Home छात्रवृत्ति CBSE Class 12 Result 2026: रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और आगे क्या करें!
CBSE Class 12 Result

CBSE Class 12 Result 2026: रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक और आगे क्या करें!

by Sadhana Soni

CBSE Class 12 Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट यह है कि सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। CBSE बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी, और परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना CBSE 12th Result 2026 online आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र results.cbse.nic.in और cbse.gov.in जैसे आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी आदि दर्ज करके अपना CBSE Class 12 provisional result 2026 देख सकेंगे। 

CBSE Class 12 Result 2026 कब आएगा?

CBSE Class 12 Result 2026 अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह में घोषित होने की संभावना है। यह एक संभावित समय सीमा है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

CBSE 12th Result 2026 Official Websites

CBSE 12th Result Check Online करने के लिए छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं –

  • results.cbse.nic.in 
  • cbseresults.nic.in 
  • cbse.nic.in 
  • cbse.gov.in 

CBSE Class 12 Result 2026 Online कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि CBSE 12th result kaise check karein, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –

1. ऊपर दी गई CBSE की किसी भी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं। 

2. Senior School Certificate Examination (Class XII) 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

3. अपना Roll Number, School Number, Admit Card ID और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। 

4. स्क्रीन पर दिया गया Security Pin/Captcha भरें। 

5. Submit बटन पर क्लिक करें। 

6. आपका CBSE Class 12 Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

7. भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें। 

CBSE 12th Result 2026 SMS से कैसे देखें?

यदि वेबसाइट स्लो हो या काम न करे, तो छात्र CBSE 12th Result 2026 via SMS भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के SMS ऐप में जाकर cbse12<space>जन्म की तारीख<space>रोल नंबर<space>स्कूल नंबर<space>सेंटर नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट SMS के माध्यम से प्राप्त हो सकता है। 

DigiLocker से CBSE Class 12 Marksheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की Digital Marksheet DigiLocker पर उपलब्ध कराई जाती है। छात्र DigiLocker App या digilocker.gov.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं। DigiLocker Account Access के लिए Credentials SMS के माध्यम से दिए जा सकते हैं, और कुछ मामलों में Aadhaar Details की आवश्यकता भी हो सकती है। 

UMANG App से CBSE 12th Result 2026 कैसे देखें?

CBSE Result 2026 को UMANG App के माध्यम से भी देखा जा सकता है। अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऐप में लॉग इन करें, फिर होमपेज पर, ‘CBSE’ खोजें या नीचे स्क्रॉल करके ‘Education’ कैटेगरी पर क्लिक करें। 12वीं रिजल्ट सेक्शन में जाकर रोल नंबर, वर्ष, कक्षा और एडमिट कार्ड, आईडी दर्ज कर ‘Submit’ पर क्लिक करेंस्क्रीन पर CBSE बोर्ड का रिज़ल्ट दिखाई देगा। 

IVRS/Call के माध्यम से CBSE 12th Result 2026

कुछ क्षेत्रों में IVRS के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। दिल्ली के लोकल सब्सक्राइबर्स 24300699 पर कॉल कर सकते हैं। कुछ मामलों में एरिया कोड की भी जरूरत पड़ सकती है। 

CBSE Class 12 Result 2026 के बाद क्या करें?

CBSE 12th Result 2026 के बाद छात्र अपने करियर और उच्च शिक्षा की दिशा में अगला कदम तय कर सकते हैं। 12वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध Private, Engineering, Medical और Government Scholarships की जानकारी देखने के लिए hindi.buddy4study पर उपलब्ध अन्य लेख से जानकारी प्राप्त करें। इसके जरिए छात्र आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

CBSE Class 12 Passing Marks 2026

CBSE Class 12 Passing Criteria 2026 के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसमें Theory और Practical दोनों शामिल हैं। साथ ही Internal Assessment और Final Exam दोनों में आवश्यक न्यूनतम प्रदर्शन जरूरी है। 

अगर CBSE 12th Result 2026 में गलती हो तो क्या करें?

यदि छात्र को अपने रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल के Examination Office से संपर्क करना चाहिए। स्कूल Correction, Complaint, Rechecking या Re-evaluation से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देगा। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आगे की प्रक्रिया जान सकते हैं। 

CBSE Class 12 Result 2026 – आपके सवाल, हमारे जवाब (FAQs)!

CBSE Class 12 Result 2026 कब आएगा?

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। 

CBSE 12th Result 2026 online कैसे चेक करें?

छात्र results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। 

क्या CBSE 12th Result 2026 DigiLocker पर देख सकते हैं?

हाँ, रिजल्ट घोषित होने के बाद डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर देखी जा सकती है। 

CBSE 12th Provisional Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CBSE की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटों पर लॉगिन के बाद रिजल्ट स्क्रीन से Provisional Result डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। 

CBSE 12th Passing Marks 2026 क्या हैं?

प्रत्येक विषय में Theory और Practical सहित न्यूनतम 33% अंक आवश्यक हैं।

You may also like

Leave a Comment