Home छात्रवृत्ति स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – विभिन्न राज्य व उनके स्कॉलरशिप पोर्टल

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – विभिन्न राज्य व उनके स्कॉलरशिप पोर्टल

by Sadhana Soni

भारत राज्यों का एक संघ है, जहाँ 28 राज्य व 8 केंद्रशासित प्रदेश है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के सर्वेक्षण के अनुसार, देश की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है। जिसमें ग्रामीण इलाकों की साक्षरता दर 73.5 प्रतिशत और शहरी इलाकों की साक्षरता दर 87.7 प्रतिशत है। शिक्षा दर को बढ़ाने व इसे आसान बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिनके लिए प्रत्येक राज्य सरकार ने एक विशेष State scholarship portal बनाया है। इन पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी अपने शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कई विद्यार्थी हैं जिन्हे यह मालूम ही नहीं है कि वे जिस राज्य में रह रहे हैं उस राज्य कि सरकार द्वारा उनकी शिक्षा के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको विभिन्न राज्यों के उन सरकारी पोर्टल के बारे में जानकारी देंगे जहाँ उस राज्य की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है। यदि आप भी अपनी शिक्षा में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं, तो लेख को अंत तक पढ़ें व जानें कि आपके लिए कौन सा State scholarship portal है।

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – संक्षिप्त विवरण

ब्यौरा विवरण
विषय State scholarship portal
किसके लिए विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों के लिए
लाभ वित्तीय सहायता, अन्य शैक्षिक खर्च सम्बन्धी सहायता व विभिन्न सेवा सहायता
किसके द्वारा विभिन्न राज्यों की सरकार द्वारा
वर्ष 2023
सामान्य योग्यता राज्य का मूल निवासी होना चाहिए

 

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – स्टेट लिट्रेसी रेट

नीचे दी गई सूची विभिन्न राज्यों के लिए साक्षरता दर के आंकड़े दर्शाती है। सूची के अनुसार केरल अन्य राज्यों की तुलना में साक्षरता दर में सबसे आगे है और बिहार सबसे कम साक्षरता दर वाला राज्य है।

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – लाभ

State scholarship portal पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप से प्राप्त होने वाले लाभ विभिन्न राज्यों के लिए अलग-अलग हैं। कुछ राज्य सरकारें प्रत्यक्ष तो कुछ अप्रत्यक्ष रूप से लाभ प्रदान करती हैं यानि कुछ सरकार शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप के रूप में सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं तो कुछ सरकारें शिक्षा के लिए आवश्यक सामान को उपलब्ध कराती हैं। ये सभी लाभ कक्षा के स्तर, जाति, लिंग व आवश्यकता के आधार पर बनाई गई भिन्न योजनाओं के मामले में अलग अलग हैं।

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – योग्यता

हर कमजोर आर्थिकी वाला विद्यार्थी शिक्षा के लिए सहायता प्राप्त करना चाहता है लेकिन जरुरतमंद विद्यार्थियों कि संख्या इतनी ज्यादा है कि हर बच्चे तक मदद पहुंचना कठिन है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर प्रदेश की सरकार राज्यों के लिए बनाए गए State scholarship portal के माध्यम से स्कॉलरशिप स्कीम्स निकालती हैं, जिनके लिए केवल उस राज्य के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार की निकाली गई इन स्कॉलरशिप योजनाओं की पहली सामान्य योग्यता शर्त ही यही है कि विद्यार्थी उस प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, जहाँ से वह आवेदन करना चाहता है।

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप

एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) के अलावा, विद्यार्थियों के लिए कई राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप पोर्टल खुले हैं जो विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा चलाए जाते हैं। राज्य सरकार स्वतंत्र रूप से इन State Scholarship portal की मेजबानी करते हैं। राज्यों की सूची में कुछ प्रसिद्ध नामों में उत्तर प्रदेश (यूपी), मध्य प्रदेश (एमपी), राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, पंजाब, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। प्रत्येक State scholarship portal उस संबंधित राज्य के विद्यार्थियों को उनके लिए उपलब्ध स्कॉलरशिप के बारे में जानने और आवेदन करने में मदद करता है। कुछ प्रमुख राज्यों के पोर्टल पर उपलब्ध स्कॉलरशिप की जानकारी निम्नलिखित है।

यूपी स्कॉलरशिप  –   UP Scholarship ऐसे विद्यार्थियों के लिए है जो उत्तर प्रदेश की विशाल शिक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं। इसके अंतर्गत 2 लाख से अधिक स्कूल व 60 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) अल्पसंख्यक व सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कई प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

एमपी स्कॉलरशिप – MP Scholarship Portal एक ऑनलाइन स्कॉलरशिप पोर्टल है जो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा  विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह पोर्टल State scholarship portal 2.0 के नाम से छात्रों के बीच में काफी लोकप्रिय है। भारत के मध्य प्रदेश (एम पी) में रहने वाले सभी एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), ओबीसी(अन्य पिछड़ा वर्ग) और अन्य श्रेणियों के विद्यार्थी इन स्कॉलरशिप का लाभ ले सकेंगे। यह पोर्टल विशेष रूप से मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी विद्यार्थियों के लिए है। एमपी स्कॉलरशिप पोर्टल विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की जानकारी और ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने के लिए आसान सुविधा प्रदान करता है।

राजस्थान स्कॉलरशिप  राजस्थान सरकार द्वारा अपने सहायक विभागों के साथ मिलकर विशेष रूप से राजस्थान के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। राजस्थान स्कॉलरशिप की विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य के मेधावी, वंचित और योग्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है, इसमें 9 विश्वविद्यालय, 250 से अधिक कॉलेज, 55000 प्राथमिक और 7400 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। राज्य में 40 से अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं।

बिहार स्कॉलरशिपBihar Scholarship 2022 बिहार सरकार और उसके सहायक विभागों के माध्यम से शुरू की गई योजना है। इसका उद्देश्य बिहार राज्य के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से सम्बंधित विद्यार्थियों की सहायता करना है। State scholarship portal के माध्यम से छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए, बिहार सरकार ने विभिन्न पाठ्यक्रमों और विभिन्न स्तरों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति शुरू की है। ये छात्रवृत्ति गरीब विद्यार्थियों को अपनी वित्तीय बाधाओं को दूर करने और शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद करेगी, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

उत्तराखंड स्कॉलरशिप Uttarakhand scholarship का संचालन उत्तराखंड सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है और इसका लक्ष्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को उनके सपनों की शिक्षा को बिना किसी आर्थिक कठिनाई के पूरी करने में वित्तीय मदद प्रदान करना है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस श्रेणी से संबंधित है, सरकार आपके लिए उत्तराखंड स्कॉलरशिप लेकर आई है। Uttarakhand State scholarship portal पर उपलब्ध ये स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को राज्य के भीतर या बाहर प्रतिष्ठित संस्थाओं से उनकी सपनों की शिक्षा पूरी करने में मदद करते हैं।

चंडीगढ़ स्कॉलरशिप – चंडीगढ़ प्रशासन चंडीगढ़ शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार की मदद से छात्रों को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना किए बिना शिक्षा को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनेक स्कॉलरशिप और अनुदान प्रदान करता है। ये स्कॉलरशिप State scholarship portal पर उपलब्ध हैं। ये मुख्य रूप से उन छात्रों को दी जाती हैं जो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के स्थायी निवासी हैं। चंडीगढ़ स्कॉलरशिप छात्रों को विभिन्न स्तरों पर पढाई करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है।

झारखंड स्कॉलरशिप – झारखंड राज्य के स्थायी विद्यार्थियों के लिए अनेक स्कॉलरशिप हैं, जिसकी मदद से वे स्कूल और कॉलेज दोनों ही स्तरों पर बिना किसी आर्थिक परेशानी का सामना किए अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और इन स्कॉलरशिप के लिए झारखंड सरकार और अन्य प्रसिद्ध निजी संस्थाओं के योगदानों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। कोई भी मेधावी और योग्य विद्यार्थी झारखंड स्कॉलरशिप की मदद से बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपने सपनों की शिक्षा पूरी कर सकता है। State scholarship portal पर उपलब्ध इन स्कॉलरशिप योजनाओं का उद्देश्य राज्य में मौजूदा शिक्षा के स्तर को उन्नत करना है।

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – विभिन्न राज्य व उनके स्कॉलरशिप पोर्टल

संख्या क्रमांक राज्य का नाम सरकारी पोर्टल लिंक
1 केरल यहाँ क्लिक करें
2 लक्षद्वीप यहाँ क्लिक करें
3 मिजोरम यहाँ क्लिक करें
4 गोवा यहाँ क्लिक करें
5 त्रिपुरा यहाँ क्लिक करें
6 दमन और दीव यहाँ क्लिक करें
7 अंडमान और निकोबार द्वीप यहाँ क्लिक करें
8 दिल्ली यहाँ क्लिक करें
9 चंडीगढ़ यहाँ क्लिक करें
10 पुडुचेरी यहाँ क्लिक करें
11 हिमाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
12 महाराष्ट्र यहाँ क्लिक करें
13 सिक्किम यहाँ क्लिक करें
14 तमिलनाडु यहाँ क्लिक करें
15 नागालैंड यहाँ क्लिक करें
16 उत्तराखंड यहाँ क्लिक करें
17 गुजरात यहाँ क्लिक करें
18 मणिपुर यहाँ क्लिक करें
19 पश्चिम बंगाल यहाँ क्लिक करें
20 दादर और नगर हवेली यहाँ क्लिक करें
21 पंजाब यहाँ क्लिक करें
22 हरियाणा यहाँ क्लिक करें
23 कर्नाटक यहाँ क्लिक करें
24 मेघालय यहाँ क्लिक करें
25 ओडिशा यहाँ क्लिक करें
26 असम यहाँ क्लिक करें
27 छत्तीसगढ़ यहाँ क्लिक करें
28 मध्य प्रदेश यहाँ क्लिक करें
29 उत्तर प्रदेश यहाँ क्लिक करें
30 जम्मू-कश्मीर यहाँ क्लिक करें
31 आंध्र प्रदेश यहाँ क्लिक करें
32 झारखंड यहाँ क्लिक करें
33 राजस्थान यहाँ क्लिक करें
34 अरुणाचल प्रदेश यहाँ क्लिक करें
35 बिहार यहाँ क्लिक करें
36 नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (सभी राज्यों के लिए) यहाँ क्लिक करें

स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल लिस्ट 2023 – आवेदन प्रक्रिया


स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक सभी विद्यार्थियों को ऊपर दी गई गवर्नमेंट State scholarship portal की लिंक को क्लिक करना होगा। विद्यार्थी अपनी योग्यतानुसार उचित स्कॉलरशिप का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक State scholarship portal पर आवेदन के लिए प्रक्रिया अलग हो सकती है अतः विद्यार्थी पोर्टल पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

यहाँ क्लिक करें और जानें कि और कौन कौन सी स्कॉलरशिप हैं आपके लिए।

You may also like