Home छात्रवृत्तिMalabar Scholarship 2026 – शिक्षित बेटियां, समृद्ध भविष्य! 

Malabar Scholarship 2026 – शिक्षित बेटियां, समृद्ध भविष्य! 

by Sadhana Soni

सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों/कॉलेजों में उच्चतर माध्यमिक या स्नातक/डिग्री स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही सभी छात्राओं के लिए मालाबार स्कॉलरशिप की शुरुआत वर्ष 2007 में की गई थी। मालाबार ग्रुप भारतीय व्यापार समूह द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत प्रदान किया जाने वाला मालाबार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम बालिकाओं की शिक्षा के प्रति इनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को सहायता प्रदान करना है ताकि आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित परिवार से आने वाली छात्राओं के लिए आर्थिक बोझ को कम करने और ट्यूशन फीस, किताबें व अध्ययन सामग्री जैसी आवश्यक शैक्षिक सहायता सुनिश्चित किया जा सके। इससे छात्राओं को आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Malabar Scholarship 2026 संक्षिप्त विवरण

लेख का विषय Malabar Scholarship 2026
किसके द्वारा मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट
किसके लिए सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए
लाभ 10,000 रुपये तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता
आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई से 31 दिसंबर के मध्य
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.malabarcharitabletrust.org/scholarship/ 
शैक्षणिक सत्र 2026

Malabar Scholarship 2026 उद्देश्य

  • मालाबार स्कॉलरशिप का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की छात्राओं और उनके परिवारों के शिक्षा सम्बन्धी खर्चों, जैसे शैक्षिक शुल्क, किताबें और अध्ययन सामग्री के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • शिक्षा के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त करना, ताकि वे अपने जीवन के प्रत्येक निर्णय लेने में सक्षम हो सकें।
  • सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली और मेधावी छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को मान्यता देना, उनका समर्थन करना तथा उन्हें अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना ही इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य है।

छत्तीसगढ़ स्कॉलरशिप पोर्टल – आवेदन प्रक्रिया व अंतिम तिथि

Malabar Scholarship 2026 – अंतिम तिथि

मालाबार स्कॉलरशिप के आवेदन की समय सीमा प्रत्येक वर्ष आम तौर पर 1 जुलाई से शुरू होकर 31 दिसंबर के मध्य जारी रहती है।

(नोट – आवेदन करने की अंतिम तिथि अस्थाई है, इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)

Malabar Scholarship 2026 – पात्रता मानदंड

मालाबार स्कॉलरशिप के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड निम्नलिखित है। इन्हीं मानदंडों के आधार पर चयनित पात्र उम्मीदवारों को निधि उपलब्धता के अधीन स्कॉलरशिप वितरित की जाएगी। 

  • चुनिंदा भारतीय राज्यों के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों/कॉलेजों में उच्चतर माध्यमिक या स्नातक/डिग्री स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही सभी छात्राएं आवेदन की पात्र हैं। 
  • आवेदक छात्राओं द्वारा 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंक के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
  • अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली और कम पारिवारिक आय वाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • छात्राएं पूर्णकालिक, नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नामांकित होना चाहिए। दूरस्थ शिक्षा और पत्राचार के माध्यम से अध्ययन कर रही छात्राएं आवेदन की पात्र नहीं हैं।
  • एससी/एसटी/ईडब्ल्यूसी/ओबीसी श्रेणी की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Malabar Scholarship 2026 – लाभ

चयनित छात्राओं को प्राप्त अंकों के आधार पर एक शैक्षणिक वर्ष के लिए 10,000 रुपए तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।

Malabar Scholarship 2026 – आवश्यक दस्तावेज

मालाबार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की इच्छुक छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है। 

  • बैंक पासबुक (विलय किए गए बैंकों के मामले में, नवीनतम पासबुक संलग्न करें)
  • माता-पिता द्वारा घोषणा पत्र
  • वर्तमान संस्थान से प्राप्त घोषणा पत्र
  • 10वीं कक्षा की अंकसूची
  • वर्तमान में पास की गई परीक्षा की अंकसूची
  • प्रथम वर्ष उच्चतर माध्यमिक छात्राओं को 10वीं कक्षा की अंकसूची व द्वितीय वर्ष की छात्राओं को उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष की अंकसूची प्रस्तुत करना आवश्यक है।
  • प्रथम सेमेस्टर डिग्री छात्रों को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की अंकसूची व अन्य छात्रों को हाल ही में पास किये गए सेमेस्टर की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
  • पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा (स्थानीय निकाय से राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

राजस्थान छात्रवृत्ति SCHOLARSHIP FOR RAJASTHAN STUDENTS – सूची, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

Malabar Scholarship 2026 – चयन मानदंड

पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। पात्रता शर्तों सहित निर्दिष्ट मानदंडों के अनुसार उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सं.क्र. आयाम  मानदंड अधिकतम स्कोर
1 अर्हक (प्रवेश) परीक्षा में अंकों का कुल प्रतिशत 80% से अधिक  25
70% से 79%  20
60% से 69%  15
50% से 59%  10
2 परिवार की सकल वार्षिक आय 60,000 रुपये से कम  25
60,000 रुपये से 90,000 रुपये तक 20
90,000 रुपये से 1,20,000 तक 15
1,20,000 से अधिक  10
3 माता-पिता का समर्थन माता-पिता के न होने की अवस्था में  25
पिता के न होने की अवस्था में   20
माता के न होने की अवस्था में   15
4 विकलांगता 80% और उससे अधिक  10
50% – 79%  15
49% से कम 10 10
प्राप्त करने योग्य अधिकतम रेटिंग स्कोर 100

आवेदकों को मिलने वाली राशि उनके द्वारा प्राप्त किए गए स्कोर के आधार पर, (आरटीजी के रूप में) प्राप्त होगी, जो निम्नलिखित है।

अर्जित स्कोर राशि
0 से 19 अंक  0.000
20 से 30 अंक  6,000 रुपये
31 से 50 अंक  8,000 रुपये
51 से 100 अंक  10,000 रुपये

Malabar Scholarship 2026 – संपर्क विवरण

16/501-एम, मोंटाना एस्टेट,

कुन्नमंगलम, कुट्टिकट्टूर,

कालीकट, केरल, भारत – 673008

फ़ोन: 0495-2726916 या 8157047916

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2025

Malabar Scholarship 2026 – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों को मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्धारित ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन स्थान-विशिष्ट है। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए आवेदन का समय गुजरात से अलग है।

स्कॉलरशिप आवेदन करने की चरणवार प्रक्रिया इस प्रकार है –

  • ‘Apply’ बटन के ड्राप डाउन मेनू में Scholarship विकल्प पर जाएं। 
  • अब नीचे दिए गए ‘Apply Now’  बटन पर क्लिक करें। 
  • खुलने वाले रजिस्ट्रेशन पर पर खुद को रजिस्टर कर लॉगिन करें।
  • आवेदन को ध्यानपूर्वक भरें व सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें। 
  • आवेदन जमा करें, आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा। पुष्टिकरण संदेश प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर, अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने निकटतम मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में सहायक दस्तावेज़ों के साथ जमा करें।

Malabar Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु

  • मालाबार टीम द्वारा सभी जमा किए गए दस्तावेज़ों का सत्यापन और समीक्षा की जाएगी।
  • गहन मूल्यांकन के बाद आवेदन के अनुमोदन या अस्वीकृति के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
  • सफल आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल फ़ोन पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 
  • चयनित उम्मीदवारों को धनराशि आरटीजीएस (रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • आवेदकों की आवेदन अस्वीकृति की सूचना नहीं भेजी जाएगी। 
  • आवेदकों से स्कॉलरशिप से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई शुल्क की मांग करता है, तो आवेदक छात्र कृपया सूचित करें।

ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृति योजना

Malabar Scholarship 2026 – FAQs

प्रश्न – क्या मालाबार स्कॉलरशिप के लिए पुरुष छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर – यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से केरल के बाहर की महिला छात्रों के लिए है। पुरुष छात्र इसके लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं।

प्रश्न – क्या प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं मालाबार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर – नहीं, यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है। 

प्रश्न – चयनित उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप कब मिलेगी?

उत्तर – आमतौर पर, छात्रवृत्ति राशि मिलने में अधिकतम तीन महीने का समय लगता है। 

प्रश्न – मुझे मालाबार स्कॉलरशिप की राशि कैसे प्राप्त होगी?

उत्तर – मालाबार स्कॉलरशिप के लिए चयनित होने पर यह राशि आपको निकटतम स्थान पर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान RTGS चेक के रूप में वितरित की जाएगी।

प्रश्न – मालाबार स्कॉलरशिप के लिए मेरा चयन हो गया है, यह मुझे कैसे पता चलेगा?

उत्तर – चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

प्रश्न – मालाबार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु क्या कोई शुल्क निर्धारित है?

उत्तर – नहीं, मालाबार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।

यह भी पढ़ें अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप – 50,000 रुपये तक की सहायता राशि

You may also like