Home योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, दिल्ली: महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि!
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, दिल्ली: महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि!

by Himanshi

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना – दिल्ली के बजट अधिवेशन में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया गया। दिल्ली सरकार ने 2024-25 के अपने बजट में 18 वर्ष और इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए 1,000 रुपये प्रतिमाह की घोषणा की है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की कोई भी महिला जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती है, वह अगले वित्तीय वर्ष से सहायता सम्मान राशि के लिए आवेदन कर सकेंगी। दिल्ली की वित्त मंत्री ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया एवं  ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ पेश की। दिल्ली सरकार ने 2024-25 बजट अधिवेशन में महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण हेतु ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना से 50 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा, जिससे उन्हें किसी पर निर्भर हुए बिना अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह दिल्ली की महिलाओं को यह सुनिश्चित करके सशक्त बनाएगा कि उनके हाथ में और उनके नाम पर पैसा हो। इस योजना को कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा और बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली – संक्षिप्त विवरण 

Table of Contents

योजना का नाम  मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
लाभार्थी  18 वर्ष और इससे अधिक आयु की दिल्ली की सभी महिलाएं  
प्रदाता  दिल्ली सरकार
लाभ  1000 की राशि 
पात्रता  दिल्ली की महिलाएं   
आवेदन की तारीख  2024 लोकसभा चुनाव के बाद 
वेबसाइट   https://delhi.gov.in/ 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: पात्रता मानदंड 

  • 18 वर्ष और इससे अधिक आयु की दिल्ली की महिलायें
  • यदि आपके पास नौकरी है लेकिन आयकर योग्य नहीं है
  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली दिल्ली की महिलाएं 
  • जिन गृहणियों को सरकारी पेंशन नहीं मिल रहा है

महिलाएं जो पात्रता मानदंड के अंतर्गत शामिल नहीं हैं    

  • जो महिलाएं पहले से दिल्ली सरकार से किसी योजना के तहत पेंशन या सहायता प्राप्त कर रही हैं 
  • सरकारी कर्मचारी
  • करदाता (टैक्स देने वाली) महिलाएं 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली: लाभ 

इस योजना के तहत, 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की प्रत्येक महिला प्रति माह 1,000 रुपये की सहायता सम्मान राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी। वह कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी हो, जिसे अतिरिक्त किताबों की ज़रूरत हो अथवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही छात्रा जिसे कोचिंग एवं अन्य मार्गदर्शन की ज़रूरत हो, अब वह आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सक्षम होंगी|

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों के लिए शीर्ष कला छात्रवृत्ति और फ़ेलोशिप के अवसर

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के तहत मिलने वाली राशि  

इस योजना की शुरुआत के साथ दिल्ली की महिलाओं को 1000 रूपए की आर्थिक सहायता हर महीने मिलने लगेगी। यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।‌ इस योजना के माध्यम से दिल्ली की सरकार महिलाओं का कल्याण करने के साथ-साथ महिलाओं का सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: अनिवार्य दस्तावेज 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन हेतु महिलाओं को कुछ दस्तावेज अनिवार्य है। इसके लिए महिला को अपना वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड  के दस्तावेज की प्रति देना होगा। इसके साथ ही महिला का बैंक में अकाउंट होना चाहिए और उसका पूरा विवरण आवेदन के समय देना होगा।

                                अनिवार्य दस्तावेज 
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड 
  • बैंक अकाउंट की जानकारी
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों के लिए कॉलेज बोर्ड द्वारा एसएटी (SAT) परीक्षा हेतु छात्रवृत्ति कार्यक्रम

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली: आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली - आवेदन प्रक्रिया

  • अधिसूचना जारी होने के बाद सबसे पहले, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें, जैसे योजना का उद्देश्य, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़ आदि।
  • वेबसाइट से योजना के लिए आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन प्रपत्र में पूछी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन या ऑफ़लाइन तरीके से अपना आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया अपनानी होगी।
  • आवेदन जमा करने के बाद, आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को समय-समय पर जांच सकते हैं।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली: स्व-घोषणा पत्र (सेल्फ-डेक्लेरेशन लेटर)

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्व-घोषणा पत्र (सेल्फ-डेक्लेरेशन लेटर) देना होगा| जिसमें ये साफ वर्णन करना होगा कि वे किसी भी तरह का टैक्स नहीं देती और सरकारी कर्मचारी नहीं हैं|

यह भी पढ़ें: NUA-O SCHOLARSHIP 2024, ओडिशा: पात्रता, पुरस्कार, आवेदन और बहुत कुछ

दिल्ली सरकार इससे पहले भी दिल्ली की महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण हेतु कई योजनाएं चला रही है। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा अन्य योजनाएं

पेंशन योजना (Delhi Pension Scheme)

इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। पेंशन पाने वाली महिलाओं में मिन्नलिखित समूह शामिल है:

  • विकलांग महिलाएं
  • विधवा महिलाएं
  • तलाकशुदा महिलाएं
  • अलग रहने वाली महिलाएं
  • बेसहारा महिलाएं
  • त्यागी हुई महिलाएं

मुफ्त सवारी योजना (Free Ride Scheme)

वर्ष 2019 से डीटीसी (DTC) और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर योजना लागू है, लेकिन दिल्ली मेट्रो में अभी तक यह योजना लागू नहीं की जा सकी। दिल्ली मेट्रो का स्वामित्व दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों के पास है, इसलिए इस फैसले पर दोनों सरकारों को सहमत होना अनिवार्य है। 

​मातृत्व योजनाएं (Maternity Schemes)

वर्ष 2020 में लॉकडाउन अवधि के दौरान दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मातृत्व योजना की शुरुआत की गयी। इसके तहत गर्भवती माताओं और 6 साल से कम उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों से पोषण आहार मिलता है। योजना के अनुसार गर्भवती महिला के लिए 1,690 ग्राम दलिया, 260 ग्राम काला चना, 130 ग्राम गुड़ और 130 ग्राम भुना हुआ काला चना दिया जाता है एवं प्रत्येक बच्चे को 1,300 ग्राम दलिया, 260 ग्राम काला चना, 130 ग्राम गुड़ और 130 ग्राम भुना हुआ काला चना दिया जाता है।

लाडली योजना (Ladli Yojana)

दिल्ली सरकार द्वारा 1 जनवरी 2008 को दिल्ली में जन्म लेने वाली लड़कियों को सशक्त बनाने हेतु दिल्ली लाडली योजना की शुरुआत की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता टर्म डिपॉजिट के रूप में प्रदान की जाती है। दिल्ली के अस्पताल में जन्म के समय पंजीकरण कराने पर ₹11,000 और घर पर जन्म के समय पंजीकरण कराने पर ₹10,000 रुपये तथा आगे पांच चरणों में कक्षा 1, 6, 9, 11, 12वीं में  ₹5,000 की राशि टर्म डिपॉजिट के रूप में बैंक में जमा की जाती है, जिसे लड़की 18 साल की उम्र के बाद निकाल सकती है।

विस्तृत जानकारी: 

  • अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जन्म होने पर ₹11,000 
  • घर पर जन्म होने पर ₹10,000 की राशि   
  • पहली कक्षा में प्रवेश पर ₹5,000 की राशि   
  • छठी कक्षा में प्रवेश पर ₹5,000 की राशि   
  • नौवीं कक्षा में प्रवेश पर ₹5,000 की राशि   
  • 10वीं कक्षा पास करने पर ₹5,000 की राशि   
  • 12वीं कक्षा में प्रवेश पर ₹5,000 की राशि   

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुधारना है। इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि मिलने से महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के माध्यम से समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें: लाडली योजना – छात्राओं की पढ़ाई व बेहतर भविष्य हेतु दिल्ली सरकार की पहल

आइये जानते हैं महिला सम्मान योजना से जुड़े हर सवाल का जवाब एवं इस योजना का लाभ महिलाएं कैसे उठा सकेंगी।

अक्सर पूछे गए प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: किन महिलाओं को दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान 2024 योजना का लाभ मिलेगा?

उत्तर: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली के तहत पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली 18 साल और इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रश्न: Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024, दिल्ली का लाभ लेने के लिए क्या योग्यता अनिवार्य है?

उत्तर: किसी महिला को Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024, दिल्ली के तहत पात्र बनने के लिए दिल्ली का मतदाता होना अनिवार्य है। उसी महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा जिनका वोटर लिस्ट में नाम होगा।

प्रश्न: सरकारी नौकरी करने वाली महिला को भी Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024, दिल्ली का फायदा मिलेगा?

उत्तर: नहीं, सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

प्रश्न: इनकम टैक्स देने वाली महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024, दिल्ली में क्या प्रावधान है?

उत्तर: दिल्ली के वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि आयकर देने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।

प्रश्न: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा?

उत्तर: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा एक स्व-घोषणा पत्र (सेल्फ-डेक्लेरेशन लेटर) भी देना होगा कि आप सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्सपेयर और किसी भी तरह की सरकारी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड, वोटर कार्ड और बैंक डिटेल की जानकारी देनी होगी।

प्रश्न: क्या विधवा पेंशन अथवा बुजुर्ग पेंशन का लाभ ले रही महिला को भी 1000 रुपये का लाभ मिल सकेगा?

उत्तर: नहीं, किसी भी तरह की सरकारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाों को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु छात्रवृति योजनाएं – सूची, पात्रता व आवेदन की अंतिम तिथि

You may also like