हर बच्चे में एक प्रतिभा छिपी होती है, जिसे सही अवसर और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। बिड़ला समूह इसी विश्वास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अवसर प्रदान करते हुए मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय है।
भारत जैसे देश में, जहाँ आर्थिक चुनौतियाँ अक्सर प्रतिभा के आगे बढ़ने में बाधा बन जाती हैं, वहीं बिड़ला स्कॉलरशिप्स एक प्रकाशपुंज की तरह कार्य कर रही हैं। ये स्कॉलरशिप्स न केवल शिक्षा की लागत को कम करती हैं, बल्कि छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का साहस और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं।
Birla Scholarships 2025 – उद्देश्य
चाहे वह स्कूल के छात्र हों, या स्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाले छात्र अथवा उच्च शिक्षा और अनुसंधान करने के इच्छुक युवा हों, बिड़ला समूह हर वर्ग के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने हेतु प्रयासरत है। बिड़ला स्कॉलरशिप्स का उद्देश्य सिर्फ वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को मजबूत बनाने के प्रति समर्पण है।
बिड़ला स्कॉलरशिप की यात्रा केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, यह प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस लेख में, बिड़ला स्कॉलरशिप्स की विशेषताओं, पात्रता और लाभ की सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
Birla Scholarships 2025 – संक्षिप्त विवरण
लेख का विषय | Birla Scholarships 2025 |
स्कॉलरशिप प्रदाता | बिरला समूह द्वारा |
शैक्षिक वर्ष | 2025 |
किसके लिए | स्कूल, कॉलेज स्तरीय छात्रों हेतु |
अंतिम तिथि | स्कॉलरशिप के आधार पर भिन्न |
Scholarship के लाभ | वित्तीय सहायता |
स्कॉलरशिप आवेदन हेतु लिंक | Buddy4Study.com |
ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट – थर्ड जेंडर के लिए एक पहचान
Birla Scholarships 2025 – सूची
बिड़ला समूह द्वारा प्रदान की जा रही कुछ स्कॉलरशिप की सूची नीचे दी गई है।
- जी.पी. बिड़ला स्कॉलरशिप
- आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप
- ज्ञानोदय ट्रस्ट स्कॉलरशिप
- बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी–समर इंटर्नशिप प्रोग्राम फॉर एडवांस्ड रिसर्च
Birla Scholarships 2025 – जी.पी. बिड़ला स्कॉलरशिप
जी.पी. बिड़ला स्कॉलरशिप विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के ऐसे मेधावी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
लाभ
- प्रति वर्ष ₹50,000 की वित्तीय सहायता।
- पुस्तकों की खरीद के लिए प्रथम वर्ष में ₹7,000 की अतिरिक्त राशि।
- यह स्कॉलरशिप अधिकतम चार वर्षों तक नवीनीकरण योग्य है।
पात्रता
- आवेदक पश्चिम बंगाल का अधिवासी (डोमिसाईल्ड) हो।
- कक्षा 12 में पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) से 85% या भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र (ISC)/केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 90% या अधिक अंक प्राप्त किए हों।
- विज्ञान, वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून आदि में स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रहे हों।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम होना चाहिए।
आवेदन समयावधि – अगस्त माह
Birla Scholarships 2025 – आदित्य बिड़ला कैपिटल स्कॉलरशिप
आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 से 12 और स्नातक स्तर पर अध्ययनरत छात्रों के लिए है। यह योजना छात्रों को शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।
लाभ
- शैक्षिक स्तर के आधार पर एकमुश्त ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
पात्रता
- कक्षा 9 से 12 और स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदक ने अपनी पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों।
- आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन समयावधि – अक्टूबर माह
Birla Scholarships 2025 – ज्ञानोदय ट्रस्ट स्कॉलरशिप
ज्ञानोदय ट्रस्ट द्वारा यह स्कॉलरशिप बिट्स मेसरा के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए उपयोगी है। ज्ञानोदय ट्रस्ट स्कॉलरशिप के अंतर्गत मेसरा परिसर में अध्ययनरत द्वितीय से चतुर्थ वर्ष तक के बी.टेक छात्र जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं उनके लिए उपलब्ध है।
लाभ
- संस्थान की फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए 75,000 रुपए की आर्थिक सहायता 2 सेमेस्टर के लिए प्रदान की जाएगी।
पात्रता
- मेसरा परिसर में अध्ययनरत द्वितीय से चतुर्थ वर्ष तक के बी.टेक छात्र जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, वे आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदन फॉर्म और निर्देश यहाँ देखें
NIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2025 – सरकारी व गैर सरकारी
Birla Scholarships 2025 – बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी–समर इंटर्नशिप प्रोग्राम फॉर एडवांस्ड रिसर्च (BIT-SIPAR)
BIT मेसरा, रांची द्वारा संचालित SIPAR (Student International Project and Research) स्कॉलरशिप योजना अनुसंधान और शैक्षणिक परियोजनाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है।
लाभ
- अनुसंधान और शैक्षणिक परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
- छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
पात्रता
- BIT मेसरा में अध्ययनरत छात्र आवेदन के पात्र हैं।
- छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन और अनुसंधान क्षमता के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन समयवधि – 21 मार्च से 30 अप्रैल 2025
आवेदन प्रक्रिया और विवरण – अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Birla Scholarships 2025 – FAQs
प्रश्न – जी. पी. बिड़ला स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर – पश्चिम बंगाल आवासित सभी छात्र जी.पी. बिड़ला स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
IIT स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप 2025 – प्रसिद्ध संस्थानों में पढ़ाई करने का अवसर
प्रश्न – बिड़ला स्कॉलरशिप के तहत कितना वित्तीय लाभ मिलता है?
उत्तर – बिड़ला समूह द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ भिन्न हैं। जिसे जानने के लिए लेख में दिए गए लाभ संभाग को पढ़ें।
प्रश्न – ग्यानोदय ट्रस्ट स्कॉलरशिप क्या है?
उत्तर – ग्यानोदय ट्रस्ट स्कॉलरशिप, बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा में पढ़ाई कर रहे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उपलब्ध एक स्कॉलरशिप अवसर है, जिसके अंतर्गत 75,000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
प्रश्न – बिड़ला स्कॉलरशिप के तहत कौन-कौन से खर्चे कवर होते हैं?
उत्तर – बिड़ला स्कॉलरशिप के तहत संस्थान की शैक्षिक शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
प्रश्न – BIT-SIPAR स्कॉलरशिप का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – BIT-SIPAR स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को अनुसंधान और अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रश्न – क्या बिड़ला स्कॉलरशिप के लिए छात्र व छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर – हाँ, इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र-छात्राएं दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – स्कॉलरशिप फॉर्म 2025, आवेदन को रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?