Scholarship for Girls 2025 – FAQs
प्रश्न 1 – क्या प्राइवेट कॉलेज के पुरुष छात्र कृषि छात्रवृत्ति 2025 का लाभ ले सकते हैं?
उत्तर – नहीं, यह कृषि छात्रवृत्ति योजना लड़कियों के लिए है, जो राजकीय एवं राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रही हैं।
प्रश्न 2 – कृषि छात्राओं को प्रोत्साहन राशि योजना के लिए आवेदन कब और कैसे करें?
उत्तर – राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से जारी वित्तीय वर्ष में आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को स्वयं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
प्रश्न 3 – मैंने कृषि विषय से एमएससी में प्रवेश लिया है, मुझे कृषि छात्राओं को प्रोत्साहन राशि योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?
उत्तर – कृषि डिग्री के लिए लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के तहत कृषि में एमएससी के लिए ₹25,000 प्रति वर्ष की राशि अधिकतम 2 वर्षों तक दी जाएगी।
प्रश्न 4 – मैं फेल होने के कारण 12वीं की पढ़ाई दोबारा कर रही हूँ, क्या मैं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हूँ?
उत्तर – नहीं, अनुत्तीर्ण छात्राओं को इस (Girls Scholarship for B.Sc. Agriculture in India) योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रश्न 5 – सत्र के मध्य में पढ़ाई छोड़ देने पर क्या मुझे कृषि छात्रवृत्ति 2025 का लाभ मिलेगा?
उत्तर – नहीं, ऐसे मामलों में कृषि क्षेत्र में महिला छात्रवृत्ति योजना का लाभ रोक दिया जाएगा और दी गई राशि भी वसूल की जा सकती है।
प्रश्न 6 – मैं मध्यप्रदेश में कृषि विषय से बीएससी कर रही हूँ, क्या मैं आवेदन कर सकती हूँ?
उत्तर – नहीं, यह स्कॉलरशिप केवल राजस्थान की आवासित (डोमिसाईल्ड) छात्राओं के लिए है।
प्रश्न 7 – कृषि क्षेत्र में महिला छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – इच्छुक योग्य छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट https://rajkisan.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2025 – छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट/स्मार्ट फोन