Home छात्रवृत्ति किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 – 8वीं पास छात्रों के लिए फ्री शिक्षा, मेंटरशिप एवं स्कॉलरशिप के अवसर!

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 – 8वीं पास छात्रों के लिए फ्री शिक्षा, मेंटरशिप एवं स्कॉलरशिप के अवसर!

by Sadhana Soni

Kiran Pratibha Scholarship 2026 क्या है? – Scholarship for Talented Indian Students

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 (Kiran Pratibha Scholarship 2026) एक महत्वपूर्ण Education Scholarship Program है, जिसे Kiran Foundation द्वारा शुरू किया गया है। किरण प्रतिभा छात्रवृत्ति 2026 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों को फाइनेंसियल सपोर्ट, मेंटरशिप, करियर गाइडेंस  प्रदान करना है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। 

यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कक्षा 8 पास कर चुके हैं एवं जिनकी आयु कम से कम 14 वर्ष है और अपने रूचि-क्षेत्र में कुछ बड़ा करने की क्षमता रखते हैं। इस योजना के तहत चयनित छात्रों को न केवल फीस सहायता बल्कि अध्ययन सामग्री, रहने की सुविधा और करियर मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 – संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी
स्कॉलरशिप का नाम किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026
प्रदाता किरण फाउंडेशन
लाभार्थी प्रतिभाशाली, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र
योग्यता 8वीं पास या 14 वर्ष की आयु वाले छात्र
आय सीमा 20,000 प्रति माह से कम होना अनिवार्य
लाभ फीस, अध्ययन सामग्री, रहने की सुविधा और करियर मार्गदर्शन
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइट https://kiran.foundation/pratibha/

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप का उद्देश्य 

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 का मुख्य उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि छात्रों का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित कर उन्हें आगे बढ़ाना है।

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित है –

1. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

2. प्रतिभाशाली छात्रों को उनके शैक्षिक और करियर लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर दिया जाएगा।

3. छात्रों को उनके भविष्य के करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया जाएगा।

4. छात्रों में आत्मविश्वास और आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए काउंसलिंग और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप छात्रों को केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि Career Success और Life Skills में भी मजबूत बनाती है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2026: छात्रों के लिए ब्याज-मुक्त शिक्षा ऋण!

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 के लाभ 

इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं –

1. फाइनेंसियल सपोर्ट (आर्थिक सहायता)

  • शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस)
  • पढ़ाई का पूरा खर्च 

2. अध्ययन सहायता

  • अध्ययन सामग्री (स्टडी मटेरियल) और उपकरण
  • शैक्षिक संसाधन 

3. बोर्डिंग सहायता

  • हॉस्टल/रहने का खर्च

4. करियर मार्गदर्शन और मेंटरशिप (Career Development India)

  • करियर प्लानिंग में मदद
  • स्किल डेवलपमेंट
  • नेटवर्किंग अवसर
  • वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग
  • प्रोफेशनल मेंटर्स से मार्गदर्शन

 यह स्कॉलरशिप छात्रों को शिक्षा, करियर, कौशल विकास तीनों में मजबूत बनाती है।

Kiran Pratibha Scholarship 2026 – पात्रता 

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन हेतु निम्नलिखित पात्रता जरूरी है –

1. छात्र ने 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो या उसकी आयु कम से कम 14 वर्ष हो

2. परिवार की मासिक आय 20,000 से कम हो

3. छात्र अपने क्षेत्र में असाधारण रूप से प्रतिभाशाली हो

यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से वंचित प्रतिभाशाली छात्रों (Underprivileged Talented Students) के लिए बनाई गई है।

सामान्य गरीब वर्ग स्कॉलरशिप योजना 2026 – आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा हेतु मध्य प्रदेश सरकार की सहायता योजना!

किरण प्रतिभा छात्रवृत्ति 2026 – आवश्यक दस्तावेज़ 

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप के तहत आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी है –

1. गत 3 वर्षों की अंकसूची 

2. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस)

3. 2 सिफारिश पत्र (स्कूल/कॉलेज प्रिंसिपल या क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति से)

4. पारिवारिक या व्यक्तिगत संकट का विवरण (यदि लागू हो)

5. अन्य उपलब्धियों के प्रमाण पत्र

6. आय संबंधी प्रमाण पत्र

7. आधार कार्ड

8. समग्र आई डी

9. पासपोर्ट साइज फोटो

(नोट – सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए।)

कन्या धन योजना – गोवा सरकार दे रही है 25,000 की स्कॉलरशिप!

किरण प्रतिभा छात्रवृत्ति 2026 – आवेदन प्रक्रिया 

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। 

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. सबसे नीचे दिए गए Apply for Scholarship बटन पर क्लिक करें।

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

5. Preview में सभी जानकारी जांचें।

6. “Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।

(नोट – साक्षात्कार के लिए चयनित छात्रों को 15 मई 2026 तक सूचित कर दिया जाएगा।)

किरण प्रतिभा छात्रवृत्ति 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ (Kiran Pratibha Scholarship Last Date 2026)

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

Vivo KanyaGyaan Scholarship Program 2025-26: 60,000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति!

Kiran Pratibha Scholarship 2026 – चयन प्रक्रिया (Merit-Based Scholarship in India)

इस स्कॉलरशिप के तहत केवल योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों का चयन निम्न आधार पर किया जाता है –

1. छात्र की प्रतिभा (Merit)

2. पात्रता मानदंड की पूर्ति

3. आर्थिक स्थिति

Kiran Pratibha Scholarship 2026 – महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

1. ऑफिशियल वेबसाइट 

2. आवेदन हेतु लिंक

Kiran Pratibha Scholarship 2026 – Kiran Foundation संपर्क विवरण 

किरण सोशल फाउंडेशन

101, साहिल वीर अपार्टमेंट,

वंदना नगर, इंदौर – 452018, मध्य प्रदेश

ईमेल: info@kiran.foundation

फोन नंबर: +91-9303997100 / +91-9880141412

संस्कृत छात्रवृत्ति योजना (MP): संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल!

किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 – FAQs

प्रश्न – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 क्या है?

उत्तर – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 किरण फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही एक स्कॉलरशिप योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा, मेंटरशिप और करियर निर्माण हेतु सहायता प्रदान करती है।

प्रश्न – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप हेतु कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – 8वीं कक्षा उत्तीर्ण या 14 वर्ष से अधिक आयु के छात्र जिनकी पारिवारिक आय 20,000 प्रति माह से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप के क्या लाभ हैं?

उत्तर – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप के तहत शिक्षण शुल्क, अध्ययन सामग्री, हॉस्टल खर्च, मेंटरशिप और करियर गाइडेंस प्रदान किया जाता है ।

प्रश्न – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://kiran.foundation/pratibha/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर किया जा सकता है।

प्रश्न – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – किरण प्रतिभा स्कॉलरशिप 2026 की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। 

यह भी पढ़ें – Scholarships 2026 – भारतीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण नवीनतम छात्रवृत्तियाँ!

You may also like

Leave a Comment