Shodh Medha Scholarship 2026-27 लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण निधि (Student Welfare Fund) के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति है। यह योजना विशेष रूप से मेधावी महिला शोधार्थियों/Ph.D. छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध कार्य जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इस योजना के लिए ऐसी महिला शोधार्थी पात्र हैं जिन्होंने NET/NET-LS/GATE क्वालीफाई किया हो और लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में पंजीकृत Ph.D. छात्रा के रूप में शोध कर रही हों। छात्रा किसी अन्य स्रोत से fellowship या scholarship सहित किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं कर रही होनी चाहिए।
छात्रवृत्ति की प्रारंभिक अवधि एक वर्ष है, जिसे संबंधित Departmental Research Committee की सिफारिश के आधार पर दो और वर्षों के लिए साल-दर-साल बढ़ाया जा सकता है। वर्ष 2026-27 Shodh Medha Scholarship के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2026 है।
Shodh Medha Scholarship 2026-27 – संक्षिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| छात्रवृत्ति का नाम | Shodh Medha Scholarship (शोध मेधा छात्रवृत्ति) |
| प्रदाता | University of Lucknow |
| लाभार्थी | Ph.D. कर रही महिला शोधार्थी |
| जरूरी योग्यता | NET/NET-LS/GATE क्वालीफाइड |
| छात्रवृत्ति अवधि | 1 वर्ष |
| छात्रवृत्ति विस्तार | 2 वर्ष तक, वार्षिक आधार पर |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 10 सितंबर 2026 |
| आवेदन माध्यम | Online / Offline |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.lkouniv.ac.in/ |
यह भी पढ़ें – Coursera Plus से 2026-27 में बेहतर नौकरी कैसे पाएं?
Shodh Medha Scholarship क्या है?
Shodh Medha Scholarship लखनऊ विश्वविद्यालय की Student Welfare Fund से संचालित योजना है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली महिला शोधार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे उच्च शिक्षा और शोध कार्य को जारी रख सकें।
यह स्कॉलरशिप उत्कृष्ट female research/Ph.D. students को higher education में आगे बढ़ने के लिए financial assistance देने वाली योजना है।
Shodh Medha Scholarship 2026-27 – पात्रता
इस छात्रवृत्ति हेतु केवल Ph.D. में दाखिला लेना पर्याप्त नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
1. आवेदक एक महिला शोधार्थी होना चाहिए।
2. आवेदक लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के Main Campus में Ph.D. के लिए पंजीकृत छात्रा होनी चाहिए।
3. छात्रा NET/NET-LS/GATE क्वालीफाई होना चाहिए
4. छात्रा किसी अन्य स्रोत से fellowship, scholarship या किसी अन्य प्रकार की वित्तीय सहायता प्राप्त न कर रही हो।
यह भी पढ़ें – Kalibai Bheel Medhavi Chaatra Scooty Yojana 2026
शोध मेधा छात्रवृत्ति – लाभ
इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित मेधावी महिला शोधार्थियों/Ph.D. छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध कार्य जारी रखने हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त होगी।
Shodh Medha Scholarship कब रद्द हो सकती है?
निम्नलिखित परिस्थितियों के आधार पर scholarship को रद्द किया जा सकता है।
1. यदि छात्रा Attendance verification में असफल हो
2. शोध कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर
3. स्थापित अनुशासनात्मक विफलता या disciplinary issue होने पर
अतः स्कॉलरशिप का लाभ जारी रखने के लिए शोधार्थी को केवल आवेदन और चयन पर ध्यान देने के बजाय अपनी attendance, research progress और university discipline का भी ध्यान रखना होगा।
Shodh Medha Scholarship 2026 – आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।
1. तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
2. शुल्क रसीद की कॉपी
3. प्रॉक्टर ऑफिस का एंडोर्समेंट, जिसमें यह प्रमाणित हो कि छात्रा किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल नहीं रही है
4. हेड और डीन का सिफारिश पत्र
5. पिछली परीक्षाओं की अंकसूची
6. पहचान का प्रमाण
यह भी पढ़ें – IGIDR Post-Doctoral Fellowship 2026
Shodh Medha Scholarship Form में कौन-कौन सी जानकारी भरनी होती है?
लखनऊ विश्वविद्यालय के आधिकारिक application form में छात्रा द्वारा व्यक्तिगत, पारिवारिक और शैक्षणिक जानकारी भरना अनिवार्य है।
- छात्र का नाम
- कक्षा
- वर्ष/सत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- स्थानीय पता
- स्थायी पता
- पिता/अभिभावक का नाम
- पिता/अभिभावक का व्यवसाय
- विभाग एवं पदनाम, यदि सेवा में हैं
- मासिक आय
- कुल वार्षिक आय
- माता का नाम
- माता का व्यवसाय
- माता का विभाग/पदनाम, यदि सेवा में हैं
- माता की मासिक और वार्षिक आय
- यूनिवर्सिटी या अन्य यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भाई-बहनों की संख्या
- हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और नेट/गेट से संबंधित शैक्षणिक विवरण
- पहले से मिलने वाली छात्रवृत्ति/शुल्क माफी/वित्तीय सहायता की जानकारी
- अन्य छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया गया है या नहीं
- दो जिम्मेदार एवं प्रतिष्ठित लोगों का संदर्भ
Shodh Medha Scholarship में फीस जमा करना क्यों जरूरी है?
जिन महिला विद्यार्थियों ने first instalment of fee जमा नहीं किया है, उनके आवेदन पर प्रक्रिया नहीं की जाएगी। इसलिए आवेदन करने वाली छात्राओं को fee submission से जुड़ी शर्त को ध्यान में रखना चाहिए।
Shodh Medha Scholarship 2026-27 की Last Date क्या है?
शोध मेधा छात्रवृत्ति आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है।
Shodh Medha Scholarship में चयन के बाद क्या करना होता है?
चयनित शोधार्थियों को Offer Letter के आधार पर अपने विभाग में जाकर Faculty/Department Head से Joining Certificate संबंधी प्रक्रिया पूरी और प्रमाणित प्रति जमा करना होता है।
Shodh Medha Scholarship 2026-27 – आवेदन प्रक्रिया
शोध मेधा छात्रवृत्ति आवेदन Online तथा Offline दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
शोध मेधा छात्रवृत्ति Online आवेदन प्रक्रिया
1. Online Application Form के लिए Google Form link के माध्यम से आवेदन करना होगा।
शोध मेधा छात्रवृत्ति Offline आवेदन आवेदन प्रक्रिया
1. Offline form के लिए विश्वविद्यालय के Dean Student Welfare page University of Lucknow – Dean Student Welfare का उपयोग करके आवेदन किया जा सकता है।
Shodh Medha Scholarship 2026-27 – महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
| University of Lucknow Official Website | Lucknow University |
| Shodh Medha Scholarship Scheme/Form | Shodh Medha Scholarship PDF |
यह भी पढ़ें – Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana
Shodh Medha Scholarship 2026-27: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Faqs)
प्रश्न. Shodh Medha Scholarship क्या है?
Shodh Medha Scholarship लखनऊ विश्वविद्यालय की Student Welfare Fund के तहत दी जाने वाली छात्रवृत्ति है। इसका उद्देश्य पात्र महिला शोधार्थियों को उच्च शिक्षा और Ph.D. research जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
प्रश्न. Shodh Medha Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
लखनऊ विश्वविद्यालय के Main Campus में registered Ph.D. करने वाली महिला छात्रा, जिसने NET/NET-LS/GATE क्वालीफाई किया हो और किसी अन्य स्रोत से fellowship/scholarship या financial assistance न ले रही हो, वे शोध मेधा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकती है।
प्रश्न. क्या पुरुष विद्यार्थी Shodh Medha Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, शोध मेधा छात्रवृत्ति केवल छात्राओं के लिए उपलब्ध है।
प्रश्न. क्या Ph.D. में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी शोध मेधा छात्रवृत्ति के लिए योग्य हैं?
नहीं, शोध मेधा छात्रवृत्ति के लिए Ph.D. में registered होने के साथ NET/NET-LS/GATE की योग्यता और अन्य निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।
प्रश्न. Shodh Medha Scholarship की अवधि कितनी है?
Shodh Medha Scholarship की प्रारंभिक अवधि एक वर्ष है। संबंधित Departmental Research Committee की recommendation के आधार पर इसे दो और वर्षों के लिए साल-दर-साल बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न. शोध मेधा स्कॉलरशिप के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, शुल्क रसीद, प्रॉक्टर कार्यालय का अनुमोदन (एंडोर्समेंट), विभागाध्यक्ष (हेड) एवं डीन की अनुशंसा/अग्रेषण पत्र, तथा पिछली परीक्षा से संबंधित सहायक दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
प्रश्न. क्या अन्य स्कॉलरशिप प्राप्त कर रही छात्रा Shodh Medha Scholarship ले सकती है?
नहीं, किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ ले रही छात्राएं Shodh Medha Scholarship लेने की पात्र नहीं है।
प्रश्न. Shodh Medha Scholarship के लिए आवेदन Online होगा या Offline?
शोध मेधा छात्रवृत्ति के लिए Online और Offline दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Coursera Plus पर उपलब्ध 5 प्रोफेशनल सर्टिफिकेट्स, जो आपके कौशल को बढ़ा सकते है!