Home छात्रवृत्तिuGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 – 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए बी.टेक कंप्यूटर साइंस में 100% तक शिक्षण शुल्क
Blog-Banner-upGrad-2026-Hindi

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 – 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए बी.टेक कंप्यूटर साइंस में 100% तक शिक्षण शुल्क

by Sadhana Soni

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026, upGrad School of Technology द्वारा शुरू की गई एक स्कॉलरशिप पहल है। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने 12वीं विज्ञान स्ट्रीम से पढ़ाई की है और आगे बी.ई./बी.टेक कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेना चाहते हैं।

इस स्कॉलरशिप के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों को uGNET परीक्षा शुल्क में छूट मिलेगी। इसके बाद जो विद्यार्थी uGNET परीक्षा में सफल होते हैं और upGrad School of Technology में प्रवेश प्राप्त करते हैं, वे 100% तक शिक्षण शुल्क स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे

यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, जो कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसे भविष्य से जुड़े तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई करना चाहते हैं।

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 – संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026
किसके द्वारा upGrad School of Technology
किसके लिए 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी
शैक्षणिक योग्यता 12वीं PCM/PCMB के साथ उत्तीर्ण
लाभ uGNET परीक्षा शुल्क में छूट और 100% तक शिक्षण शुल्क  स्कॉलरशिप का अवसर
चयन का आधार 12वीं के अंक, uGNET प्रदर्शन और समग्र प्रोफाइल
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026

Scholarship for engineering students 2026

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 का उद्देश्य

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य 12वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। आज के समय में कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्वांटम कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित विद्यार्थियों की मांग बढ़ रही है।

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को ऐसे ही आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई करने का अवसर दिया जा रहा है।

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए पात्रता

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

1. GenAI और ML, क्वांटम कंप्यूटिंग, फुल स्टैक डेवलपमेंटमें से किसी भी विशेषज्ञता में कंप्यूटर साइंस में B.E/B.Tech कार्यक्रम करने के इच्छुक पूरे भारत के छात्रों के लिए आवेदन जारी है।

2. आवेदकों ने PCM/PCMB के साथ विज्ञान धारा में कक्षा 12 उत्तीर्ण की हो। 

3. छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12 उत्तीर्ण की हो। 

4. आवेदकों के कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है।

नोट:

1. uGNET परीक्षा 10 जून 2026 को निर्धारित है और इसके बाद प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जाएगी।

2. प्रवेश के समय आवेदक की आयु 20 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है।

Science Scholarship 2026

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लाभ

इस स्कॉलरशिप के तहत विद्यार्थियों को मुख्य रूप से दो तरह के लाभ मिल सकते हैं ।

uGNET परीक्षा शुल्क छूट कूपन

छात्रों को निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर uGNET परीक्षा के लिए छूट कूपन प्राप्त होंगे –

1. 100% छूट उन छात्रों के लिए जिन्होंने कक्षा 12 में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम हो।

2. 75% छूट उन छात्रों के लिए जिन्होंने कक्षा 12 में 80% से 90% के बीच अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से ₹5 लाख के बीच हो।

3. 50% छूट उन छात्रों के लिए जिन्होंने कक्षा 12 में 70% से 80% के बीच अंक प्राप्त किए हों और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹5 लाख से अधिक हो।

4. उन छात्रों के लिए कोई छूट नहीं है जिन्होंने कक्षा 12 में 70% से कम अंक प्राप्त किए हों।

uGSOT स्कॉलरशिप की प्रमुख श्रेणियां

छात्रवृत्ति का प्रकार विवरण
मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप उन छात्रों को प्रदान की जाती है जो मजबूत शैक्षणिक या उद्यमशीलता का प्रदर्शन करते हैं। इसमें बोर्ड परीक्षाओं, प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षाओं, ओलंपियाड, हैकाथॉन और पाठ्येतर उपलब्धियों में प्रदर्शन शामिल है।
गर्ल्स इन टेक स्कॉलरशिप निर्धारित प्रवेश मानदंडों को पूरा करने वाली पात्र छात्राओं को प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति लिंग समावेशिता और शिक्षा तक समान पहुँच को बढ़ावा देने के लिए है।
नीड-बेस्ड स्कॉलरशिप यह निर्धारित आय मानदंडों को पूरा करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति उन छात्रों को सहायता देने के लिए है जिन्हें उच्च शिक्षा में वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
रॉनी स्क्रूवाला स्कॉलरशिप फॉर टेक इनोवेटर्स यह प्रौद्योगिकी और नवाचार में असाधारण क्षमता प्रदर्शित करने वाले छात्रों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति है। यह छात्रवृत्ति केवल प्रथम शैक्षणिक वर्ष के लिए लागू है। 
डिफेंस स्कॉलरशिप यह उन छात्रों को प्रदान की जाती है जिनके माता-पिता (पिता या माता) या भाई-बहन (भाई) भारतीय रक्षा बलों में सेवारत हैं या रह चुके हैं। यह छात्रवृत्ति पाठ्यक्रम के सभी चार वर्षों के लिए लागू है और छात्र जो भी अकादमिक या स्टार्टअप छात्रवृत्ति के लिए पात्र होता है, उसके अतिरिक्त दी जाती है। यह संबंधित रक्षा सेवा दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन है। 

नोट: प्रत्येक प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए विशिष्ट पात्रता मानदंड, लागू छात्रवृत्ति राशि और चयन प्रक्रिया की जानकारी प्रवेश के समय एडमिशन टीम द्वारा दी जाएगी।

uGNET परीक्षा क्या है?

uGNET, upGrad School of Technology की प्रवेश और स्कॉलरशिप प्रक्रिया से जुड़ी परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की योग्यता, तकनीकी रुचि और आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी का आकलन किया जाता है।

uGNET परीक्षा में प्रदर्शन स्कॉलरशिप के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए जो विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें uGNET परीक्षा में शामिल होना होगा।

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 अंतिम तिथि

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है। इच्छुक और योग्य विद्यार्थियों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर देना चाहिए।

नोट: अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कालरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला जा सकता है।

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 जरूरी दस्तावेज

आवेदन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

1. कक्षा 12 की मार्कशीट

2. आधार कार्ड या कोई वैध पहचान प्रमाण

3. पासपोर्ट आकार की फोटो

4. माता-पिता का आय प्रमाण-पत्र

12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप 2026

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले uGSOT स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज पर जाएं।

uGSOT स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पेज

2. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

3. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बड्डी4स्टडी में लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

4. अब आपको स्कॉलरशिप पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

5. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए अप्लाई नाउ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें व खुलने वाले पेज पर उपलब्ध स्टार्ट एप्लीकेशन बटन को क्लिक करें।

6. स्कॉलरशिप हेतु अपनी योग्यता की जांच करें, योग्य होने पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

7. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

8. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

9. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

10. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

11. इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

IET India Scholarship Award 2026

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 – संपर्क विवरण

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं। 

ईमेल info@upgradsot.com

uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1: uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 क्या है?

उत्तर – यह upGrad School of Technology द्वारा शुरू किया गया स्कॉलरशिप कार्यक्रम है, जिसके तहत 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को बी.टेक कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई के लिए uGNET शुल्क छूट और 100% तक ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप का अवसर प्रदान किया जाता है

2: uGSOT स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं विज्ञान वर्ग में PCM या PCMB विषयों के साथ पढ़ाई की है और बी.ई./बी.टेक कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेना चाहते हैं।

3: uGSOT स्कॉलरशिप के तहत कितना लाभ मिलेगा?

उत्तर: योग्य विद्यार्थियों को uGNET परीक्षा शुल्क में छूट और प्रवेश के बाद 100% तक ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप का अवसर मिल सकता है।

4: uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है।

5: uGNET क्या है?

उत्तर – uGNET, upGrad School of Technology की प्रवेश और स्कॉलरशिप प्रक्रिया से जुड़ी परीक्षा है।

यह भी पढ़ें – Medhaavi Engineering Scholarship Program

You may also like

Leave a Comment