मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स 2024-25, एससी/एसटी कल्याण विभाग, एनसीटी दिल्ली सरकार द्वारा दिया जा रहा एक अवसर है। इस स्कॉलरशिप के लिए दिल्ली के मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता विद्यार्थी अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से होना चाहिए। स्कॉलरशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष ₹10,000 तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – संक्षिप्त विवरण
लेख का विषय | मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना 2025 |
किसके द्वारा | एनसीटी दिल्ली सरकार द्वारा |
किसके लिए | कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्रों के लिए |
लाभ | ₹10,000 तक की राशि प्रति वर्ष |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मई, 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://scstwelfare.delhi.gov.in/ |
शैक्षणिक सत्र | 2025 |
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – अंतिम तिथि
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना फॉर एससी/एसटी/ओबीसी स्टूडेंट्स 2024-25 के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी दिनांक 31 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
(नोट – आवेदन करने की अंतिम तिथि अस्थाई है, इसे स्कॉलरशिप प्रदाता के निर्णय के आधार पर बदला भी जा सकता है।)
राजस्थान मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम : ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता व लाभ
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – पात्रता मानदंड
निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्र मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक दिल्ली का अधिवासी (डोमिसाइल) होना चाहिए।
- अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं।
- आवेदक छात्र, शिक्षा निदेशालय/केंद्रीय विद्यालय संगठन/राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय/एनडीएमसी/दिल्ली छावनी बोर्ड, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से संबद्ध विद्यालयों में 9 से 12 तक की कक्षाओं में नामांकित होना चाहिए।
- माता-पिता/अभिभावक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹8,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छात्र ने पिछली कक्षा में निम्नलिखित न्यूनतम अंक प्राप्त किए हों:
- कक्षा 9 और 10 – 50%
- कक्षा 11 और 12 – 60%
(नोट: पिछली कक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कोई आय सीमा लागू नहीं है।)
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – लाभ
चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होगा।
- कक्षा 9 और 10 – ₹5,000 प्रति वर्ष
- कक्षा 11 और 12 – ₹10,000 प्रति वर्ष
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – आवश्यक दस्तावेज
छात्र को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, आवेदन के समय नीचे दिए गए सभी दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें।
- दिल्ली एनसीटी के राजस्व विभाग द्वारा जारी वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- एनसीटी दिल्ली सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- एनसीटी दिल्ली सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट) यदि लागू हो
- एसडीएम/उपायुक्त (राजस्व), राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) द्वारा जारी छात्र/पिता के नाम पर जाति प्रमाण पत्र
- पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
- दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9/10/11/12 में अध्ययन करने का प्रमाण
- छात्र का आधार से जुड़ा बैंक खाता विवरण
(नोट: माता-पिता/अभिभावक के साथ संयुक्त बैंक खाता भी स्वीकार्य है)
अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रवृत्ति – स्कॉलरशिप लिस्ट, रजिस्ट्रेशन, लास्ट डेट
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – चयन मानदंड
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के अंतर्गत पात्रता मानदंडों की पूर्ति के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – महत्वपूर्ण बिंदु
- किसी विशेष कक्षा में असफलता या किसी अन्य कारण से दोबारा पढ़ने वाले छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- आवेदक को दिल्ली का अधिवासी (डोमिसाइल) होना अनिवार्य है।
- विशिष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों के लिए कोई आय सीमा लागू नहीं है।
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – संपर्क विवरण
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विवरण पर संपर्क कर सकते हैं।
पता – एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
बी-ब्लॉक, दूसरी मंजिल
विकास भवन, आई.पी. एस्टेट
नई दिल्ली – 110002
फोन नंबर: (011) 23379512
यूजीसी (UGC) स्कॉलरशिप, फैलोशिप – यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी)
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC Students 2025 – आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले स्कॉलरशिप आवेदन के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब ‘Apply Service’ पर क्लिक करें।
- अब ‘Register‘ बटन पर क्लिक करें, दस्तावेज़ प्रकार के लिए आधार कार्ड चुनें, आधार संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- चेकबॉक्स पर टिक करें और पंजीकरण करने के लिए ‘Continue’ बटन पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद, क्रेडेंशियल (यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड) का उपयोग करके लॉग इन करें।
- स्कॉलरशिप योजना का चयन करें और संबंधित विवरण भरें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और ‘सबमिट‘ बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना – ऑनलाइन व ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म
Mukhyamantri Vidyarthi Pratibha Yojna for SC/ST/OBC students 2025 – FAQs!
प्रश्न 1 – क्या सभी स्कूली छात्र मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए पात्र हैं?
उत्तर – केवल कक्षा 9, 10, 11 और 12 में अध्ययनरत छात्र ही इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
प्रश्न 2 – क्या मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए कोई आय मानदंड निर्धारित है?
उत्तर- हाँ, आवेदक के माता-पिता/अभिभावक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹8,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन पिछले शैक्षणिक वर्ष में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए कोई आय मानदंड नहीं है।
प्रश्न 3 – मैं 11वीं कक्षा में असफल होने के कारण दोबारा पढ़ रहा हूँ, क्या मुझे यह स्कॉलरशिप मिल सकती है ?
उत्तर- नहीं, यह स्कॉलरशिप एक ही कक्षा दोबारा पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न 4 – इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्रों को लाभ कैसे प्राप्त होगा?
उत्तर – स्कॉलरशिप राशि छात्र के आधार से जुड़े बैंक खाते या माता-पिता के संयुक्त खाते में भेजी जाएगी।
प्रश्न 5 – मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर – मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना के लिए योग्य छात्र इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – ई-कल्याण स्कॉलरशिप – LAST DATE, APPLY ONLINE, ELIGIBILITY, RESULT