Home छात्रवृत्ति टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – आवेदन करें!

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – आवेदन करें!

by Sadhana Soni

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य कम आय वाले परिवारों के मेधावी छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम (TSDPL Silver Jubilee Scholarship Program 2025-26) के अंतर्गत एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्र और साथ ही आईटीआई या डिप्लोमा कोर्स (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिकल, वेल्डर, सेफ्टी आदि) करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से पढ़ाई कर रहे हों।
आवेदक को कक्षा 10 (आईटीआई/डिप्लोमा कोर्स के लिए) और कक्षा 12 (एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स के लिए) निम्नलिखित स्थानों में से किसी एक से पूर्ण करना चाहिए: जमशेदपुर, कलिंगनगर, पंतनगर, फरीदाबाद, पुणे, चेन्नई, टाडा, कोलकाता (मुख्यालय) और सानंद।

दिल्ली अधिवासित छात्रों हेतु छात्रवृति योजनाएं 2025-26 – सूची, पात्रता व आवेदन की अंतिम तिथि

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – संक्षिप्त विवरण

Table of Contents

ब्यौरा विवरण
स्कॉलरशिप का नाम टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26
प्रदाता टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल)
लाभार्थी एमबीबीएस, बीडीएस, आईटीआई/डिप्लोमा पाठ्यक्रम के विद्यार्थी
लाभ ₹1,00,000 तक की राशि एक वर्ष हेतु
आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026
आवेदन कैसे करें ऑनलाइन आवेदन Buddy4study के माध्यम से
शैक्षणिक सत्र 2025-26

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – अंतिम तिथि

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2026 है। सभी पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

नोट:- ऊपर दी गई आवेदन की अंतिम तिथि अस्थाई है। इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।

दानिश सिद्दीकी जर्नलिज्म स्कॉलरशिप 2024  – पचास हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – पात्रता मानदंड

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 (TSDPL Silver Jubilee Scholarship Programme 2025-26) हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है।

डिप्लोमा/आईटीआई छात्रों के लिए
सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रिकल, वेल्डर, सेफ्टी आदि विषय क्षेत्रों में डिप्लोमा/आईटीआई के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं।
• छात्रों को 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
• छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• वे छात्र जो जमशेदपुर, कलिंगनगर, पंतनगर, फरीदाबाद, पुणे, चेन्नई, टाडा, कोलकाता (मुख्यालय), और सानंद से अपनी 10वीं कक्षा पूरी कर चुके हैं, वे आवेदन के योग्य हैं।
• TSDPL और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

एमबीबीएस/बीडीएस छात्रों के लिए
एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रम के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
• छात्रों को 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
• छात्रों के परिवार की वार्षिक आय ₹5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• वे छात्र जिन्होंने जमशेदपुर, कलिंगनगर, पंतनगर, फरीदाबाद, पुणे, चेन्नई, टाडा, कोलकाता (मुख्यालय), और सानंद से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे आवेदन के योग्य हैं।

नोट:- लड़कियों, दिव्यांग छात्रों तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय से संबंधित आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद या पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियों में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बीवायपीएल सशक्त स्कॉलरशिप 2025-26 – 30,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – आवश्यक दस्तावेज

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकसूची 
  • सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड)
  • वर्तमान वर्ष का वास्तविक प्रवेश प्रमाण (शुल्क रसीद/प्रवेश पत्र/संस्था पहचान पत्र)
  • पारिवारिक आय प्रमाण (फॉर्म 16A/सरकारी प्राधिकरण से आय प्रमाण पत्र/वेतन पर्ची, आदि)
  • खेलों में भागीदारी का प्रमाण
  • आवेदक के बैंक खाते का विवरण
  • आवेदक की वर्तमान में खींची गई फोटो

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 – लाभ

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम (TSDPL Silver Jubilee Scholarship Programme 2025-26) के तहत चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • डिप्लोमा/आईटीआई छात्रों के लिए – 1 वर्ष हेतु 50,000 रुपए
  • एमबीबीएस/बीडीएस छात्रों के लिए – 1 वर्ष हेतु ₹1,00,000 की स्कॉलरशिप राशि प्राप्त होगी।

नोट:- स्कॉलरशिप राशि का उपयोग केवल शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जा सकता है, जैसे – शैक्षणिक शुल्क (यदि लिया गया हो), किताबें, स्टेशनरी, छात्रावास शुल्क, भोजनालय (मेस) शुल्क अथवा कोई अन्य शुल्क।

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26  – आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले स्कॉलरशिप के ऑफिशियल स्कॉलरशिप पेज की इस लिंक को क्लिक करें। 

2. एक नया पेज खुलेगा जहाँ स्कॉलरशिप की सारी जानकारी उपलब्ध होगी।

3. सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और स्कॉलरशिप के नीचे दिए गए ‘अप्लाई नाउ’ (Apply Now) बटन पर क्लिक करें। 

4. अप्लाई नाउ पर क्लिक करते ही लॉगिन पॉप-अप होगा।

5. ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पेज’ पर जाने के लिए रजिस्टर्ड आईडी का उपयोग करके बडी4स्टडी प्लेटफार्म पर लॉगिन करें। यदि रजिस्टर्ड नहीं है, तो कृपया ईमेल/मोबाइल नंबर/गूगल आईडी का उपयोग कर रजिस्टर करें। 

6. इस प्रकार सफलता पूर्वक लॉगिन होने पर ओके (OK) का बटन दबाएं।

7. अब आपके सामने एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन (Instructions) पेज खुल जाएगा। दायीं ओर दिए गए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ (START APPLICATION) बटन पर क्लिक करें।

8. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म उपलब्ध हो जाएगा।

9. स्कॉलरशिप एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण भरें।

10. सभी सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करें।

11. ‘नियम और शर्तें’ स्वीकार करें और ‘प्रिव्यू’ बटन पर क्लिक करके देखें कि क्या भरे गए सभी विवरण सही ढंग से दिख रहे हैं या नहीं।

12. यदि प्रिव्यू में सभी विवरण सही हैं, तो आवेदन को पूरा करने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

13.  इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप्स 2024

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26  संपर्क विवरण  

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 (TSDPL Silver Jubilee Scholarship Programme 2025-26) से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए फोन नंबर व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।

फोन नंबर – 011-430-92248 (एक्सटेंशन-312) (सोमवार से शुक्रवार – सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक)

ईमेल – tsdpl@buddy4study.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न – टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चयन प्रक्रिया क्या है?

टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26 के लिए स्कॉलर्स का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं। 

  • सर्वप्रथम आवेदकों की प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर की जाएगी। 
  • दस्तावेज़ सत्यापन के बाद टेलीफोनिक साक्षात्कार लिया जाएगा। 
  • अंतिम स्कॉलर्स का चयन टीएसडीपीएल द्वारा किया जाएगा।

प्रश्न – टीएसडीपीएल सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु चयनित होने पर मुझे छात्रवृत्ति राशि कैसे प्राप्त होगी?

छात्रवृत्ति वार्षिक आधार पर स्कॉलर्स के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

प्रश्न – क्या सभी भारतीय छात्र टीएसडीपीएल (TSDPL) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, जो छात्र जमशेदपुर, कलिंगनगर, पंतनगर, फ़रीदाबाद, पुणे, चेन्नई, टाडा, कोलकाता और सानंद शहर में अधिवासीत (डोमिसाइल्ड) हैं, केवल वे ही टीएसडीपीएल (TSDPL) स्कॉलरशिप प्रोग्राम हेतु आवेदन के पात्र हैं।

प्रश्न – क्या टीएसडीपीएल छात्रवृत्ति का हर वर्ष नवीनीकरण किया जा सकता है?

नहीं, यह एक बार दी जाने वाली छात्रवृत्ति है।

प्रश्न – मैं इंजीनियरिंग में स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई कर रहा हूं। क्या मैं टीएसडीपीएल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

नहीं, यह छात्रवृत्ति केवल उन छात्रों के लिए है जो निर्धारित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा, एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रम के किसी भी शैक्षणिक वर्ष में अध्ययनरत हैं। 

टीएसडीपीएल – एक परिचय

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TSDPL), टाटा स्टील की सहायक कंपनी है, जो भारत में विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों को सेवा देने वाले अग्रणी इस्पात प्रसंस्करण केंद्रों में से एक है। व्यावसायिक उद्यमों को सामाजिक उत्थान का वाहक बनाने में टाटा समूह संस्थापक के दर्शन के अनुरूप, टाटा समूह की सभी कंपनियां अपने दृष्टिकोण में सामाजिक जिम्मेदारी  (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के प्रति अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है। TSDPL Silver Jubilee Scholarship Programme 2025-26 भी टाटा समूह की सामाजिक पहलों में से एक है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना है। 

यह भी पढ़ें – स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना 2024-25 – छात्रों के लिए मुफ्त टैबलेट/स्मार्ट फोन

You may also like