Home Resultमहाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 – रिजल्ट जारी, ऑनलाइन चेक प्रक्रिया, SMS/DigiLocker और आगे की योजना
Maharashtra Class 12 Results 2026

महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 – रिजल्ट जारी, ऑनलाइन चेक प्रक्रिया, SMS/DigiLocker और आगे की योजना

by Sadhana Soni

Maharashtra Class 12 Results 2026 का इंतज़ार ख़त्म। MSBSHSE (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) द्वारा महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026, 2 मई 2026 को जारी किया जा चुका है। इस साल परीक्षा के लिए कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या में से 12,86,843 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79% रहा। खास बात यह है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.80% था।

पिछले वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, 5 मई 2025 को दोपहर 1 बजे जारी हुआ था, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत लगभग 91.88%  था।

इस लेख में आप जानेंगे Maharashtra Board HSC Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, इसे ऑनलाइन, SMS या DigiLocker से कैसे चेक करें, मार्कशीट में क्या डिटेल्स होंगे और रिजल्ट के बाद क्या कदम उठाएं।

Maharashtra Board 12वीं रिजल्ट 2026 – मुख्य तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि 
HSC परीक्षा फरवरी 10 – मार्च 11, 2026
महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 2 मई 2026 
रिजल्ट के लिए Re-evaluation Window मई 2026 (अनुमानित)
Supplementary (महाराष्ट्रीय HSC) जून-जुलाई 2026 (अनुमानित)

Maharashtra Class 12 Results 2026 out – ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र अपना Maharashtra HSC Result 2026 इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं:

Official Websites to Check Maharashtra Class 12 Result 2026

1. mahresult.nic.in
2. mahahsscboard.in
3. hscresult.mkcl.org 

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

1. ऊपर दिए गए आधिकारिक वेबसाइट लिंक में से किसी एक पर जाएँ। 

2. होमपेज पर Maharashtra Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी डालें। 

4. Submit बटन पर क्लिक करें। 

5. आपका HSC 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा। 

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें। 

SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक कैसे करें

अगर वेबसाइट अधिक ट्रैफिक के कारण स्लो या डाउन हो तो आप SMS के जरिए भी Maharashtra 12वीं रिजल्ट 2026 प्राप्त कर सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने के लिए SMS फॉर्मेट 

अगर ज़्यादा ट्रैफिक की वजह से आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र SMS सेवाओं के ज़रिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर MSBSHSE द्वारा बताए गए नंबर पर भेजना होगा (यह नंबर बाद में बताया जाएगा)।

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें

DigiLocker एक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ आप डिजिटली साइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

1. DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएँ। 

2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से Log In करें। 

3. Education सेक्शन में जाएँ। 

4. “Maharashtra HSC Result 2026” या MSBSHSE बोर्ड चुनें। 

5. अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

6. Result स्क्रीन पर दिखने के बाद डिजिटली साइन मार्कशीट को डाउनलोड करें। 

नोट – यह DigiLocker मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और सरकारी उपयोग के लिए वैध होती है। फिर भी छात्र को अपने संस्थान से बाद में ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर लेनी चाहिए।

महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद क्या करें?

कॉलेज एडमिशन
अगर आप HSC रिजल्ट में अच्छे अंक लाते हैं तो आप इंजीनियरिंग, मेडिकल, एनिमेशन, डिजाइन, बिजनेस, लॉ आदि में दाखिला ले सकते हैं।

स्कॉलरशिप
उच्च अंक प्राप्त करने पर आप राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं – जैसे शिक्षा सहायता, मेधावी छात्रवृत्ति, अनुदान आदि। 

Revaluation / Supplementary Exam
अगर आप किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो अन्य मूल्यांकन (Re-evaluation) या Supplementary परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

अपने करियर की मज़बूत नींव रखने के लिए आगे की पढ़ाई की योजना बनाना बहुत ज़रूरी है। स्कॉलरशिप, आर्थिक बोझ कम करने और बेहतरीन शैक्षिक अवसरों के दरवाज़े खोलने में अहम भूमिका निभाती हैं। यहाँ, हमने स्कॉलरशिप की एक लिस्ट तैयार की है जो आपको अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में मदद कर सकती है।

महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 जारी – 12वीं पास करने के बाद प्राइवेट स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप विवरण
Infosys Foundation STEM Stars Scholarship Program 2026-27 यहाँ क्लिक करें
Raman Kant Munjal Scholarships यहाँ क्लिक करें
HDFC Bank Parivartan’s ECSS Programme यहाँ क्लिक करें
Tata Capital Pankh Scholarship Program यहाँ क्लिक करें
Intuit India Girl Child Education Program यहाँ क्लिक करें

12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप विवरण
Schaeffler India Hope Engineering Scholarship यहाँ क्लिक करें
Bharti Airtel Scholarship Program यहाँ क्लिक करें
ONGC Scholarship to Meritorious Students यहाँ क्लिक करें
Rolls-Royce Wings4Her Scholarship for Women Engineering Students यहाँ क्लिक करें
Virtusa Engineering Excellence Scholarship यहाँ क्लिक करें

12वीं पास करने के बाद मेडिकल स्कॉलरशिप

स्कॉलरशिप विवरण
GSK Scholars Programme यहाँ क्लिक करें
Kotak Kanya Scholarship यहाँ क्लिक करें
Nursing Scholarship, Sasakawa India Leprosy Foundation यहाँ क्लिक करें
L’Oréal India For Young Women In Science Scholarships यहाँ क्लिक करें

Maharashtra Class 12 Results 2026 out – FAQs

Q1. महाराष्ट्र 12वीं रिजल्ट 2026 कब घोषित होगा?

उत्तर: आधिकारिक घोषणा के अनुसार MSBSHSE HSC Result 2026, 2 मई 2026 को जारी किया जा चुका है 

Q2. मैं अपना HSC रिजल्ट 2026 कहाँ चेक कर सकता हूँ?

उत्तर: आप mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org जैसी आधिकारिक साइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Q3. DigiLocker पर डाउनलोड मार्कशीट वैध है या नहीं?

उत्तर: हाँ, DigiLocker से डाउनलोड की गई डिजिटली साइन की गई मार्कशीट पूरी तरह से आधिकारिक और वैध है। 

Q4. Maharashtra Class 12 Result 2026 में डिवीजन कैसे चेक करें?

उत्तर: Maharashtra Class 12 Result 2026 में छात्र को डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड, थर्ड) उनके कुल प्राप्त अंक के आधार पर दी जाती है। इसे मार्कशीट में देखा जा सकता है।

Q5. यदि मैं रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हूं, तो क्या मैं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: हाँ, आप Maharashtra 12th Result 2026 के बाद पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको MSBSHSE द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

You may also like

Leave a Comment