हरियाणा राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2005-2006 में शुरू की गई राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना, एजुकेशन एनकरेजमेंट फॉर एक्सीलेंस (EEE) उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है, जिसमें अंतर्गत कक्षा 6 से लेकर 12वीं कक्षा तक के मेधावी छात्र आवदेन के पात्र हैं। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य पिछली कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रेरित करना और उन्हें पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करना है।
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2025-26: संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना 2025-26 |
| योजना की शुरुआत | 2005-2006 |
| विभाग | शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार |
| लक्ष्य | शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| चयन मानदंड | शैक्षिक प्रदर्शन, प्रथम स्थान और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र |
| छात्रवृत्ति राशि | कक्षा 6-8: ₹750 प्रतिवर्ष, कक्षा 9-12: ₹1,000 प्रतिवर्ष |
| पात्रता | हरियाणा का निवासी, कक्षा 6-12 में अध्ययनरत, पिछली कक्षा में प्रथम स्थान |
| पुरस्कार वितरण | डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | विद्यालय द्वारा निर्धारित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://schooleducationharyana.gov.in/ |
CAREER AFTER 12TH: करियर काउंसलिंग के माध्यम से सही करियर विकल्प कैसे ढूंढें?
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं –
- उत्कृष्ट छात्रों को प्रोत्साहित करना – इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्रों को प्रोत्साहित करना है जिन्होंने अपनी पूर्व कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है।
- प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना – योजना का उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगिता की भावना विकसित करना है, ताकि वे शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें।
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के लाभ
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें अपनी शिक्षा में कोई रुकावट न आए और वे आसानी से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
- मध्य कक्षा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति – कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को ₹750 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।
- उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति – कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को ₹1,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाती है।
BUDDY4STUDY के जरिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड!
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना पात्रता
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।
- आवेदक हरियाणा आवासित (डोमिसाइल्ड) होना चाहिए।
- छात्र हरियाणा के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र कक्षा 6 से 12 तक के किसी भी स्तर में अध्ययनरत होना चाहिए।
- छात्र को अपनी पूर्व कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करना आवश्यक है।
- छात्र को पूर्व कक्षा की परीक्षा में प्रथम श्रेणी (First Division) उत्तीर्ण होना चाहिए।
Rajiv Gandhi Scholarship Scheme – आवश्यक दस्तावेज
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड की कॉपी
- निवास प्रमाण पत्र
- विद्यालय पहचान पत्र
- पहला स्थान और प्रथम श्रेणी प्रमाणित करती हुई पिछले वर्ष की अंकसूची
- बैंक खाता विवरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए)
- विद्यालय से प्राप्त बोनाफाइड प्रमाणपत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (यदि कोई और जरूरी दस्तावेज़ हो)
12वीं कक्षा के बाद क्या? CAREER ASSESSMENT कैसे मदद करता है?
Rajiv Gandhi Scholarship Haryana आवेदन प्रक्रिया
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इस प्रक्रिया में कोई अलग से आवेदन पत्र नहीं भरना होता। स्कूल प्रशासन द्वारा चयनित छात्रों को स्वचालित रूप से योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Rajiv Gandhi Scholarship Scheme – चयन प्रक्रिया
छात्र के शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाता है। स्कूल प्रशासन विद्यार्थी के अंकपत्र और रिकॉर्ड के आधार पर छात्रों का चयन करता है।
चयनित छात्रों की सूची स्कूल प्राधिकरण द्वारा शिक्षा विभाग में भेजी जाती है। इसके बाद शिक्षा विभाग चयनित छात्रों की बैंक खाता जानकारी प्राप्त करता है और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है।
(नोट – किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता होने पर छात्र अपने स्कूल प्रशासन या शिक्षा विभाग, हरियाणा से संपर्क कर सकते हैं।)
राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना – महत्वपूर्ण लिंक
- राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना का विवरण
- Official Website for Rajiv Gandhi Scholarship – ऑफिशियल वेबसाइट
करियर मूल्यांकन: अपनी योग्यता और कौशल का आकलन करें!
Rajiv Gandhi Scholarship Scheme – FAQs
प्रश्न – क्या हर छात्र को राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्रवृत्ति मिलती है?
उत्तर – नहीं, केवल हरियाणा आवासित कक्षा 6 से 12 तक के छात्र जो पूर्व कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हैं और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें ही छात्रवृत्ति मिलती है।
प्रश्न – Rajiv Gandhi Scholarship 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – इस योजना के लिए कोई अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। स्कूल प्रशासन चयनित छात्रों का चयन स्वयं करता है और शिक्षा विभाग को सूची भेजता है।
प्रश्न – Rajiv Gandhi Scholarship Haryana के क्या लाभ हैं?
उत्तर – इस योजना के तहत कक्षा 6 से 8 के छात्रों को प्रतिवर्ष ₹750 और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को प्रतिवर्ष ₹1,000 की छात्रवृत्ति मिलती है।
प्रश्न – राजीव गांधी स्कॉलरशिप राशि कैसे प्राप्त होती है?
उत्तर – छात्रवृत्ति राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
प्रश्न – Rajiv Gandhi Scholarship Haryana कब शुरू हुई थी?
उत्तर – राजीव गांधी स्कॉलरशिप योजना हरियाणा राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2005-2006 में शुरू की गई थी।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, दिल्ली: महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि!