स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना (सीएमएमएसएस) 2023 शुरू की गई है। इस योजना के तहत झारखण्ड के राजकीय/ राजकीयकृत/ मॉडल/ प्रोजेक्ट/ कस्तूरबा/अल्पसंख्यक/ गैर सहायता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में नामांकित, नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप योजना से जुड़ी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पढ़ें।
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – संक्षिप्त विवरण
स्कॉलरशिप योजना का नाम | मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2025 |
किसके द्वारा | झारखण्ड सरकार द्वारा |
किसके लिए | झारखण्ड के आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए |
स्कॉलरशिप राशि | 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष |
आवेदन शुल्क | शून्य |
आवेदन की अंतिम तिथि | जुलाई |
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि | जुलाई |
परीक्षा की तिथि | अगस्त |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | jac.jharkhand.gov.in |
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – विवरण
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 के लिए चयनित विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना (सीएमएमएसएस) का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। झारखण्ड राज्य के वे सभी विद्यार्थी जो सातवीं कक्षा पास हैं और आठवीं की पढ़ाई राजकीय/ राजकीयकृत/ मॉडल/ प्रोजेक्ट/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय /अल्पसंख्यक/ गैर सहायता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त स्कूल में नियमित रूप से कर रहे हैं, वे Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – योग्यता
- झारखण्ड राज्य के वे सभी छात्र-छात्राएं जो राजकीय/ राजकीयकृत/ मॉडल/ प्रोजेक्ट/ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना /अल्पसंख्यक/ गैर सहायता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में नामंकित हैं एवं नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए योग्य हैं।
- आवेदक 8वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा हो।
- आवेदक ने 7वी कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ पास की हो। (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए 5% की छूट रहेगी)
- 30 % सीट छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगी।
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – लाभ
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2023 के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं को 9वीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप हर साल मिलेगी।
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – अंतिम तिथि
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 की अंतिम तिथि जुलाई है। इच्छुक योग्य विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – नियम एवं शर्तें
- Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 के तहत हर साल 5,000 विद्यार्थियों को चुना जाएगा।
- विद्यार्थियों का चयन स्कॉलरशिप चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- झारखण्ड राज्य के हर जिले से अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
- स्कॉलरशिप के लिए चयनित विद्यार्थियों को हर कक्षा में स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए कक्षा 9वीं से 11वीं तक आयोजित होने वाली प्रत्येक सालाना परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- चयनित विद्यार्थी राज्य के अंतर्गत किसी भी विद्यालय ( CBSE/ICSE या अन्य विद्यालय में) एडमिशन ले सकते है।
- स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले ऐसे विद्यार्थी जो राज्य के किसी भी आवासीय विद्यालय में पढ़ते हैं उन्हें स्कॉलरशिप राशि का 50% ही लाभ प्राप्त होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पिछली पास की गई परीक्षा की मार्कशीट
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – परीक्षा पाठ्यक्रम
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 की परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी। प्रत्येक भाग 90 मिनट का होगा, जिसमें वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे।
भाग 1 :-
पहला पेपर बौद्धिक योग्यता परीक्षा (मेन्टल एबिलिटी टेस्ट) का होगा। इसमें कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें – रीजनिंग, इंग्लिश प्रोफिसिएंसी तथा हिंदी प्रोफिसिएंसी से सम्बंधित प्रश्न होंगे। रीजनिंग के अंतर्गत एनोलॉजी, क्लासिफिकेशन, न्यूमेरिकल सीरीज, पैटर्न परसेप्शन, हिडन फिगर्स आदि से सम्बंधित प्रश्न होंगे। प्रश्नों का स्तर कक्षा 07 एवं 08 के आधार पर होगा।
भाग 2 :-
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (एप्टीट्यूड टेस्ट) :- इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित से सम्बंधित प्रश्न होंगे (हर विषय से 30 प्रश्न)। इन प्रश्नों का स्तर भी कक्षा 07 एवं 08 के आधार पर होगा।
विद्यार्थियों को सेलेक्ट होने के लिए इस प्रतियोगिता परीक्षा में कम से कम 60 % अंक पूर्ण रूप से तथा प्रत्येक भाग में 40% ( SC/ST के लिये 35 प्रतिशत) अंक लाना अनिवार्य होगा। इससे कम अंक लाने पर विद्यार्थी को अयोग्य माना जाएगा।
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले इस स्कॉलरशिप स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब स्कॉलरशिप सेक्शन में जाकर “मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति योजना 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन पेज खुल जाएगा जिसमें मांगी गई सारी जानकारी भरें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें।
- एक बार आवेदन को जांच लें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना – आवेदन हेतु लिंक
- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना – दिशा-निर्देश
- मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना – PDF
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2025 क्या है?
Mukhyamantri Medha Chatravritti Yojana 2025 , झारखण्ड सरकार की स्कॉलरशिप स्कीम है। इस स्कॉलरशिप का लाभ विद्यार्थियों को 6वीं से 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए दिया जाता है। इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों का चयन परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर होता है। चयनित विद्यार्थियों को हर साल 12 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
विद्यार्थी, मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए योजना की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2025 की परीक्षा कब होगी?
Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2025 की परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जुलाई में जारी किये जाएंगे।
प्रश्न – मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना 2025, झारखण्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
झारखण्ड राज्य के वे सभी विद्यार्थी जो सातवीं कक्षा पास हैं और आठवीं की पढ़ाई राजकीय/ राजकीयकृत/ मॉडल/ प्रोजेक्ट/ कस्तूरबा/अल्पसंख्यक/ गैर सहायता प्राप्त एवं अनुदान प्राप्त स्कूल में नियमित रूप से कर रहे हैं, वे Jharkhand Mukhyamantri Medha Chatravriti Yojana 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2023