तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “डिप्लोमा स्तर के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना (Technical Education Scholarship Scheme for Diploma Level)” शुरू की गई एक सार्थक पहल है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप या अन्य AICTE-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययन जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी छात्रों को प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी शिक्षा में आर्थिक कठिनाईयों का सामना न करें।
HP तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति डिप्लोमा लेवल – संक्षिप्त विवरण
| बिंदु | विवरण |
| योजना का नाम | डिप्लोमा स्तर के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना |
| राज्य | हिमाचल प्रदेश |
| प्रदाता विभाग | तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार |
| लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश आवासित डिप्लोमा छात्र |
| कुल छात्रवृत्तियाँ | 75 |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹200 से ₹500 प्रति माह |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 नवंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (NSP पोर्टल के माध्यम से) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarships.gov.in/ |
डिप्लोमा लेवल छात्रवृत्ति हिमाचल – योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के मेधावी छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देना है।
यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से समर्पित है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आते हैं और डिप्लोमा करना चाहते हैं।
Government School Admission, Delhi 2025-26 – आवेदन प्रक्रिया जारी!
हिमाचल प्रदेश इंजीनियरिंग डिप्लोमा स्कॉलरशिप राशि – लाभ
चयनित पात्र छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।
| श्रेणी | मासिक राशि |
| सामान्य वर्ग (डिग्री/स्नातकोत्तर) | ₹300 प्रति माह |
| अनुसूचित जाति/जनजाति (डिग्री/स्नातकोत्तर) | ₹500 प्रति माह |
| डिप्लोमा पाठ्यक्रम (सभी श्रेणी) | ₹200 प्रति माह |
| अनुसूचित जाति/जनजाति एवं छात्राएँ | 100% छात्रवृत्ति |
HP डिप्लोमा कोर्स छात्रवृत्ति पात्रता
निम्नलिखित पात्रता रखने वाले सभी छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- छात्र हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी (Domicile) होना चाहिए।
- आवेदक हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी का वारिस हो सकता है।
- आवेदक AICTE द्वारा अनुमोदित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹36,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सामान्य छात्रों को पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
- अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा लागू नहीं है।
विदेश अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति 2025 – समुचित आर्थिक सहायता एवं अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल!
छात्रवृत्ति की अवधि और शर्तें
- छात्रवृत्ति प्रवेश की तारीख से पूरे पाठ्यक्रम की अवधि के लिए मान्य होगी।
- प्रत्येक वर्ष संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन और अनुशासन के आधार पर नवीनीकृत की जाएगी।
- यदि छात्र किसी भी परीक्षा में असफल रहता है, तो छात्रवृत्ति निलंबित की जा सकती है।
- दो बार असफल होने पर छात्रवृत्ति रद्द कर दी जाएगी।
- अन्य स्रोतों से या किसी अन्य योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र इन नियमों के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा छात्रवृत्ति अंतिम तिथि
टेक्निकल एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम फॉर डिप्लोमा लेवल की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है। इस तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि तिथि में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो NSP पर इसकी सूचना जारी की जाएगी।
HP डिप्लोमा छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन लिंक
हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन 2025
HP Technical Education Scholarship Scheme Diploma Level – आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- हिमाचली मूल प्रमाण पत्र
- मैट्रिक के बाद की कक्षाओं के परिणाम पत्र
- माता-पिता का आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा जारी)
- बैंक खाते का विवरण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य सहायक दस्तावेज़
(नोट: छात्राओं के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं है।)
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी (PM-VIDYALAKSHMI) शिक्षा ऋण योजना 2025 – उच्च शिक्षा के लिए एक सशक्त पहल!
हिमाचल डिप्लोमा स्कॉलरशिप आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online?)
इस छात्रवृत्ति के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है।
1. सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) पर जाएं।

2. “Apply Now” बटन पर क्लिक करें
3. अब “Register Yourself” पर क्लिक करें।
4. आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें और Student Registration ID प्राप्त करें।
5. लॉगिन करने के बाद “नया आवेदन (New Application)” पर क्लिक करें।
6. आवेदन फॉर्म पूरी तरह भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
7. सभी जानकारी की जाँच करने के बाद “Final Submit” पर क्लिक करें।
हिमाचल प्रदेश डिप्लोमा छात्रवृत्ति 2025 – FAQs
प्रश्न – डिप्लोमा स्तर के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना क्या है?
उत्तर – तकनीकी शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई Technical Education Scholarship Scheme for Diploma Level लेवल एक सराहनीय कदम है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप या अन्य AICTE-मान्यता प्राप्त डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अध्ययन जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न – क्या Technical Education Scholarship Scheme for Diploma Level सभी राज्यों के छात्रों के लिए है?
उत्तर – नहीं, यह योजना केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों के लिए है।
प्रश्न – 2025 में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर – scholarship.gov.in पर विभिन्न छात्रवृत्तियों की अंतिम तिथि अलग-अलग है, जैसे कि AICTE प्रगति स्कॉलरशिप के लिए 15 नवंबर 2025 है, और कुछ राज्य-विशिष्ट योजनाओं की समय सीमा अलग-अलग हो सकती है। एनएसपी पर अनेक योजनाओं की अंतिम तिथि बढ़ाई भी जा सकती है। आवेदकों को सलाह दी जाती है की वे समय-समय पर https://scholarships.gov.in/ पर नजर बनाए रखें।
प्रश्न – स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए 2025?
उत्तर – किसी भी स्कॉलरशिप फॉर्म को भरने के लिए सामान्यतः आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षाओं की मार्कशीट, बैंक पासबुक, और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है। साथ ही, स्कूल/कॉलेज से बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate), शुल्क रसीद भी मांगी जा सकती है।
पीएम स्कॉलरशिप योजना 2025 – राष्ट्र निर्माण में आपका योगदान
प्रश्न – स्कॉलरशिप ना आए तो क्या करें?
उत्तर – अगर आपकी छात्रवृत्ति नहीं आई है तो आप राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या ई-मेल भेज सकते हैं। आप अपने आवेदन की स्थिति की भी जाँच कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ और पात्रता मापदंड पूरे किए हैं। ये सभी सुविधाएं आपको https://scholarships.gov.in/ की वेबसाइट पर मिल जाएंगी।
प्रश्न – डिप्लोमा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?
उत्तर – डिप्लोमा छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है। यदि स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि बढ़ाई जाती है तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर सूचना प्रदर्शित की जाएगी, अतः छात्रों को वेबसाइट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
प्रश्न – क्या SC/ST छात्रों को कोई विशेष लाभ मिलेगा?
उत्तर – हाँ, SC/ST और छात्राओं को 100% छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
प्रश्न – क्या यह छात्रवृत्ति हर साल नवीनीकृत की जाती है?
उत्तर – हाँ, यदि छात्र की पढ़ाई और आचरण संतोषजनक रहता है तो छात्रवृत्ति हर वर्ष नवीनीकृत होती है।
प्रश्न – क्या डिप्लोमा छात्रों के लिए कोई अन्य छात्रवृत्ति है?
उत्तर – हाँ, सक्षम छात्रवृत्ति एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित तकनीकी संस्थानों और डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले दिव्यांग छात्रों को प्रदान की जाती है। यह योजना सभी पात्र दिव्यांग छात्रों को अध्ययन के प्रत्येक वर्ष के लिए 50,000 रुपये प्रति वर्ष की दर से वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
यह भी पढ़ें – आगामी छात्रवृत्ति 2025 – उपलब्ध अवसर का समय के साथ लाभ उठाएं!